लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एकतन्त्र

सूची एकतन्त्र

एकतन्त्र (autocracy) सरकार का एक तन्त्र है, जिस में सर्वोच्च शक्ति एक व्यक्ति के हाथों में केन्द्रित होती है, जिसके निर्णय न तो बाह्य विधिक अंकुशों के अधीन होते हैं और न ही लोकप्रिय नियन्त्रण की नियमित क्रियाविधियों के अधीन होते हैं (जब तक की तख़्तापलट या जन विद्रोह की अन्तर्निहित धमकी का अपवाद सामने न हो)। पूर्ण राजतन्त्र और तानाशाही एकतन्त्र के प्रमुख ऐतिहासिक प्रकार हैं। बहुत शुरूआती काल में, "एकतन्त्री" (autocrat) शब्द शासक की एक अनुकूल विशेषता के रूप में गढ़ा गया था, जिसका कुछ सम्बन्ध "हितों के संघर्षों का अभाव" की अवधारणा से था। Category:सरकार के रूप.

4 संबंधों: तानाशाही, तख़्ता पलट, सरकार, विद्रोह

तानाशाही

वर्तमान समय में तानाशाही या अधिनायकवाद (डिक्टेटरशिप) उस शासन-प्रणाली को कहते हैं जिसमें कोई व्यक्ति (प्रायः सेनाधिकारी) विद्यमान नियमों की अनदेखी करते हुए डंडे के बल से शासन करता है। एकाधिनायकत्व, अधिनायकवाद या डिक्टेटरशिप उस एक व्यक्ति की सरकार है जिसने शासन उत्तराधिकार के फलस्वरूप नहीं वरन् बलपूर्वक प्राप्त किया हो तथा जिसे पूर्ण संप्रभुत्ता प्राप्त हो-अर्थात् संपूर्ण राजनीतिक शक्ति न केवल उसी के संकल्प से उद्भूत हो वरन् कार्यक्षेत्र और समय की दृष्टि से असीमित तथा किसी अन्य सत्ता के प्रति उत्तरदायी नहीं-और वह उसका प्रयोग बहुधा अनियंत्रित ढंग से विधान के बदले आज्ञप्तियों द्वारा करता हो। .

नई!!: एकतन्त्र और तानाशाही · और देखें »

तख़्ता पलट

तख़्ता पलट या राज्यविप्लव (अंग्रेज़ी, फ़्रान्सीसी व कई अन्य भाषाओं में: coup d'état, कू दे'ता) एक छोटे-से समूह द्वारा सहसा की गयी कार्यवाही (प्राय: सैनिक कार्यवाही) द्वारा किसी सरकार को असंवैधानिक तरीके से हटाकर नयी असैनिक या सैनिक सरकार बना लेने को कहते हैं।, Adel Beshara, pp.

नई!!: एकतन्त्र और तख़्ता पलट · और देखें »

सरकार

सरकार कुछ निश्चित व्यक्तियों का समूह होती है जो राष्ट्र तथा राज्यों में निश्चित काल के लिए तथा निश्चित पद्धति द्वारा शासन करता है। प्रायः इसके तीन अंग होते हैं - व्यवस्थापिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका। सरकार के माध्यम से राज्य में राजशासन नीति लागू होती है। सरकार के तंत्र का अभिप्राय उस राजनितिक व्यवस्था से होता है जिसके द्वारा राज्य की सरकार को जाना जाता है। राज्य निरन्तर बदलती हुयी सरकारों द्वारा प्रशासित होते हैं। हर नई सरकार कुछ व्यक्तियों का समूह होती है जो राजनितिक फ़ैसले लेती है या उनपर नियन्त्रण रखती है। सरकार का कार्य नए कानून बनाना, पुराने कानूनों को लागू रखना तथा झगड़ों में मध्यस्थता करना होता है। कुछ समाजों में यह समूह आत्म-मनोनीत या वंशानुगत होता है। बाकी समाजों में, जैसे लोकतंत्र, राजनितिक भूमिका का निर्वाह निरन्तर बदलते हुये व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। संसदीय पद्धति में सरकार का अभिप्राय राष्ट्रपतीय पद्धति के अधिशासी शाखा से होता है। इस पद्धति में राष्ट्र में प्रधान मन्त्री एवं मन्त्री परीषद् तथा राज्य में मुख्य मन्त्री एवं मन्त्री परीषद् होते हैं। पाश्चात् देशों में सरकार और तंत्र में साफ़ अन्तर है। जनता द्वारा सरकार का दोबारा चयन न करना इस बात को नहीं दर्शाता है कि जनता अपने राज्य के तंत्र से नाख़ुश है। लेकिन कुछ पूर्णवादी शासन पद्धतियों में यह भेद इतना साफ़ नहीं है। इसका कारण यह है कि वहाँ के शासक अपने फ़ायदे के लिये यह लकीर मिटा देते हैं। .

नई!!: एकतन्त्र और सरकार · और देखें »

विद्रोह

विद्रोह या बगावत आज्ञाकारिता या आदेश का इनकार है। यह एक स्थापित प्राधिकरण के आदेश के खिलाफ खुले प्रतिरोध को संदर्भित करता है। विद्रोही या बागी वह व्यक्ति है जो विद्रोह या विद्रोही गतिविधियों में हिस्सा लेता है। कोई विद्रोह किसी उत्पीड़न की स्थिति और अस्वीकृति की भावना से उत्पन्न होता है। फिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार प्राधिकारी का न पालन करने द्वारा स्वयं प्रकट होता है। .

नई!!: एकतन्त्र और विद्रोह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »