लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैंटरबरी कैथेड्रल

सूची कैंटरबरी कैथेड्रल

कैंटरबरी कैथेड्रल, इंग्लैंड का सबसे पुरातन एवं सबसे मशहूर ईसाई गिर्जाघर है। यह भवन, एक विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा है। यह कैंटरबरी के आर्चबिशप का नीज-आसान है, और चर्च ऑफ़ इंग्लैंड तथा विश्वविस्तृत आंगलिकाइ संप्रदाय का मातृगिर्जा है। कैंटरबरी के आर्चबिशप, वैश्विक आंगलिकाइ ऐक्य के चिन्हात्मक प्रमुख होते हैं। इस चर्च का पूरा आधिकारिक नाम है "कैथेड्रल ऍण्ड मेट्रोपोलिटिकल चर्च ऑफ़ क्राइस्ट ऍट कैंटरबरी".

9 संबंधों: चर्च, यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, इंग्लैण्ड, इंग्लैंड का गिरिजाघर, कैथोलिक धर्म, कैंटरबरी, कैंटरबरी के ऑगस्टीन, कैंटरबरी के आर्चबिशप, केंट

चर्च

चर्च (Church) शब्द यूनानी विशेषण का अपभ्रंश है जिसका शाब्दिक अर्थ है "प्रभु का"। हिन्दी बोलचाल में, इस विदेशज शब्द को अंग्रेज़ी से लिया गया है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में, ईसाई धर्मस्थल के भवन के लिए उपयोग किया जाता है। वास्तव में, ईसाई समुदाय में, "चर्च" शब्द को दो अर्थों में प्रयुक्त किया जाता है.

नई!!: कैंटरबरी कैथेड्रल और चर्च · और देखें »

यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह यूरोप में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की एक सूची है। तारांकन चिह्न (*) लगे स्थल, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं। .

नई!!: कैंटरबरी कैथेड्रल और यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: कैंटरबरी कैथेड्रल और इंग्लैण्ड · और देखें »

इंग्लैंड का गिरिजाघर

चर्च ऑफ इंग्लैंड (Church of England) इंग्लैंड में आधिकारिक तौर पर स्थापित ईसाई चर्च है और विश्वव्यापी ऐग्लिकन कॉमयूनियन का मातृ चर्च है। चर्च स्वयं को पश्चिमी ईसाइयत की परंपरा के अंतर्गत समझता है और अपनी औपचारिक स्थापना सेंट ऍगस्टीन ऑफ कैंटरबरी द्वारा 597 ई. में इंग्लैंड के मिशन के समय से बताता है। .

नई!!: कैंटरबरी कैथेड्रल और इंग्लैंड का गिरिजाघर · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: कैंटरबरी कैथेड्रल और कैथोलिक धर्म · और देखें »

कैंटरबरी

कैंटरबरी.

नई!!: कैंटरबरी कैथेड्रल और कैंटरबरी · और देखें »

कैंटरबरी के ऑगस्टीन

ऑगस्टीन ऑफ़ कैंटरबरी, एक एक ईसाई धर्मप्रचारक और मुनि थे, जिन्होंने ६ठी शताब्दी में इंग्लैंड को ईसाई धर्म से परिचित कवायत, और इंग्लैंड में ईसाइयत के प्रवाह में महत्वपूर्ण किर्दार निभाया था। इस काम के लिए वे पोप द्वारा आदेशित किये गए थे। 567 में वे कैंटरबरी के पहले आर्चबिशप बने, और इंग्लैंड के चर्च को स्थापित किया। उन्हें मरणोपरांत संत की उपदि से नवाज़ा गया। .

नई!!: कैंटरबरी कैथेड्रल और कैंटरबरी के ऑगस्टीन · और देखें »

कैंटरबरी के आर्चबिशप

कैंटरबरी के आर्चबिशप, चर्च ऑफ़ इंग्लैण्ड के एक वरिष्ठ बिशप और प्रमुख होते हैं। वे विश्वविस्तृत आंगलिकाइ ऐक्य और आंगलिकाइ संप्रदाय के चिन्हनात्मक प्रमुख हैं(जैसे पोप रोमन कैथोलिक संप्रदाय के होते हैं)। तथा वे कैंटरबरी के बिशप-क्षेत्र के प्रदेशीय बिशप होते हैं। वर्त्तमान आर्चबिशप, परणपूज्य आर्चबिशप जस्टिन वेल्बी हैं, जिनका पदस्थापन २१ मार्च २०१३ को हुआ था। वेल्बी, १४०० वर्ष पुराने इस संसथान के १०५वें पदाधिकारी हैं। इस संसथान की शुरुआत कैंटरबरी के ऑगस्टीन के साथ हुई थी, जिन्हें ५९७ ई॰ में रोम से इंग्लैण्ड, ईसाइयत के प्रचार के लिए भेजा गया था। ६ठी शताब्दी में ऑगस्टीन से १६वीं शताब्दी तक, कैंटरबरी की आर्चबिशपी, रोम के गिर्जा के साथ एकमत की स्थिति में थी, परंतु अंग्रेज़ी सुधर के बाद, इंग्लैंड की चर्च ने, पोप और रोमन कैथोलिक चर्च के अधिकार से खुद को अलग कर लिया। सुधर से पहले तक, कैंटरबरी कैथेड्रल के बिशप के चुनाव की प्रक्रिया बदलते रहा करती थी:कभी चुनाव द्वारा या कभी पोप द्वारा, अन्यथा इंग्लैंड के शासक द्वारा। सुधरकाल के बाद से, चर्च ऑफ़ इंग्लैंड, मुख्यतः एक राजकीय गिर्जा की हैसियत रखता है, और तत्पश्चात्, आर्चबिशप के नामांकन का आधिकारिक अधिकार ब्रिटिश मुकुट के पास रहा है। वर्त्तमान समय में, कैंटरबरी के आर्चबिशप की नियुक्ति, ब्रिटिश संप्रभु द्वारा प्रधानमंत्री की सलाह पर होता है, जोकि दो नामों की अनुसूची में से अगले पदाधिकारी का चुनाव किया करते हैं। .

नई!!: कैंटरबरी कैथेड्रल और कैंटरबरी के आर्चबिशप · और देखें »

केंट

केंट (अंग्रेज़ी: Kent) एक इंग्लैंड का काउंटी है।.

नई!!: कैंटरबरी कैथेड्रल और केंट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »