लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

किंग्स हेड होटल

सूची किंग्स हेड होटल

किंग्स हेड होटल ग्लेनडोवर स्ट्रीट, एजिननकोर्ट स्क्वायर, मॉनमाउथ, वेल्स में स्थित एक होटल है, जिसकी इमारत संयुक्त राजशाही की ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारतों में से एक है। होटल नगर परिषद के कार्यालय शायर हॉल के सामने स्थित है। इसका निर्माण सत्रहवीं सदी के मध्य में हुआ था और मॉनमाउथ में एक प्रमुख सराय के रूप में प्रसिद्धरूप से 1645 में इसका इंग्लैंड के चार्ल्स प्रथम द्वारा दौरा किया गया था। इसकी इमारत का मुहार काले व सफेद रंगो से रंजित पत्थरों से बना हुआ है। वर्तमान समय में होटल जे डी वेदरस्पून पब श्रृंखला का हिस्सा है तथा मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल में सूचीबद्ध 24 इमारतों में से एक है। वर्ष 2011 से होटल शहर के स्थानीय क्रिकेट क्लब मॉनमाउथ क्रिकेट क्लब को प्रायोजित करता है। यहाँ एक दीवार पर क्लब की फ्रेम में लगी कमीज़ और नोटिसबोर्ड है, तथा क्लब अपनी मासिक बैठकों को पब में आयोजित करता है। .

9 संबंधों: मॉनमाउथ, मॉनमाउथ टाउन काउंसिल, मॉनमाउथ क्रिकेट क्लब, यूनाइटेड किंगडम, शायर हॉल, वेल्स, ग्लेनडोवर स्ट्रीट, इंग्लैण्ड, क्रिकेट

मॉनमाउथ

मॉनमाथ (Monmouth, Trefynwy) दक्षिण-पूर्वी वेल्स में स्थित एक परंपरागत काउंटी नगर है। यह इंग्लैंड की सीमा से 2 मील (3.2 किमी) दूर मोंनो व वेया नामक नदियों के संगम पर स्थित है। यह नगर कार्डिफ से 36 मील (58 किमी) उत्तर-पूर्व में तथा लंदन से 127 मील (204 किमी) पश्चिम में स्थित है। यह मॉनमाउथशायर स्थानीय प्राधिकरण तथा मॉनमाथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 8,877 थी। .

नई!!: किंग्स हेड होटल और मॉनमाउथ · और देखें »

मॉनमाउथ टाउन काउंसिल

परिषद शायर हॉल में मिलती है मॉनमाउथ टाउन काउंसिल (Monmouth Town council, मॉनमाउथ नगर परिषद) परंपरागत काउंटी नगर मॉनमाउथ, वेल्स, संयुक्त राजशाही की निगम परिषद है। परिषद में कुल 16 सदस्य होते हैं, जो हर चार वर्ष में शहरी स्तर पर हुए मतदान द्वारा चुनें जाते हैं। परिषद के कार्यालय शायर हॉल में स्थित हैं, एक प्रथम ग्रेड सूचीबद्ध इमारत जिसका स्वामित्व मॉनमाउथशायर काउंटी काउंसिल के पास है। परिषद का प्रमुख महापौर होता है। वर्तमान समय में महापौर का स्थान गैरी ब्राइट के पास है तथा उप महापौर हैं टॅरी क्रिस्टोफर, दोनों ही 9 मई 2011 को हुई परिषद की वार्षिक आम सभा में चुनें गए थे। .

नई!!: किंग्स हेड होटल और मॉनमाउथ टाउन काउंसिल · और देखें »

मॉनमाउथ क्रिकेट क्लब

मॉनमाउथ क्रिकेट क्लब (Monmouth Cricket Club) चिप्नहम स्पोर्ट्स ग्राउंड, मॉनमाउथ, वेल्स, में आधारित क्रिकेट क्लब है। .

नई!!: किंग्स हेड होटल और मॉनमाउथ क्रिकेट क्लब · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: किंग्स हेड होटल और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

शायर हॉल

शायर हॉल (Shire hall) मॉनमाउथ, वेल्स, के केन्द्र में स्थित एक प्रमुख प्रथम ग्रेड सूचीबद्ध इमारत है। इसका निर्माण 1724 में किया गया और पूर्व समय में यह अर्ध-न्यायालयों और क्वार्टर सत्रों (विशेष आवधिक आपराधिक न्यायालय) के लिए केंद्र था। भवन का प्रयोग एक बाजार स्थल के रूप में भी किया गया था। इसका स्वामित्व मॉनमाउथशायर काउंटी काउंसिल के पास है और इसमें अदालत कक्ष 1 को देखने आए आगंतुकों के लिए ऑडियो विजुअल मार्गदर्शिकाएँ हैं। यह वर्तमान में एक पर्यटक सूचना केन्द्र के रूप में प्रयोग में लाया जाता है तथा मॉनमाउथ नगर परिषद के कार्यालय इसी इमारत में हैं। भवन का एक हिस्सा आम-जनता के लिए खुला है। शायर हॉल और इसके आसपास के क्षेत्र का 2008 में डॉक्टर हू क्रिसमस विशेष प्रकरण के लिए इस्तेमाल किया गया था। .

नई!!: किंग्स हेड होटल और शायर हॉल · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: किंग्स हेड होटल और वेल्स · और देखें »

ग्लेनडोवर स्ट्रीट

ग्लेनडोवर स्ट्रीट (Glendower Street) वेल्स की काउंटी मॉनमाउथशायर के मॉनमाउथ नगर के केंद्र में स्थित एक ऐतिहासिक सड़क है। मध्ययुगीन शहर की दीवारों के अंदर मौजूद यह सड़क एजिंकोर्ट स्ट्रीट और सेंट जॉन स्ट्रीट के प्रतिच्छेदन से दक्षिण-पूर्व में फैली हुई है। ग्लेनडोवर स्ट्रीट पर कई सूचीबद्ध ईमारतें है जिनमें से एक मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल का भी हिस्सा है। मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल पर 24 स्थल हैं तथा इस उपाधि को दर्शाने के लिए इन स्थलों पे नीले रंग की पट्टिका लगीं होती हैं। स्ट्रीट को भूतकाल में ग्राइंडर स्ट्रीट या ग्राइंडरस् स्ट्रीट नामों से जाना जाता था। इसको इसका वर्मान नाम वेल्श नेता ओवेन ग्लेनडोवर के अंग्रेजीभाषी नाम से मिला था। .

नई!!: किंग्स हेड होटल और ग्लेनडोवर स्ट्रीट · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: किंग्स हेड होटल और इंग्लैण्ड · और देखें »

क्रिकेट

क्रिकेट एक बल्ले और गेंद का दलीय खेल है जिसकी शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित संदर्भ १५९८ में मिलता है, अब यह १०० से अधिक देशों में खेला जाता है। क्रिकेट के कई प्रारूप हैं, इसका उच्चतम स्तर टेस्ट क्रिकेट है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें इंडिया(भारत), ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे, बांग्लादेश अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैण्ड हैं। अप्रैल 2018 में, आईसीसी ने घोषणा की कि वह 1 जनवरी 2019 से अपने सभी 104 सदस्यों को ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय की मान्यता प्रदान करेगी। वरीयता में टेस्ट क्रिकेट के बाद एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को गिना जाता है जिसका 2011 का क्रिकेट विश्वकप भारत ने जीता था; इस टूर्नामेंट को २०० से अधिक देशों में टेलीविजन पर दिखाया गया था और अनुमानतः २ बिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था। एक क्रिकेट मुकाबले में ११ खिलाड़ियों के दो दल होते हैं इसे घास के मैदान में खेला जाता है, जिसके केन्द्र में भूमि की एक समतल लम्बी पट्टी होती है जिसे पिच कहते हैं। विकेट लकड़ी से बनी होती हैं, जिसे पिच के प्रत्येक सिरे में लगाया जाता है और उसका प्रयोग एक लक्ष्य के रूप में किया जाता है। गेंदबाज क्षेत्ररक्षण टीम का एक खिलाड़ी होता है, जो गेंदबाजी के लिए एक सख्त, चमड़े की मुट्ठी के आकार की क्रिकेट की गेंद को एक विकेट के पास से दूसरे विकेट की और डालता है, जिसे विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी बल्लेबाज के द्वारा बचाया जाता है। आम तौर पर गेंद बल्लेबाज के पास पहुँचने से पहले एक बार टप्पा खाती है। अपने विकेट की रक्षा करने के लिए बल्लेबाज लकड़ी के क्रिकेट के बल्ले से गेंद को खेलता है। इसी बीच गेंदबाज की टीम के अन्य सदस्य मैदान में क्षेत्ररक्षक के रूप में अलग-अलग स्थितियों में खड़े रहते हैं, ये खिलाड़ी बल्लेबाज को दौड़ बनाने से रोकने के लिए गेंद को पकड़ने का प्रयास करते हैं और यदि सम्भव हो तो उसे आउट करने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाज यदि आउट नहीं होता है तो वो विकेटों के बीच में भाग कर दूसरे बल्लेबाज ("गैर स्ट्राइकर") से अपनी स्थिति को बदल सकता है, जो पिच के दूसरी ओर खड़ा होता है। इस प्रकार एक बार स्थिति बदल लेने से एक रन बन जाता है। यदि बल्लेबाज गेंद को मैदान की सीमारेखा तक हिट कर देता है तो भी रन बन जाते हैं। स्कोर किए गए रनों की संख्या और आउट होने वाले खिलाड़ियों की संख्या मैच के परिणाम को निर्धारित करने वाले मुख्य कारक हैं। यह कई बातों पर निर्भर करता है कि क्रिकेट के खेल को ख़त्म होने में कितना समय लगेगा। पेशेवर क्रिकेट में यह सीमा हर पक्ष के लिए २० ओवरों से लेकर ५ दिन खेलने तक की हो सकती है। खेल की अवधि के आधार पर विभिन्न नियम हैं जो खेल में जीत, हार, अनिर्णीत (ड्रा), या बराबरी (टाई) का निर्धारण करते हैं। क्रिकेट मुख्यतः एक बाहरी खेल है और कुछ मुकाबले कृत्रिम प्रकाश (फ्लड लाइट्स) में भी खेले जाते हैं। उदाहरण के लिए, गरमी के मौसम में इसे संयुक्त राजशाही, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेला जाता है जबकि वेस्ट इंडीज, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में ज्यादातर मानसून के बाद सर्दियों में खेला जाता है। मुख्य रूप से इसका प्रशासन दुबई में स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के द्वारा किया जाता है, जो इसके सदस्य राष्ट्रों के घरेलू नियंत्रित निकायों के माध्यम से विश्व भर में खेल का आयोजन करती है। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले पुरूष और महिला क्रिकेट दोनों का नियंत्रण करती है। हालांकि पुरूष, महिला क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं पर नियमों के अनुसार महिलाएं पुरुषों की टीम में खेल सकती हैं। मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप, आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, दक्षिणी अफ्रीका और वेस्टइंडीज में क्रिकेट का पालन किया जाता है। नियम संहिता के रूप में होते हैं जो, क्रिकेट के कानून कहलाते हैं और इनका अनुरक्षण लंदन में स्थित मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एम सी सी) के द्वारा किया जाता है। इसमें आई सी सी और अन्य घरेलू बोर्डों का परामर्श भी शामिल होता है। .

नई!!: किंग्स हेड होटल और क्रिकेट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »