लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोलकाता में मीडिया

सूची कोलकाता में मीडिया

टाटा कम्युनिकेशंस का वीएसएनएल टावर, शहर का एक प्रधान टेलीकॉम सेवा प्रदाता .

38 संबंधों: चैनल १०, चीनी, टाटा समूह, टाटा इंडिकॉम, ए एम प्रसारण, एफ एम प्रसारण, एबीपी आनंद, एशियन एज, तारा न्यूझ, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, द टेलीग्राफ, द फ़ाईनेन्शियल एक्स्प्रेस, द स्टेटसमैन, दैनिक स्टेट्स्मैन, दूरदर्शन, देश पत्रिका, पंजाबी, बर्तमान, बाङ्ला भाषा, भारत संचार निगम लिमिटेड, भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, सनंद, संगबाद प्रतिदिन, हिन्दुस्तान टाईम्स, हिन्दी, विस्तृत पट्टी, वैश्विक मोबाइल संचार प्रणाली, गणशक्ति, गुजराती भाषा, ऑल इण्डिया रेडियो, आनंद मेला, आनंदलोक, कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस, कोलकाता टीवी, उनिश कुरी, उर्दू भाषा, २४ घंटा

चैनल १०

चैनल १० एक बांग्ला टीवी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। श्रेणी:बंगाली टीवी चैनल.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और चैनल १० · और देखें »

चीनी

* चीनी भाषा, चीन में बोली जाने वाली भाषा.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और चीनी · और देखें »

टाटा समूह

टाटा समूह एक निजी व्यवसायिक समूह है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष रतन टाटा हैं टाटा समूह के चेयरमेन रतन टाटा ने 28 दिसम्बर 2012 को सायरस मिस्त्री को टाटा समूह का उत्तराधिकारी नियुक्त किया। रतन टाटा पिछले 50 सालों से टाटा समूह से जुड़े हैं वे 21 सालों तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे। रतन टाटा ने जे आर डी टाटा के बाद 1991 में कार्यभार संभाला। टाटा परिवार का एक सदस्य ही हमेशा टाटा समूह का अध्यक्ष रहा है। इसका कार्यक्षेत्र अनेक व्यवसायों व व्यवसाय से सम्बंधित सेवाओं के क्षेत्र में फैला हुआ है - जैसे इंजिनियरंग, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, वाहन, रासायनिक उद्योग, ऊर्जा, साफ्टवेयर, होटल, इस्पात एवं उपभोक्ता सामग्री। टाटा समूह की सफलता को इसके आंकडे बखूबी बयां करते हैं। 2005-06 में इसकी कुल आय $967229 मिलियन थी। ये समस्त भारत कि GDP के 2.8 % के बराबर है। 2004 के आंकड़ों के अनुसार टाटा समूह में करीब 2 लाख 46 हज़ार लोग काम करते हैं। market capitalization का आंकड़ा $57.6 बिलियन को छूता है। टाटा समूह कि कुल 96 कम्पनियां 7 अलग अलग व्यवसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इन 96 में से केवल 28 publicly listed कम्पनियाँ हैं। टाटा समूह ६ महाद्वीपों के 40 से भी अधिक देशों में सक्रिय है। टाटा समूह दुनिया के 140 से भी अधिक देशों को उत्पाद व सेवाएँ निर्यात करता है। इसके करीब 65.8% भाग पर टाटा के Charitable Trust का मालिकाना हक है। टिस्को (TISCO), जिसे अब टाटा स्टील (Tata steel) के नाम से जाना जाता है, की स्थापना 1907 में भारत के पहले लोहा व इस्पात कारखाने के तौर पर हुई थी। इसकी स्थापना जमशेदपुर में हुई थी जिसे लोग टाटा नगर भी पुकारते हैं। इस्पात (steel) व लोहे का असल उत्पादन 1912 में शुरू हुआ। यह दुनिया में सबसे किफायती दरों पर इस्पात का निर्माण करता है। इसका मुख्य कारण है कि समूह की ही एक अन्य कंपनी इसे कच्चा माल, जैसे कोयला और लोहा आदि, उपलब्ध कराती है। 1910 में टाटा जलविद्युत शक्ति आपूर्ति कम्पनी (Tata Hydro-Electric Power Supply Company) की स्थापना हुई। 1917 में टाटा आयल मिल्स (Tata Oil Mill) की स्थापना के साथ ही समूह ने घरेलू वस्तुयों के क्षेत्र में कदम रखा और साबुन, कपडे धोने के साबुन, डिटर्जेंट्स (detergents), खाना पकाने के तेल आदि का निर्माण शुरू किया। 1932 में टाटा एयरलाइन्स (Tata Airlines) की शुरुआत हुई। टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) का आगमन 1939 में हुआ। टेल्को (TELCO), जिसे अब टाटा मोटर्स (TataMotors) के नाम से जाना जाता है, ने 1945 में रेल इंजनों और अन्य मशीनी उत्पादों का निर्माण शुरू किया। जनवरी 2007 का महीना टाटा समूह के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। टाटा स्टील ने यूनाइटेड किंगडम (UK) में स्थित कोरस समूह (Corus Group) की सफल बोली लगा कर उसे हासिल किया। कोरस समूह दुनिया की सबसे बड़ी लोहा व इस्पात निर्माण कंपनी है। बोली के अप्रत्याशित 9 दौर चले जिसके अंत में टाटा समूह ने कोरस का 100 प्रति शत हिस्सा 608 पाउंड प्रति शेयर (नकद) के हिसाब से कुल 12.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और टाटा समूह · और देखें »

टाटा इंडिकॉम

टाटा इंडिकाम टाटा टेलिसर्विसेज की एक अनुषांगिक इकाई है जो भारत के विभिन्न हिस्सों में मोबाईल फोन की सेवा उपलब्ध करवाती है। टाटा टेलिसर्विसेज टाटा समूह की एक कम्पनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। श्रेणी:टाटा समूह श्रेणी:उद्योग श्रेणी:दूरसंचार श्रेणी:दूरसंचार कंपनियाँ श्रेणी:भारतीय कंपनियाँ.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और टाटा इंडिकॉम · और देखें »

ए एम प्रसारण

ए एम प्रसारण एक प्रकार का रेडियो प्रसारण है, जिसमें कैरियर के आयाम को प्रसारण ध्वनि के आयाम के अनुसार मॉड्यूलेट किया जाता है। इस प्रक्रिया को आयाम माड्यूलेशन या आया मॉड्यूलन कहते हैं। इस प्रक्रिया द्वारा मॉड्यूलन कर जब रेडियो प्रसारण होता है, उसे ए एम प्रसारण कहते हैं। एएम- जिस प्रकार रेडियो के लिए ऑडियो सिग्नल आते है उसी प्रकार दूरदर्शन के लिए ऑडियो तथा वीडियो दोनों की फ्रीक्वैंसी को एक साथ मिक्स कर दिया जाता है। इस मिक्सिंग की प्रकिया को कैरियर फ्रीक्वैंसी या मोड्यूलेशन के नाम से जाना जाता है। फ्रीक्वैंसी के दो प्रकार माने गये है- कैरियर फ्रीक्वैंसी और सिग्नल फ्रीक्वैंसी। इन दोनों को मिलाने के दो तरीके अपनाए गये है- 1- ए एम अर्थात् एम्प्लीट्यूड मोड्यूलेशन, 2- एफ एम अर्थात फ्रीक्वैंसी मोड्यूलेशन। जब सिग्नल को कैरियर के साथ इस प्रकार मिक्स किया जाता है कि कैरियर की फ्रीक्वैंसी वही रहे परन्तु एम्प्लीट्यूड सिग्नल के एम्प्लीट्यूड के अनुसार बदलना शुरु हो जाए तो इस वेव को ए एम वेव कहते है। इस वेव की कमी यह है कि इसमें वातावरण का शोर शामिल हो जाता है तथा आवाज स्पष्ट सुनाई नही देती। सामान्यत आकाशवाणी पर ए एम का ही प्रसारण किया जाता है। श्रेणी:रेडियो.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और ए एम प्रसारण · और देखें »

एफ एम प्रसारण

एफ एम प्रसारण एक प्रकार का रेडियो प्रसारण है, जिसमें कैरियर की आवृत्ति को प्रसारण ध्वनि के अनुसार मॉड्यूलेट किया जाता है। इस प्रक्रिया को आवृत्ति माड्यूलेशन या आवृत्ति मॉड्यूलन कहते हैं। इस प्रक्रिया द्वारा मॉड्यूलन कर जब रेडियो प्रसारण होता है, उसे एफ़ एम प्रसारण कहते हैं। डीमॉड्यूलेटेड एफ़-एम संकेत वर्णक्रम एवं उप-कैरियर .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और एफ एम प्रसारण · और देखें »

एबीपी आनंद

एबीपी आनंद एबीपी समूह के स्वामित्व वाला एक भारतीय बांग्ला टीवी चैनल है। यह चैनल पहले स्टार आनंद के नाम से जाना जाता था।.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और एबीपी आनंद · और देखें »

एशियन एज

एशियन एज भारत में प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है। भारत में प्रकाशित होने वाले अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र। श्रेणी:समाचार पत्र.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और एशियन एज · और देखें »

तारा न्यूझ

तारा न्यूझ एक बांग्ला टीवी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। श्रेणी:बंगाली टीवी चैनल.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और तारा न्यूझ · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

द टेलीग्राफ

द टेलीग्राफ (The Telegraph) भारत से प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है। .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और द टेलीग्राफ · और देखें »

द फ़ाईनेन्शियल एक्स्प्रेस

द फ़ाईनेन्शियल एक्स्प्रेस भारत मे प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है।.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और द फ़ाईनेन्शियल एक्स्प्रेस · और देखें »

द स्टेटसमैन

द स्टेटसमैन भारत मे प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है।.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और द स्टेटसमैन · और देखें »

दैनिक स्टेट्स्मैन

दैनिक स्टेट्स्मैन भारत मे प्रकाशित होने वाला एक बांग्ला भाषा का समाचार पत्र है। श्रेणी:बांग्ला भाषा के समाचार पत्र.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और दैनिक स्टेट्स्मैन · और देखें »

दूरदर्शन

दूरदर्शन या टेलीविजन (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द दूरदर्शन सेट, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। दूरदर्शन का अंग्रेजी शब्द 'टेलिविज़न' लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और दूरदर्शन · और देखें »

देश पत्रिका

देश पत्रिका एक बांग्ला पत्रिका है। श्रेणी:बांग्ला पत्रिकाएं.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और देश पत्रिका · और देखें »

पंजाबी

पंजाबी का इनमें से मतलब हो सकता: संस्कृति में.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और पंजाबी · और देखें »

बर्तमान

बर्तमान भारत मे प्रकाशित होने वाला एक बांग्ला भाषा का समाचार पत्र है। श्रेणी:बांग्ला भाषा के समाचार पत्र.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और बर्तमान · और देखें »

बाङ्ला भाषा

बाङ्ला भाषा अथवा बंगाली भाषा (बाङ्ला लिपि में: বাংলা ভাষা / बाङ्ला), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फ़ैले हैं। .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और बाङ्ला भाषा · और देखें »

भारत संचार निगम लिमिटेड

भारत संचार निगम लिमिटेड(बी एस एन एल के नाम से जाने जाने वाला भारतीय संचार निगम लिमिटेड भारत का एक सार्वजनिक क्षेत्र की संचार कंपनी है ३१ मार्च २००८ को २४% के बाजार पूँजी के साथ यह भारत की सबसे बड़ी, संचार कंपनी है.इसका मुख्यालय भारत संचार भवन, हरीश चन्द्र माथुर लेन, जनपथ, नई दिल्ली में है इसके पास मिनी - रत्ना का दर्जा है - भारत में सम्मानित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को दिया गया एक दर्जा बीएसएनएल भारत का सबसे पुराने संचार सेवा प्रदाता (CSP) है बीएसएनएल को वर्तमान में 72,34 लाख (बेसिक तथा मोबाइल टेलीफोनी) एक ग्राहक आधार है इसके पद चिह्न महानगरोंमुंबई और नै दिल्ली (नई दिल्ली) जो एम् टी एन एल (MTNL) के द्वारा प्रबंधित प्रबंधित है, को छोड़ कर पूरे भारत में है ३१ मार्च२००८ के अनुसार बी एस एन एल ३१.५५ मिलियन बेतार, ४.५८ मिलियन की दी एम् ऐ -डब्लू एल एल और ३६. २१ मिलियन जी एस एम् मोबाइल ग्राहकों का नियंत्रण था ३१ मार्च२००७ को समाप्त हुए वित्तीय साल में बी एस एन एल की कमाई ३९७.१५ बिलियन रुपये (९.६७ बी) थी आज बी एस एन एल भारत का सबसे बड़ा टेल्को और और १०० बिलियन अमेरिकी दुलार के अनुमान के साथ सबसे बड़े सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों में से एक है कंपनी ६ महीनो में १० % सार्वजनिक शेयर की योजना बना रही है .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और भारत संचार निगम लिमिटेड · और देखें »

भारती एयरटेल

भारती एयरटेल, जिसे पहले भारती टेलीवंचर उद्यम लिमिटेड (BTVL) के नाम से जाना जाता था, अब भारत की दूरसंचार व्यवसाय आॅपरेटरों की सबसे बड़ी कंपनी है जिसके जुलाई २००८ तक ६९.४ करोड़ उपभोक्ता थे। यह फिक्स्ड लाइन सेवा तथा ब्रॉडबैंड सेवाएँ भी प्रदान करती हैं। यह अपनी दूरसंचार सेवाएँ एयरटेल के ब्रांड तले प्रदान करती है और इसका नेतृत्व सुनील मित्तल (Sunil Mittal) करते हैं। यह कंपनी १४ सर्किलों में डीएसएल पर टेलीफोन सेवा तथा इंटरनेट की पहुंच भी उपलब्ध कराती है। यह कंपनी लंबी दूरी वाली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं के साथ अपने मोबाइल, ब्रॉडबैंड तथा टेलीफोन सेवाओं की पूरक सेवाएँ का कार्य करती है। कंपनी के पास चैन्नई में पनडुब्बी केबल लैंडिंग स्टेशन भी है जो चेन्नई और सिंगापुर को जोड़ने वाली पनडुब्बी केबल को जोड़ता है। कंपनी अपने कॉरपोरेट ग्राहकों को देश में फाइबर आप्टिक बैकबोन द्वारा अंत:दर अंत: आंकड़े तथा उद्यम सेवाएं प्रदान कराती है, इसके अलावा फिक्स्ड लाइन एवं मोबाइल सर्किलों, वीसेट, आईएसपी तथा गेटवे एवं लैंडिंग स्टेशनों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बैंडविड्थ की पहुँच हेतु अंतिम मील तक संबंध जोड़ने का कार्य करती है। एयरटेल भारत में भारती एयरटेल द्वारा संचालित दूरसंचार सेवाओं की एक ब्रांड है। भारत में ग्राहकों की संख्या की दृष्टि से एयरटेल सेल्यूलर सेवा की सबसे बड़ी कंपनी है। भारती एयरटेल के पास एयरटेल ब्रांड का स्वामित्व है और अपने ब्रांड नाम एयरटेल मोबाइल सर्विसेज के नाम से जीएसएम (GSM) प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध कराती है: ब्राडबैंड तथा दूरसंचार सेवाएं, स्थिर लाइन इंटरनेट कनेक्टीविटी (डीएसएल तथा बंधक लाइन), लंबी दूरी की सेवाएं एवं उद्यम सेवाएं (कॉरपोरेट के दूरसंचार परामर्श).

नई!!: कोलकाता में मीडिया और भारती एयरटेल · और देखें »

रिलायंस कम्युनिकेशंस

श्रेणी:बीएसई सेंसेक्स श्रेणी:भारतीय कम्पनियाँ श्रेणी:रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और रिलायंस कम्युनिकेशंस · और देखें »

सनंद

सनंद एक बांग्ला पत्रिका है। श्रेणी:बांग्ला पत्रिकाएं.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और सनंद · और देखें »

संगबाद प्रतिदिन

संगबाद प्रतिदिन भारत मे प्रकाशित होने वाला एक बांग्ला भाषा का समाचार पत्र है। श्रेणी:बांग्ला भाषा के समाचार पत्र.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और संगबाद प्रतिदिन · और देखें »

हिन्दुस्तान टाईम्स

हिन्दुस्तान टाईमज़ का दफ़तर नई दिल्ली में स्थित हिन्दुस्तान टाईमज़ हाउस हिन्दुस्तान टाईमज़ (अंग्रेज़ी: Hindustan Times (HT)) भारत का एक रोज़मर्रा अंग्रेज़ी अख़बार है। पाठकों की संख्या मुताबिक यह भारत के बड़े अख़बारों में से है। द टाईमज़ ऑफ़ इंडिया के बाद इसका दूसरा नंबर है। यह १९२४ में मास्टर सुन्दर सिंह लायलपुरी द्वारा कायम किया गया। .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और हिन्दुस्तान टाईम्स · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और हिन्दी · और देखें »

विस्तृत पट्टी

विस्तृत पट्टी या ब्रॉडबैंड दूरसंचार से संबन्धित शब्द है। ब्रॉडबैंड का उपयोग अलग-अलग क्षेत्रों में अन्य अर्थों में भी किया जाता है। यह शब्द इंगित करता है कि संकेत (सिग्नल) भेजने के लिये प्रयुक्त अधिकतम एवं न्यूनतम आवृत्तियों का अन्तर (अर्थात बैण्ड की चौड़ाई) अपेक्षाकृत बड़ी है। उदाहरण के लिये परम्परागत डायल-अप कनेक्शन से 56 किलोबाईट (किबा) प्रति सेकंड या 64 किबा प्रति सेकंड की गति प्राप्त होती थी। जबकि ब्राडबैण्ड 200 किबा प्रति सेकंड से लेकर कई मेगाबाइट प्रति सेकंड तक हो सकती है। ब्रॉडबैंड इन्टरनेट ऐसे अन्तरजालीय नेटवर्क को कहते हैं जिसमें उच्च गति से डाटा का आदान-प्रदान (ट्रान्सफर) सम्भव होता है। इसका मतलब है कि ई-मेल, कोई संचिका (चलचित्र, एमपी-3 आदि), रेडियो आदि का अधिभारण यानि डाउनलोड व स्ट्रीमिंग तेज गति से सम्भव हो पाता है। इसके अतिरिक्त ब्रॉडबैंड की सुविधा होने पर नेट टेलीफोनी, विडियो फोन, विडियो संगोष्टि आदि का उपयोग सरलता से किया जा सकता है। .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और विस्तृत पट्टी · और देखें »

वैश्विक मोबाइल संचार प्रणाली

GSM के प्रतीक का प्रयोग सुसंगत हैंडसेट और उपकरणों की पहचान के लिए किया जाता है 2008 में GSM की विश्व में व्याप्ति GSM (मोबाइल संचार के लिए ग्लोबल सिस्टम: मूलतः ग्रुप स्पेशल मोबाइल से) विश्व में मोबाइल फ़ोन के लिए सबसे लोकप्रिय मानक है। इसके प्रवर्तक GSM एसोसिएशन का अनुमान है कि दुनिया के 80% मोबाइल बाजार इस मानक का उपयोग करते है। GSM का प्रयोग 212 से अधिक देशों और प्रदेशों में करीब 3 अरब से ज़्यादा लोगों द्वारा किया जाता है। इसकी सर्वव्यापकता ने मोबाइल फ़ोन ऑपरेटरों के बीच अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग को काफी सामान्य बना दिया है, जिससे उपभोक्ता अपने मोबाइल को विश्व के कई हिस्सों में उपयोग करने में सक्षम हो जाते है। GSM अपने पूर्ववर्तियों से इस आशय में भिन्न है कि इसमें संकेत और संवाद चैनल डिजिटल हैं और इसलिए इसे दूसरी पीढ़ी (2G) का मोबाइल फ़ोन प्रणाली माना जाता है। इससे यह भी तात्पर्य निकलता है कि इस प्रणाली में डाटा संचार का निर्माण आसान है। GSM मानक की सर्वव्यापकता उपभोक्ताओं (जो रोमिंग और बिना अपना फ़ोन बदले वाहक बदलने की सुविधा से लाभान्वित होते हैं) और नेटवर्क ऑपरेटरों (जो GSM अमल में लाने वाले विभिन्न विक्रेताओं से उपकरण चुन सकते हैं) दोनों के लिए फ़ायदेमंद है। GSM ने एक कम लागत वाले (नेटवर्क वाहक के लिए) वाइस कॉल के विकल्प का लघु संदेश सेवा (SMS जिसे "टेक्स्ट मेसेजिंग" भी कहते है) प्रवर्तन किया है, जो अब अन्य मोबाइल मानकों पर भी समर्थित है। एक और लाभ यह है कि इस मानक में एक विश्वव्यापी आपातकालीन टेलीफोन नंबर, 112 शामिल है। इससे अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को काफ़ी सुविधा हो जाती है, जो स्थानीय आपातकालीन नंबर जाने बिना भी आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मानक के नए संस्करण, मूल GSM फ़ोन से पार्श्वगामी संगतता बनाए हुए हैं। उदाहरण के लिए, मानक के रिलीज'97 में जनरल पैकेट रेडियो सर्विस (GPRS) के माध्यम से पैकेट डाटा क्षमताओं को जोड़ा गया। रिलीज'99 ने GSM के विकास हेतु वर्धित डाटा दर (EDGE) के उपयोग द्वारा तीव्र गति से आंकडों के प्रसारण को उपलब्ध कराया.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और वैश्विक मोबाइल संचार प्रणाली · और देखें »

गणशक्ति

गणशक्ति भारत मे प्रकाशित होने वाला एक बांग्ला भाषा का समाचार पत्र है। श्रेणी:बांग्ला भाषा के समाचार पत्र.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और गणशक्ति · और देखें »

गुजराती भाषा

गुजराती भारत की एक भाषा है जो गुजरात राज्य, दीव और मुंबई में बोली जाती है। गुजराती साहित्य भारतीय भाषाओं के सबसे अधिक समृद्ध साहित्य में से है। भारत की दूसरी भाषाओं की तरह गुजराती भाषा का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ है। वहीं इसके कई शब्द ब्रजभाषा के हैं ऐसा भी माना जाता है की इसका जन्म ब्रजभाषा में से भी हुआ अर्थात संस्कृत और ब्रजभाषा के मिले जुले शब्दों से गुजरातीे भाषा का जन्म हुआ। दूसरे राज्य एवं विदेशों में भी गुजराती बोलने वाले लोग निवास करते हैं। जिन में पाकिस्तान, अमेरिका, यु.के., केन्या, सिंगापुर, अफ्रिका, ऑस्ट्रेलीया मुख्य है। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मातृभाषा गुजराती थी। गुजराती बोलने वाले भारत के दूसरे महानुभावों में पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मुहम्मद अली जिन्ना, महर्षि दयानंद सरस्वती, मोरारजी देसाई, नरेन्द्र मोदी, धीरु भाई अंबानी भी सम्मिलित है। .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और गुजराती भाषा · और देखें »

ऑल इण्डिया रेडियो

ऑल इंडिया रेडियो भारत की सरकारी रेडियो सेवा है। भारत में रेडियो प्रसारण की शुरूआत 1920 के दशक में हुई। पहला कार्यक्रम 1923 में मुंबई के रेडियो क्‍लब द्वारा प्रसारित किया गया। इसके बाद 1927 में मुंबई और कोलकाता में निजी स्‍वामित्‍व वाले दो ट्रांसमीटरों से प्रसारण सेवा की स्‍थापना हुई। सन् 1930 में सरकार ने इन ट्रांसमीटरों को अपने नियंत्रण में ले लिया और भारतीय प्रसारण सेवा के नाम से उन्‍हें परिचालित करना आरंभ कर दिया। 1936 में इसका नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया और 1957 में आकाशवाणी के नाम से पुकारा जाने लगा। महानिदेशालय, आकाशवाणी प्रसार भारती के तहत कार्य करता है। प्रसार भारतीय मंडल संगठन की नीतियों के निर्धारण और कार्यान्‍वयन शीर्ष स्‍तर पर सुनिश्‍चित करता है और प्रसार भारती अधिनियम, 1990 के संदर्भ में अधिदेश को पूरा करता है। कार्यपालक सदस्‍य निगम के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में मंडल के नियंत्रण और पर्यवेक्षण हेतु कार्य कारते हैं। सीईओ, सदस्‍य (वित्त) और सदस्‍य, (कार्मिक) प्रसार भारती मुख्‍यालय, द्वितीय तल, पीटीआई भवन, संसद मार्ग, नई दिल्‍ली-110001 से अपने कार्यों का निष्‍पादन करते हैं। वित्त, प्रशासन और कार्मिकों से संबंधित सभी महत्‍वपूर्ण नीतिगत मामले सीईओ के पास भेजे जाते हैं और आवश्‍यकतानुसार सदस्‍य (वित्त) और सदस्‍य (कार्मिक) के माध्‍यम से मंडल को भेजे जाते हैं, ताकि सलाह, प्रस्‍तावों का कार्यान्‍वयन और उन पर निर्णय लिए जा सके। प्रसार भारती सचिवालय में कार्यरत विभिन्‍न विषयों के अधिकारी सीईओ, सदस्‍य (वित्त) और सदस्‍य (कार्मिक) को कार्रवाई, प्रचालन, योजना और नीति कार्यान्‍वयन के समेकन में सहायता देते हैं और साथ ही निगम के बजट, लेखा और सामान्‍य वित्तीय मामलों की देखभाल करते हैं। प्रसार भारती में मुख्‍य सतर्कता अधिकारी के नेतृत्‍व में मुख्‍यालय के एक एकीकृत सतर्कता व्‍यवस्‍था भी है। आकाशवाणी के महानिदेशालय का नेतृत्‍व महानिदेशक करते हैं। वे सीईओ सदस्‍य (वित्त) और सदस्‍य (कार्मिक) के सहयोग से आकाशवाणी के दैनिक मामलों का निपटान करते हैं। आकाशवाणी में मोटे तौर पर पांच अलग अलग विंग हैं जो विशिष्‍ट गतिविधियों के लिए उत्तरदायी हैं जैसे कार्यक्रम, अभियांत्रिकी, प्रशासन, वित्त और समाचार। .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और ऑल इण्डिया रेडियो · और देखें »

आनंद मेला

आनंद मेला एक बांग्ला पत्रिका है। श्रेणी:बांग्ला पत्रिकाएं.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और आनंद मेला · और देखें »

आनंदलोक

आनंदलोक एक बांग्ला पत्रिका है। श्रेणी:बांग्ला पत्रिकाएं.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और आनंदलोक · और देखें »

कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस

कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस (IS-95 सीडीएमए) डिजिटल सेलुलर सेवा के लिए एक मानक है। विश्व में मोबाइल प्रणियों में सबसे व्यापक रूप से तीन डिजिटल वायरलेस टेलीफोन प्रणालियां प्रचालन में हैं:-.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस · और देखें »

कोलकाता टीवी

कोलकाता टीवी एक बांग्ला टीवी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। श्रेणी:बंगाली टीवी चैनल.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और कोलकाता टीवी · और देखें »

उनिश कुरी

उनिश कुरी एक बांग्ला पत्रिका है। श्रेणी:बांग्ला पत्रिकाएं.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और उनिश कुरी · और देखें »

उर्दू भाषा

उर्दू भाषा हिन्द आर्य भाषा है। उर्दू भाषा हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप मानी जाती है। उर्दू में संस्कृत के तत्सम शब्द न्यून हैं और अरबी-फ़ारसी और संस्कृत से तद्भव शब्द अधिक हैं। ये मुख्यतः दक्षिण एशिया में बोली जाती है। यह भारत की शासकीय भाषाओं में से एक है, तथा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है। इस के अतिरिक्त भारत के राज्य तेलंगाना, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय भाषा है। .

नई!!: कोलकाता में मीडिया और उर्दू भाषा · और देखें »

२४ घंटा

२४ घंटा एक बांग्ला टीवी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। श्रेणी:बंगाली टीवी चैनल.

नई!!: कोलकाता में मीडिया और २४ घंटा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »