लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐण्डरसन, अलास्का

सूची ऐण्डरसन, अलास्का

ऐण्डरसन (अंग्रेज़ी: Anderson) संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य के डॅनाली बरो में स्थित एक नगर है और इस बरो का एकमात्र संगठित समुदाय है। 2000 की जनगणना में यहाँ 367 लोग थे। इस कस्बे का नाम यहाँ के एक मूल पट्टाधारक के नाम पर पड़ा है। .

8 संबंधों: नगर पालिका, महापौर, संयुक्त राज्य, संघीय सूचना प्रक्रमण मानक, ज़िप कोड, अलास्का, अलास्का के नगरों और जनगणना-नामांकित स्थानों की सूची, अंग्रेज़ी भाषा

नगर पालिका

नगर पालिका एक प्रशासनिक इकाई होती है, जिसमें स्पष्ट रूप से परिभाषित क्षेत्र होता है और इसकी जनसंख्या भी अंकित होती है। आमतौर पर यह एक शहर, कस्बे या गांव, या उनमें से छोटे समूह रूप में होता है। एक नगरपालिका में प्रायः एक महापौर प्रशासनिक अधिकारी होता है, व इसके ऊपर नगर परिषद या नगरपालिका परिषद का नियंत्रण होता है। प्रायः नगरपालिका अध्यक्ष ही प्रशासनिक अध्यक्ष होता है। भारत में, एक नगर पालिका अक्सर एक शहर के रूप में जाना जाता है। यह न तो एक ग्राम और न ही बड़े शहर के बराबर होता है, वरन उनके बीच का होता है। एक नगर पालिका २०,००० या उससे अधिक लोगों को मिलाकर बनता है, लेकिन अगर यह ५ लाख से अधिक जनसंख्या वाला हो जाता है तब एक नगर निगम बन जाता है। श्रेणी:नगरपालिका.

नई!!: ऐण्डरसन, अलास्का और नगर पालिका · और देखें »

महापौर

महापौर किसी नगर के प्रशासक को कहते हैं। कई बार महापौर का चुनाव उस नगर में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाता है और अन्य कई बार, एक केंद्रीय सरकारी समिति यह निर्णय लेती है की किसी नगर का महापौर कौन होगा। बहुत से संघीय देशों जैसे जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका में महापौर नगर-राज्य की सरकार का प्रमुख भी होता है। In श्रेणी:समाजशास्त्र.

नई!!: ऐण्डरसन, अलास्का और महापौर · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: ऐण्डरसन, अलास्का और संयुक्त राज्य · और देखें »

संघीय सूचना प्रक्रमण मानक

संघीय सूचना प्रक्रमण मानक (अंग्रेज़ी: Federal Information Processing Standards या FIPS), संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार द्वारा बनाए जाने वाले मानक है जो असैन्य सरकारी अजन्सियों और सरकारी ठेकेदारों के कम्प्यूटर प्रणालियों में उपयोग के लिए बनाए जाते हैं, और इनकी उद्घोषणा आम जनता को की जाती है। बहुत से फ़िप्स मानक वृहद्तर समुदायों (ऍ.ऍन.ऍस.आई, आई.ई.ई.ई, आई.ऍस.ओ इत्यादि) द्वारा प्रयुक्त किए जा रहे मानकों का ही परिवर्तित रूप हैं। .

नई!!: ऐण्डरसन, अलास्का और संघीय सूचना प्रक्रमण मानक · और देखें »

ज़िप कोड

ज़िप कोड (अंग्रेज़ी: ZIP codes) संयुक्त राज्य डाक सेवा (USPS या यू.ऍस.पी.ऍस.) द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले डाक कोड हैं जो 1963 से उपयोग में हैं। अंग्रेजी का ज़िप ZIP एक आदिवर्णिक शब्द है जिसका पूर्ण रूप है Zone Improvement Plan और यह इसलिए चुना गया था ताकि डाक अधिक कुशलतापूर्वक विभिन्न डाक पतो तक पहुँचाई जा सके। यह आधारभूत रूप से पाँच अंकीय संख्या होता है। 1983 में एक और विस्तारित ZIP+4 कोड लाया गया था जिसमें ज़िप कोड के पाँच अंक, एक समास चिह्न, और चार अतिरिक्त अंक होते हैं (जैसे 02201-1020 बॉस्टन के नगर हॉल का ज़िप+4 कोड है) जिससे और अधिक विशिष्ट स्थान का पता लगाना सरल होता है। यू.ऍस.पी.ऍस.

नई!!: ऐण्डरसन, अलास्का और ज़िप कोड · और देखें »

अलास्का

अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska) उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या 6,83,478 इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया, इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुज़री, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य ज़मीन या मात्रभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था। .

नई!!: ऐण्डरसन, अलास्का और अलास्का · और देखें »

अलास्का के नगरों और जनगणना-नामांकित स्थानों की सूची

यह सूची संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य के नगरों और जनगणना-नामांकित स्थानों (एकीकृत नगर-बरों समेत) की है जो 2010 की अमेरिका की जनगणना पर आधारित है जिसमें राज्य के 355 स्थानों की जनसंख्या की गणना हुई थी। .

नई!!: ऐण्डरसन, अलास्का और अलास्का के नगरों और जनगणना-नामांकित स्थानों की सूची · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ऐण्डरसन, अलास्का और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »