लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एरिना कोरिंथियंस

सूची एरिना कोरिंथियंस

एरिना कोरिंथियंस एरिना कोरिंथियंस, साओ पाउलो, ब्राजील में एक फुटबॉल स्टेडियम है। यह स्पोर्ट क्लब कोरिंथियंस पॉलिस्ता का घरेलू स्टेडियम है। इसकी बैठने की क्षमता 48,234 है। अस्थायी सीटे २०१४ फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के लिए स्टेडियम में जोडे गये है, इस के बाद स्टेडियम की क्षमता मे वृद्धि हुई जो अब 61,606 है। अस्थायी सीटे जल्द ही विश्व कप के समाप्त होने के बाद हटा दिये जायेगे। .

3 संबंधों: ब्राज़ील, साओ पाउलो, २०१४ फीफा विश्व कप

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: एरिना कोरिंथियंस और ब्राज़ील · और देखें »

साओ पाउलो

साओ पाओलो (सन्त पाल) ब्राज़ील का सब से बड़ा शहर, दक्षिणी अर्ध-गोले और अमरीकी महाद्वीप का सब से बड़ा उपयुक्त शहर और दुनिया का आबादी पक्ष से आठवां सब से बड़ा शहर है। यह सहर साओ पाओलो महानगरीय इलाक़ों का धुरी है जो अमरीका का दूसरा सब से ज़्यादा आबादी वाला महानगरी इलाक़ा है। यह साओ पाओलो राज्य, जो ब्राज़ील का सब से ज़्यादा आबादी वाला राज्य है, की राजधानी है और इसका संस्कृतिक, व्यापारिक और मनोरंजन केंद्र है। इसका अँतर्राष्ट्रीय रुतबा भी काफ़ी है। इस शहर का नाम तारसूस के संत पाल के सम्मान में रखा गया है। .

नई!!: एरिना कोरिंथियंस और साओ पाउलो · और देखें »

२०१४ फीफा विश्व कप

२०१४ फीफा विश्व कप (फीफा विश्व कप का 20वां संस्करण) 12 जून 2014 से 13 जुलाई 2014 के बीच ब्राज़ील में हुआ एक अंतर्राष्ट्रीय पुरूष फुटबॉल टूर्नामेंट है। 1950 के बाद, ब्राजील इस प्रतियोगिता की मेज़बानी दूसरी बार कर रहा है। इसी के साथ मेक्सिको, इटली, फ्रांस और जर्मनी के बाद ब्राजील दो बार विश्व कप की मेजबानी करने वाला पांचवां देश बन गया है। साल 2014 का फीफा विश्व कप जर्मनी ने जीता है। बत्तीस देशों की टीमें फाइनल टूर्नामेंट में भाग लिया। सभी मैच ब्राजील के 12 विभिन्न शहरों में मैच खेले गए। अर्जेंटीना में आयोजित हुए 1978 विश्व कप के बाद से दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाला यह पहला विश्व कप है। इससे पहले 2010 का टूर्नामेंट स्पेन ने जीता था। १३ जुलाई २०१४ को २०१४ फीफा विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने अर्जेण्टीना को अतिरिक्त समय के बाद 1-0 से पराजित किया, यह जर्मनी का चौथा खिताब है। .

नई!!: एरिना कोरिंथियंस और २०१४ फीफा विश्व कप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »