लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऑयनटेपुई

सूची ऑयनटेपुई

ऑयनटेपुई, वेनेजुएला के दक्षिण में कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान में स्थित एक 2535 मीटर ऊँचा टेपुई या पठारी पर्वत है। स्थानीय पेमॉन भाषा में इसका अर्थ "शैतान का पहाड़" है और यह सबसे विशाल टेपुई है हालांकि यह सबसे ऊँचा टेपुई नहीं है। सबसे ऊँचा टेपुई होने का गौरव रोराइमा पर्वत को मिला हुआ है। 700 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला यह टेपुई गुयाना अधित्यका में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह पर्वत वेनेजुएला के बोलिवर राज्य के ग्रान सबाना क्षेत्र में पड़ता है। ऑयनटेपुई विश्व के उच्चतम जलप्रपात एन्जिल जलप्रपात का उद्गम स्थल है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 979 मीटर है और इसका निरंतर उतरान 807 मीटर का है। विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात से यह 19 गुणा अधिक ऊँचा है। .

9 संबंधों: चरम उदग्र शिखर, एन्जिल जलप्रपात, नायाग्रा जल प्रपात, रोराइमा पर्वत, जिमी एन्जिल, वेनेज़ुएला, गयाना शील्ड, ग्रान सबाना, कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान

चरम उदग्र शिखर

विश्व भर के चरम उदग्र शिखरों का मानचित्रचरम उदग्र शिखर (अंग्रेजी: Ultra Prominent Peak), या संक्षिप्त में केवल चरम उन शिखरों का एक वर्गीकरण है जिनकी स्थलाकृतिक उदग्रता (मोटे अर्थों में ऊँचाई) 1,500 मीटर (4,921 फुट) या उससे अधिक है। विश्व में ऐसी लगभग 1,524 चोटियों हैं। उदग्रता के अनुसार विश्व के पहले तीन सबसे प्रसिद्ध चरम उदग्र शिखर हैं, एवरेस्ट पर्वत, अकांकागुआ और मैककिनले पर्वत। मैटरहॉर्न और आइजर जैसी कुछ प्रसिद्ध चोटियों, चरम उदग्र शिखर नहीं हैं क्योंकि वे ऊँचे पहाड़ों से दर्रों के द्वारा जुड़ी हैं और इसलिए इन्हें पर्याप्त स्थलाकृतिक उदग्रता हासिल नहीं है। .

नई!!: ऑयनटेपुई और चरम उदग्र शिखर · और देखें »

एन्जिल जलप्रपात

एन्जिल जलप्रपात, (Salto Ángel; पेमॉन भाषा: केरेपकुपाई वेना जिसका अर्थ है "गहनतम स्थान का जलप्रपात", या परकुपा-वेना, जिसका अर्थ है "उच्चतम बिंदु से जलप्रपात") वेनेजुएला का एक झरना है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात है जिसकी ऊंचाई है और गहराई है। यह जलप्रपात वेनेजुएला के बोलिवर राज्य के ग्रान सबाना क्षेत्र में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान (स्पैनिश: पार्के नेशिनल कैनाईमा), में ऑयनटेपुई पर्वत से गिरता है। जलप्रपात की ऊंचाई इतनी अधिक है कि पानी नीचे ज़मीन पर गिरने से पहले ही वाष्प बन जाता है या तेज हवा द्वारा धुंध के रूप में दूर ले जाया जाता है। जलप्रपात का आधार केरेप नदी से जुड़ा हुआ है (वैकल्पिक रूप से रियो गौया के रूप में ज्ञात), जो कराओ नदी की सहायक-नदी चुरून नदी से मिलता है। ऊंचाई के आंकड़े में मुख्यतः, प्रमुख बहाव धारा शामिल है लेकिन इसमें करीब का ढलानी सोपान और छलांग से नीचे के रैपिड भी शामिल हैं और ढलान रैपिड के अनुप्रवाह की एक ऊंची छलांग.

नई!!: ऑयनटेपुई और एन्जिल जलप्रपात · और देखें »

नायाग्रा जल प्रपात

नियाग्रा जलप्रपात संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित एक जलप्रपात है। यह प्रपात नियाग्रा नदी पर स्थित है। नियाग्रा जलप्रपात कनाडा के ओन्टारियो और अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य की अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित नियाग्रा नदी में बना है। यह जलप्रपात न्यूयॉर्क के बफेलो से 27 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और कनाडा के टोरंटो (ओन्टारियो) से 120 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है। .

नई!!: ऑयनटेपुई और नायाग्रा जल प्रपात · और देखें »

रोराइमा पर्वत

रोराइमा पर्वत (स्पैनिश: Roraima Tepui; रोराइमा टेपुई या Cerro Roraima; सेरो रोराइमा, पुर्तगाली: Monte Roraima; मोंटे रोराइमा), दक्षिण अमेरिका की पाकाराइमा पर्वत श्रृंखला के टेपुई पठार का उच्चतम पर्वत है। इसका सबसे पहला वर्णन अंग्रेज़ी अन्वेषक सर वाल्टर रालीघ के 1596 के लेखों में मिलता है, जिन्होने लिखा है कि इसके 31 किमी2 के शिखर की रक्षा इसके चारों ओर की 400 मीटर ऊँची खड़ी चट्टानें करती है। इस पर्वत पर वेनेजुएला, ब्राजील और गुयाना का तिहरा सीमा बिंदु स्थित है। रोराइमा पर्वत, वेनेजुएला के दक्षिण पश्चिमी कोने में स्थित, 30000 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। यह गयाना शील्ड पर स्थित है और गुयाना अधित्यका का सर्वोच्च शिखर है। उद्यान के पठारी पर्वतों (मेज सदृश पर्वत) को पृथ्वी पर उपस्थित कुछ सबसे पुरानी भूवैज्ञानिक संरचनाओं में से एक माना जाता है, जिनकी आयु पूर्वकैम्ब्रियन काल यानि लगभग दो अरब साल आंकी गयी है। .

नई!!: ऑयनटेपुई और रोराइमा पर्वत · और देखें »

जिमी एन्जिल

जिमी एन्जिल के विमान के नाम से सिउदाद बोलिवर हवाई अड्डे के बाहर प्रदर्शित ''एल रिओ कारोनी'' जेम्स क्रॉफर्ड "जिमी" एन्जिल (1 अगस्त १८९९ ८ दिसम्बर १९५६), संयुक्त राज्य अमेरिका का एक हवाबाज़ था, जिसके नाम पर दुनिया के सर्वोच्च जलप्रपात एन्जिल जलप्रपात का नाम रखा गया है। .

नई!!: ऑयनटेपुई और जिमी एन्जिल · और देखें »

वेनेज़ुएला

वेनेज़ुएला दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। राजधानी काराकास है। यह दक्षिण अमरीका के उत्तर मे स्थित एक उश्नकटिबन्धिय प्रदेश है। इसके पूर्व मे गुयेना, दक्षिण मे ब्राजील एंव पश्चिम मे कोलम्बिआ राष्ट्र है। इसकी उत्तरी सीमा २८०० कि॰मी॰ कि है, इसके उत्तर में कैरेबियन द्वीपसमुह एंवम् उत्तर पूर्व मे अंट्लान्टिक महासागर है। वेनेजुएला की इनकम का सोर्स तेल है .

नई!!: ऑयनटेपुई और वेनेज़ुएला · और देखें »

गयाना शील्ड

ब्राजील-वेनेजुएला-गुयाना सीमा पर स्थित रोराइमा पर्वत गयाना शील्ड में पूर्वकैम्ब्रियन चट्टानों के विस्तार को दर्शाता मानचित्र गयाना शील्ड गयाना शील्ड, दक्षिण अमेरिकी प्लेट के तीन क्रेटनों में से एक है। यह 1.7 अरब साल पुरानी एक पूर्वकैम्ब्रियन भौगोलिक संरचना है जिसका विस्तार दक्षिण अमेरिका के पूर्वोत्तर में है और यह दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट के एक भाग की रचना करती है। शील्ड के ऊँचाई वाले हिस्सों को गुयाना अधित्यका (या गुयाना उच्च्भूमि) कहा जाता है और इसी अधित्यका में अनूठे और रहस्यमयी, पठारी पर्वत (सपाट शिखर वाले पर्वत) टेपुई पाये जाते हैं और यह विश्व के कुछ सबसे ऊँचे और अद्भुत जलप्रपातों जैसे कि एन्जिल जलप्रपात का घर है। गयाना शील्ड पर गुयाना (पहले ब्रिटिश गयाना), सूरीनाम (पहले डच गयाना) और फ्रेंच गुयाना (या गुयाने) स्थित हैं, इसके साथ कोलम्बिया, वेनेजुएला और ब्राजील का कुछ हिस्सा भी इसी शील्ड पर स्थित है। .

नई!!: ऑयनटेपुई और गयाना शील्ड · और देखें »

ग्रान सबाना

बोलिवर राज्य ग्रान सबाना वेनेजुएला- ब्राजील सीमा पर बिलीवर राज्य के दक्षिण में स्थित है ग्रान सबाना (हिन्दी अनुवाद: विशाल सवाना, स्पैनिश:La Gran Sabana), वेनेजुएला में स्थित एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक आकर्षण है, जो कराकास से लगभग 1400 किमी की दूरी पर वेनेजुएला-ब्राजील सीमा पर बोलिवर राज्य के दक्षिण में स्थित है। उष्णकटिबंधीय नम जलवायु वाले इस प्राकृतिक क्षेत्र का औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन रात में यह 13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है। क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण शहर है सैंटा एलेना दे युऐरेन है, जो वेनेजुएला-ब्राजील सीमा से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग 12000 है। ग्रान सबाना, समुद्रतल से ऊपर लगभग 1000 मीटर की ऊंचाई पर एक पठार पर स्थित है और जिस पर चपटी चोटियों (टेबल-टॉप) वाले विशाल टेपुई पर्वत स्थित हैं। यह पर्वत आसपास के मैदानों से आश्चर्यजनक रूप से खड़ी चट्टानों के रूप में ऊपर की ओर बढ़ते हैं। टेपुइ पर्वतों का सबसे ऊंचा शिखर रोराइमा पर्वत है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 2810 मीटर है। रोराइमा पर्वत, वेनेजुएला, ब्राजील और गुयाना के तिहरे सीमा बिंदु को चिन्हित भी करता है। केकुनान टेपुई ग्रान सबाना में पेमॉन सहित कई स्थानिक समूहों बसे हुए है। ग्रान सबाना का अधिकतर भाग 12 जून 1962 को एक डिक्री द्वारा स्थापित कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आता है लेकिन दोनो क्षेत्र पूरी तरह से मेल नहीं खाते। 1975 में कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र को इसके मूल क्षेत्र 10,000 वर्ग किमी से बढ़ा कर 30000 वर्ग किमी कर दिया गया जिसके फलस्वरूप यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान बन गया। इस क्षेत्र में आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण एन्जिल जलप्रपात है जो दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात है, रोराइमा पर्वत, वही पहाड़ है जिसने आर्थर कॉनन डॉयल को उनके 1912 में रचित उपन्यास द लॉस्ट वर्ल्ड के लिए प्रेरित किया था। .

नई!!: ऑयनटेपुई और ग्रान सबाना · और देखें »

कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान

कानाईमा, वेनेजुएला. कानाईमा अनूप में पर्यटक विश्व का सर्वोच्च जलप्रपात एंजिल जलप्रपात कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान (स्पैनिश: Parque Nacional Canaima), वेनेजुएला के दक्षिण-पूर्व में 30000 किमी² क्षेत्र में फैला और ब्राजील और गुयाना की सीमाओं से सटा एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह बोलिवर राज्य में स्थित है और लगभग संपूर्ण उद्यान ही ग्रान सबाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान को 1994 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। उद्यान की स्थापना 12 जून 1962 को की गयी थी और यह वेनेजुएला का पारिमा तापिरापेको राष्ट्रीय उद्यान (स्पैनिश: Parque Nacional Parima Tapirapecó) के बाद दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है और इसका क्षेत्रफल बेल्जियम या मैरीलैंड के बराबर है। उद्यान का 65% हिस्सा प्रस्तरीय पठार जिन्हें टेपुई कहते हैं से घिरा है। यह क्षेत्र भूवैज्ञानिक रूप से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और एक अद्वितीय जैविक वातावरण उपलब्ध कराता है। इसकी खड़ी चट्टानें और जलप्रपात, जिनमें 1002 मीटर ऊंचा विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात, एन्जिल जलप्रपात शामिल है, एक शानदार परिदृश्य उपलब्ध कराते हैं। उद्यान के सबसे प्रसिद्ध टेपुईयों में रोराइमा पर्वत और ऑयनटेपुई हैं। जहां रोराइमा पर्वत यहां का सबसे ऊंचा पर्वत है और जिसका आरोहण अपेक्षाकृत सरल है, वहीं ऑयनटेपुई विश्व के सबसे ऊंचे जलप्रपात, एन्जिल जलप्रपात का उद्गम स्थल है। बलुआ पत्थर से निर्मित यह टेपुई बेहद प्राचीन हैं और माना जाता है कि इनका निर्माण उस समय हुआ था जब दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका दोनों एक ही विशाल महाद्वीप का हिस्सा थे। उद्यान आदिवासी जनजाति पेमॉन लोगों का घर है, जो कैरिब भाषाई समूह से संबंधित हैं। पेमॉन लोगों का टेपुई के साथ एक अंतरंग संबंध है और उनका विश्वास है कि यह 'मावारी’ आत्माओं का घर हैं। उद्यान अपेक्षाकृत दूरदराज के क्षेत्र में पड़ता है और केवल कुछ सड़कें ही इसे शहरों से जोड़ती हैं। उद्यान के भीतर का अधिकांश परिवहन छोटे विमानों जिनकी हवाई पट्टियों को विभिन्न कैप्युषीन मिशनों द्वारा बनाया गया है, पैदल या फिर डोंगियों द्वारा किया जाता है। पेमॉन लोगों द्वारा कुछ बुनियादी और शानदार शिविरों का निर्माण किया गय है, जिनमें मुख्य रूप से दुनिया भर से आने वाले पर्यटक ठहरते है। .

नई!!: ऑयनटेपुई और कानाईमा राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »