लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोलकाता का युद्ध

सूची कोलकाता का युद्ध

फ्रांसीसियों का अधिकतम प्रभाव १७४१-१७५४ कोलकाता कि घेराबंदी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब, सिराजुद्दौला के बीच हुआ युद्ध था। नवाब ने कल्कत्ता शाहर को ब्रिटिश नियंत्रण से वापस लेने के लिए ये युद्ध किया था। यह अंग्रेज़ों के फ्रांसीसियों से सप्त वर्षीय युद्ध से बवने हेतु दुर्ग बनाने से उपजे विवाद का परिणाम था। २० जून को हुए इस आक्रमण से अंग्रेज़ एकदम अनभिज्ञ थे और फोर्ट विलियम जल्दी ही नवाब के हाथों में आ गया। यहां के कई युद्ध बंदियों को ब्लैक होल नामक स्थान पर रखा गया था। श्रेणी:ब्रिटिश भारत के युद्ध श्रेणी:कोलकाता का इतिहास श्रेणी:१७९६ के संग्राम श्रेणी:भारत में ब्रिटिश राज्य श्रेणी:संयुक्त राजशाही का इतिहास श्रेणी:१७९६.

7 संबंधों: फोर्ट विलियम, बंगाल, बंगाल के नवाब, सिराजुद्दौला, ईस्ट इण्डिया कम्पनी, कोलकाता, २० जून

फोर्ट विलियम

फोर्ट विलियम कोलकाता में हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर बना एक किला है, जिसे ब्रिटिश राज के दौरान बनवाया गया था। इसे इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर बनवाया गया था। इसके सामने ही मैदान है, जो कि किले का ही भाग है और कलकत्ता का सबसे बड़ा शहरी पार्क है। .

नई!!: कोलकाता का युद्ध और फोर्ट विलियम · और देखें »

बंगाल

बंगाल (बांग्ला: বঙ্গ बॉंगो, বাংলা बांला, বঙ্গদেশ बॉंगोदेश या বাংলাদেশ बांलादेश, संस्कृत: अंग, वंग) उत्तरपूर्वी दक्षिण एशिया में एक क्षेत्र है। आज बंगाल एक स्वाधीन राष्ट्र, बांग्लादेश (पूर्वी बंगाल) और भारतीय संघीय प्रजातन्त्र का अंगभूत राज्य पश्चिम बंगाल के बीच में सहभाजी है, यद्यपि पहले बंगाली राज्य (स्थानीय राज्य का ढंग और ब्रिटिश के समय में) के कुछ क्षेत्र अब पड़ोसी भारतीय राज्य बिहार, त्रिपुरा और उड़ीसा में है। बंगाल में बहुमत में बंगाली लोग रहते हैं। इनकी मातृभाषा बांग्ला है। .

नई!!: कोलकाता का युद्ध और बंगाल · और देखें »

बंगाल के नवाब

यह सूची बंगाल के नवाबओं की है:- .

नई!!: कोलकाता का युद्ध और बंगाल के नवाब · और देखें »

सिराजुद्दौला

मिर्ज़ा मुहम्मद सिराज उद-दावला, (फारसी:مرزا محمد سراج الدولہ,बांग्ला: নবাব সিরাজদৌল্লা) प्रचलित नाम सिराज-उद्दौला (१७३३-२ जुलाई,१७५७) बंगाल, बिहार और उड़ीसा का संयुक्त नवाब था। उसके शासन का अंत ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का आरंभ माना जाता है। अंग्रेज़ उसे हिन्दुस्तानी सही ना बोल पाने के कारण सर रोजर डॉवलेट कहते थे। .

नई!!: कोलकाता का युद्ध और सिराजुद्दौला · और देखें »

ईस्ट इण्डिया कम्पनी

लन्दन स्थित ईस्ट इण्डिया कम्पनी का मुख्यालय (थॉमस माल्टन द्वारा चित्रित, १८०० ई) ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना ३१ दिसम्बर १६०० ईस्वी में हुई थी। इसे यदाकदा जॉन कंपनी के नाम से भी जाना जाता था। इसे ब्रिटेन की महारानी ने भारत के साथ व्यापार करने के लिये २१ सालो तक की छूट दे दी। बाद में कम्पनी ने भारत के लगभग सभी क्षेत्रों पर अपना सैनिक तथा प्रशासनिक अधिपत्य जमा लिया। १८५८ में इसका विलय हो गया। .

नई!!: कोलकाता का युद्ध और ईस्ट इण्डिया कम्पनी · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: कोलकाता का युद्ध और कोलकाता · और देखें »

२० जून

20 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 171वाँ (लीप वर्ष में 172 वाँ) दिन है। साल में अभी और 194 दिन बाकी हैं। .

नई!!: कोलकाता का युद्ध और २० जून · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »