लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोलकाता और चंडी लहिड़ी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

कोलकाता और चंडी लहिड़ी के बीच अंतर

कोलकाता vs. चंडी लहिड़ी

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। . चंडी लहिड़ी (16 मार्च, 1931-18 जनवरी 2018) पश्चिम बंगाल से एक भारतीय कार्टूनिस्ट थे। उन्होंने वर्ष 1952 में एक पत्रकार के रूप में अपने कॅरियर की शुरूआत की थी और अगले एक दशक में पूर्णकालिक कार्टूनिस्ट बनकर उभरे थे। प्रारंभिक दौर में वे दैनिक लोकसेवक पत्रिका में संवाददाता के तौर पर काम करते थे। 1962 में वे आनंदबाजार पत्रिका से जुड़े। करीब 20 वर्षो तक वहां उन्होंने कार्टूनिस्ट के तौर पर काम किया। उनके कार्टूनों में लोगों को एक सच्चाई नजर आती थी और इसी कारण उनके कार्टूनों की काफी मांग हुआ करती थी। उन्होंने अपने कार्टूनों के माध्यम से लगभग 50 वर्षों तक पश्चिम बंगाल और देश की सामाजिक राजनीतिक परिदृश्य को रेखांकित किया। उनका जन्म नदिया जिले के नवद्वीप में 16 मार्च, 1931 को हुआ था। 18 जनवरी, 2018 को उनका निधन 87 वर्ष की उम्र में हो गया। वे निमोनिया से पीड़ित थे, जिसके इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के आरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे जिंदगी की जंग हार गए। .

कोलकाता और चंडी लहिड़ी के बीच समानता

कोलकाता और चंडी लहिड़ी आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): नदिया जिला, पश्चिम बंगाल

नदिया जिला

नदिया(बांग्ला-নদিয়া, उच्चारण-नॊदिया) भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल का एक प्रशासकीय जिला है। इसका मुख्यालय कृष्णानगर में है। नदिया में पर्यटक अनेक पर्यटक स्थलों की सैर कर सकते हैं। नवद्वीप, मायापुर, कृष्णनगर, इस्कान मन्दिर और शांतिपुर नदिया के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं, जिनके लिए यह पूरे विश्व में लोकप्रिय है। पर्यटक स्थलों से अलग नदिया श्री चैतन्य महाप्रभु के जन्म स्थान के रूप में भी जाना जाता है। महाप्रभु का जन्म स्थान होने के कारण यहां पर पर्यटकों के साथ-साथ श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आते हैं। नदिया के प्लासी में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला और अंग्रेजों के सेनापति लार्ड क्लाइव के बीच भयंकर युद्ध लड़ा गया था। इस कारण यह स्‍थान ऐतिहासिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के इतिहास में इस युद्ध का बहुत महत्व हैं क्योंकि इस युद्ध के बाद भारत की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थितियां पूरी तरह से बदल गई थी। .

कोलकाता और नदिया जिला · चंडी लहिड़ी और नदिया जिला · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

कोलकाता और पश्चिम बंगाल · चंडी लहिड़ी और पश्चिम बंगाल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

कोलकाता और चंडी लहिड़ी के बीच तुलना

कोलकाता 304 संबंध है और चंडी लहिड़ी 3 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 0.65% है = 2 / (304 + 3)।

संदर्भ

यह लेख कोलकाता और चंडी लहिड़ी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »