लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॉनकॉर्ड

सूची कॉनकॉर्ड

Aérospatiale-BAC Concorde एक टर्बोजेट-चालित यात्री विमान, एक सुपरसोनिक परिवहन (SST) है। यह इंग्लैंड और फ्रांसिसि सरकार का संयुक्त उत्पाद है। इसका निर्माण एयरोस्पेशियल और ब्रितानी विमान निगमकी संयुक्त प्रौद्योगिकी से हुआ है। इसने 1969 में पहली बार उड़ान भरा तथा 1976 से अपनी सेवाएं देनी प्रारंभ कर दी। इसकी सेवाएं अगले 27 वर्षों तक जारी रही। इसने लंदन के हीथ्रो (ब्रिटिश एयरवेज़) और पेरिस के चार्ल्स डे गॉले हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसीके लिए नियमित रूप से उड़ाने भरी। रिकॉर्ड गति से चलने वाले इस विमान ने अन्य विमानों की तुलना में इस ट्रांस-अटलांटिक दूरी को आधे समय में तय की। इसलिए यह विमानन कंपनियों और यात्रियों के लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ। इस तरह के केवल 20 विमानों का निर्माण किया गया जो इस बात का द्योतक है कि इसका विकास आर्थिक दृष्टि से नुकसानदायक था। इस विमान को खरीदने के लिए एयर फ़्रांस और ब्रिटिश एयरवेज़ को उनकी सरकारों द्वारा आर्थिक सहायता दी गई थी। 25 जुलाई 2000 को एयर फ्रांस का न्युयॉर्क की उड़ान पर जा रहा कॉनकॉर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 113 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस एकमात्र दुर्घटना, 11 सितंबर 2001 के हमलों से उत्पन्न होने वाले आर्थिक प्रभाव और अन्य कारकों के परिणामस्वरूप, 24 अक्टूबर 2003 में इसका प्रचालन बंद कर दिया गया। 26 नवम्बर 2003 को इसने आखिरी उड़ान भरी। एक पूर्व एयर फ़्रांस कॉनकॉर्ड (F-BTSD) की बहाली का प्रयास जारी है और आशा व्यक्त की जा रही है कि वह 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक समय पर उड़ान भरेगा। यह कई संस्थाओं द्वारा विमानन प्रतीक के रूप में सम्मानित हुआ। .

38 संबंधों: टायर, टाइटेनियम, एडिनबर्ग, एयर फ्रांस, एयर कनाडा, एअर इंडिया, ड्यूरालुमिन, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, नाक, प्रवाह, बर्मिंघम, बहरीन, बारबाडोस, ब्रिटिश एयरवेज़, ब्रिस्टल, बैंकॉक, बोस्टन, मलेशिया, मैन्चेस्टर, मील, रानी (बहुविकल्पी), रियो, लंदन, शान्ति, सिंगापुर इंटनेशनल एयरलाइंस, संधि (व्याकरण), सोवियत संघ, होनोलूलू, विमान, विमानक्षेत्र, वॉशिंगटन राज्य, गुआम, ओजोन परत, क्रिस्टीज़, अभियन्ता, अमेरिकी कांग्रेस, अर्थशास्त्री, 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

टायर

गाड़ियों में लगाया जाने वाला '''टायर''' एक खराब हुआ टायर जिसमें स्टील की प्लाई दिख रही है। टायर एक छल्ले के आकार का पहिया होता है जिसे किसी वाहन के पहिये पर उसके संरक्षण और जब यह जमीन के साथ निकट संपर्क में हो तब उस वाहन की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए चढ़ाया जाता है। वाहन के चलते समय यह झटकों को सहन कर उसे एक लचीला आधार प्रदान करता है जो वाहन की कार्यकुशलता को बढ़ाता है। टायर शब्द हिन्दी में अंग्रेजी से आया है और यह अंग्रेजी शब्द ‘अटायर’ से निकला है जिसका अर्थ वस्त्र होता है, तो दूसरे शब्दों में टायर का अर्थ एक पहिये की पोशाक है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और टायर · और देखें »

टाइटेनियम

टाइटेनियम तत्व का सबसे पहले सन् 1791 में ग्रेटर ने पता लगाया तथा सन् 1795 में क्लापराथ ने इसका नाम टाइटेनियम रखा। इसके मुख्य खनिज इलमिनाइट तथा रुटाइल हैं। दूसरे खनिज स्थुडोब्रुकाइट, (Fe4 (TiO4) 3), एरीजोनाइट, (Fe2 (TiO3)3), गाइकीलाइट (MgTiO3) तथा पायरोफेनाइट, (MnTiO3) इत्यादि हैं धातु के क्लोराइड के वाष्प को द्रवित सोडियम के ऊपर से पारित करने पर, अथवा पोटासियम के साथ अवकरण से, अथवा धातु के हेलोजन लवण या ऑक्साइड के कैल्सियम, मैग्नीशियम या ऐल्यूमिनियम द्वारा अवकरण से यह धातु प्राप्त होती है। बुसे (सन् 1853) ने पोटासियम टाइटेनेट, सोडियम सल्फेट और सल्फयूरिक अम्ल के विद्युद्विच्छेदन द्वारा सफेद टाइटेनियम प्राप्त किया था। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और टाइटेनियम · और देखें »

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और एडिनबर्ग · और देखें »

एयर फ्रांस

यह विश्व की एक प्रमुख वायुयान सेवा हैं | .

नई!!: कॉनकॉर्ड और एयर फ्रांस · और देखें »

एयर कनाडा

एयर कनाडा, कनाडा का ध्वज वाहक एवं सबसे बड़ा एयरलाइन्स हैं। इस एयरलाइन्स की स्थापना 1936 में हुई थी एवं ये विश्व के 178 गंतव्यों पर यात्री एवं कार्गो सुविधा उपलब्ध करता हैं। ये बेड़ो के साइज़ के आधार पर विश्व में 9 वा स्थान रखता हैं, एवं ये एयरलाइन्स स्टार एयरलाइन्स के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। एयर कनाडा का कॉर्पोरेट मुख्यालय मोंट्रियल है। जबकि इसका सबसे बड़ा केंद्र टोरंटो पीअरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मिस्सिस्सआउगा, ओंटारियो में हैं।। 2013 में इसका यात्रियों से होने वाला राजस्व कैनेडियन $12.38 का था। इस एयरलाइन की क्षेत्रीय सेवा का नाम एयर कनाडा एक्सप्रेस हैं। कनाडा के राष्ट्रीय एयरलाइन्स का उद्भव 1936 में ट्रांस कनाडा एयरलाइन्स के रूप में कनाडा के संघीय सरकार के द्वारा किया गया था। जिसने अपनी पहली पार- महाद्वीपीय उड़ान 1938 में भरी। 1965 में इसका नाम सरकारी सहमति के बाद एयर कनाडा कर दिया गया। 1988 में इस एयरलाइन्स का निजीकरण किया गया था। 4 जनवरी 2000 को इसने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी कैनेडियन एयरलाइन्स का अधिग्रहण किया था। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और एयर कनाडा · और देखें »

एअर इंडिया

एयर इंडिया के मुख्यालय - नरीमन पॉइंट - मुंबई thumb एअर इंडिया (Air India) भारत की ध्वज-वाहक विमान सेवा है। यह भारत सरकार की चलाई हुई दो विमानसेवाओं में से एक है (दूसरी है इंडियन एअरलाईन्स जिसका एयर इंडिया में विलय हो चुका है) एअर इंडिया का कार्यवाहक केन्द्र मुम्बई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहाँ से एयर इंडिया की उड़ानें विश्व में ३९ गन्तव्य स्थान तथा भारत में १२ गन्तव्य स्थानों तक जाती हैं। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और एअर इंडिया · और देखें »

ड्यूरालुमिन

ड्यूरालुमिन एक प्रमुख मिश्र धातु है। इसमें 95% एल्युमिनियम, 4% कापर, 0.5% मैंगनीज तथा 0.5% मैंग्नेसियम होता है। वायुयान तथा हल्के औजारों को बनाने में इसका उपयोग होता है। श्रेणी:मिश्रधातु fr:Alliages d'aluminium pour corroyage#Série 2000 (aluminium cuivre).

नई!!: कॉनकॉर्ड और ड्यूरालुमिन · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

नाक

कुत्ते की नाक नाक रीढ़धारी प्राणियों में पाया जाने वाला छिद्र है। इससे हवा शरीर में प्रवेश करती है जिसका उपयोग श्वसन क्रिया में होता है। नाक द्वारा सूँघकर किसी वस्तु की सुगंध को ज्ञात किया जा सकता है। श्रेणी:अंग * श्रेणी:मानव सिर और गर्दन श्रेणी:श्वसन तंत्र श्रेणी:मुखाकृति श्रेणी:घ्राण तंत्र श्रेणी:ज्ञानेन्द्रियाँ.

नई!!: कॉनकॉर्ड और नाक · और देखें »

प्रवाह

प्रवाह एक हिन्दी शब्द है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और प्रवाह · और देखें »

बर्मिंघम

बर्मिंघम का दक्षिण-पश्चिम से दृश्य। इसके आगे बार्ट्ले झील है बर्मिंघम इंगलैंड का एक शहर है। श्रेणी:इंगलैंड के शहर.

नई!!: कॉनकॉर्ड और बर्मिंघम · और देखें »

बहरीन

बहरीन (अरबी: مملكة البحرين मुम्लिकत अल-बहरईन) जंबुद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानीहै मनामा। ये अरब जगत का एक हिस्सा है जो एक द्वीप पर बसा हुआ है। बहरीन १९७१ में स्वतंत्र हुआ और संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना हुई, जिसका प्रमुख अमीर होता है। १९७५ में नेशनल असेंबली भंग हुई, जो अब तक बहाल नहीं हो पाई है। १९९० में कुवैत पर इराक के आक्रमण के बाद बहरीन संयुक्त राष्ट्रसंघ का सदस्य बना। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और बहरीन · और देखें »

बारबाडोस

प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियन द्वीप पर स्थित इस देश को अंग्रेजों ने अफ्रीका और भारत से गन्ना उत्पादन के लिए लाए गए गुलामों की मदद से आबाद किया था। महज 430 वर्ग किमी में फैले इस द्वीप के आस-पास के देश में पश्चिम में सेंट विंसेंट व द ग्रेनाजिनस और सेंट लुसिया और दक्षिण में त्रिनिदाद और टोबैगो हैं। उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले इस देश में प्रशांत महासागर में चलने वाली हवाएं वातावरण को शीतल बनाए रखती हैं। सामाजिक और राजनीतिक सुधारों की धीमी शुरुआत के बावजूद आज मानव विकास सूची में इस देश का स्थान ऊपर के 75 देशों में आता है। श्रेणी:देश श्रेणी:उत्तर अमेरिका.

नई!!: कॉनकॉर्ड और बारबाडोस · और देखें »

ब्रिटिश एयरवेज़

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कॉनकॉर्ड और ब्रिटिश एयरवेज़ · और देखें »

ब्रिस्टल

ब्रिस्टल (अंग्रेज़ी: Bristol) एक इंग्लैंड का काउंटी और शहर है। श्रेणी:इंग्लैंड के शहर.

नई!!: कॉनकॉर्ड और ब्रिस्टल · और देखें »

बैंकॉक

बैंकाक दक्षिण पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड की राजधानी है। बैंकॉक थाइलैंड की राजधानी है। यहां ऐसी अनेक चीजें जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध हैं मरीन पार्क और सफारी। मरीन पार्क में प्रशिक्षित डॉल्फिन्स अपने करतब दिखाती हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब लुभाता है। सफारी वर्ल्‍ड विश्‍व का सबसे बड़ा खुला चिड़ियाघर है। यहां एशिया और अफ्रीका के लगभग सभी वन्य जीवों को देखा जा सकता है। यहां की यात्रा थकावट भरी लेकिन रोमांचक होती है। रास्ते में खानपान का इंतजाम भी है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और बैंकॉक · और देखें »

बोस्टन

बोस्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के मासेचुसेट्स राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और बोस्टन · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और मलेशिया · और देखें »

मैन्चेस्टर

मैनचेस्टर इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर क्षेत्र में एक नगर और महानगरीय बोरो है। १८५३ में इसे नगर का दर्जा दिया गया। २००७ में यहाँ की कुल जनसंख्या ४,५८,१०० थी जबकी ग्रेटर मैनचेस्टर महानगरीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या २५,६२,२०० थी। श्रेणी:अमेरिका के शहर.

नई!!: कॉनकॉर्ड और मैन्चेस्टर · और देखें »

मील

मील विभिन्न मापन प्रणालियों में लंबाई की एक इकाई है। मील प्रणाली मुख्यत: ब्रिटेन से संबंधित है जहां एक कानूनी मील, 5280 फुट या 1760 गज या 1609.344 मीटर के बराबर होता है। एक सर्वेक्षण मील 5280 फुट या 1609.3472 मीटर के बराबर होता है, जबकि एक समुद्री मील, 1852 मीटर (6076.12 फुट) के बराबर होता है। यह लंबाई की पुरातन इकाई लीग का लगभग एक तिहाई होता है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और मील · और देखें »

रानी (बहुविकल्पी)

रानी शब्द के कई अर्थ होते हैं:-.

नई!!: कॉनकॉर्ड और रानी (बहुविकल्पी) · और देखें »

रियो

रियो (अंग्रेज़ी: Rio) एक 3D 2011 अमेरिकी कंप्यूटर एनिमेटेड संगीत कॉमेडी फिल्म है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और रियो · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और लंदन · और देखें »

शान्ति

शांति मधुरता और भाईचारे की अवस्था है, जिसमें बैर अनुपस्थित होता है। इस शब्द का प्रयोग अन्तर्राष्ट्रीय संदर्भ में युद्धविराम या संघर्ष में ठहराव के लिए किया जाता है। इस अर्थ में यह शब्द युद्ध का विलोम है। अगर देखा जाए तो शांति के बिना जीवन का आधार नहीं है हजारों सालों से भारत विश्व का गुरु और शांतिदूत रहा था लेकिन मानव की स्वार्थसिद्धी के कारण भारत में शांति का पतन होता आया और आज आम आदमी के जीवन में भय व्याप्त हो गया है, इसका मूल कारण स्वार्थ, कायरता, अविश्वास और ईश्वर प्रदत प्रेमभाव का आम जन में समाप्त होना *.

नई!!: कॉनकॉर्ड और शान्ति · और देखें »

सिंगापुर इंटनेशनल एयरलाइंस

सिंगापुर एयरलाइंस की इमारत सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड (एसआईए) (संक्षिप्त रूप में 新航) सिंगापुर का ध्वज वाहक है। यह विश्व की एक प्रमुख वायुयान सेवा हैं। सिंगापुर एयरलाइंस चंगी हवाई अड्डे पर एक हब (महत्वपूर्ण गतिविधियों का केंद्र) को संचालित करता है और दक्षिणपूर्वी एशिया, पूर्वी एशिया, दक्षिण एशिया और "कंगारू रूट" बाजारों में इसकी एक सक्षम उपस्थिति है। यह कम्पनी पार-प्रशांत (ट्रांस-पेसिफिक) उड़ानों का संचालन भी करती है, इसमें दुनिया की दो सबसे लम्बी नॉन-स्टॉप व्यावसायिक उड़ानें शामिल हैं, ये उड़ानें एयरबस ए340-500 पर सिंगापुर से नेवार्क और लोस एंजिल्स तक जाती हैं। सिंगापुर एयरलाइंस ने ही "सुपरजम्बो" एयरबस ए380 का उद्घाटन किया। एसआईए ने एयरलाइन से सम्बंधित व्यापारों जैसे एयरक्राफ्ट हेंडलिंग और इंजीनियरिंग को बहुत फैला लिया है। इसकी पूर्ण-स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, सिल्कएयर, कम क्षमता की आवश्यकता के साथ माध्यमिक शहरों तक क्षेत्रीय उड़ानों का प्रबंधन करती है। सहायक सिंगापुर एयरलाइंस कार्गो एसआईए के समर्पित मालवाहक विमान का संचालन करता है और एसआईए के यात्री विमानों में माल वहन की क्षमता का प्रबंधन करता है। वर्जिन एटलान्टिक में एसआईए की 49% हिस्सेदारी (shareholding) है और यह टाइगर एयरवेस में अपनी हिस्सेदारी के माध्यम से कम लागत के वाहक क्षेत्र में संलग्न है। राजस्व यात्री किलोमीटर के शब्दों में यह दुनिया भर के चोटी के 15 वाहकों में से एक है, और अंतर्राष्ट्रीय यात्री वहन की दृष्टि से दुनिया में छठे स्थान पर है। सिंगापुर एयरलाइंस वह एयरलाइन है जिसकी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसा की जाती है और फोर्च्यून वर्ल्ड की 2010 की सबसे प्रशंसित कम्पनियों की रैंकिंग में 27 वें स्थान पर है। इसका सशक्त ब्रांड नाम है और यह विमानन उद्योग में, विशेष रूप से नवाचार, सुरक्षा और सेवाओं में उत्कृष्टता की दृष्टि से उदाहरण प्रस्तुत करता है, साथ ही निरंतर लाभ भी प्राप्त कर रहा है। इसने असंख्य पुरस्कार जीते हैं और विमान की खरीद के उद्योग में प्रथम स्थान पर है। यह उन छह एयरलाइंस में से एक है जिन्हें केथे पेसिफिक (Cathay Pacific), एशियन एयरलाइंस (Asiana Airlines), मलेशियन एयरलाइंस (Malaysia Airlines), क़तार एयरवेज़ (Qatar Airways) और किंग्सफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के साथ स्काईट्रेक्स के द्वारा 5 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और सिंगापुर इंटनेशनल एयरलाइंस · और देखें »

संधि (व्याकरण)

संधि (सम् + धि) शब्द का अर्थ है 'मेल'। दो निकटवर्ती वर्णों के परस्पर मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है वह संधि कहलाता है। जैसे - सम् + तोष .

नई!!: कॉनकॉर्ड और संधि (व्याकरण) · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और सोवियत संघ · और देखें »

होनोलूलू

होनोलूलू हवाई की राजधानी है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के नगर श्रेणी:हवाई.

नई!!: कॉनकॉर्ड और होनोलूलू · और देखें »

विमान

विमान शब्द भारतीय साहित्य (मुख्यतः वेद, रामायण, महाभारत एवं जैन साहित्य में) में एक उड़ाने वाली युक्ति को इंगित करता है। कहीं-कहीं पर यह 'मंदिर', 'स्थान' आदि का भी अर्थ रखता है। समरांगणसूत्रधार तथा वैमानिक शास्त्र आदि कई ग्रन्थों में इनका विशद तकनीकी वर्णन भी मिलता है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और विमान · और देखें »

विमानक्षेत्र

दक्षिण कोरिया के इंचेयन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र की टर्मिनल बिल्डिंग। यह एक बडआ विमानक्षेत्र माना जाता है। मेक्सिको का मेक्सिको सिटी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र का टर्मिनल-२। यह दक्षिण अमरीका का सबसे बडआ विमानक्षेत्र है सुवर्णभूमि विमानक्षेत्र, बैंगकाक, का यात्री टर्मिनल, थाईलैंड बार्रा विमानक्षेत्र, स्कॉटलैंड विमानक्षेत्र, जो कि तटीय उड़ानपट्टी का प्रयोग रिगणित या अनुसूचित उड़ानों के लिए करता है। पारापारौमु विमानक्षेत्र, एक छोटा विमानक्षेत्र जेटब्लू एयरवेज़ का विमान चिबाओ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, सैन्टियागो, डोमिनिकन गणराज्य में विमानक्षेत्र या हवाई अड्डा वह स्थान होता है, जहां कोई भी वायु वाहन, जैसे वायुयान (ऐरोप्लेन), हैलीकॉप्टर, इत्यादि उड़ान भरते और उतरते हैं। विमानों को यहां भंडारण भी किया जा सकता है। एक विमानक्षेत्र में कम से कम एक उड़ान पट्टी अवश्य होती है, एक हैलीपैड और टर्मिनल इमारत भी होती हैं। इनके अलावा हैंगर भी हो सकते हैं। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और विमानक्षेत्र · और देखें »

वॉशिंगटन राज्य

वाशिंगटन की स्थिति वाशिंगटन (Washington) संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे उत्तर-पश्चीमीय राज्य है। इसके उत्तर में कनाडा, पूर्व में इडाहो और दक्षिण में औरिगन है। वाशिंगटन राज्य का निर्माण ओरिगन संधि के तहत १८४६ में ब्रिटेन द्वारा दिए गए क्षेत्र के पश्चिमी भाग में हुआ था। यह ४२वें राज्य के रूप में १८८९ में संघ में भर्ती कराया गया था। इसका नाम संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया है। वॉशिंगटन 18वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 में इसकी जनसंख्या 72,88,000 अनुमानित की गई है। जिससे इसका इस मामले 25वां स्थान हुआ। ओलंपिया राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर सिएटल है। राज्य सबसे विकसित राज्यों में से एक है। वॉशिंगटन में विनिर्माण उद्योगों में विमान और मिसाइल, जहाज निर्माण और अन्य परिवहन उपकरण, लकड़ी, खाद्य प्रसंस्करण, धातु और धातु उत्पाद, रसायन और मशीनरी शामिल हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: कॉनकॉर्ड और वॉशिंगटन राज्य · और देखें »

गुआम

गुआम या ग्वाम (Guam), जिसे स्थानीय चामोर्रो भाषा में ग्वाहान (Guåhån) कहते हैं, प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है को प्रशासनिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के अधीन है। इसकी राजधानी हगातना (Hagåtña) है, जिसका पूर्व नाम अगान्या (Agana, Agaña) हुआ करता था। यह मारियाना द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणी और सबसे बड़ा द्वीप है, तथा साथ-ही-साथ माइक्रोनीशिया भूक्षेत्र का सबसे बड़ा द्वीप भी है। यहाँ का मूल निवासी समुदाय व उनकी भाषा दोनो "चामोर्रो" कहलाते हैं। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और गुआम · और देखें »

ओजोन परत

ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत है जिसमे ओजोन गैस की सघनता अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसे O3 के संकेत से प्रदर्शित करते हैं। यह परत सूर्य के उच्च आवृत्ति के पराबैंगनी प्रकाश की 93-99 % मात्रा अवशोषित कर लेती है, जो पृथ्वी पर जीवन के लिये हानिकारक है। पृथ्वी के वायुमंडल का 91 % से अधिक ओजोन यहां मौजूद है। यह मुख्यतः स्ट्रैटोस्फियर के निचले भाग में पृथ्वी की सतह के ऊपर लगभग 10 किमी से 50 किमी की दूरी तक स्थित है, यद्यपि इसकी मोटाई मौसम और भौगोलिक दृष्टि से बदलती रहती है। ओजोन की परत की खोज 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी। इसके गुणों का विस्तार से अध्ययन ब्रिटेन के मौसम विज्ञानी जी एम बी डोबसन ने किया था। उन्होने एक सरल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर विकसित किया था जो स्ट्रेटोस्फेरिक ओजोन को भूतल से माप सकता था। सन 1928 से 1958 के बीच डोबसन ने दुनिया भर में ओजोन के निगरानी केन्द्रों का एक नेटवर्क स्थापित किया था, जो आज तक काम करता है (2008)। ओजोन की मात्रा मापने की सुविधाजनक इकाई का नाम डोबसन के सम्मान में डोबसन इकाई रखा गया है। श्रेणी:पर्यावरण.

नई!!: कॉनकॉर्ड और ओजोन परत · और देखें »

क्रिस्टीज़

रॉकफेलर सेंटर, न्यू यॉर्क में क्रिस्टी'ज़ की अमेरिकी शाखाक्रिस्टी'ज़ (Christie's) वर्तमान में कला व्यवसाय और ललित कला से संबंधित विश्व का सबसे बड़ा नीलामी घर है। क्रिस्टी'ज़ ने 2012 की पहली छमाही के लिए लगभग 3.5 अरब डॉलर की बिक्री के साथ, किसी समतुल्य अवधि के लिए कंपनी और कला बाजार के इतिहास में सबसे बेहतर परिणाम प्रदर्शित किया। लंदन किंग स्ट्रीट और रॉकफेलर प्लाजा न्यू यॉर्क में क्रिस्टी'ज़ के प्रमुख मुख्यालय स्थित हैं। इसका स्वामित्व फ़्रैंकॉयस-हेनरी पिनॉल्ट की धारक कंपनी अरतेमिस समूह के पास है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और क्रिस्टीज़ · और देखें »

अभियन्ता

अभियंता (इंजिनीयर) वह व्यक्ति है जिसे अभियाँत्रिकी की एक या एक से अधिक शाखाओं में प्रशिक्षण प्राप्त हो अथवा जो कि व्यावसायिक रूप से अभियाँत्रिकी सम्बन्धित कार्य कर रहा हो। कभी कभी इन्हे यंत्रवेत्ता भी कहा जाता है | यद्यपि अभियंता एक शुद्ध हिन्दी शब्द है लेकिन बोलचाल की भाषा मे इसके स्थान पर अंग्रेजी भाषा के इंजीनियर (Engineer) शब्द का प्रयोग अधिक होता है। एक अभियंता का मुख्य कार्य होता है समस्याओं का समाधान करना। इसके लिये उन्हें प्राय: उच्च शिक्षा में पाये हुए अपने प्रशिक्षण और तकनीक का अनुप्रयोग करना पड़ता है। अधिकतर अभियंता अभियाँत्रिकी की किसी एक शाखा में प्रशिक्षण तथा शिक्षा प्राप्त होते हैं। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और अभियन्ता · और देखें »

अमेरिकी कांग्रेस

संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय सरकार की द्विसदनी विधायिका को अमरीकी कांग्रेस (The United States Congress) कहते हैं। सीनेट (Senate) एवं हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स (House of Representatives) इसके दो सदन हैं। अमरीकी कांग्रेस की बैठकें यूएसए की राजधानी वाशिंगटन डीसी में होतीं हैं। 'कांग्रेस' लातीनी शब्द है जिसका अर्थ "साथ आना" है। कांग्रेस शब्द का प्रयोग पहली बार १७वीं शताब्दी में किया गया था। जब किसी देश के सम्राट् या उसके पूर्णशक्तिप्राप्त महादूत किसी गंभीर अंतरराष्ट्रीय समस्या का समाधान करने के लिए कृतसंकल्प होकर सम्मिलित होते हैं तब ऐसी सभा को कांग्रेस कहते हैं। विद्वानों की मंडली को भी कांग्रेस कहा जा सकता है। संयुक्त राज्य अमरीका के संघीय एवं संघांगों की व्यवस्थापिका सभाओं के लिए कांग्रेस शब्द का प्रयोग किया गया है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और अमेरिकी कांग्रेस · और देखें »

अर्थशास्त्री

अर्थशास्त्र के विद्वान को अर्थशास्त्री कहते हैं। श्रेणी:अर्थशास्त्र श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: कॉनकॉर्ड और अर्थशास्त्री · और देखें »

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) संयुक्त राजशाही के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं। लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा। इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी। खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई। इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है। खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है। .

नई!!: कॉनकॉर्ड और 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »