लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओरेसंड सेतु

सूची ओरेसंड सेतु

ओरेसण्ड सेतु (Øresundsbroen, Öresundsbron, संयुक्त संकरित नाम: Øresundsbron) स्कैनिया, (दक्षिणतम स्वीडन) एवं डेनमार्क के बीच बना एक द्विमार्गीय रेलमार्ग एवं द्विमार्गीय सड़क सेतु-सुरंग है। यह मार्ग रज्जु कर्षण सेतु रूप में लगभग 8 कि.मी (5 मील) स्वीडिश तट से एक कृत्रिम द्वीप पेबरहोम तक जाता है, जो इस जलडमरुमध्य के बीचोंबीच स्थित है। इस कड़ी का दूसरा भाग एक 4 कि.मी (2.5 मील) लंबी सुरंग द्वारा पेबरहोम से एक डेनिश द्वीप अमेजर तक जाता है। ओरेसण्ड सेतु यूरोप का सबसे लंबा सड़क एवं रेल सेतु है। इसके द्वारा दो बड़े महानगरीय क्षेत्रों: डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन और स्वीडन के महानगर, माल्मो को जोड़ता है। इस सेतु के द्वारा स्कैंडिनेविया के रेल एवं सड़क मार्ग जाल मध्य एवं पश्चिमी यूरोप से जुड़ते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय यूरोपियाई मार्ग ई२० इसी सड़क द्वारा और ओरसंड रेलमार्ग भी इसी रेलकड़ी द्वारा जुड़ते हैं। ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक द्वारा ज़ीलैंड को फ़नेन और अन्ततः जटलैंड प्रायद्वीप से जोड़ने के बाद ओरेसंड सेतु के पूरा होने के बाद से मध्य और पश्चिमी यूरोप स्कैंडिनेविया से रेल एवं सड़कमार्ग द्वारा जुड़ गए हैं। ओरेसंड सेतु की अभिकल्पना डेनिश वास्तुकार जोड़ी डिस्सिंग एवं वेट्लिंग ने की थी। इस सेतु को दो भागों में बनाने और दूसरे भाग को भी सेतु न उठाकर सुरंग बनाने के जटिल एवं अतिरिक्त व्यय का मुख्य कारण निकटवर्ती कोपनहेगन विमानक्षेत्र के वायु यातायात मार्ग में हस्तक्षेप से बचने, जलमार्ग द्वारा जलपोतों के लिये बाधा न बनकर उन्हें खुला पहले जैसा जलमार्ग देने एवं शीतऋतु में बह कर आने वाले हिमखण्ड से जलडमरुमध्य को बाधित होने से बचाना था। ओरेसण्ड सेतु डेनमार्क-स्वीडन अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पार करता है, पर शेन्जन समझौते एवं नॉर्डिक पासपोर्ट संघ के अनुसार प्रायः यहां कोई पासपोर्ट जाँच नहीं की जाती है। कभी कभार यादृच्छिक कस्टम जाँच स्वीडन प्रवेश के टोल बूथ्स पर की जाती है, पर डेनमार्क प्रवेश पर वह भी नहीं होती। ओरेसंड सेतु को २००२ का IABSE उत्कृष्ट संरचना पुरस्कार (आउटस्टैण्डिंग स्ट्रक्चर अवार्ड) मिला था। .

22 संबंधों: डेनमार्क, डेनमार्क जलसन्धि, डेनिश क्रोन, पश्चिमी यूरोप, पेबरहोम, फ़नेन, मध्य यूरोप, माल्मो, यूरो, यूरोप, रज्जु कर्षण सेतु, शीत ऋतु, स्वीडन, स्वीडिश क्रोना, स्कैण्डिनेवियाई देश, स्कैनिया, जटलैंड प्रायद्वीप, जलसंधि, ज़ीलैंड, ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक, कोपनहेगन, कोपनहेगन विमानक्षेत्र

डेनमार्क

डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और डेनमार्क · और देखें »

डेनमार्क जलसन्धि

यह विश्व की एक प्रमुख जलसन्धि हैं। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और डेनमार्क जलसन्धि · और देखें »

डेनिश क्रोन

क्रोन (संकेत: kr; कोड: DKK) डेनमार्क के अलावा स्वायत्त प्रांतों ग्रीनलैंड और फ़रो द्वीप की आधिकारिक मुद्रा है। क्रोन विनिमय दर प्रणाली के माध्यम से यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो से आंकी जाती है। इसका बहुवचन क्रोनर है और एक क्रोन 100 ओर में विभाजित की जाती है। इस मुद्रा को कभी अनाधिकृत तौर पर डेनिश क्राउन (क्योंकि क्रोन का डेनिश शब्दार्थ क्राउन ही है) कहा जाता है। श्रेणी:मुद्रा श्रेणी:डेनमार्क श्रेणी:यूरोप की अर्थव्यवस्था.

नई!!: ओरेसंड सेतु और डेनिश क्रोन · और देखें »

पश्चिमी यूरोप

पश्चिम यूरोप क्षेत्र में यूरोप महाद्वीप के पश्चिमी राष्ट्र आते हैं। लगभग १९४५-१९९१ तक चले शीत युद्ध के समय में प्रचलित एक अन्य परिभाषा के अनुसार पश्चिम यूरोपीय संघ से संबद्ध राष्ट्रों के क्षेत्र को पश्चिम यूरोप कहते थे, जो अब यूरोपीय संघ का ही भाग है। पश्चिमी यूरोपीय संघ १९४८ के समय असाम्यवादी यूरोपीय राष्ट्रों द्वारा संगठित एक सुरक्षात्मक संगठन था और ये ईस्टर्न ब्लॉक या वारसा संधि के विरुद्ध संगठित हुआ था। पशिमी यूरोप के राष्ट्र अत्यधिक आय वाले विकसित राष्ट्र हैं, जिनमें अधिकांश जनतांत्रिक सरकार द्वारा शासित हैं और मिश्रित अर्थ-व्यवस्था के संग नाटो एवं यूरोपीय संघ के भी सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकीय विभाग के अनुसार पश्चिमी यूरोप मात्र ९ राष्ट्रों का समूह है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और पश्चिमी यूरोप · और देखें »

पेबरहोम

पेबरहोम (शाब्दिक अर्थ "पेप्पर द्वीप", Pepparholm अर्थात मिर्च आकार वाला छोटा द्वीप), एक छोटा सा कृत्रिम द्वीप है और डेनमार्क के ओरेसंड में स्थित है। यह टार्न्बी नगरपालिका का भाग है और इसका निर्माण ओरेसंड सेतु के लिये किया गया था जिसके द्वारा डेनमार्क को स्वीडन से जोड़ा गया है। यह एक छोटे किन्तु इससे बड़े प्राकृतिक द्वीप सॉल्टहोम (जिसका अर्थ है सॉल्ट अर्थात नमक द्वीप) के निकटस्थ है और उसी के पूरक नाम मिर्च द्वीप पर इसका नामकरण किया गया है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और पेबरहोम · और देखें »

फ़नेन

फ़नेन (Fyn), अपने क्षेत्रफ़ल 3099,7 कि.मी² (1196,8 वर्ग मील) के साथ डेनमार्क का तीसरा बड़ा द्वीप है। इससे बड़े द्वीप हैं ज़ीलैंड और वेंडसिज़ल थाई। यह विश्व का १६३वां बड़ा द्वीप है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है और यहां की जनसंख्या 466,284 (2013 अनुसार) है। यहां का प्रमुख नगर है ओडेन्स जो सागर से यदा-कदा प्रयोग की जा रही नहर से जुड़ा है। शहर का शिपयार्ड मुख्य ओडेन्स शहर के बाहर स्थित है। प्रशासनिक रूप से फ़नेन दक्षिणी डेनमार्क का भाग है। १९७० से २००६ तक फ़नेन द्वीप फ़नेन काउण्टी का सबसे बड़ा भाग रहा था, जिसके अलावा इसमें कई अन्य छोटे द्वीप भी आते थे। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और फ़नेन · और देखें »

मध्य यूरोप

मध्य यूरोप, यूरोप महाद्वीप का वह क्षेत्र है जो विभिन्न परिभाषाओं में बंधे पश्चिमी एवं पूर्वी भागों के बीच बसा है। यह शब्दावली कई बार बदली व सुधारी गई है, मुख्यतः शीत युद्ध के अंत में। अंतिम परिभाषा के अनुसार यूरोप को दो मुख्य भागों में बांटा गय है – पूर्वी एवं पश्चिमी और मध्य यूरोप को दोनों में आधा आधा बांटा गया है। File:Central Europe (Brockhaus).PNG| वर्ल्ड फ़ैक्टबुक (2009) ब्रिटैन्निका विश्वकोष तथा ब्रॉकहाउस एन्साय्क्लोपैडी (1998) के अनुसार File:Central-Europe-map2.png|कोलंबिया विश्वकोष (२००९) के अनुसार मध्य यूरोप File:CentralEurope.png|पी.जोन्स के अनुसार मध्य यूरोप .

नई!!: ओरेसंड सेतु और मध्य यूरोप · और देखें »

माल्मो

मैल्मो म्युनिसिपैलिटी (Malmö kommun या Malmö stad) स्वीडन के स्केन काउंटी का एक शहर है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और माल्मो · और देखें »

यूरो

यूरो (मुद्रा चिह्न €; बैंक कोड: EUR) यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य की आधिकारिक मुद्रा है, जिन्हें सामूहिक रूप से यूरोजोन कहा जाता है। इसमें आस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लग्ज़म्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन (2014) शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य यूरोपीय देशों में आधिकारिक सहमति या बिना सहमति के भी यह प्रचलन में है। अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दुनिया में दूसरी सबसे सुरक्षित रखने वाली और प्रचलन में रहने वाली मुद्रा है। यूरो नाम आधिकारिक रूप से 16 दिसम्बर 1995 को अपनाया गया। वैश्विक बाजार में इसे यूरोपियन करेंसी यूनिट के स्थान पर सम मूल्य पर 1 जनवरी 1999 को जारी किया गया। एक (1) यूरो का मूल्य सत्तर (70) रुपये हैं (सम्प्रति - सितंबर, 2009)। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और यूरो · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: ओरेसंड सेतु और यूरोप · और देखें »

रज्जु कर्षण सेतु

रज्जु कर्षण सेतु, सेतुओं का एक प्रकार होता है। इसमें एक या अधिक स्तंभ होते हैं, (जिन्हें टावर या पायलॉन भी कहते हैं), जो स्तंभ इस्पात रज्जुओं (केबल) द्वारा सेतु की सतह का भार संभालते हैं। इसके तीन मुख्य उप-भेद होते हैं:-;हार्प आकार इसमें सभी केबल समानांतर होते हैं, व स्तंभ में विभिन्न दूरियों पर जुड़े होते हैं। इतनी ही दूरियों पर ये केबल सड़क पर जुड़े होते हैं।;पंखा आकार इसमें सभी केबल स्तंभ पर सबसे ऊपर एक ही स्थान से जुड़े होते हैं। इसमें केबल की वांछित लंबाई हार्प आकार से कहीं अधिक होती है।;सस्पेंशन आकार इसमें सभी केबल ऊर्ध्वाधर होते हैं। ये नीचे सड़क से जुड़े होते हैं, व ऊपर एक स्तंभ से दूसरे स्तंभ को जोड़े हुए एक अन्य मोटे केबल से जुड़े होते हैं। Image:Bridge-suspension.svg|सस्पेंशन आकार Image:Bridge-fan-cable-stayed.svg|पंखा आकार Image:Bridge-harp-cable-stayed.svg|हार्प आकार .

नई!!: ओरेसंड सेतु और रज्जु कर्षण सेतु · और देखें »

शीत ऋतु

शीत ऋतु अथवा शिशिर ऋतु वर्ष की एक ऋतु है, जिसमें वातावरण का तापमान प्रायः निम्न रहता है। साल की अन्य प्रमुख ऋतु हैं - गृष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, वसन्त ऋतु। शीत ऋतु, भारत में यह नवम्बर से फरवरी तक होती है। अन्य देशों में यह अलग समयों पर हो सकती है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और शीत ऋतु · और देखें »

स्वीडन

स्वीडन (स्वीडिश: Konungariket Sverige कूनुङारीकेत् स्वेरिये) यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोल्म इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। स्वीडिश भाषा इसकी मुख्य और राजभाषा है। यहाँ एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है। स्वीडन के पश्चिम एवं उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में फ़िनलैंड तथा दक्षिण में डेनमार्क स्थित हैं। स्वीडन का पूरा क्षेत्रफल 528447 वर्ग किलोमीटर का है, जिसमे से 407340 वर्ग किलोमीटर थल क्षेत्र, 40080 वर्ग किलोमीटर में नदियाँ और झील तथा 81027 वर्ग किलोमीटर समुद्र क्षेत्र है। इस तरह यह यूरोपियन यूनियन में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ की जनसँख्या वर्तमान में लगभग एक करोड़ दस लाख है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और स्वीडन · और देखें »

स्वीडिश क्रोना

क्रोना (बहुवचन: क्रोनोर; चिह्न: kr या केवल:-; कूट: SEK) १८७३ से स्वीडन की मुद्रा रही है। इसके आईएसओ कूट "SEK" एवं मुद्रा चिह्न "kr" दोनों ही प्रयोग में रहे हैं। इन चिह्नों में से पहला मान के पूर्व या पश्चात लगाया जाता है, वहीं दूसरा मान के पश्चात ही लगाया जाता है। अंग्रेज़ी में कई बार इसे स्वीडिश क्रोन भी कह दिया जाता है क्योंकि क्रोना का शाब्दिक अर्थ स्वीडिश भाषा में मुकुट होता है। अप्रैल २०१० के आंकड़ों के अनुसार स्वीडिश क्रोना विश्व की व्यापार में सबसे अधिक प्रयोग की गई विश्व की मुद्रा थी। एक क्रोना को १०० ओरे में (एकवचन या बहुवचन कुछ भी हो, जब मुद्रा के लिये प्रयोग किया जाये, अन्यथा बहुवचन है ओरेन) बांटा जा सकता है। वैसे ३० सितंबर २०१० से सभी ओरे सिक्के प्रयोग से हटा लिये गए हैं। सामान क्रय करते हुए उसका मूल्य ओरे में हो सकता है, किन्तु नकद भुगतान करते हुए उसे निकटवर्ती क्रोना में किया जाता है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और स्वीडिश क्रोना · और देखें »

स्कैण्डिनेवियाई देश

स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में उत्तरी यूरोप के आने वाले देशों को स्कैंडिनेवियाई देश कहते हैं इनमें नॉर्वे, स्वीडन व डेनमार्क आते हैं। इनके अलावा फिनलैंड, आइसलैंड एवं फैरो द्वीपसमूह के संग ये नॉर्डिक देश भी कहलाते हैं। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और स्कैण्डिनेवियाई देश · और देखें »

स्कैनिया

स्कैनिया (स्वीडिश भाषा में) स्वीडन के २५ गैर-प्रशसनिक प्रान्तों में से दक्षिणतम प्रान्त है, जहां स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप की दक्षिणतम छोर पर एक प्रायद्वीप सहित कुछ द्वीप भी हैं। यहां की सबसे बड़ी नगरी है माल्मो, जो स्वीडन देश का तीसरा बड़ा शहर भी है तथा स्केन काउण्टी का प्रशसनिक केन्द्र भी है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और स्कैनिया · और देखें »

जटलैंड प्रायद्वीप

जटलैण्ड प्रायद्वीप (Den Jyske Halvø Jütische Halbinsel) या अन्य ऐतिहासिक नाम सिम्ब्रियन प्रायद्वीप (Den Kimbriske Halvø Kimbrische Halbinsel) यूरोप का एक प्रायद्वीप है और जर्मनी एवं डेनमार्क के बीच बंटा हुआ है। इसके नाम ज्यूट्स एवं सिम्ब्री से व्युत्पन्न हैं। प्राचीन भूगोल में इसे करसोनीज (Chersonese) या किमब्रिक प्रायद्वीप कहते थे। बृहत्तर अर्थ में इस भूभाग में जर्मनी का श्लेसविरा होल्सटाइन क्षेत्र भी सम्मिलित है। जटलैंड, ३१ मई, १९१६ को हुए ब्रिटिश तथा जर्मन नौसेनाओं के युद्ध के लिए प्रसिद्ध है। जर्मन निवासी इसे 'स्टॉगटेक का युद्ध' कहते हैं। डेनमार्क के समुद्रतट से ११५ किमी दूरी पर यह युद्ध हुआ था। प्रथम महायुद्ध के समय यह एकमात्र संग्राम रहा, जिसमें दो नौसेनाएँ आमने-सामने मोर्चे पर लड़ीं। इस युद्ध के बाद जर्मनी के आत्मसमर्पण तक ब्रिटिश नौसेना, जर्मनी की नौसेना पर पूर्णतया हावी रही। Category: डेनमार्क के प्रायद्वीप Category: जर्मनी के प्रायद्वीप Category: यूरोप के प्रायद्वीप Category: बाल्टिक सागर के प्रायद्वीप la:Cimbria.

नई!!: ओरेसंड सेतु और जटलैंड प्रायद्वीप · और देखें »

जलसंधि

जलडमरूमध्य जिब्राल्टर जलडमरूमध्य जलसंधि (अंग्रेज़ी: Strait, स्ट्रेट) या जलसंयोगी या जलडमरू पानी के ऐसे तंग मार्ग को कहते हैं जो दो बड़े पानी के समूहों को जोड़ता हो और जिसमें से नौकाएँ गुज़रकर एक बड़े जलाशय से दूसरे बड़े जलाशय तक जा सकें। इसका भौगोलिक आकार अक्सर डमरू जैसा होता है, जिसके दो बड़े जलीय भागों के मध्य में जलसंधि होती है, इसलिये इसे जलडमरूमध्य भी कहते हैं। कूटनीतिक दृष्टि से जो भी दो सागरों को जोड़ने वाले किसी जलसंधि क्षेत्र पर क़ब्ज़ा रखता है वह आने-जाने वाले व्यापारिक व सैनिक नाव-यातायात पर नज़र और नियंत्रण रख सकता है। थलसेनाएँ भी जलसंधियों की कम चौड़ाई को पार करके एक स्थान से दूसरे स्थान में प्रवेश करती हैं। इस कारणवश जलसंधियाँ इतिहास में महत्वपूर्ण रहीं हैं और उनपर अंतरराष्ट्रीय खीचातानी हमेशा से जारी रही है। उदाहरण के लिए जिब्राल्टर जलसंधि स्पेन एवं मोरोक्को भूभागों को अलग करती है, व अंध महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है और इस क्षेत्र पर स्पेन, ब्रिटेन और मोरोक्को में बहुत मजा ले दे रहा है।, Ana G. Lâopez Martâin, pp.

नई!!: ओरेसंड सेतु और जलसंधि · और देखें »

ज़ीलैंड

ज़ीलैंड, जिसे सीलैंड (Sjælland; भी कहते हैं) डेनमार्क का सबसे बड़ा (7,031 कि.मी²) और सघन आबादी वाला (लगभग २५ लाख) द्वीप है। (विश्व का 96वां बड़ा द्वीप तथा ३५वां अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है।) यह फ़नेन से ग्रेट बेल्ट सेतु द्वारा जुड़ा है लोल्लैण्ड, फ़ॉल्स्टर (और २०२१ से जर्मनी भी) से स्टोर्स्ट्रॉम सेतु द्वारा एवं स्वीडन से अमेजर होते हुए ओरेसंड सेतु द्वारा जुड़ा हुआ है। डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन, आंशिक रूफ से ज़ीलैंड के पूर्वी तट पर तथा आंशिक रूप से अमेजर द्वीप पर बसी है। द्वीप के अन्य शहरों में रोस्किल्ड, नॅस्ट्वेड एवं एल्सिनोर हैं। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और ज़ीलैंड · और देखें »

ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक

ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक (Storebæltsforbindelsen) सेतु डेनमार्क के ज़ीलैंड द्वीप को फ़नेन द्वीप से जोड़ता है। इसमें ज़ीलैंड से स्प्रोगो द्वीप तक सड़क का रज्जु कर्षण सेतु है और रेल की सुरंग है और आगे स्प्रोगो द्वीप से फ़नेन तक बॉक्स गर्डर सेतु है। "ग्रेट बेल्ट ब्रिज" (डेनिश: Storebæltsbroen) प्रायः कर्षण सेतु को ही इंगित करता है, हालांकि इसका अर्थ आगे के बॉक्स-गर्डर सेतु या पूरे सेतु कड़ी के लिये भी लगाया जा सकता है। कर्षण सेतु को ईस्ट ब्रिज कहते हैं, जो विश्व का तीसरा सबसे बड़े मुख्य स्पैन वाला (1.6 कि.मी) और एशिया के बाहर सबसे बड़ा कर्षण सेतु है। इसकी अभिकल्पना डेनिश वास्तुकारों डिस्सिंग+वेट्लिंग ने की थी। इस कड़ी के चालू होने के बाद से ग्रेट बेल्ट फ़ेरी सेवा बंद हो गई है, जो इससे पूर्व तक इस ग्रेट बेल्ट को पार करने का मुख्य साधन थी। लगभग ५ दशकों की चर्चा और वाद-विवाद के बाद इस कड़ी को अन्ततः बनाने का निर्णय १९८६ में लिया गया। इसका मूल उद्देश्य निर्माण पूर्ण होने से ३ वर्ष पूर्व तक ही रेल कड़ी को तैयार कर सेवा आरंभ कर देने का था, किन्तु रेल यातायात १९९७ और सड़क परिवहन १९९८ में ही आरंभ हो पाया। इसकी अनुमानित लागत DKK 2.14 करोड़ (1988 के अनुसार) थी, और यह निर्माण डेनिश इतिहास में सबसे बड़ी निर्माण परियोजना रहा। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक · और देखें »

कोपनहेगन

कोपनहेगन (डैनिश: København), डेनमार्क की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है, जिसकी नगरीय जनसंख्या ११,६७,५६९ (२००९) और महानगरीय जनसंख्या १८,७५,१७९ (२००९) है। कोपेनहेगन जीलण्ड और अमागर द्वीपों पर बसा हुआ है। इस क्षेत्र के प्रथम लिखित दस्तावेज ११वीं सदी के हैं और कोपनहेगन १५वीं सदी के आरम्भ में और क्रिस्चियन चतुर्थ के शासनकाल में डेनमार्क की राजधानी बना। वर्ष २००० में ओरेसण्ड सेतु के पूरा होने के साथ ही कोपनहेगन ओरेसण्ड क्षेत्र का केन्द्र बन गया है। इस क्षेत्र में, कोपनहेगन और स्वीडन का माल्मो नगर मिलकर एक आम महानगरीय क्षेत्र बनने की प्रकिया में है। ५० किमी के अर्धव्यास में २७ लाख लोगों के साथ, कोपनहेगन उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से एक है। नॉर्डिक देशों में कोपनहेगन सर्वाधिक पधारा जाने वाला देश है जहाँ पर २००७ में १३ लाख विदेशी पर्यटक आए। कोपनहेगन को बारम्बार एक ऐसे नगर के रूप में पहचान मिली है जहाँ का जीवन स्तर विश्व में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। यह दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक माना जाता है। भीतरी बन्दरगाह का पानी इतना साफ़ है की उसमें तैरा जा सकता है और प्रतिदिन ३६% निवासी साइकिल से काम पर जाते हैं, यानी की प्रतिदिन ११ लाख किमी की साइकिल यात्रा यहाँ की जाती है। यहाँ कोपेनहेगन विश्वविद्यालय, इंस्टिट्यूट फ़ॉर थियोरेटिकल फ़िजिक्स (१९२० ई.), रॉयल डैनिश जीओग्राफ़िकल सोसायटी (१८७६ ई.), अनेक शिक्षण एवं गवेषणा संस्थाएँ तथा तीन प्रमुख संग्रहालय हैं। यहाँ के रॉयल पुस्तकालय में लगभग १५,००,००० पुस्तकें हैं। नगर में अनेक प्रमोद वन, झीलें एवं भव्य भवन हैं जिनका निर्माण क्रिश्चियन चतुर्थ (१५८८-१६४८ ई.) तथा फ्रेंडरिक पंचम (१७४६-१७६६ ई.) के शासनकाल में हुआ था। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और कोपनहेगन · और देखें »

कोपनहेगन विमानक्षेत्र

कोपनहेगन विमानक्षेत्र, कास्त्रुप (Københavns Lufthavn, Kastrup) (Københavns Lufthavn) डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन, पूरे ज़ीलैंड, ओरेसंड क्षेत्र एवं दक्षिणी स्वीडन के एक बड़े भाग (न केवल स्कैनिया) को सेवा देने वाला प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह अब तक का स्कैंडिनेविया का व्यस्ततम विमानक्षेत्र है (2.15 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष २०१२ में), हालांकि अन्तर्देशिय यात्री अपेक्षाकृत कम (२० लाख यात्री प्रतिवर्ष के निकट २०१२ में) ढोता है। यह विमानक्षेत्र अमेजर द्वीप पर स्थित है और मुख्य कोपनहेगन शहर से मात्र दक्षिण में तथा ओरेसंड सेतु के दूसरी ओर स्थित माल्मो नगर से मात्र पश्चिम में स्थित है। यह विमानक्षेत्र टार्न्बी नगरपालिका के अधीन आता है, एवं कुछ भाग निकटवर्ती ड्रेजर नगरपालिका के अधीन है। यह नॉर्डिक राष्ट्रों में सबसे बड़ा एवं यूरोप के सबसे पुराने विमानक्षेत्रों में से एक है। .

नई!!: ओरेसंड सेतु और कोपनहेगन विमानक्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »