लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कायोटी

सूची कायोटी

कायोटी (coyote), जिसे अमेरीकी सियार (American jackal) और झाड़ भेड़िया (brush wolf) भी कहते हैं, उत्तर अमेरिका और मध्य अमेरिका में विस्तृत एक लोमड़ी-जैसी जाति है। यह दक्षिण में पनामा से लेकर उत्तर में अलास्का व कनाडा तक पाई जाती है।, Animal Diversity Web, Accessed August 15, 2007 अमेरिकी प्राकृतिक मंडल में इसका वही स्थान है जो यूरेशिया में सियार (लोमड़ी) का है। मानव सभ्यता के फैलाव के साथ जहाँ लोमड़ी और भेड़ियों का निवास स्थल सिकुड़ा है उसके विपरीत कायोटी ने जंगली रहने के बावजूद मानवों के साथ जीना सीख लिया है और अक्सर यह शहरी क्षेत्रों में भी बच्चे पैदा कर लेते हैं। .

15 संबंधों: पनामा, प्राणी, भेड़िया, मध्य अमेरिका, मांसाहारी गण, यूरेशिया, रज्जुकी, लोमड़ी, शियार, स्तनधारी, वन्य जीव, कनाडा, कैनिडाए, अलास्का, उत्तर अमेरिका

पनामा

पनामा का नक़्शा पनामा की राजधानी (सियुदाद दे पानामा) पनामा, जिसका औपचारिक नाम पनामा गणतंत्र (स्पेनी: República de Panamá, रेपुब्लिका पानामा) है, मध्य अमेरिका का सबसे दक्षिणतम राष्ट्र है। यह पनामा भूडमरु पर स्थित है जो उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के दो महाद्वीपों को धरती की एक पतले डमरू से जोड़ता है। इसके उत्तरपश्चिम में कोस्टा रीका, दक्षिणपूर्व में कोलम्बिया, दक्षिण में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरिबियाई समुद्र है जो अंध महासागर का एक भाग है। पनामा की राजधानी का नाम पनामा नगर है (स्पेनी में Ciudad de Panama, "सियुदाद दे पानामा")। पनामा की जनसंख्या २०१० में ३४,०५,८१३ थी और इसका क्षेत्रफल ७५,५१७ वर्ग किमी है। पनामा स्पेन का उपनिवेश हुआ करता था लेकिन सन् १८२१ में स्पेन से नाता तोड़कर वह नुएवा ग्रानादा (Nueva Granada), एकुआदोर और वेनेज़ुएला के साथ एक "ग्रान कोलम्बिया" नाम के संघ में शामिल हो गया। यह संघ १८३० में टूट गया। नुएवा ग्रानादा एक ही राष्ट्र में जुड़े रहे और इसने अपना नाम बदलकर कोलम्बिया रख लिया। बीसवी सदी के आरम्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका पनामा के क्षेत्र में से पनामा नहर बनाना चाहता था, क्योंकि इस से अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच में समुद्री यातायात को बहुत बड़ा फ़ायदा होने वाला था। अमेरिका के उकसाने पर पनामा में कोलम्बिया से अलगाववाद की लहर उठी और १९०३ में पनामा कोलम्बिया से अलग होकर एक स्वतन्त्र राष्ट्र बन गया। अमेरिकी सेना के अभियंताओं ने १९०४ और १९१४ के बीच में खुदाई कर के पनामा नहर तैयार कर दी, लेकिन अमेरिका और पनामा के समझौते के अंतर्गत इस नाहर पर अमेरिका का नियंत्रण रहा। यह बात पनामा को खटकती रही और वह अमेरिका से नहर के क्षेत्र की वापसी की मांग करता रहा। १९७७ में अमेरिका इस नाहर को २०वी शताब्दी के अंत तक पनामा को वापस करने के लिए राज़ी हो गया। .

नई!!: कायोटी और पनामा · और देखें »

प्राणी

प्राणी या जंतु या जानवर 'ऐनिमेलिया' (Animalia) या मेटाज़ोआ (Metazoa) जगत के बहुकोशिकीय और सुकेंद्रिक जीवों का एक मुख्य समूह है। पैदा होने के बाद जैसे-जैसे कोई प्राणी बड़ा होता है उसकी शारीरिक योजना निर्धारित रूप से विकसित होती जाती है, हालांकि कुछ प्राणी जीवन में आगे जाकर कायान्तरण (metamorphosis) की प्रकिया से गुज़रते हैं। अधिकांश जंतु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं। ज्यादातर जंतु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे जीने के लिए दूसरे जंतु पर निर्भर रहते हैं। अधिकतम ज्ञात जंतु संघ 542 करोड़ साल पहले कैम्ब्रियन विस्फोट के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में समुद्री प्रजातियों के रूप में प्रकट हुए। .

नई!!: कायोटी और प्राणी · और देखें »

भेड़िया

वृक या भेड़िया एक कुत्ते के रूप का जंगली जानवर है। वैज्ञानिक नज़रिए से भेड़िया कैनिडाए (canidae) पशु परिवार का सबसे बड़े शरीर वाला सदस्य है। किसी ज़माने में भेड़िये पूरे यूरेशिया, उत्तर अफ्रीका और उत्तर अमेरिका में पाए जाते थे लेकिन मनुष्यों की आबादी में बढ़ौतरी के साथ अब इनका क्ष्रेत्र पहले से बहुत कम हो गया है। जब भेड़ियों और कुत्तों पर अनुवांशिकी अध्ययन किया गया तो पाया गया के कुत्तों की नस्ल भेड़ियों से ही निकली हुई हैं, यानि दसियों हज़ार वर्ष पहले प्राचीन मनुष्यों ने कुछ भेड़ियों को पालतू बना लिया था जिनसे कुत्तों के वंश की शुरुआत हुई। भेड़िये एक नर और एक मादा के परिवारों में रहते हैं जिसमें उनके बच्चे भी पलते हैं। यह भी देखा गया है के कभी-कभी भेड़ियों के किसी परिवार के नर-मादा किसी अन्य भेड़ियों के अनाथ बच्चों को भी शरण देकर उन्हें पालने लगते हैं। भेड़ियों का शिकार करने का तरीक़ा सामाजिक होता है - यह अकेले शिकार नहीं करते, बल्कि गिरोह बनाकर हिरण-गाय जैसे चरने वाले जानवरों का शिकार करते हैं। भेड़िये अपने क्षेत्र में शिखर के शिकारी होते हैं जिन्हें मनुष्यों और शरों को छोड़कर और किसी से चुनौती नहीं होती। .

नई!!: कायोटी और भेड़िया · और देखें »

मध्य अमेरिका

मध्य अमेरिका Map of Central America मध्य अमेरिका अमेरिका का केंद्रीय भौगोलिक क्षेत्र है। यह उत्तर अमेरिकी महाद्वीप का सबसे दक्षिणी हिस्सा है, जो दक्षिण में दक्षिण अमेरिका के साथ जोड़ता है। श्रेणी:भौगोलिक क्षेत्र.

नई!!: कायोटी और मध्य अमेरिका · और देखें »

मांसाहारी गण

मांसाहारी गण का प्रसिद्ध जन्तु टाइगर नर सिंह एवं शावक मांस का भक्षण करते हुए मांसाहारी गण (Carnivora) मांसाहारी स्तनियों का गण है। इसके अंतर्गत सिंह, बाघ, चीता, पालतू कुत्ते एवं बिल्लियाँ, सील, लोमड़ी लकड़बग्घा, रीछ आदि जीव आते हैं। इस गण के लगभग २६० वंश वर्तमान है और वर्तमान वंश के बराबर वंश विलुप्त हो गए हैं। तृतीयक (Tertiary) युग के आरंभ में इस गण के जीवों की उत्पत्ति हुई, तब से अब तक ये अपना अस्तित्व बनाए रखने में पर्याप्त सफल रहे हैं। इस गण के प्राणी साहसी, बुद्धिमान्‌ एवं सक्रिय होते हैं। इनके देखने और सूँघने की शक्ति तीव्र होती है। इनके चार रदनक (canine) दाँत होते हैं, जो मांस फाड़ने के अनुकुल होते हैं। इस गण की अनेक जातियों की पादांगुलियाँ दृढ़ एवं तेज नखर (claw) से युक्त होती है। ये नखर शिकार को पकड़ने में सहायक होते हैं। मांसाहारी गण के प्राणी छोटे विस्त्रा (weasel) से लेकर बड़े रीछ के आकार तक के होते हैं और इनका भार लगभग २० मन तक हो सकता है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को छोड़कर संसार के प्रत्येक भाग में मांसाहारी गण के जीव पाये जाते हैं। ध्रुवीय लोमड़ी और रीछ ही केवल ऐसे स्थल स्तनी हैं, जो सुदूर उत्तर में पाए जाते हैं। जलसिंह (sea lion) उत्तर ध्रुवीय एवं दक्षिण ध्रुवीय समुद्र में पाए जाते हैं। गंध मार्जार (civet) उत्तरी एवं दक्षिणी अमरीका को छोड़कर सभी देशों में पाया जाता है। अफ्रीका में असली रीछ नहीं पाये जाते। पंडा को छोडकर सभी रैकून (racoon) अमरीका में ही पाये जाते हैं। यद्यपि कुछ मांसाहारी प्राणी मनुष्य और पालतु पशुओं को हानि पहुँचाते हैं, तथापि इनमें से अधिकांश समूरधारी (furry) और कृतक भक्षक होने के कारण महत्वपूर्ण है। कृंतक (rodente) कृषि को हानि पहुँचाते हैं, पर मांसाहारी गण के अधिकांश प्राणी कृंतकों का भक्षण कर इनकी संख्यावृद्धि को रोकते हैं। इस गण के सभी प्राणी मांसाहारी ही हों, यह आवश्यक नहीं है। इस गण के कुछ प्राणी, जैसे अधिकतर रीछ, शाकाहारी होते हैं। .

नई!!: कायोटी और मांसाहारी गण · और देखें »

यूरेशिया

यूरेशिया (en:Eurasia) एक भौगोलिक भूखंड है जो यूरोप और एशिया महाद्वीप को मिलाकर नामित है। यूरेशिया मुख्यतः उत्तरी तथा पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। इसके पश्चिम में अटलांटिक महासागर, पूरब में प्रशान्त महासागर, उत्तर में और दक्षीन में अफ्रीका महाद्वीप, भूमध्य सागर तथा हिन्द महासागर स्थित हैं। यूरोप और एशिया को दो अलग-अलग महाद्वीप कहना एक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विभाजन है जबकि दोनों के बीच में कोई स्पष्ट भौतिक विभाजक है ही नहीं। इसी कारण विश्व के कुछ देशों में यूरेशिया को ही पाँच या छः महाद्वीपों में सबसे बड़ा माना जाता है। .

नई!!: कायोटी और यूरेशिया · और देखें »

रज्जुकी

रज्जुकी (संघ कॉर्डेटा) जीवों का एक समूह है जिसमें कशेरुकी (वर्टिब्रेट) और कई निकट रूप से संबंधित अकशेरुकी (इनवर्टिब्रेट) शामिल हैं। इनका इस संघ मे शामित होना इस आधार पर सिद्ध होता है कि यह जीवन चक्र मे कभी न कभी निम्न संरचनाओं को धारण करते हैं जो हैं, एक पृष्ठ‍रज्जु (नोटोकॉर्ड), एक खोखला पृष्ठीय तंत्रिका कॉर्ड, फैरेंजियल स्लिट एक एंडोस्टाइल और एक पोस्ट-एनल पूंछ। संघ कॉर्डेटा तीन उपसंघों मे विभाजित है: यूरोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व ट्युनिकेट्स द्वारा किया जाता है; सेफालोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व लैंसलेट्स द्वारा किया जाता है और क्रेनिएटा, जिसमे वर्टिब्रेटा शामिल हैं। हेमीकॉर्डेटा को चौथे उपसंघ के रूप मे प्रस्तुत किया जाता है पर अब इसे आम तौर पर एक अलग संघ के रूप में जाना जाता है। यूरोकॉर्डेट के लार्वा में एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है पर वयस्क होने पर यह लुप्त हो जातीं हैं। सेफालोकॉर्डेट एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है लेकिन कोई मस्तिष्क या विशेष संवेदना अंग नहीं होता और इनका एक बहुत ही सरल परिसंचरण तंत्र होता है। क्रेनिएट ही वह उपसंघ है जिसके सदस्यों में खोपड़ी मिलती है। इनमे वास्तविक देहगुहा पाई जाती है। इनमे जनन स्तर सदैव त्री स्तरीय पाया जाता है। सामान्यत लैंगिक जनन पाया जाता है। सामान्यत प्रत्यक्ष विकास होता है। इनमे RBC उपस्थित होती है। इनमे द्वीपार्शविय सममिती पाई जाती है। इसके जंतु अधिक विकसित होते है। श्रेणी:जीव विज्ञान *.

नई!!: कायोटी और रज्जुकी · और देखें »

लोमड़ी

लोमड़ी लोमड़ी (fox) एक जन्तु है। Phylum: Chordata Class: Mammalia Order: Carnivora Family: Canidae लोमडी सामान्यतः 2 से 3 वर्ष तक जीवित रहती है आहार लोमडी के आहार में रोडेन्ट, कीड़ों, कृमि, फल, मछली, पक्षी, अंडे और अन्य सभी प्रकार के छोटे जानवर है। लोमड़ी की जरुरत आम तौर पर हर दिन 1 किलोग्राम खाद्यान्न की है। श्रेणी:स्तनधारी.

नई!!: कायोटी और लोमड़ी · और देखें »

शियार

शियार शियार(मलयालम:കുറുനരി कुरुनरि) या शृंगाल या सियार एक जानवर है। यह भारत के जंगलों और गन्ने आदि के खेतों में आमतौर से पाया जाने वाला मध्यम आकार का पशु जो लगभग लोमड़ी के तरह का होता है। प्रायर सामान्य तौर पर सियार या जिसे घरेलू भाषा में हम छोटा सियार कहते हैं वह गांव के निकट पाया जाता है सियार भोजन के लिए गांव की भेड़ बकरियों पर भी हमला करते हैं ये कुत्ते के बच्चे को भी खा जाते हैं सामान्य तौर पर सियार इंसानों पर हमला नहीं करते लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं देखी गई हैं। सियार झुंडों में रहते हैं और एक झुंड में 5 से अधिक सदस्य होते हैं यह झुंड में हमला भी करते हैं ठंडी की रातों में सियार एक साथ मिलकर पुकार या आवाज़ लगाते हैं यह बहुत ही डरावना लगता है कुछ दंतकथाओं में ऐसा प्रचलित है कि सियार गांव में प्रवेश करने से पहले गांव में उपस्थित धार्मिक स्थल से पुकार लगाकर प्रवेश की इजाजत मांगते हैं श्रेणी:पशु श्रेणी:कैनिडाए श्रेणी:एशिया के स्तनधारी श्रेणी:अफ़्रीका के स्तनधारी.

नई!!: कायोटी और शियार · और देखें »

स्तनधारी

यह प्राणी जगत का एक समूह है, जो अपने नवजात को दूध पिलाते हैं जो इनकी (मादाओं के) स्तन ग्रंथियों से निकलता है। यह कशेरुकी होते हैं और इनकी विशेषताओं में इनके शरीर में बाल, कान के मध्य भाग में तीन हड्डियाँ तथा यह नियततापी प्राणी हैं। स्तनधारियों का आकार २९-३३ से.मी.

नई!!: कायोटी और स्तनधारी · और देखें »

वन्य जीव

गिलहरियाँ अक्सर वनों से बाहर शहरों में रहती हैं, लेकिन जंगली जीव ही समझी जाती हैं बाघ एक प्रमुख वन्य जीव है जंगली जीव हर उस वृक्ष, पौधे, जानवर और अन्य जीव को कहते हैं जिसे मानवों द्वारा पालतू न बनाया गया हो। जंगली जीव दुनिया के सभी परितंत्रों (ईकोसिस्टम​) में पाए जाते हैं, जिनमें रेगिस्तान, वन, घासभूमि, मैदान, पर्वत और शहरी क्षेत्र सभी शामिल हैं।, Dilys Roe, IIED, 2002, ISBN 978-1-84369-215-7,...

नई!!: कायोटी और वन्य जीव · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कायोटी और कनाडा · और देखें »

कैनिडाए

कैनिडाए (Canidae) मांसाहारी गण के जानवरों का एक कुल है जिसमें कुत्ता, भेड़िया, सियार, कायोटी और कई कुत्ते-जैसी जीवित और विलुप्त जातियाँ शामिल हैं। इसकी दो मुख्य शाखाएँ हैं: कैनिनी (Canini, भेड़िये से सम्बंधित) और वलपायनी (Vulpini, सियार से सम्बंधित)। कैनिडाए की दो जातियाँ (चमगादड़-कान सियार और रैकून कुत्ता) ऐसी हैं जो बहुत रूढ़ी मानी जाती हैं और इन दोनों शाखाओं से बाहर हैं। .

नई!!: कायोटी और कैनिडाए · और देखें »

अलास्का

अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska) उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या 6,83,478 इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया, इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुज़री, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य ज़मीन या मात्रभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था। .

नई!!: कायोटी और अलास्का · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: कायोटी और उत्तर अमेरिका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »