लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कर्नाटक और नंदी हिल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

कर्नाटक और नंदी हिल के बीच अंतर

कर्नाटक vs. नंदी हिल

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। . नंदी दुर्ग (अंग्रेज़ी:नंदी हिल्स) कर्नाटक राज्य के चिकबलपुर जिला में चिकबलपुर शहर से मात्र १० कि.मी और बंगलुरू से लगभग ४५ कि॰मी॰ पर स्थित पहाड़ी कर्बा है। यह समुद्रतल से लगभग १४५० मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बंगलुरू से हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ७ (NH-7) पर लगभग ४० किलोमीटर चलने के बाद यहाँ के लिए रास्ता अलग होता है। यहाँ जाने के लिए सरकारी बसें भी उपलब्ध हैं। यह अपेक्षाकृत कम विकसित पर्यटन स्थल है इसलिए ऊपर खाने पीने के लिए कम विकल्प हैं। कम विकसित होने के कारण यहां प्रायः भीड़ नहीं होती है। यह टीपू सुल्तान का ग्रीष्मावकाश निवास स्थल था और आस पास कुछ पुरानी इमारतें तथा वाटिकाएं हैं। इसे नंदी दुर्ग भी कहते हैं। इसके निकटवर्ती कस्बे हैं मुद्देनहल्ली और कनिवेनारायणपुरम। इस क्षेत्र में ५० वर्ग कि.मी भाग, आने वाले २२ बिलियन के ब्याल आईटी निवेश क्षेत्र की स्थली है। ये कर्नाटक की मूल संरचना इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है। इसी पहाड़ी से अर्कवती, पेन्नार, पोन्नैयार और पलार नदियां निकलती हैं।http://horticulture.kar.nic.in/nandi.htm File:Source of Palar.jpg|Source of Palar at Nandi Hills File:Source of Arkavathy River.jpg|Source of Arkavathy River .

कर्नाटक और नंदी हिल के बीच समानता

कर्नाटक और नंदी हिल आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): चिकबलपुर, बंगलौर

चिकबलपुर

चिकबलपुर (ಕನ್ನಡ: ಚಿಕ್ಕಬಳ್ಳಾಪುರ) कर्नाटक राज्य के चिकबलपुर जिला का मुख्यालय शहर है। श्रेणी:कर्नाटक श्रेणी:कर्नाटक के शहर.

कर्नाटक और चिकबलपुर · चिकबलपुर और नंदी हिल · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

कर्नाटक और बंगलौर · नंदी हिल और बंगलौर · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

कर्नाटक और नंदी हिल के बीच तुलना

कर्नाटक 364 संबंध है और नंदी हिल 3 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 0.54% है = 2 / (364 + 3)।

संदर्भ

यह लेख कर्नाटक और नंदी हिल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »