लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओ हीरिये

सूची ओ हीरिये

"ओ हीरिये"(हिन्दी:ओ, प्रियतम) एक भारतीय अभिनेता और गायक हैं जिन्होंने इस गीत का निर्माण भी किया है। यह प्रथम गैर-फ़िल्म एकल गीत है जो २०१२ की फ़िल्म विकी डोनर के गाने "पानी दा रंग" और नौटंकी साला! के साडी गली, तू ही तो के बाद इतना लोकप्रिय हुआ। गीत का लेखन कार्य आयुष्मान खुराना ने अपने सहयोगी और दोस्त रोचक कोहली के साथ किया है। गाना पंजाबी में गाया गया है। .

9 संबंधों: द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, नौटंकी साला!, पंजाबी भाषा, सघन चक, संगीत डाउनलोड, विकी डोनर, आयुष्मान खुराना, 2012 की बॉलीवुड फिल्में, 2013 की बॉलीवुड फिल्में

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: ओ हीरिये और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

नौटंकी साला!

नौटंकी साला! रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित, आयुष्मान खुराना और कुनाल रॉय कपूर द्वारा पूजा साल्वी, एवलिन शर्मा और गायलिन मेंडोंसा के साथ अभिनीत रोमांटिक, हास्य फ़िल्म है। इसकी कहानी 2003 की फ़्रांसीसी फ़िल्म अप्रेस वू पर आधारित है। यह फ़िल्म आर एस एंटरटेनमेंट के सयोग से सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बैनर तले रमेश सिप्पी, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार & रूपा डी चौधरी द्वारा निर्मित है। नौटंकी साला! का प्रथम दृश्य 2 अक्टूबर 2012 को जारी किया गया। आयुष्मान खुरान ने नौटंकी साला! गाना गाया है। अभिषेक बच्चन ने अपने निर्देशक दोस्त रोहन सिप्पी के लिए फ़िल्म में केमियो का अभिनय किया है। भूषण कुमार ने 12 अप्रैल 2013 नौटंकी साला! के लिए निर्धारित की। वो इसके लिए आठ सप्ताह का लम्बा प्रचार चाहते थे। नौटंकी साला! का प्रथम प्रोमो स्पेशल २६ के साथ जोड़कर जारी किया गया। .

नई!!: ओ हीरिये और नौटंकी साला! · और देखें »

पंजाबी भाषा

पंजाबी (गुरमुखी: ਪੰਜਾਬੀ; शाहमुखी: پنجابی) एक हिंद-आर्यन भाषा है और ऐतिहासिक पंजाब क्षेत्र (अब भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजित) के निवासियों तथा प्रवासियों द्वारा बोली जाती है। इसके बोलने वालों में सिख, मुसलमान और हिंदू सभी शामिल हैं। पाकिस्तान की १९९८ की जनगणना और २००१ की भारत की जनगणना के अनुसार, भारत और पाकिस्तान में भाषा के कुल वक्ताओं की संख्या लगभग ९-१३ करोड़ है, जिसके अनुसार यह विश्व की ११वीं सबसे व्यापक भाषा है। कम से कम पिछले ३०० वर्षों से लिखित पंजाबी भाषा का मानक रूप, माझी बोली पर आधारित है, जो ऐतिहासिक माझा क्षेत्र की भाषा है। .

नई!!: ओ हीरिये और पंजाबी भाषा · और देखें »

सघन चक

सघन चक (सघन:कॉम्पैक्ट + चक (ती):डिस्क) या कॉम्पैक्ट डिस्क (इसे सीडी के रूप में भी जाना जाता है) एक प्रकाशीय चक होती है जिसमे आंकड़े अंकीय प्रारूप मे संचित रहते हैं। मूल रूप से इसका विकास ध्वनि रिकॉर्डिंग के संचय के लिए हुआ था, लेकिन बाद में इसका प्रयोग अन्य आंकड़ों के संचय के लिए भी किया जाने लगा। श्रृव्य चक (ऑडियो सीडी) तो अक्टूबर 1982 से व्यावसायिक रूप से उपलब्ध है। 2009 में भी यह श्रृव्य आंकड़ों के भौतिक भंडारण का मानक माध्यम बनी हुई हैं। सीडी का मानक या प्रसिद्ध व्यास (diameters) १२ सेंटीमीटर या १२० मिलीमीटर (4.7 in) होता है। जो कि ८० मिनट का डेटा (जानकारी) या लगभग ७०० मेगा बाइट डेटा (जानकारी) रखता है। और भी अन्य तरह कि कम व्यास कि भी सीडीया (मिनी सीडी) आती है। मिनी सीडी के विभिन्न 60 से 80 मिलीमीटर (2.4 - 3.1in) लेकर व्यास (diameters) है। शारीरिक विवरण सामान्य रूप से इस के चार भाग (परत) होते है। 200px A)(पहली परत):एक polycarbonate डिस्क परत धक्कों द्वारा बनाये एन्कोडेड डेटा रखती र्है। B)(दुसरी परत): एक चमकदार परत लेजर को प्रतिबिंबितं (reflect) करता है। C)(तीसरी परत):एक परत जो चमकदार परत (दुसरी परत) की रक्षा करती है। D)(चौथा परत):यह एक कलाकृति होती है जो डिस्क के शीर्ष पर मुद्रित होती है। ईस पर सीडी का नाम या कुछ चित्र आदि हो सकते है। E) यह सीडी को पद्ने (read) वाली लेजर होती है। एक सीडी मै डेटा का एक ही सर्पिल ट्रैक होता है, जिस पर सारा डेटा होत है। जो कि डिस्क के अंदर से बाहर कि ओर चक्कर दार होता है। यह सर्पिल ट्रैक होता है। सीडी प्लेयर सीडी पर धक्कों के रूप में संग्रहीत डेटा को खोजने और पढ़ने का काम है। सीडी प्लेयर के तीन बुनियादी घटक होते हैं: १) एक ड्राइव मोटर डिस्क spins. इस ड्राइव मोटर 200 और 500 rpm से ट्रैक को पढ़ती है। २) एक लेजर और एक लेंस प्रणाली: CD पर ध्यान केंद्रित करने और पढ़ने के लिये। ३) एक ट्रैकिंग प्रणाली लेजर: जिससे लेजर बीम सर्पिल ट्रैक का अनुसरण कर सके। 400px.

नई!!: ओ हीरिये और सघन चक · और देखें »

संगीत डाउनलोड

संगीत डाउनलोड, इंटरनेट पर उपलब्ध किसी सर्वर या फिर किसी जालस्थल से किसी व्यक्ति के कंप्यूटर पर किसी संगीतकार्य का अंतरण है। किसी डाउनलोड को "वैध" तब कहा जाता है जब इसे किसी डाउनलोड प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाता है, जबकि कोई डाउनलोड "अवैध" तब कहलाता है जब अधिकार धारकों को बिना उचित मूल्य चुकाये उनके नकलाधिकार सुरक्षित (कॉपीराइटेड) काम का डाउनलोड बिना उनकी अनुमति के किया जाता है। संगीत का अवैध रूप से डाउनलोड, 1999 में सॉफ्टवेयर नैप्स्टर ऑनलाइन के जारी होने के साथ शुरू हुआ था। इस संगणक कार्यक्रम को 17 वर्ष के शॉन फैनिंग ने लिखा था, क्योंकि उनके मित्र इंटरनेट से मुफ्त रैप गाने डाउनलोड करना चाहते थे। दो साल तक चले मुकदमे के बाद यह फैसला आया कि इस प्रकार किसी गाने का नि:शुल्क वितरण अवैध था, साथ ही यह संयुक्त राज्य अमेरिका के कॉपीराइट कानून का उल्लंघन भी था। इस फैसले के बाद इस सॉफ्टवेयर को सन 2001 में हटा दिया गया। .

नई!!: ओ हीरिये और संगीत डाउनलोड · और देखें »

विकी डोनर

विकी डोनर २०१२ में बनी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म को निर्देशित शुजित सरकार तथा प्रस्तुति मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम ने की है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना, यामी गौतम तथा अन्नू कपूर ने निभाई है। यह फिल्म पूरे भारत में 750 सिनेमाघरों में 20 अप्रेल 2012 को प्रदशित हुई। इस फिल्म की समीक्षा अच्छे रूप में आई तथा सभी समीक्षों ने इसे पसंद किया था। इस फिल्म का विषय शुक्राणु दान तथा बांझपन था। यह फिल्म कनेडियन- फ़्रेच फिल्म स्टारबक पर आधारित थी। .

नई!!: ओ हीरिये और विकी डोनर · और देखें »

आयुष्मान खुराना

आयुश्मान खुराना (जन्म: 14 सितंबर, 1984) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। आयुष्मान खुराना एक टेलीविजन एंकर, फ़िल्म अभिनेता और गायक हैं। 2012 मे आयुष्मान खुराना ने शुजित सरकार की रोमानी हास्यप्रधान फ़िल्म विकी डोनर मे काम किया था जो की शुक्राणु दान तथा बांझपन पर आधारित थी। इस फ़िल्म को सिनेमा समीक्षकों ने बहुत ही सहराया था। इसके पश्चात आयुष्मान की एक और फ़िल्म 'बरेली की बर्फी' जारी हुई थी। 2017 में उनकी फ़िल्म शुभ मंगल सावधान जारी हो रही है।.

नई!!: ओ हीरिये और आयुष्मान खुराना · और देखें »

2012 की बॉलीवुड फिल्में

2012 में बॉलीवुड में बहुत सफल फ़िल्में ऐसी रही जो सीक्वेल फिल्में रही। .

नई!!: ओ हीरिये और 2012 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2013 की बॉलीवुड फिल्में

साल 2013 में बॉलीवुड ने 100 वर्ष पुर किये। .

नई!!: ओ हीरिये और 2013 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »