लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओडिन्से और डेनमार्क

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ओडिन्से और डेनमार्क के बीच अंतर

ओडिन्से vs. डेनमार्क

ओडिन्से (Odense) डेनमार्क का तीसरा सबसे विशाल नगर है। फुनेन द्वीप के मुख्य शहर ओडिन्से की जनवरी २०१५ में आबादी 173,814 के करीब करीब थी। सड़क मार्ग से यह शहर स्वेन्दबोर्ग से उत्तर में, आर्हस से दक्षिण और कोपेनहेगन से दूर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। ओडिन्से का हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन से करीबी संबंध है जिन्हें परीकथाओं के लिये जाना जाता है। वो इस शहर में 1805 में जन्में थे और उन्होंने यहा अपना बचपन बिताया था। पिछले 4,000 सालों से ओडिन्से में मानव बस्तियाँ स्थापित हैं, हालांकि इनके बारे में पहला उल्लेख 988 ई. और 1070 ई. में मिलता है। अब यह एक बहुत ही संपन्न और उन्नतिशील शहर बन चुका है। डेनमार्क का कैनुट ४, जिसे अंतिम वाइकिंग राजा माना जाता है का 10 जुलाई 1086 को ओडिन्से के सेंट कैनुट्स एबी में कत्ल हुआ था। हालांकि इस शहर को 1249 ई. में शाही दुश्मनी में जला दिया गया था लेकिन इसने बहुत जल्द अपना पुनरुत्थान किया और मध्य युग में एक महत्वपूर्ण व्यापार केंद्र बन गया। अवनति के एक दौर के बाद अट्ठारहवीं शताब्दी में इसके विकास के लिये बड़े पैमाने पर नीतियाँ बनाई गयीं और काम हुए। ओडिन्से महल का पुनर्निर्माण, व्यापार को बढावा देने के लिये ओडिन्से बंदरगाह से जुड़ने वाली नहर का निर्माण इन नीतियों का हिस्सा थे। 1865 में यहाँ डेनमार्क के विशालतम रेलवे अवसान (टर्मिनल) का यहाँ निर्माण हुआ जिससे यहाँ आबादी और व्यापार के फलने फूलने में बहुत मदद मिली। 1900 के अंत तक ओडिन्से की जनसंख्या 35,000 तक पहुंच चुकी थी। 1935 में बना ओडिन्से का ओडिनस्टारनेट नामक स्तंभ यूरोप का दूसरा सबसे लंबा स्तंभ था जिसे बाद में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाज़ियों ने नष्ट कर दिया। In the present day, Odense remains the commercial hub of Funen, and has a notable shopping district with a diversity of stores. डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। .

ओडिन्से और डेनमार्क के बीच समानता

ओडिन्से और डेनमार्क आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): फ़रो द्वीपसमूह, स्कैण्डिनेवियाई देश, ग्रीनलैण्ड, कोपनहेगन

फ़रो द्वीपसमूह

नासा के उपग्रह द्वारा खींची गई फरो द्वीप की तस्वीर फरो द्वीप-समूह या फ़ायरो द्वीप या सिर्फ फरो या फ़ायरो नॉर्वेजीयन् सागर और उत्तर अंध महासागर के बीच स्थित एक द्वीप समूह है। डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ फरो द्वीप-समूह भी डेनमार्क राजशाही का एक हिस्सा है। फरो द्वीप-समूह १९४८ से डेनमार्क का एक स्वायत्तशासी प्रांत है। पिछले कुछ वर्षों में अधिकांश मामलों का नियंत्रण स्थानीय शासन ने अपने हाथ में ले लिया है। हालांकि, सैन्य सुरक्षा, विदेश मामले और कानून जैसे मसले अभी भी डेनमार्क की जिम्मेदारी में आते हैं। फरो का आइसलैंड, नॉर्वे, सेटलैंड, ओर्कने, द आउटर हेबराइड्स और ग्रीनलैंड से पारंपरिक रूप से घनिष्ट संबंद्ध हैं। यह द्वीपसमूह १८१४ में राजनीतिक नॉर्वे से अलग हो गया था। फरो नॉर्डिक परिषद ने डैनीश प्रतिनिधिमंडल के एक भाग के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:यूरोप.

ओडिन्से और फ़रो द्वीपसमूह · डेनमार्क और फ़रो द्वीपसमूह · और देखें »

स्कैण्डिनेवियाई देश

स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में उत्तरी यूरोप के आने वाले देशों को स्कैंडिनेवियाई देश कहते हैं इनमें नॉर्वे, स्वीडन व डेनमार्क आते हैं। इनके अलावा फिनलैंड, आइसलैंड एवं फैरो द्वीपसमूह के संग ये नॉर्डिक देश भी कहलाते हैं। .

ओडिन्से और स्कैण्डिनेवियाई देश · डेनमार्क और स्कैण्डिनेवियाई देश · और देखें »

ग्रीनलैण्ड

ग्रीनलैंड ('लोगों की भूमि') डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त घटक देश है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित है। हालांकि भौगोलिक रूप से यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप का एक हिस्सा है, लेकिन 18 वीं सदी के बाद से यूरोप (खास तौर पर डेनमार्क) से राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है। 1979 में डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को स्वशासन प्रदान कर किया और 2008 में ग्रीनलैंड ने स्थानीय सरकार को अधिक दक्षता हस्तांतरण के पक्ष में मत दिया। जो अगले वर्ष प्रभावी बन गई, इसके साथ ही डैनिश शाही सरकार केवल विदेशी मामलों, सुरक्षा और आर्थिक नीति तक ही सीमित रह गई। ग्रीनलैंड क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपने आप में एक महाद्वीप नहीं है। इसके अलावा यह दुनिया का सबसे विरल जनसंख्या वाला देश है। लेकिन 1950 के दशक के बाद से वैज्ञानिकों की यह परिकल्पना है कि यह देश वास्तव में तीन अलग-अलग द्वीपों से बना है, जो जो ग्लेशियर के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:उत्तर अमेरिका श्रेणी:उत्तर अमेरिका के देश * श्रेणी:आर्कटिक के क्षेत्र.

ओडिन्से और ग्रीनलैण्ड · ग्रीनलैण्ड और डेनमार्क · और देखें »

कोपनहेगन

कोपनहेगन (डैनिश: København), डेनमार्क की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है, जिसकी नगरीय जनसंख्या ११,६७,५६९ (२००९) और महानगरीय जनसंख्या १८,७५,१७९ (२००९) है। कोपेनहेगन जीलण्ड और अमागर द्वीपों पर बसा हुआ है। इस क्षेत्र के प्रथम लिखित दस्तावेज ११वीं सदी के हैं और कोपनहेगन १५वीं सदी के आरम्भ में और क्रिस्चियन चतुर्थ के शासनकाल में डेनमार्क की राजधानी बना। वर्ष २००० में ओरेसण्ड सेतु के पूरा होने के साथ ही कोपनहेगन ओरेसण्ड क्षेत्र का केन्द्र बन गया है। इस क्षेत्र में, कोपनहेगन और स्वीडन का माल्मो नगर मिलकर एक आम महानगरीय क्षेत्र बनने की प्रकिया में है। ५० किमी के अर्धव्यास में २७ लाख लोगों के साथ, कोपनहेगन उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से एक है। नॉर्डिक देशों में कोपनहेगन सर्वाधिक पधारा जाने वाला देश है जहाँ पर २००७ में १३ लाख विदेशी पर्यटक आए। कोपनहेगन को बारम्बार एक ऐसे नगर के रूप में पहचान मिली है जहाँ का जीवन स्तर विश्व में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। यह दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक माना जाता है। भीतरी बन्दरगाह का पानी इतना साफ़ है की उसमें तैरा जा सकता है और प्रतिदिन ३६% निवासी साइकिल से काम पर जाते हैं, यानी की प्रतिदिन ११ लाख किमी की साइकिल यात्रा यहाँ की जाती है। यहाँ कोपेनहेगन विश्वविद्यालय, इंस्टिट्यूट फ़ॉर थियोरेटिकल फ़िजिक्स (१९२० ई.), रॉयल डैनिश जीओग्राफ़िकल सोसायटी (१८७६ ई.), अनेक शिक्षण एवं गवेषणा संस्थाएँ तथा तीन प्रमुख संग्रहालय हैं। यहाँ के रॉयल पुस्तकालय में लगभग १५,००,००० पुस्तकें हैं। नगर में अनेक प्रमोद वन, झीलें एवं भव्य भवन हैं जिनका निर्माण क्रिश्चियन चतुर्थ (१५८८-१६४८ ई.) तथा फ्रेंडरिक पंचम (१७४६-१७६६ ई.) के शासनकाल में हुआ था। .

ओडिन्से और कोपनहेगन · कोपनहेगन और डेनमार्क · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ओडिन्से और डेनमार्क के बीच तुलना

ओडिन्से 19 संबंध है और डेनमार्क 49 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 5.88% है = 4 / (19 + 49)।

संदर्भ

यह लेख ओडिन्से और डेनमार्क के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »