लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐमिनैम और मारिया कैरी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ऐमिनैम और मारिया कैरी के बीच अंतर

ऐमिनैम vs. मारिया कैरी

मार्शल ब्रूस III (जन्म 17 अक्टूबर 1972) अपने स्टेज के नाम एमिनेम से बेहतर जाने जाते हैं वह एक अमेरीकी रैप गायक, रिकार्ड निर्माता, गीतकार और अभिनेता हैं। एमिनेम ने जल्द ही 1999 में अपने प्रमुख-लेबल पहले एलबम द स्लिम शेडी एलपी, जो कि एक उत्तम रैप एलबम है, उसके लिए ग्रेमी पुरुस्कार जीत कर लोकप्रियता हासिल की। अगला एलबम द मार्शल एलपी, इतिहास में सबसे तेज़ी से बिकने वाला हिप हॉप एलबम बन गया। इससे एमिनेम की और उनके रिकार्ड लेबल शेडी रिकार्डस की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई और उनकी समूह परियोजना डी 12 को मुख्यधारा में मान्यता मिल गई। मार्शल एलपी और उनके तीसरे एलबम द एमिनेम शो ने भी ग्रेमी पुरुस्कार जीता, जिससे वह लगातार तीन बेस्ट रैप एलबम जीतने वाले प्रथम कलाकार बन गये। 2002 में उन्होंने 8 माइल फिल्म में लूज़ योअरसेल्फ गीत के लिए मौलिक गीत का अकादमी पुरुस्कार जीता, जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई. मारिया कैरी (Mariah Carey, जन्म २७ मार्च १९७०) एक अमरीकी गायिका, गीतकार, रेकॉर्ड निर्माता व अभिनेत्री है। उन्होंने अपना रिकॉर्डिंग करियर १९९० में कोलंबिया रेकॉर्ड्स के मुख्य टॉमी मोटोला के तहत शुरू किया और स्वयं शीर्षित अल्बम मारिया कैरी रिलीज़ किया। यह अल्बम मल्टी-प्लैटिनम बन गया और इसमें लगातार अमरीकी ''बिलबोर्ड'' हॉट १०० के शीर्ष रहे चार गीत शामिल थे। १९९३ में मोटोला से विवाह के बाद उन्होंने कई हीट रेकॉर्डों ने उनका स्थान कोलंबिया की सर्वाधिक कमाई वाली कला के रूप में स्थापित किया जिनमे इमोशंस (१९९१), म्युज़िक बॉक्स (१९९३) और मेरी क्रिसमस (१९९४) शामिल थे। उनके अल्बम डेड्रीम (१९९५) ने संगीत का इतिहास रचा जब उनका दूसरा गीत "वन स्वीट डे" जो बॉयज़ II मेन के साथ गया था, बिलबोर्ड हॉट १०० के शीर्ष स्थान पर सोलह हफ्तों तक बना रहा और आज तक अमरीकी चार्ट इतिहास का सबसे अधिक वक्त तक प्रथम क्रमांक पर रहने वाला गीत है। इस अल्बम की रिकॉर्डिंग के दौरान कैरी अपने पॉप मूल से हट कर धीरे-धीरे आरएंडबी और हिप हॉप पर आ गई। मोटोला से तलाक होने के बाद उनका यह बदलाव बटरफ्लाई (१९९७) में उभर कर सामने आया। कैरी ने २००० में कोलंबिया छोड दिया और वर्जिन रेकॉर्ड्स के साथ रेकॉर्ड तोड़ने वाला $१०० मिलियन का करार किया। २००१ में कैरी ग्लिटर (२००१) फ़िल्म में नज़र आई। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले उन्हें शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पद और तनाव व थकान के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। फ़िल्म की असफलता के बाद उन्हें $५० मिलियन देकर समझोता तोड़ दिया गया जिसके चलते उनके करियर में झुकाव आ गया। उन्होंने २००२ में आइलैंड रेकॉर्ड्स के साथ एक महंगे समझौते पर हस्ताक्षर किए और अपने असफल कार्यकाल के बाद द एमैन्सिपेशन ऑफ़ मिमी (२००५) के द्वारा पुनः शीर्ष संगीत चार्टों पर अपना स्थान अर्जित किया। इसका दूसरा एकल गीत "वि बिलोंग टुगेदर" उनके संगीत करियर का सर्वाधिक सफल गीत बन गया और इसे बाद में बिलबोर्ड द्वारा "दशक का गीत" नामित किया गया। कैरी पुनः प्रिशियस (२००९) फ़िल्म में दिखी। उनकी भूमिका को काफ़ी सराहा गया और उन्हें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में "बढ़िया अभिनय का पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। अपने दो दशक के करियर में कैरी ने २०० मिलियन से अधिक रेकॉर्ड विश्वभर में बेचे है जो उन्हें सर्वाधिक बिकाऊ संगीत कलाकारों में से एक बनाता है। .

ऐमिनैम और मारिया कैरी के बीच समानता

ऐमिनैम और मारिया कैरी आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ऐमिनैम और मारिया कैरी के बीच तुलना

ऐमिनैम 20 संबंध है और मारिया कैरी 2 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (20 + 2)।

संदर्भ

यह लेख ऐमिनैम और मारिया कैरी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »