लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एमटीवी और माइकल जैक्सन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एमटीवी और माइकल जैक्सन के बीच अंतर

एमटीवी vs. माइकल जैक्सन

एमटीवी (MTV) एक अमेरिकी केबल और सेटेलाइट टेलीविजन चैनल है, जिसका संचालन वायकॉम की एक शाखा, वायकॉम मीडिया नेटवर्क कर रहा है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है। इसे 1 अगस्त 1981 से शुरू किया गया था। ये मूल रूप से संगीत वाले वीडियो का प्रसारण करता है। पहले एमटीवी का पहला लक्ष्य युवा वयस्कों पर था, लेकिन अब ये लक्ष्य किशोरों पर है। इनमें खास कर उच्च विद्यालय और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर ध्यान केन्द्रित किया। पिछले कुछ सालों में एमटीवी ने धीरे धीरे संगीत वाले वीडियो को दिखाना कम करने लगा और अब इसके कार्यक्रम में मुख्य रूप से वास्तविक, हास्य, नाटक आदि कार्यक्रम और कुछ अन्य धारावाहिकों और फिल्मों को भी दिखाने लगा, जिसमें संगीत वाले वीडियो को काफी कम स्थान मिलने लगा। ये कुछ राजनीति से जुड़े चीजों को भी दिखाने लगा। अपने कई जगह ध्यान लगाने को लेकर इस नेटवर्क को कई दर्शकों और संगीतकारों के आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। इसके सेंसरशिप और सामाजिक सक्रियता वाले मुद्दों आदि के इसके दर्शकों पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण ये कई वर्षों से चर्चा का विषय बनता आ रहा है। . माइकल जोसेफ जैक्सन (२९ अगस्त, १९५८ - २५ जून, २००९), लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे जैक्सन-५ समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालाँकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे। जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ऑफ द वाल (१९७९), बैड (१९८७), डैंजरस (१९९१) और हिस्ट्री (१९९५) प्रमुख हैं। हालाँकि १९८२ में जारी थ्रिलर उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम माना जाता है। १९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। एमटीवी पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। थ्रिलर ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ब्लैक ऑर ह्वाइट और स्क्रीम ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई। वे एक चमकते सितारे बन गए। माइकल जैक्सन कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है। २५ जून २००९ को दिल का दौरा पड़ने के कारण जैक्सन का निधन हो गया। .

एमटीवी और माइकल जैक्सन के बीच समानता

एमटीवी और माइकल जैक्सन आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एमटीवी और माइकल जैक्सन के बीच तुलना

एमटीवी 5 संबंध है और माइकल जैक्सन 14 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (5 + 14)।

संदर्भ

यह लेख एमटीवी और माइकल जैक्सन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »