लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एक्हार्ट टॉल्ल और ओपरा विनफ़्रे

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एक्हार्ट टॉल्ल और ओपरा विनफ़्रे के बीच अंतर

एक्हार्ट टॉल्ल vs. ओपरा विनफ़्रे

एक्हार्ट टॉल्ल या एकहार्ट टोल (/ ɛkɑːrt tɒlə / EK-art TOL-ə; जर्मन उच्चारण:, जन्म 16 मार्च, 1948 को अलरिच लियोनार्ड टॉल्ल) कनाडावासी एक जर्मन हैं जिन्हें अब 'वर्तमान की शक्ति' (दि पॉवर ऑफ नॉउ/The Power of Now) और 'एक नयी पृथ्वी: जीवन के उद्देश्य के प्रति जागृति'(अ न्यू अर्थ: अवेकनिंग टू योर लाइफ पर्पस/ A New Earth: Awakening to your Life's Purpose)के लेखक के रूप में जाना जाता है। 2008 में, न्यू यॉर्क टाइम्स के एक लेखक ने टॉल्ल को "संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक लेखक" बताया। 2011 में, वोटकिन्स रिव्यू द्वारा उन्हें दुनिया में सबसे अधिक आध्यात्मिक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। टॉल्ल की किसी धर्म-विशेष के साथ पहचान नहीं जुड़ी है, लेकिन उन पर आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के व्यापक जगत का प्रभाव पड़ा हैं। टॉल्ल ने कहा कि जब वे अपने जीवन के प्रति अत्यधिक निराशा से भरे हए  थे, तभी 29 साल की उम्र में  वे एक  "आंतरिक रूपांतरण " से गुजरे। फिर एक आध्यात्मिक शिक्षक बनने से पहले उन्होंने "गहन-आनंद की स्थिति में" भटकते हुए कई साल बिताये। 1995 में वह वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया में चले गए, तब से वे वही रह रहे हैं। 1997 में उन्होंने अपनी पहली पुस्तक 'वर्तमान की शक्ति' लिखना शुरू किया जो कि  2000 में द न्यू यॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर लिस्ट पर पहुंच गयी। एक अनुमान के अनुसार, 2009 में 'वर्तमान की शक्ति' और 'एक नयी पृथ्वी: जीवन के उद्देश्य के प्रति जागृति' की क्रमशः तीस  लाख और पचास लाख से अधिक प्रतियां, उत्तरी अमेरिका में बेचीं गयी। 2008 में, लगभग साढ़े तीन करोड़ लोगों ने एकहार्ट टोल्ले और टीवी टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ 10 लाइव वेबिनार (इंटरनेट आधारित विचार-गोष्ठी)  की एक सीरीज में भाग लिया।    . . ओपरा विनफ़्रे (Oprah Winfrey) (जन्म ओर्पाह गैल विनफ्रे (Orpah Gail Winfrey, २९ जनवरी १९५४) एक अमरीकी मिडिया उद्योजक, वार्ता शो मेज़बान, अभिनेत्री, निर्माता व लिपिकार है। विनफ़्रे को उनके स्वयं के नाम के कई पुरस्कार विजेता शो के कारण जाना जाता है जो १९८६ से २०११ तक प्रसारित किया गया व इतिहास का सबसे अधिक रेटिंग वाला धारावाहिक बन गया। उन्हें २०वि सदी की अमेरिका की सबसे रइस अफ़्रीकी अमरीकी लिपिकार होने का सम्मान प्राप्त है और एक काल में वे विश्व की अकेली अश्वेत अरबपति थी। कुछ जानकारों के अनुसार वे विश्व की सबसे प्रभावकारी महिलाओं में से एक है। विनफ़्रे का जन्म मिसिसिप्पी के एक गरीब गाँव में कुवांरी माँ के यहाँ हुआ था व उनका बचपन मिल्वौकी में हुआ। अपने बचपन में उन्होंने उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा जिनमे उनके अनुसार नौ वर्ष की आयु में उनका बलात्कार किया गया था व चौदाह की उम्र में वे गर्भवती हो गई थीळ उनका बेटा गर्भ में ही मर गया था। टेंनेसी में एक हज्जाम के यहाँ उन्हें रहने के लिए छोड दिया गया जिन्हें वे अपना पिता कहती है। वहां रहते हुए उन्होंने एक रेडियो में कार्य करना प्रारंभ किया और साथ ही साथ १९ की उम्र में हाई स्कुल में पढ़ाई करते हुए घरेलु समाचार में सह-मेज़बान भी बन गई। उनकी भावनाओं से प्रेरित वक्तव्यों के चलते उन्हें दिन में प्रसारित होने वाले वार्ता शो का अधिकार प्रदान किया और इस शो को शिकागो के प्रथम क्रमांक का शो बनाने के बाद उन्होंने अपनी स्वयं की निर्माण कंपनी खोल दी व विश्वभर में प्रसारण करना शुरू कर दिया। श्रेणी:अमेरिकी लेखक श्रेणी:अभिनेत्री श्रेणी:1954 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग.

एक्हार्ट टॉल्ल और ओपरा विनफ़्रे के बीच समानता

एक्हार्ट टॉल्ल और ओपरा विनफ़्रे आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एक्हार्ट टॉल्ल और ओपरा विनफ़्रे के बीच तुलना

एक्हार्ट टॉल्ल 2 संबंध है और ओपरा विनफ़्रे 2 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (2 + 2)।

संदर्भ

यह लेख एक्हार्ट टॉल्ल और ओपरा विनफ़्रे के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »