लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैनिडियाई डॉलर

सूची कैनिडियाई डॉलर

कैनिडियाई डॉलर (चिह्न: $; कूट: CAD; dollar canadien) कनाडा की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ से अथवा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग दिखाने के लिये Can$ या C$ से भी प्रदर्शित किया जाता है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है। एक डॉलर के सिक्के पर लून (जल पक्षी) का चित्र होने के कारण इसे कभी-कभी विदेशी मुद्रा व्यापारियों तथा समीक्षकों द्वारा लूनी भी कहा जाता है। कनाडा के लोग सामान्यतः इसे हुआर्ड कहते हैं। वैश्विक भण्डार में लगभग २% हिस्सेदारी के साथ कैनिडियाई डॉलर अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन तथा पाउण्ड स्टर्लिंग के बाद विश्व की पाँचवी सबसे अधिक भण्डारित मुद्रा है। कैनिडियाई डॉलर केन्द्रीय बैंकों में लोकप्रिय है। .

8 संबंधों: पाउण्ड स्टर्लिंग, मुद्रा चिह्न, यूरो, सेण्ट (मुद्रा), जापानी येन, आईएसओ ४२१७, कनाडा, अमेरिकी डॉलर

पाउण्ड स्टर्लिंग

पाउंड स्टर्लिंग (प्रतीक: £, आईएसओ कोड: GBP), सामान्य तौर पर पाउंड, संयुक्त राजशाही (यूनाइटेड किंगडम), उस पर निर्भर किरीटाधीन क्षेत्र (आइल ऑफ मान और चैनल द्वीप समूह) और ब्रिटेन प्रवासी क्षेत्र दक्षिण जॉर्जिया, दक्षिण सैंडविच द्वीप और ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र की मुद्रा है। यह 100 पेंस (एकवचनःपेनी) में समविभाजित की जाती है। जिब्राल्टर पाउंड, फ़ॉकलैंड द्वीप पाउंड और सेंट हेलेना पाउंड अलग मुद्राएं हैं, जो पाउंड स्टर्लिंग से बराबर हैं। अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद स्टर्लिंग दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आरक्षित मुद्रा है। पाउंड स्टर्लिंग विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर, यूरो और जापानी येन के बाद चौथी सबसे ज्यादा प्रचलित मुद्रा है। .

नई!!: कैनिडियाई डॉलर और पाउण्ड स्टर्लिंग · और देखें »

मुद्रा चिह्न

मुद्रा चिह्न किसी देश की राष्ट्रीय मुद्रा को दर्शाने वाला आधिकारिक चिह्न होता है। अभी की स्थिति तक केवल पाँच मुद्राएँ ऐसी हैं जिनके प्रतीक-चिह्न हैं। ये मुद्राएँ हैं: अमेरिकी डॉलर, जापानी येन, ब्रिटिश पाउण्ड, भारतीय रुपया और यूरोपीय यूरो। इन मुद्राओं के चिह्न इस प्रकार हैं: अन्तर्राष्ट्रीय रूप से मुद्रा-चिह्नों के स्थान पर आईएसओ ४२१७ कोड का उपयोग किया जाता है, हालांकि क्रमशः मुद्रा-चिह्न विभिन्न देशों में अधिक उपयोग में हो सकता है। विश्व की अधिकान्श मुद्राओं का कोई प्रतीक-चिह्न नहीं है। .

नई!!: कैनिडियाई डॉलर और मुद्रा चिह्न · और देखें »

यूरो

यूरो (मुद्रा चिह्न €; बैंक कोड: EUR) यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य की आधिकारिक मुद्रा है, जिन्हें सामूहिक रूप से यूरोजोन कहा जाता है। इसमें आस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लग्ज़म्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन (2014) शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य यूरोपीय देशों में आधिकारिक सहमति या बिना सहमति के भी यह प्रचलन में है। अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दुनिया में दूसरी सबसे सुरक्षित रखने वाली और प्रचलन में रहने वाली मुद्रा है। यूरो नाम आधिकारिक रूप से 16 दिसम्बर 1995 को अपनाया गया। वैश्विक बाजार में इसे यूरोपियन करेंसी यूनिट के स्थान पर सम मूल्य पर 1 जनवरी 1999 को जारी किया गया। एक (1) यूरो का मूल्य सत्तर (70) रुपये हैं (सम्प्रति - सितंबर, 2009)। .

नई!!: कैनिडियाई डॉलर और यूरो · और देखें »

सेण्ट (मुद्रा)

बहुत से देशों की राष्ट्रीय मुद्राओं की सेण्ट उप-इकाई है जो कि मूलभूत इकाई के १⁄१०० भाग के बराबर होती है। इसे सामान्य रूप से इसे तिरक्षे कटे हुये अंग्रेजी अक्षर "c" से (¢) से अथवा सामान्य "c" से प्रदर्शित किया जाता है। इस शब्द की उत्पत्ति लातिन भाषा के शब्द "सेण्टम" से हुई है, जिसका अर्थ सौ होता है। एक सेण्ट के सिक्के को भी सेण्ट कहते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में १¢ के सिक्के को सामान्य रूप से पेनी कहते हैं। कनाडा में २०१२ से १¢ के सिक्के मुद्रित नहीं हो रहे। श्रेणी:मुद्रा चिह्न.

नई!!: कैनिडियाई डॉलर और सेण्ट (मुद्रा) · और देखें »

जापानी येन

येन (संकेत: ¥ कोड;: JPY) जापान की मुद्रा है। यह अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद विदेशी मुद्रा बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी मुद्रा है। यह आरक्षित मुद्रा के रूप में भी अमेरिकी डॉलर, यूरो और पाउंड स्टर्लिंग के बाद व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती है। .

नई!!: कैनिडियाई डॉलर और जापानी येन · और देखें »

आईएसओ ४२१७

Exchange rates display at a Bureau de change listing currency names in English and their ISO 4217 codes. This list displays the United Kingdom as 'England', one of its constituent countries, in addition to displaying the Republic of China as 'Taiwan' and South Korea as 'Korea'. € आईएसओ ४२१७ (अंग्रेज़ी:ISO 4217) एक अंतर्राष्ट्रीय मानक है, जो तीन-अक्षरीय मुद्रा कूट बताता है। इसको अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा मानकीकृत किया गया है। .

नई!!: कैनिडियाई डॉलर और आईएसओ ४२१७ · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कैनिडियाई डॉलर और कनाडा · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: कैनिडियाई डॉलर और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »