लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कुणाल रॉय कपूर

सूची कुणाल रॉय कपूर

कुणाल रॉय कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता और निर्देशक, और अपनी फिल्मों देली बेली (2011), नौटंकी साला! (2013) और द फाइनल एक्सिट (2017) के लिये जाने जाते है। .

24 संबंधों: एक्शन जैकसन, देली बेली, दीपिका पादुकोण, नौटंकी साला!, प्रभु देवा, फ़िल्म निर्देशक, बॉलीवुड हँगामा, मुम्बई, यामी गौतम, ये जवानी है दीवानी, रणबीर कपूर, शबाना आज़मी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, वीर दास, आदित्य रॉय कपूर, आयुष्मान खुराना, इमरान ख़ान (अभिनेता), कालाकांडी, कोंकणा सेन शर्मा, अभिनेता, अयान मुखर्जी, अजय देवगन, अजहर

एक्शन जैकसन

अैक्शन जैकसन एक भारतीय हास्य पर आधारित बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन प्रभू देवा ने किया है। यह ५ दिसम्बर २०१४ को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम हैं। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और एक्शन जैकसन · और देखें »

देली बेली

देली बेली (Delhi Belly) २०११ में बनी भारतीय फ़िल्म है जिसे अंग्रेज़ी व हिन्दी दोनों में चित्रित किया गया है। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और देली बेली · और देखें »

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (कोंकणी: दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और दीपिका पादुकोण · और देखें »

नौटंकी साला!

नौटंकी साला! रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित, आयुष्मान खुराना और कुनाल रॉय कपूर द्वारा पूजा साल्वी, एवलिन शर्मा और गायलिन मेंडोंसा के साथ अभिनीत रोमांटिक, हास्य फ़िल्म है। इसकी कहानी 2003 की फ़्रांसीसी फ़िल्म अप्रेस वू पर आधारित है। यह फ़िल्म आर एस एंटरटेनमेंट के सयोग से सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बैनर तले रमेश सिप्पी, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार & रूपा डी चौधरी द्वारा निर्मित है। नौटंकी साला! का प्रथम दृश्य 2 अक्टूबर 2012 को जारी किया गया। आयुष्मान खुरान ने नौटंकी साला! गाना गाया है। अभिषेक बच्चन ने अपने निर्देशक दोस्त रोहन सिप्पी के लिए फ़िल्म में केमियो का अभिनय किया है। भूषण कुमार ने 12 अप्रैल 2013 नौटंकी साला! के लिए निर्धारित की। वो इसके लिए आठ सप्ताह का लम्बा प्रचार चाहते थे। नौटंकी साला! का प्रथम प्रोमो स्पेशल २६ के साथ जोड़कर जारी किया गया। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और नौटंकी साला! · और देखें »

प्रभु देवा

प्रभु देवा (जन्म ३ अप्रैल १९७३) एक भारतीय नर्तक, नृत्य दिग्दर्शक, फ़िल्म अभिनेता व निर्देशक है। उन्होंने भिन्न-भिन्न नृत्य के प्रकारों में महारत हासिल की है। उन्हें भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है और वे माइकल जैक्सन को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और प्रभु देवा · और देखें »

फ़िल्म निर्देशक

फ़िल्म निर्दशक फ़िल्म के निर्माण की देखरेख करता है। वह पटकथा की दृश्यों को आकार देता है और फ़िल्म के कलात्मक व नाटकीय पहलुओं को नियंत्रित करते हुए सहयोगी कलाकारों तथा तकनीकी जत्थे को अपनी परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में निर्देशित करता है। श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:मनोरंजन व्यवसाय श्रेणी:मीडिया व्यवसाय de:Regisseur is:Leikstjóri kk:Режиссер li:Regisseur nl:Regisseur pl:Reżyser sh:Režija tr:Yönetmen.

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और फ़िल्म निर्देशक · और देखें »

बॉलीवुड हँगामा

बॉलीवुड हंगामा (पहले इण्डियाएफएम अथवा इण्डियाएफएम डॉट कॉम नाम से प्रचलित) बॉलीवुड की प्रमुख मनोरंजन वेबसाइट है, जो "हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट" के अधीन है, जिसने इस बॉलीवुड पोर्टल का अधिग्रहण सन् 2000 में किया। यह वेबसाइट भारतीय फ़िल्म उद्योग, मुख्य रूप से बॉलीवुड, फ़िल्म समीक्षाएँ एवं बॉक्स ऑफिस रपट से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करती है। इसका प्रमोचन 15 जून 1998 में मूल नाम इण्डियाएफएम डॉट कॉम (indiafm.com) से हुआ। 2008 में इसने अपना नाम बदलकर "बॉलीवुड हंगामा" रख लिया। जनवरी 2013 के आँकड़ों के अनुसार इसकी यातायात वर्ग भारत में 444 है। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और बॉलीवुड हँगामा · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और मुम्बई · और देखें »

यामी गौतम

यामी गौतम (जन्म: 28 नवंबर, 1988) हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और यामी गौतम · और देखें »

ये जवानी है दीवानी

ये जवनी है दीवानी २०१३ में प्रकाशित बॉलीवुड की हास्यप्रधान और युवा पसन्द फिल्म है जिसके निर्माता करण जौहर हैं और यह अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। इस फील्म में मुख्य भूमिकाओं में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं। २००८ की फील्म बचना ऐ हसीनो के बाद एक साथ प्रथम फील्म है। आदित्य रॉय कपूर और कल्की केकलां सहकलाकार हैं। पहले इसे मार्च २०१३ में प्रदर्शित किया जाना तय हुआ था लेकिन बाद में ३१ मई २०१३ को प्रदर्शित की गई। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और ये जवानी है दीवानी · और देखें »

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर, (जन्म: सितम्बर २८ 1982), मुंबई महाराष्ट्र,भारत) एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड सिनेमा में अभिनय करते है। रणबीर कपूर ने अपने फ़िल्मी जीवण की शुरुआत एक सहयोगी निर्देशक के रूप मैं निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ की। इसके तुरंत बाद उन्होंने सांवरिया फ़िल्म मैं बतौर अभिनेता अपना पहला अभिनय किया जिसके लिए उन्होंने फ़िल्मफेर द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ पुरुष फ़िल्म अभिनेता का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने वेक अप सीड, अजब प्रेम की गज़ब कहानी और रोक्केट सिंह: सेल्समन ऑफ़ द इयर, इन फ़िल्मो मैं एक ही साल मैं अभिनय करके सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की. इन अभिनयों के लिए उन्हें फ़िल्मफेर द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। इसके बाद फ़िल्म राजनीति (2010) मैं एक महत्वाकांक्षी राजनेता के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्होंने मान्यता प्राप्त की जो उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता मानी जाती है। रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 जो हिंदी सिनेमा के एक अभिनेता है, उन्होंने अपने करियर की शुरुवात संजय लीला भंसाली के साथ काम करके की.2007 में उन्होंने वही डायरेक्टर के साथ अपनी पहली फ़िल्म में काम किया वो एक पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखते है। उन्होंने अपना शिक्षण मुंबई के महिम की बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पूर्ण किया। फिर उन्हें एक्टिंग सिखने के लिए नेव्योर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टिट्यूट भेजा गया। अपने करियर की शुरुवात करने से पहले उन्होंने दो शोर्ट फ़िल्मे भी बनायीं। फिर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बलैक (2005) में उनकी मदद की। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और रणबीर कपूर · और देखें »

शबाना आज़मी

शबाना आज़मी (जन्म: 18 सितंबर, 1950) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और शबाना आज़मी · और देखें »

सिद्धार्थ रॉय कपूर

सिद्धार्थ रॉय कपूर एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और सिद्धार्थ रॉय कपूर · और देखें »

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा (जन्म २ जून १९८७) भारतीय अभिनेत्री और रैपर हैं। वो अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री हैं। उन्होंने फ़िल्म दबंग (२०१०) से फ़िल्मों में पदार्पण किया जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ पदार्पण अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा · और देखें »

वीर दास

वीर दास (जन्म ३१ मई १९७९) में हुआ था ये एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत २००७ में की थी। वीर दास एक मंच पर कॉमेडी करने वाले हास्य कलाकार है। साल २०१३ में गो गोआ गोन २०१४ में शादी के साइड इफेक्ट जैसी फ़िल्मों में काम किया है। इनके अलावा ये टेलीविजन कार्यक्रमों में भी काम कर चूके है। साल २०१६ में इन्होंने वयस्क एवं हास्य फ़िल्म मस्तीज़ादे फ़िल्म में भी अभिनय किया है फ़िल्म में तुषार कपूर एवं सन्नी लियोन भी है। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और वीर दास · और देखें »

आदित्य रॉय कपूर

आदित्य रॉय कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और आदित्य रॉय कपूर · और देखें »

आयुष्मान खुराना

आयुश्मान खुराना (जन्म: 14 सितंबर, 1984) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। आयुष्मान खुराना एक टेलीविजन एंकर, फ़िल्म अभिनेता और गायक हैं। 2012 मे आयुष्मान खुराना ने शुजित सरकार की रोमानी हास्यप्रधान फ़िल्म विकी डोनर मे काम किया था जो की शुक्राणु दान तथा बांझपन पर आधारित थी। इस फ़िल्म को सिनेमा समीक्षकों ने बहुत ही सहराया था। इसके पश्चात आयुष्मान की एक और फ़िल्म 'बरेली की बर्फी' जारी हुई थी। 2017 में उनकी फ़िल्म शुभ मंगल सावधान जारी हो रही है।.

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और आयुष्मान खुराना · और देखें »

इमरान ख़ान (अभिनेता)

इमरान ख़ान (बांग्ला: ইমরান খ়ান), (जन्म: 13 जनवरी, 1983) एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म के अभिनेता हैं। ये अभिनेता आमिर खान व निर्माता-निर्देशक मंसूर खान के भांजे है। खान ने २००८ में फ़िल्म जाने तू या जाने ना ने अभिनय क्षेत्र में पदार्पण किया था। इस फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला था। उन्होंने बाद में आई हेट लव स्टोरीज़ (२०१०), देली बेली (२०११) और मेरे ब्रदर की दुल्हन (२०११) जैसी सफल फ़िल्मों में काम किया। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और इमरान ख़ान (अभिनेता) · और देखें »

कालाकांडी

कालाकांडी एक भारतीय ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। यह अक्षत वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें सैफ अली खान और सोभिता धूलिपाला ने अभिनय किया है। यह फिल्म रोहित खट्टर और आशी दुआ द्वारा निर्मित है। इस फिल्म को 12 जनवरी 2018 रिलीज किया गया था। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और कालाकांडी · और देखें »

कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन शर्मा (কঙ্কনা সেন শর্মা(2कोंग्कोना शेन शोर्मा, हिंदी:कोंकणा सेन शर्मा), का जन्म 3 दिसम्बर 1979 को हुआ था, वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह फिल्म निर्माता और अभिनेत्री अपर्णा सेन की बेटी हैं। शर्मा मुख्यतया भारतीय कलागृहों और स्वतंत्र फिल्मों में दिखती हैं और अपने क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों ने उन्हें समकालीन समानांतर सिनेमा में एक उत्कृष्ट अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया है। इन्होने फिल्म इंदिरा (1983) से एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी, कोंकणा ने एक वयस्क अभिनेत्री के रूप में शुरुआत बंगाली फिल्म एक जे आछे कन्या (2000) से की। पहली बार अंग्रेजी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज़ अय्यर (2002) द्वारा लोगों का ध्यान उनकी ओर गया, इस फिल्म का निर्देशन उनकी माँ ने किया था और इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। इन्हें नाटकीय फिल्म पेज 3 (2005) के द्वारा दर्शकों के बीच व्यापक पहचान मिली और तब से वह कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, जिनमे से अधिकांश के लिए उन्हें व्यवसायिक सफलता से अधिक आलोचनात्मक प्रसंशा मिली। उन्हें फिल्म ओमकारा (2006) और लाइफ इन ए मेट्रो (2007) के लिए लगातार दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। ओमकारा में अपने अभिनय के लिए उन्हें दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और कोंकणा सेन शर्मा · और देखें »

अभिनेता

अभिनेता वह पुरुष कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करता है। अभिनेता परिकल्पना एवं दर्शक के बीच माध्यम का काम करता है। जो दी गयी भूमिका को किसी मंच (चलचित्र, नाटक, रेडियो) द्वारा दर्शक के लिए प्रस्तुत करता है। अभिनय की कला का ज्ञान एवं अभिनेता के भाव प्रस्तुतीकरण को सार्थक बनाता है। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और अभिनेता · और देखें »

अयान मुखर्जी

अयान मुखर्जी लखनऊ, उत्तर प्रदेश में जन्में भारतीय फ़िल्म निर्देशक और अभिनेता हैं जिन्होंने अपना निर्देशकीय प्रवेश २६ वर्ष की आयु में करण जोहर के साथ 2009 की बॉलीवुड फ़िल्म वेक अप सिड में किया जो टिकट खिड़की पर दर्शकों द्वारा खुब सराही गई। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और अयान मुखर्जी · और देखें »

अजय देवगन

अजय देवगन (जन्म: 2 अप्रैल, 1969) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और अजय देवगन · और देखें »

अजहर

अजहर पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। यह फ़िल्म १३ मई २०१६ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: कुणाल रॉय कपूर और अजहर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »