लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॅण्टकी और वर्जीनिया

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

कॅण्टकी और वर्जीनिया के बीच अंतर

कॅण्टकी vs. वर्जीनिया

अमेरिका में स्थिति कॅण्टकी, आधिकारिक तौर पर कॅण्टकी राष्ट्रमंडल, संयुक्त राज्य के पूर्वी दक्षिण-मध्य क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। कॅण्टकी चार अमेरिकी राज्यों में से एक है जिसे राष्ट्रमंडल के रूप में गठित किया गया है (दूसरे वर्जीनिया, पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स है)। मूल रूप से कॅण्टकी वर्जीनिया का हिस्सा था। 1792 में इसे 15वें राज्य के रूप में संघ में शामिल किया गया। कॅण्टकी अमेरिका का क्षेत्र में 37वां और आबादी में 26वां सबसे सबसे बड़ा राज्य है। 2016 में कॅण्टकी की जनसंख्या 44,36,974 अनुमानित की गई है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है जिसे 96% निवासी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। लगभग आधी जनता अपने को नास्तिक मानती हैं, 42% प्रोटेस्टैंट और 8% कैथोलिक। फ़्रैंकफ़ोर्ट राजधानी है। 2010 में इसका सकल राज्य उत्पाद 163.3 अरब डॉलर था, जिससे इसका देश में 28वां स्थान रहा। इसकी प्रति व्यक्ति व्यक्तिगत आय 28,513 अमेरिकी डॉलर थी, जो इसे देश में 43वां स्थान देती है। 2014 में, कॅण्टकी को यू.एस में रहने के लिये सबसे सस्ता राज्य पाया गया। . मानचित्र में स्थिति वर्जीनिया (Virginia, अधिकारिक तौर कॉमनवेल्थ ऑफ़ वर्जीनिया) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। 1607 में लंदन कंपनी ने पहली स्थायी अंग्रेज़ी कॉलोनी के रूप में वर्जीनिया कॉलोनी को स्थापित किया था। दास श्रम और विस्थापित मूल अमेरिकी जनजातियों से प्राप्त भूमि ने कॉलोनी की शुरुआती राजनीति और वृक्षारोपण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्जीनिया अमेरिकी क्रांति में विद्रोह करने वाले तेरह उपनिवेश में से एक था। यह अमेरिकी नागरिक युद्ध में परिसंघीय राज्य अमेरिका में शामिल हो गया, जिसके दौरान रिचमंड (वर्जीनिया की राजधानी) को संघीय राजधानी बना दिया गया था। इस दौरान वर्जीनिया के उत्तर-पश्चिमी काउंटी ने अलग होकर वेस्ट वर्जीनिया राज्य का निर्माण किया। वर्जीनिया का गठन कॉमनवेल्थ के रूप में हुआ है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 84,11,808 है। इससे इसका सभी राज्यों में 12वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 35वां स्थान है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। ईसाई धर्म को सबसे ज्यादा माना जाता है। .

कॅण्टकी और वर्जीनिया के बीच समानता

कॅण्टकी और वर्जीनिया आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): कॉमनवेल्थ, अमेरिकी राज्य

कॉमनवेल्थ

कॉमनवेल्थ (Commonwealth) ब्रिटेन के इतिहास में उन राजनैतिक इकाईयों को कहा जाता था जो राजाओं-सम्राटों की बजाय साधारण नाकरिकों के सर्वहित के नाम पर स्थापित हुई हो। इसमें अंग्रेज़ी गृहयुद्ध के बाद 1649–53 और 1659–60 काल में ऑलिवर क्रॉमवेल और उसके पुत्र व उत्तराधिकारी के नेतृत्व में स्थापित "इंगलैंड का कॉमनवेल्थ" भी एक उदाहरण था। आधुनिक काल में यह "गणतंत्र" के बराबर माना जाता है। वर्तमान में तीन देशों के औपचारिक नाम में यह शब्द पाया जाता है: ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ, बाहामास कॉमनवेल्थ और दोमिनिका कॉमनवेल्थ। कुछ अंग्रेज़ीभाषी देशों के राज्यों के सरकारी नामों में भी यह शब्द मिलता है, मसलन संयुक्त राज्य अमेरिका के पेनसिलवेनिया राज्य का औपचारिक नाम "पेनसिलवेनिया का कॉमनवेल्थ" (Commonwealth of Pennsylvania) है। .

कॅण्टकी और कॉमनवेल्थ · कॉमनवेल्थ और वर्जीनिया · और देखें »

अमेरिकी राज्य

अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं। प्रत्येक राज्य एक परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र रखता है और संयुक्त राज्य संघीय सरकार के साथ अपनी संप्रभुता को साझा करता है। प्रत्येक राज्य और संघीय सरकार के बीच साझा संप्रभुता के कारण अमेरिका के लोग संघीय सरकार और वे राज्य जिसमें वे रहते हैं, दोनों के नागरिक हैं। राज्य नागरिकता और निवास में लचीलापन हैं और राज्यों के बीच आवागमन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी आवश्यक नहीं है। चार राज्य अपने पूर्ण अधिकारिक नामों में राज्य के बजाय राष्ट्रमंडल शब्द का उपयोग करते हैं। राज्यों को काउंटियों या काउंटी-समकक्ष में विभाजित किया गया है। जिसे कुछ स्थानीय सरकारी अधिकार सौंपें जाते है। काउंटी या काउंटी-समतुल्य संरचना हर राज्य में व्यापक रूप से बदलती हैं। राज्य सरकारों को अपने व्यक्तिगत संविधानों के माध्यम से लोगों (प्रत्येक संबंधित राज्य) द्वारा सत्ता आवंटित की जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत राज्यों के पास कई शक्तियां और अधिकार हैं; विशेषकर संविधान संशोधन को अनुमोदन देना। ऐतिहासिक रूप से, स्थानीय कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अंतर्निहित वाणिज्यों का विनियमन और स्थानीय परिवहन एव अवसंरचना के कार्यों को मुख्य रूप से राज्य की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। समय के साथ सामान्य प्रवृत्ति केन्द्रीकरण और निगमन की ओर रही है और अब संघीय सरकार पहले की तुलना में बहुत बड़ी भूमिका राज्य के संचालन में निभा रही है। राज्यों के अधिकार पर एक सतत बहस चल रही है जो संघीय सरकार और व्यक्तियों के अधिकार के संबंध में राज्यों की शक्तियों और संप्रभुता की सीमा और प्रकृति से संबंधित है। संघीय कांग्रेस में राज्यों और उनके निवासियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। अमेरिकी कांग्रेस में द्विसदनीयता प्रणाली के तहत दो सदन होते हैं: सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव। प्रत्येक राज्य का सीनेट में दो सीनेटरों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में कम से कम एक प्रतिनिधि द्वारा। प्रत्येक राज्य निर्वाचक मण्डल में वोट करने के लिए कई मतदाताओं का चयन करने का भी हकदार है, जो कि संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति का चुनाव करता है। संघ में नए राज्यों को स्वीकार करने का अधिकार संविधान ने कांग्रेस को प्रदान किया है। 1776 में संयुक्त राज्य की स्थापना के बाद से राज्यों की संख्या मूल 13 से बढ़कर 50 हो गई है। अलास्का और हवाई जिन्हें 1959 में स्वीकार किया गया था, सबसे नए राज्य हैं। संविधान इस बात पर खामोश है कि क्या राज्यों के पास संघ से निकलने (अलग होना) की शक्ति है। गृह युद्ध के तुरंत बाद, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने यह माना कि कोई राज्य एकतरफा निर्णय लेकर ऐसा नहीं कर सकता। .

अमेरिकी राज्य और कॅण्टकी · अमेरिकी राज्य और वर्जीनिया · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

कॅण्टकी और वर्जीनिया के बीच तुलना

कॅण्टकी 8 संबंध है और वर्जीनिया 10 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 11.11% है = 2 / (8 + 10)।

संदर्भ

यह लेख कॅण्टकी और वर्जीनिया के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »