लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केथेड्रल डि सेगोविआ

सूची केथेड्रल डि सेगोविआ

केथेड्रल डि सेगोविआ केथेड्रल डि सेगोविआ स्पेन के सेगोविआ नगर के मध्य प्लाज़ा मेयर के पास स्थित एक प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक गिरजाघर है। नगर की सबसे ऊँची चोटी, समुद्रतल से १००६ मीटर की ऊँचाई पर स्थित स्थापत्य का यह शिल्प अत्यंत प्रभावशाली दिखाई देता है। यही कारण है कि इसको स्पेन के गिरजाघरों की रानी ('La dama de las catedrales españolas') कहा जाता है। स्टेन ग्लास की दस खिड़कियों, गायकों के लिए बारीक नक्काशी वाले क्वायर स्टालों और १६वी-१७वीं शती की चित्रों से सजे इस गिरजाघर की वेदी पर जुआन डि जूनी नामक प्रसिद्ध कलाकार द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध कलाकृति है जिसमें ईसा मसीह को क्रास से उतारते हुए दिखाया गया है। मुख्य प्रतिमा वर्जिन मेरी की है जिसे संगमरमर के ऊँचे चबूतरे पर चौदहवीं शती के मूर्तिशिल्प वर्जिन डि ला पाज़ को स्थान मिला है। बारीक नक्काशी वाली दीवारों के १०० मीटर ऊँचे भवन की केंद्रीय मीनार पर छत्र और उसके ऊपर प्रकाशकक्ष की स्थापना की गई है। पीले पत्थरों से बने इस गिरजाघर के, १५२० में सांप्रदायिक युद्ध के अग्निकांड में नष्ट हो जाने के बाद, तत्कालीन शासक कार्लोस पंचम ने इसके पुनर्निमाण के आदेश दिए। उत्तर गॉथिक शैली में निर्मित यह गिरजाघर पहले रोमन शैली में बनाया गया था। वर्जिन मेरी को समर्पित इस गिरजाघर का निर्माण १५२५ से १५२७ के मध्य आर्किटेक्ट ट्रांसमेरन मेसन और जुवान गिल डि हॉनटेनॉन ने प्रारंभ किया पर हॉनटेनॉन की मृत्यु के बाद उसके पुत्र रॉड्रिओ गिल डि हॉनटेनॉन ने इस पर अपना काम जारी रखा। इसकी पहली मंजिल पर तीन मध्य भाग हैं, पार्श्व प्रार्थनालय, अर्थवृत्ताकार गर्भगृह और संलग्न आच्छादित मार्ग। प्रमुख भवन में तीन प्रवेशद्वार हैं। मुख्यद्वार के अतिरिक्त दो दक्षिण द्वार हैं। संपूर्ण भवन १०५ मीटरलंबा और ५० मीटर चौड़ा तथा मध्य भाग में ३३ मीटर ऊँचा है। मुख्यवेदी संगमरमर, जास्पर और ताँबे की बनी है। यह १७६८ में बनकर तैयार हुआ था। .

9 संबंधों: मीनार, यीशु, स्पेन, सेगोविआ, गिरजाघर, कैथोलिक धर्म, छत्र, १६ अप्रैल, २००८

मीनार

ईराक़ के सामर्रा शहर की मलवीया नामक मीनार मीनार (अरबी: या, मनारह; अर्थ: दीपगृह) ऊँचा स्तंभ-नुमा स्थापत्य होता है जो देखने में किसी आम बुर्ज से अधिक लम्बा और खिंचा हुआ दिखता है। सामान्यतः मीनार बेलनाकार, लम्बे और ऊपर प्याज़-नुमा मुकुट से सुसज्जित होते हैं। वे आसपास की इमारतों से अधिक ऊँचे होते हैं और अक्सर मुस्लिम मस्जिदों के साथ लगे हुए पाए जाते हैं। .

नई!!: केथेड्रल डि सेगोविआ और मीनार · और देखें »

यीशु

एक मोजेक यीशु या यीशु मसीहईसा, यीशु और मसीह नाम हेतु पूरी चर्चा इस लेख के वार्ता पृष्ठ पर है। प्रचलित मान्यता के विरुद्ध, ईसा एक इस्लामी शब्दावली है, व "यीशु" सही ईसाई शब्दावली है। तथा मसीह एक उपादि है। विस्तृत चर्चा वार्ता पृष्ठ पर देखें। (इब्रानी:येशुआ; अन्य नाम:ईसा मसीह, जीसस क्राइस्ट), जिन्हें नासरत का यीशु भी कहा जाता है, ईसाई धर्म के प्रवर्तक हैं। ईसाई लोग उन्हें परमपिता परमेश्वर का पुत्र और ईसाई त्रिएक परमेश्वर का तृतीय सदस्य मानते हैं। ईसा की जीवनी और उपदेश बाइबिल के नये नियम (ख़ास तौर पर चार शुभसन्देशों: मत्ती, लूका, युहन्ना, मर्कुस पौलुस का पत्रिया, पत्रस का चिट्ठियां, याकूब का चिट्ठियां, दुनिया के अंत में होने वाले चीजों का विवरण देने वाली प्रकाशित वाक्य) में दिये गये हैं। यीशु मसीह को इस्लाम में ईसा कहा जाता है, और उन्हें इस्लाम के भी महानतम पैग़म्बरों में से एक माना जाता है। .

नई!!: केथेड्रल डि सेगोविआ और यीशु · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: केथेड्रल डि सेगोविआ और स्पेन · और देखें »

सेगोविआ

सेगोविआ स्पेन का एक नगर है। श्रेणी:स्पेन io:Provinco di Segovia.

नई!!: केथेड्रल डि सेगोविआ और सेगोविआ · और देखें »

गिरजाघर

गिरजाघर जिसे कभी कभार केवल गिरजा कहा जाता है ऐसी इमारत होती है जिसे ईसाई धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है विशेष रूप से पूजा के लिए। .

नई!!: केथेड्रल डि सेगोविआ और गिरजाघर · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: केथेड्रल डि सेगोविआ और कैथोलिक धर्म · और देखें »

छत्र

छत्र का अर्थ 'छतरी' है। प्राचीन काल में यह सम्राटों का गौरवचिह्र था। साधारणतया इसका उपयोग ताप और वर्षा से बचने के लिये होता है। इसकी उत्पत्ति के संबंध में एक पौराणिक कथा प्रचलित है: एक बार महर्षि जमदग्नि की पत्नी रेणुका सूर्यताप से बहुत विकल हुई। क्रुद्ध होकर महर्षि ने सूर्य का वध करने के निमित्त धनुष बाण उठाया। सूर्यदेव डरकर उनके समक्ष उपस्थित हुए और ताप से रक्षा के लिये एक शिरस्त्राण छत्र बनाकर उनकी सेवा में भेंट की। राजछत्र सामान्य छत्र से भिन्न होता है। युवराज का छत्र सम्राट् के छत्र से एक चौथाई छोटा होता है जिसके अग्रभाग में आठ अंगुल की एक पताका लगी होती है। उसे "दिग्विजयी" छत्र कहा जाता है। भारत में अनुष्ठान आदि में छत्र का दान मंगलकारी माना जाता है।.

नई!!: केथेड्रल डि सेगोविआ और छत्र · और देखें »

१६ अप्रैल

16 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 106वॉ (लीप वर्ष मे 107 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 259 दिन बाकी है। .

नई!!: केथेड्रल डि सेगोविआ और १६ अप्रैल · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: केथेड्रल डि सेगोविआ और २००८ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »