लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

किंग्स हेड होटल और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

किंग्स हेड होटल और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल के बीच अंतर

किंग्स हेड होटल vs. मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल

किंग्स हेड होटल ग्लेनडोवर स्ट्रीट, एजिननकोर्ट स्क्वायर, मॉनमाउथ, वेल्स में स्थित एक होटल है, जिसकी इमारत संयुक्त राजशाही की ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारतों में से एक है। होटल नगर परिषद के कार्यालय शायर हॉल के सामने स्थित है। इसका निर्माण सत्रहवीं सदी के मध्य में हुआ था और मॉनमाउथ में एक प्रमुख सराय के रूप में प्रसिद्धरूप से 1645 में इसका इंग्लैंड के चार्ल्स प्रथम द्वारा दौरा किया गया था। इसकी इमारत का मुहार काले व सफेद रंगो से रंजित पत्थरों से बना हुआ है। वर्तमान समय में होटल जे डी वेदरस्पून पब श्रृंखला का हिस्सा है तथा मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल में सूचीबद्ध 24 इमारतों में से एक है। वर्ष 2011 से होटल शहर के स्थानीय क्रिकेट क्लब मॉनमाउथ क्रिकेट क्लब को प्रायोजित करता है। यहाँ एक दीवार पर क्लब की फ्रेम में लगी कमीज़ और नोटिसबोर्ड है, तथा क्लब अपनी मासिक बैठकों को पब में आयोजित करता है। . मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल (Monmouth Heritage Trail), (Llwybr Treftadaeth Trefynwy) एक पैदल मार्ग है जो दक्षिण-पूर्वी वेल्स के काउंटी नगर मॉनमाउथ के विभिन्न चयनित एतिहासिक और पारंपरिक स्थलों को आपस में जोड़ता है। वर्ष 2009 में मॉनमाउथ सिविक सोसायटी ने शहर में 24 ऐतिहासिक और दिलचस्प इमारतों व स्थलों की पहचान की। इन इमारतों में से मुख्यतः इमारत पहले से ही संयुक्त राजशाही की सूचीबद्ध इमारत थीं। 24 में से केवल तीन स्थलों—ब्लॅस्टियम (रोमन किला), डिस्पेंसरी और हेमस् मिनरल वॉटर वर्क्स—को छोड़ के सभी सूचीबद्ध हैं। इन स्थलों में से रोमन किला असल में मौजूद नहीं है परन्तु एक स्थानीय बैंक में लगी पट्टिका किले के यहाँ होने की जानकारी व उसकी स्थिति का विवरण देती है। इसके आलावा एक और स्थल, नेल्सन गार्डन, कोई इमारत नहीं अपितु एक उन्नीसवीं सदी का बागीचा है। ट्रेल पे चार इमारतें गिरजाघर हैं, जिनमें से दो एंग्लिकन सम्प्रदाय व एक-एक मेथोडिज़्म और रोमन कैथोलिक सम्प्रदायों के हैं। .

किंग्स हेड होटल और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल के बीच समानता

किंग्स हेड होटल और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): मॉनमाउथ, यूनाइटेड किंगडम, शायर हॉल, वेल्स, ग्लेनडोवर स्ट्रीट

मॉनमाउथ

मॉनमाथ (Monmouth, Trefynwy) दक्षिण-पूर्वी वेल्स में स्थित एक परंपरागत काउंटी नगर है। यह इंग्लैंड की सीमा से 2 मील (3.2 किमी) दूर मोंनो व वेया नामक नदियों के संगम पर स्थित है। यह नगर कार्डिफ से 36 मील (58 किमी) उत्तर-पूर्व में तथा लंदन से 127 मील (204 किमी) पश्चिम में स्थित है। यह मॉनमाउथशायर स्थानीय प्राधिकरण तथा मॉनमाथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 8,877 थी। .

किंग्स हेड होटल और मॉनमाउथ · मॉनमाउथ और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

किंग्स हेड होटल और यूनाइटेड किंगडम · मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

शायर हॉल

शायर हॉल (Shire hall) मॉनमाउथ, वेल्स, के केन्द्र में स्थित एक प्रमुख प्रथम ग्रेड सूचीबद्ध इमारत है। इसका निर्माण 1724 में किया गया और पूर्व समय में यह अर्ध-न्यायालयों और क्वार्टर सत्रों (विशेष आवधिक आपराधिक न्यायालय) के लिए केंद्र था। भवन का प्रयोग एक बाजार स्थल के रूप में भी किया गया था। इसका स्वामित्व मॉनमाउथशायर काउंटी काउंसिल के पास है और इसमें अदालत कक्ष 1 को देखने आए आगंतुकों के लिए ऑडियो विजुअल मार्गदर्शिकाएँ हैं। यह वर्तमान में एक पर्यटक सूचना केन्द्र के रूप में प्रयोग में लाया जाता है तथा मॉनमाउथ नगर परिषद के कार्यालय इसी इमारत में हैं। भवन का एक हिस्सा आम-जनता के लिए खुला है। शायर हॉल और इसके आसपास के क्षेत्र का 2008 में डॉक्टर हू क्रिसमस विशेष प्रकरण के लिए इस्तेमाल किया गया था। .

किंग्स हेड होटल और शायर हॉल · मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और शायर हॉल · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

किंग्स हेड होटल और वेल्स · मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और वेल्स · और देखें »

ग्लेनडोवर स्ट्रीट

ग्लेनडोवर स्ट्रीट (Glendower Street) वेल्स की काउंटी मॉनमाउथशायर के मॉनमाउथ नगर के केंद्र में स्थित एक ऐतिहासिक सड़क है। मध्ययुगीन शहर की दीवारों के अंदर मौजूद यह सड़क एजिंकोर्ट स्ट्रीट और सेंट जॉन स्ट्रीट के प्रतिच्छेदन से दक्षिण-पूर्व में फैली हुई है। ग्लेनडोवर स्ट्रीट पर कई सूचीबद्ध ईमारतें है जिनमें से एक मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल का भी हिस्सा है। मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल पर 24 स्थल हैं तथा इस उपाधि को दर्शाने के लिए इन स्थलों पे नीले रंग की पट्टिका लगीं होती हैं। स्ट्रीट को भूतकाल में ग्राइंडर स्ट्रीट या ग्राइंडरस् स्ट्रीट नामों से जाना जाता था। इसको इसका वर्मान नाम वेल्श नेता ओवेन ग्लेनडोवर के अंग्रेजीभाषी नाम से मिला था। .

किंग्स हेड होटल और ग्लेनडोवर स्ट्रीट · ग्लेनडोवर स्ट्रीट और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

किंग्स हेड होटल और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल के बीच तुलना

किंग्स हेड होटल 9 संबंध है और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल 41 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 10.00% है = 5 / (9 + 41)।

संदर्भ

यह लेख किंग्स हेड होटल और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »