लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॉम्पैक कप 2009

सूची कॉम्पैक कप 2009

कॉम्पैक कप 2009 त्रिकोणीय सीरीज एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है जो 8 सितंबर से 14 सितंबर 2009 तक श्रीलंका में आयोजित की गई थी। श्रृंखला में भारत, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम शामिल थी। .

15 संबंधों: एंजेलो मैथ्यूज, डेनियल विटोरी, नेट रन रेट, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, लसिथ मलिंगा, श्रीलंका, सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, कुमार धरमसेना, कुमार संगाकारा, कोलंबो

एंजेलो मैथ्यूज

श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी.

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और एंजेलो मैथ्यूज · और देखें »

डेनियल विटोरी

डेनियल लुका विटोरी, (जन्म २७ जनवरी १९७९) एक न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए सभी स्वरूपों में लंबे समय तक क्रिकेट खेला था और सभी प्रारूपों में पूर्व कप्तान थे। ये न्यूजीलैंड के २०० वीं कैप वाले टेस्ट खिलाड़ी रहे है। ये २००७ और २०११ के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान थे। विटोरी टेस्ट के इतिहास में आठवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने ३०० विकेट लिए हो और साथ में ३,००० रन भी बनाए हो। वह टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने १९९६-९७ में १८ साल की आयु में बने थे। विटोरी एक गेंदबाजी ऑलराउंडर रहे है जिन्होंने धीमी गति से बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी की थी। इसके बाद २०१५ क्रिकेट विश्व कप के बाद विटोरी ने सभी प्रकार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। डेनियल विटोरी ने भारत में खेली जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में २००८ के आईपीएल में अपने कैरियर की शुरुआत की और आखिरी बार इन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए २०१२ इंडियन प्रीमियर लीग में खेले थे इसके बाद ये इसी टीम के कोच बन गये और अभी भी मुख्य कोच है। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और डेनियल विटोरी · और देखें »

नेट रन रेट

नेट रन रेट (NRR) क्रिकेट के खेल में प्रयोग की जाने वाली एक सांख्यिकी है। एक दिवसीय लीग प्रतियोगिता में टीम को विभाजित करने के लिए यह एक सामान्य प्रणाली होती है, जिस प्रकार फुटबॉल में "गोल अंतर" होता है वैसे ही इसका इस्तेमाल क्रिकेट में किया जाता है। एक एकल खेल में नेट रन रेट, प्रति ओवर का वह रन रेट है जो उस मैच में टीम द्वारा अर्जित किया जाता है और उसमें से उनके खिलाफ बानाए गए प्रति ओवर रन रेट को घटा दिया जाता है। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और नेट रन रेट · और देखें »

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी भी) झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए। धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, २००७-०८ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज २००७-२००८ के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को २-० से हराया उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई ०२ सितम्बर २०१४ को उन्होंने भारत को २४ साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई। धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं जैसे २००८ में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला), राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और २००९ में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री पुरस्कार साथ ही २००९ में विस्डन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया। उनकी कप्तानी में भारत ने २८ साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दुबारा जीत हासिल की। सन् २०१३ में इनकी कप्तानी में भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। इन्होंने २०१४ में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। धोनी लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में २०१५ क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते साथ ही इन्होंने लगातार ११ विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने १०० वनडे मैच जिताए हो। और उन्होनें कहा है कि जल्द ही वो एक ऐसा कदम उठाएंगे जो किसी कप्तान ने अपने कैरियर में नहीं उठाया वो टीम को २ हिस्सों में बाटेंगे जो खिलाड़ी अच्छा नहीं खेलेगा उसे वो दूसरी टीम में डाल देंगे और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा वो उसे अपनी टीम में रख लेंगे इसमें कुछ नये खिलाड़ी भी आ सकते हैं। धोनी ने ४ जनवरी २०१७ को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी टीम की कप्तानी छोड़ी। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और महेंद्र सिंह धोनी · और देखें »

राहुल द्रविड़

राहुल शरद द्रविड़ (कन्नड़: ರಾಹುಲ್ ಶರದ್ ದ್ರಾವಿಡ,राहुल शरद द्रविड) (11 जनवरी 1973 को जन्मे) भारतीय राष्ट्रीय टीम के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं, 1996 से वे इसके नियमित सदस्य रहें हैं।अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किये गए और सितम्बर 2007 में उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। १६ साल तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहने के बाद उन्होंने वर्ष २०१२ के मार्च में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से सन्यास ले लिया। द्रविड़ को वर्ष 2000 में पांच विसडेन क्रिकेटरों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया। द्रविड़ को 2004 के उद्घाटन पुरस्कार समारोह में इस वर्ष के आईसीसी प्लेयर और वर्ष के टेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें दीवार के रूप में जाना जाता है, द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। द्रविड़ बहुत शांत व्यक्ति है। "दीवार" के रूप में लोकप्रिय द्रविड़ पिच पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते हैं। सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दस हज़ार से अधिक रन बनाये हैं, 14 फ़रवरी 2007 को, वे दुनिया के क्रिकेट इतिहास में छठे और भारत में सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए जब उन्होंने एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हज़ार रन का स्कोर बनाया वे पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले राष्ट्र के विरुद्ध शतक बनाया है। 182 से अधिक कैच के साथ वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ ने 18 अलग-अलग भागीदारों के साथ 75 बार शतकीय साझेदारी की है, यह एक विश्व रिकॉर्ड है। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और राहुल द्रविड़ · और देखें »

लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और लसिथ मलिंगा · और देखें »

श्रीलंका

श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र ३१ किलोमीटर है। १९७२ तक इसका नाम सीलोन (अंग्रेजी:Ceylon) था, जिसे १९७२ में बदलकर लंका तथा १९७८ में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और श्रीलंका · और देखें »

सचिन तेंदुलकर

सचिन रमेश तेंदुलकर (अंग्रेजी उच्चारण:, जन्म: २४ अप्रैल १९७३) क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् २००८ में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है। सन् १९८९ में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् वह बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में १४००० से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।    उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये १४ वर्ष की उम्र में खेला था। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत १९८९ में पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई। सचिन क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्व भर में उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से भिन्न-भिन्न नामों से पुकारते हैं जिनमें सबसे प्रचलित लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर है। क्रिकेट के अलावा वह अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। तत्काल में वह राज्य सभा के सदस्य हैं, सन् २०१२ में उन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ बनी। इस फ़िल्म का टीज़र भी बहुत रोमांचक हैं। टीजर में एक ऐसे इंसान को उसी की कहानी सुनाते हुए देखेंगे जो एक शरारती बच्चे से एक हीरो बनकर उभरता है। ख़ुद सचिन तेंदुलकर का भी ये मानना है कि क्रिकेट खेलने से अधिक चुनौतीपूर्ण अभिनय करना है।सचिन – ए बिलियन ड्रीम्स’ का निर्माण रवि भगचंदका ने किया है और इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और सचिन तेंदुलकर · और देखें »

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1989 से 2013 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने 445 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में 13,430 रन बनाए, जिसमें 28 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 110 टेस्ट मैचों में 6,973 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 98 तो वनडे में 323 विकेट भी लिए। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और सनथ जयसूर्या · और देखें »

सुरेश रैना

सुरेश रैना (سریش رائنا (जन्म २७ नवम्बर १९८६) भारत के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हैं। रैना के पिता त्रिलोकी चन्द एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी है। वह बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक बाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज है। वे घरेलू क्रिकेट के सभी रूपों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलता है और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के उप कप्तान है। उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा कैच पकङे है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैच खेले है। रैना १८ वर्ष की आयु में श्रीलंका के खिलाफ २००५ में अपने एक दिवसीय कैरियर की शुरुआत की और २०१० में अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ ही की। रैना भारत की विश्व कप २०११ की विजेता टीम का हिस्सा था। लेकिन विशेषज्ञों ने उनकी तकनीक अक्सर विशेष रूप से तेजी और छोटी गेंदों के खिलाफ सवाल उठाया गया है। उनका औसत विदेशी धरती पर इसे समर्थन करता है। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और सुरेश रैना · और देखें »

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह प्लाहा (जन्म: ०३ जुलाई १९८०, जालन्धर, पंजाब) भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी हैं। वे इंडियन प्रिमियर लीग के चेन्नई सुपर किंग्स तथा पंजाब राज्य क्रिकेट टीम (2012-13) के भूतपूर्व कप्तान भी हैं। वे स्पिन गेंदबाजी में निपुण हैं और टेस्ट मैचों में ऑफ-स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं। साथ ही ये इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे है। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और हरभजन सिंह · और देखें »

आशीष नेहरा

आशीष दीवनसिंह नेहरा (जन्म: २९ अप्रैल १९७९) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ष १९९९ तक भारत की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में ये अपनी विविधता के लिए जाने जाते जाते हैं। ये अपनी गति, सटीकता, रेखा और लंबाई में चतुरता एवं गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने की क्षमता के कारण ये जाने जाते हैं। आशीष नेहरा नई गेंद के साथ अपनी गेंदबाजी और अंतिम ओवरों पर विशेष रूप से प्रभावी रहे हैं। फिटनेस के मुद्दों के कारण वह कई बार राष्ट्रीय टीम से अनुपस्थित रहे हैं। आईपीएल में भी आशीष विशेष रूप से प्रभावी रहे हैं, जिसमें उन्होंने पांच अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। आशीष नेहरा को रवि शास्त्री ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक कहा था जिसे आजा तक भारतीय टीम ने कभी देखा है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी नेहरा का नाम भारत के भविष्य के गेंदबाजी कोच के रूप में करने का सुझाव दिया, जो उनके बड़े पैमाने पर अनुभव पर ध्यान रखने हुआ किया गया था। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और आशीष नेहरा · और देखें »

कुमार धरमसेना

कुमार धरमसेना (अंग्रेजी:Handunnettige Deepthi Priyantha Kumar Dharmasena (जन्म २४ अप्रैल १९७१,कोलम्बो,श्रीलंका) एक पूर्व क्रिकेटर तथा वर्तमान में अम्पायर है जो टेस्ट क्रिकेट,,एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय तथा ट्वेन्टी - ट्वेन्टी प्रारूप में अम्पायरिंग करते हैं। पहले ये श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और कुमार धरमसेना · और देखें »

कुमार संगाकारा

कुमार चोकशानडा संगाकारा (කුමාර් සංගක්කාර) (जन्म 27 अक्टूबर 1977, मटाले, श्रीलंका) एक श्रीलंकाई क्रिकेटर और श्रीलंकाकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वे बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। वे खेल के सभी रूपों में एक विकेट-कीपर और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में खेलते थे, लेकिन टेस्ट मैचों में उन्होंने इस क्रम को छोड़ दिया, क्योंकि जब वे एक शुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं तो टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी का औसत काफी अधिक है। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और कुमार संगाकारा · और देखें »

कोलंबो

कोलंबो, श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर तथा राजधानी है। यह शहर नए तथा औपनिवेशिक इमारतों का सुन्दर सम्मिश्रण है। कोलंबो का इतिहास दो हजार साल से भी पुराना है। कोलंबो नाम के पीछे कई कहानियां प्रचलित है। एक कहानी के अनुसार कोलंबो नाम का उच्‍चारण सर्वप्रथम पुर्तगालियों ने 1505 ई. में किया था। दूसरी कहानी के अनुसार यह नाम सिंहली शब्‍द 'कोला-अम्‍बा-थोता' से आया। सिंहली भाषा में इस शब्‍द का अर्थ 'आम के वृक्षों वाला बंदरगाह' है। एक अन्‍य कहानी के अनुसार यह शब्‍द कोलोन-थोता से आया, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है 'केलानी नदी पर स्थित बंदरगाह'। यहां घूमने लायक कई जगह है। गाले फेस ग्रीन, विहारमहादेवी पार्क और राष्‍ट्रीय संग्रहालय आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: कॉम्पैक कप 2009 और कोलंबो · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »