लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कामारा सांता

सूची कामारा सांता

ओलवीएदो का कामारा सांता (Cámara Santa de Oviedo) ओलवीएदो, स्पेन में स्थित एक रोमन कैथोलिक पूर्व रोमांस्क गिरजाघर है। इसकी इमारत का निर्माण 9वीं सदी में एक महल के तौर पर आस्तूरियास के राजा अलफोंसो द्वीतीय के लिए बनाया गया था। दसंबर 1998 में इसको यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थान घोषित किया गया। .

4 संबंधों: स्पेन, गिरजाघर, आस्तुरियास, कैथोलिक धर्म

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: कामारा सांता और स्पेन · और देखें »

गिरजाघर

गिरजाघर जिसे कभी कभार केवल गिरजा कहा जाता है ऐसी इमारत होती है जिसे ईसाई धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है विशेष रूप से पूजा के लिए। .

नई!!: कामारा सांता और गिरजाघर · और देखें »

आस्तुरियास

आस्तुरियास रियासत (स्पेनी: Principado de Asturias) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य जैसे प्रशासकीय भाग) है। इसकी जनसँख्या सन् 2010 में 10,76,896 थी जो स्पेन के किसी भी अन्य स्वायत्त समुदाय से ज़्यादा है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह 10,604 वर्ग किमी है। तुलना के लिए हरियाणा राज्य (44,212 वर्ग किमी) इसका चार गुना से भी ज़्यादा है। आस्तुरियास अंध महासागर की कैंटेब्रियाई सागर (Mar Cantábrico) नाम की शाखा का एक तटवर्ती क्षेत्र है। आस्तुरियास मध्य युग में आस्तुरियास साम्राज्य नाम का स्वतन्त्र राष्ट्र हुआ करता था। आस्तुरियास की अपनी एक आस्तुरियानु नाम की उपभाषा है। अस्तुरियास का सबसे प्रमुख नगर प्रान्त की राजधानी ओविडो (Oviedo) हैं.

नई!!: कामारा सांता और आस्तुरियास · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: कामारा सांता और कैथोलिक धर्म · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »