लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओम प्रकाश मलहोत्रा और भारतीय थलसेना

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ओम प्रकाश मलहोत्रा और भारतीय थलसेना के बीच अंतर

ओम प्रकाश मलहोत्रा vs. भारतीय थलसेना

जनरल ओम प्रकाश मल्‍होत्रा (6 अगस्त, 1922 – 29 दिसम्बर, 2015) 1978 से 1981 तक भारतीय थलसेना के प्रमुख थे, वे 1981 से 1984 तक इंडोनेशिया में भारत के राजदूत रहे और 1990 से 1991 तक पंजाब के गर्वनर और चंडीगढ़ के प्रशासक रहे। जनरल ओपी मल्‍होत्रा का जन्‍म 6 अगस्‍त 1922 को कश्‍मीर के श्रीनगर में हुआ था और उन्‍होंने अपनी हाईस्‍कूल की शिक्षा श्रीनगर के मॉडल हाईस्‍कूल से प्राप्‍त की और इसके पश्‍चात श्रीनगर के एसपी हाईअर सीनियर सैकेंडरी स्‍कूल से शिक्षा हासिल की। उन्‍होंने देहरादून भारतीय सैन्‍य अकादमी में चुने जाने से पूर्व लाहौर के गर्वमैंट कॉलिज में भी दाखिला लिया। जनरल ओपी मल्‍होत्रा को आर्टिलरी रेजीमैंट में शामिल किया गया था। उन्‍होंने विलिंग्‍टन के डिफैंस सर्विस स्‍टॉफ कॉलिज में एक प्रशिक्षक के अलावा नवंबर 1950 से जुलाई 1961 के बीच विभिन्न आर्टिलरी रेजीमैंटों की कमान संभाली। जनरल ओपी मल्‍होत्रा ने अगस्‍त 1965 से जनवरी 1966 के बची आर्टिलरी ब्रिगेड की कमान संभाली और फिर माउंटेन ब्रिगेड की कमान संभाली। इसके पश्‍चात सितम्‍बर 1969 से मई 1972 में पूर्वी क्षेत्र में कॉर्प्‍स मुख्‍यालय में चीफ ऑफ स्‍टॉफ के तौर पर नियुक्‍त हुए। सन् 1974 में जनरल मल्‍होत्रा दक्षिण कमान में जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ नियुक्त हुए और जनवरी 1977 में आर्मी स्‍टॉफ के वाइस चीफ नियुक्‍त हुए और जून 1978 में थलसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला। जनरल मल्‍होत्रा की पत्‍नी सरोज मल्‍होत्रा और दो बच्‍चे हैं। उनके पुत्र अजय मल्‍होत्रा रूसी संघ, कुवैत, रोमानिया में भारत के राजदूत और न्‍यूयॉर्क में संयुक्त राष्‍ट्र में भारत के उपस्‍थायी प्रतिनिधि रहे हैं। . भारतीय थलसेना, सेना की भूमि-आधारित दल की शाखा है और यह भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है। भारत का राष्ट्रपति, थलसेना का प्रधान सेनापति होता है, और इसकी कमान भारतीय थलसेनाध्यक्ष के हाथों में होती है जो कि चार-सितारा जनरल स्तर के अधिकारी होते हैं। पांच-सितारा रैंक के साथ फील्ड मार्शल की रैंक भारतीय सेना में श्रेष्ठतम सम्मान की औपचारिक स्थिति है, आजतक मात्र दो अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना का उद्भव ईस्ट इण्डिया कम्पनी, जो कि ब्रिटिश भारतीय सेना के रूप में परिवर्तित हुई थी, और भारतीय राज्यों की सेना से हुआ, जो स्वतंत्रता के पश्चात राष्ट्रीय सेना के रूप में परिणत हुई। भारतीय सेना की टुकड़ी और रेजिमेंट का विविध इतिहास रहा हैं इसने दुनिया भर में कई लड़ाई और अभियानों में हिस्सा लिया है, तथा आजादी से पहले और बाद में बड़ी संख्या में युद्ध सम्मान अर्जित किये। भारतीय सेना का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद की एकता सुनिश्चित करना, राष्ट्र को बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से बचाव, और अपनी सीमाओं पर शांति और सुरक्षा को बनाए रखना हैं। यह प्राकृतिक आपदाओं और अन्य गड़बड़ी के दौरान मानवीय बचाव अभियान भी चलाते है, जैसे ऑपरेशन सूर्य आशा, और आंतरिक खतरों से निपटने के लिए सरकार द्वारा भी सहायता हेतु अनुरोध किया जा सकता है। यह भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ राष्ट्रीय शक्ति का एक प्रमुख अंग है। सेना अब तक पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ चार युद्धों तथा चीन के साथ एक युद्ध लड़ चुकी है। सेना द्वारा किए गए अन्य प्रमुख अभियानों में ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन कैक्टस शामिल हैं। संघर्षों के अलावा, सेना ने शांति के समय कई बड़े अभियानों, जैसे ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स और युद्ध-अभ्यास शूरवीर का संचालन किया है। सेना ने कई देशो में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में एक सक्रिय प्रतिभागी भी रहा है जिनमे साइप्रस, लेबनान, कांगो, अंगोला, कंबोडिया, वियतनाम, नामीबिया, एल साल्वाडोर, लाइबेरिया, मोज़ाम्बिक और सोमालिया आदि सम्मलित हैं। भारतीय सेना में एक सैन्य-दल (रेजिमेंट) प्रणाली है, लेकिन यह बुनियादी क्षेत्र गठन विभाजन के साथ संचालन और भौगोलिक रूप से सात कमान में विभाजित है। यह एक सर्व-स्वयंसेवी बल है और इसमें देश के सक्रिय रक्षा कर्मियों का 80% से अधिक हिस्सा है। यह 1,200,255 सक्रिय सैनिकों और 909,60 आरक्षित सैनिकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्थायी सेना है। सेना ने सैनिको के आधुनिकीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसे "फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री सैनिक एक प्रणाली के रूप में" के नाम से जाना जाता है इसके साथ ही यह अपने बख़्तरबंद, तोपखाने और उड्डयन शाखाओं के लिए नए संसाधनों का संग्रह एवं सुधार भी कर रहा है।.

ओम प्रकाश मलहोत्रा और भारतीय थलसेना के बीच समानता

ओम प्रकाश मलहोत्रा और भारतीय थलसेना आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ओम प्रकाश मलहोत्रा और भारतीय थलसेना के बीच तुलना

ओम प्रकाश मलहोत्रा 1 संबंध नहीं है और भारतीय थलसेना 259 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (1 + 259)।

संदर्भ

यह लेख ओम प्रकाश मलहोत्रा और भारतीय थलसेना के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »