लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैंडेलेरिया का बैसिलिका

सूची कैंडेलेरिया का बैसिलिका

कैंडेलेरिया का बैसिलिका (Basílica y Real Santuario Mariano de Nuestra Señora de la Candelaria या केवल '|बैसेलिका ला दे कैण्डेलेरिया') रोमन कैथोलिक समुदाय का माइनर बैसेलिका है। यह कैण्डेलेरिया शहर/नगरपालिका में स्थित है जो राजधानी सांता क्रूज़ दे टैनिरीफ़ से २० किमी दक्षिण में स्थित है। यह स्पेन के कैनेरी द्वीपसमूह के तेनरीफ़ का प्रथम तीर्थ है, यह बैसेलिका कैनेरी द्वीपसमूह की संरक्षिका 'वर्जिन ऑफ़ कैण्डेलेरिया' को समर्पित है। कैनेरी द्वीपसमूह सरकार द्वारा ने इसे 'सांस्कृतिक मूल्य वाला' घोषित है। इसके वास्तुकार जोज़ एनरीक मरेरो रिगैलेडो हैं। .

11 संबंधों: तेनरीफ़, पोप बेनेडिक्ट XVI, यीशु, स्पेन, गुआंचे, कैथोलिक धर्म, कैनरी द्वीपसमूह, १५ अगस्त, १९५९, २ फ़रवरी, २०११

तेनरीफ़

नक्शा तेनरीफ़ तेनरीफ़ (स्पेनी भाषा: Spanish, Tenerife) कैनरी द्वीप के टेनराइफ (स्पेन) से संबंधित द्वीप है। 2034.38 किमी ² और 906,854 निवासियों की आबादी के एक क्षेत्र के साथ, कैनरी द्वीप के सबसे बड़ा द्वीप है और द्वीपसमूह और स्पेन के सर्वाधिक आबादी वाले द्वीप है। राजधानी है सान्ता क्रूस दे तेनरीफ़ (Santa Cruz de Tenerife).

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और तेनरीफ़ · और देखें »

पोप बेनेडिक्ट XVI

योज़ेफ़ रात्सिंगर:पोप बेनेडिक्ट XVI left पोप बेनेडिक्ट XVI जिनका असली नाम युसॅफ़ आलिओस रात्सिंगर है, कैथोलिक समुदाय के 265वें पोप चुने गये हैं। 16 अप्रैल 1927 को जर्मनी में जन्मे पोप बेनेडिक्ट को 24 अप्रैल 2005 को पोंटिफ़ के रूप में चुना जाएगा। पिछले 275 सालों में चुने गए ये पोप सबसे उम्रदार हैं, इस समय बेनेडिक्ट की उम्र 80 वर्ष है। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:पोप.

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और पोप बेनेडिक्ट XVI · और देखें »

यीशु

एक मोजेक यीशु या यीशु मसीहईसा, यीशु और मसीह नाम हेतु पूरी चर्चा इस लेख के वार्ता पृष्ठ पर है। प्रचलित मान्यता के विरुद्ध, ईसा एक इस्लामी शब्दावली है, व "यीशु" सही ईसाई शब्दावली है। तथा मसीह एक उपादि है। विस्तृत चर्चा वार्ता पृष्ठ पर देखें। (इब्रानी:येशुआ; अन्य नाम:ईसा मसीह, जीसस क्राइस्ट), जिन्हें नासरत का यीशु भी कहा जाता है, ईसाई धर्म के प्रवर्तक हैं। ईसाई लोग उन्हें परमपिता परमेश्वर का पुत्र और ईसाई त्रिएक परमेश्वर का तृतीय सदस्य मानते हैं। ईसा की जीवनी और उपदेश बाइबिल के नये नियम (ख़ास तौर पर चार शुभसन्देशों: मत्ती, लूका, युहन्ना, मर्कुस पौलुस का पत्रिया, पत्रस का चिट्ठियां, याकूब का चिट्ठियां, दुनिया के अंत में होने वाले चीजों का विवरण देने वाली प्रकाशित वाक्य) में दिये गये हैं। यीशु मसीह को इस्लाम में ईसा कहा जाता है, और उन्हें इस्लाम के भी महानतम पैग़म्बरों में से एक माना जाता है। .

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और यीशु · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और स्पेन · और देखें »

गुआंचे

वेदी कटोरे प्रतिमा गुआंचे (स्पेनी भाषा: Spanish, Guanches), कैनरी द्वीपसमूह पर निवास करने वाले आदिवासी हैं जिन्हें बर्बर नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये लोग वहाँ पर १००० ई॰पू॰ अथवा इससे भी पहले बस गये थे। .

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और गुआंचे · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और कैथोलिक धर्म · और देखें »

कैनरी द्वीपसमूह

कैनरी द्वीपसमूह का नक़्शा कैनरी द्वीपसमूह अफ़्रीका के उत्तरपश्चिमी छोर से आगे अंध महासागर में स्थित हैं पिको देल तेइदे (तेनरीफ़) कैनरी द्वीपसमूह स्पेन द्वारा नियंत्रित द्वीपों का एक समूह है जो अफ़्रीका के उत्तरपश्चिमी छोर से आगे अंध महासागर में स्थित है। प्रशासनिक दृष्टि से यह स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय है, जो लगभग एक राज्य जैसा दर्जा रखता है। इस द्वीपसमूह में (बड़े से छोटे) यह द्वीप आते हैं: तेनरीफ़ (Tenerife), ग्रान कानारिया (Gran Canaria), फ़्वेरतेवेन्तूरा (Fuerteventura), लान्सारोते (Lanzarote), ला पाल्मा (La Palma), ला गोमेरा (La Gomera), ला ईएरो (La Hierro), ला ग्रासीओसा (La Graciosa), आलेग्रान्सा (Alegranza), मोन्तान्या क्लारा (Montaña Clara), रोक दॅल एस्ते (Roque del Este), रोक दॅल ओएस्ते (Roque del Oeste) और इस्ला दे लोबोस (Isla de Lobos)। इस प्रदेश की दो राजधानियाँ हैं: तेनरीफ़ के द्वीप पर स्थित सान्ता क्रूस दे तेनरीफ़ (Santa Cruz de Tenerife) और ग्रान कानारिया द्वीप पर स्थित लास पालमास दे ग्रान कानारिया (Las Palmas de Gran Canaria)। तेनरीफ़ पर पिको देल तेइदे (Pico del Teide) नाम का ज्वालामुखी स्थित है जो आकार में विश्व का तीसरा सब से बड़ा ज्वालामुखी है। .

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और कैनरी द्वीपसमूह · और देखें »

१५ अगस्त

15 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 227वॉ (लीप वर्ष मे 228 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 138 दिन बाकी है। .

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और १५ अगस्त · और देखें »

१९५९

1959 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और १९५९ · और देखें »

२ फ़रवरी

2 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 33वॉ दिन है। साल मे अभी और 332 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 333)। .

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और २ फ़रवरी · और देखें »

२०११

वर्ष २०११ शनिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। .

नई!!: कैंडेलेरिया का बैसिलिका और २०११ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बासीलीक वर्जिन कैंडेलेरिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »