लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उमय्यद ख़िलाफ़त

सूची उमय्यद ख़िलाफ़त

उमय्यद खिलाफत; (Umayyad Caliphate) हजरत मुहम्मद सहाब की मृत्यु के बाद स्थापित प्रथम रशीदुन चार खलीफाओं के बाद उमय्यद इस्लामी खिलाफत का हिस्सा बने, उमय्यद खलीफा बनू उमय्या बंश से या उमय्या के पृत्र जो मक्का शहर से जूड़े हुए थे। उमय्यद परिवार पहले रशीदुन खिलाफत के तीसरे खलीफा उस्मान इब्न अफ्फान (644-656) के अधीन सत्ता में रहे थे लेकीन उमय्यद शासन की स्थापना मुआविया इब्न अबी सुफीयान जो लम्बे समय तक रशीदुन शासन काल में सीरिया के गवर्नर रहे जिस कारण उन्होंने उमय्यद खिलाफत अथवा शासन स्थापना की थी, प्रथम मुस्लिम फितना (गृहयुद्ध) के समय में भी सीरिया उमय्यदो का प्रमुख शाक्ति केन्द्र बना रहा और राजधानी दमिश्क में स्थापित की जिसके साथ उमय्यदो ने मुस्लिम विजय अभियान जारी रखे जिसमें काकेशस, ट्रोक्सियाकिसयाना, सिन्ध, मगरीब (माघरेब) और इबेरिया प्रायद्वीप (अल अन्डालस) की विजय के साथ मुस्लिम दूनिया में शामिल किया गया। उमय्यदो की शक्ति; उमय्यद खलीफाओं ने 11.100.000 वर्ग किलो मीटर (4.300.000 वर्ग मील) क्षेत्र और 62 मिलियन लोग थे जिससे उमय्यद दूनिया की 29 प्रतिशत आबादी पर शासन किया करते जिसके साथ क्षेत्रफल के अनुपात में विश्व के बड़े और महान साम्राज्यो में से एक था। .

29 संबंधों: तुर्कीयाई भाषा, दमिश्क, बर्बर भाषाएँ, मुहम्मद, मुहम्मद द्वितीय कोर्डोबा, मुहम्मद प्रथम कोर्डोबा, यूनानी भाषा, यूनाइटेड किंगडम, राशिदून ख़िलाफ़त, सुलेमान इब्न अब्द अल-मालिक, सुलेमान इब्न अल-हाकम, सीरिया, हिशाम द्वितीय, हिशाम प्रथम, हिशाम इब्न अब्द अल-मालिक, ख़लीफ़ा, इब्रानी भाषा, इब्राहिम इब्न अल-वालिद, इबेरिया प्रायद्वीप, इस्लाम, कुर्दी भाषा, कॉप्टिक भाषा, कोर्डोबा, अब्द अर-रहमान चतुर्थ, अब्द अर-रहमान तृतीय, अब्द अर-रहमान द्वितीय, अरबी भाषा, अल-मुंदिर, अल-हाकम प्रथम

तुर्कीयाई भाषा

तुर्की-भाषी क्षेत्र: '''गहरा नीला''': वे क्षेत्र जहाँ तुर्की भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है, '''हल्का नीला''': जहाँ तुर्की भाषा को अल्पसंख्यक भाषा की मान्यता प्राप्त है। तुर्की भाषा (Türkçe), आधुनिक तुर्की और साइप्रस की प्रमुख भाषा है। पूरे विश्व में कोई 6.3 करोड़ लोग इस मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। यह तुर्क भाषा परिवार की सबसे व्यापक भाषा है जिसका मूल मध्य एशिया माना जाता है। बाबर, जो मूल रूप से मध्य एशिया (आधुनिक उज़्बेकिस्तान) का वासी था, चागताई भाषा बोलता था जो तुर्क भाषा परिवार में ही आती है। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और तुर्कीयाई भाषा · और देखें »

दमिश्क

दमिश्क (अरबी: دمشق उच्चारण: दिमश्क़) सीरिया की राजधानी और सीरिया का सबसे बड़ा नगर है। देश के दक्षिण-पश्चिमी कोने में, लेबनॉन की सीमा के निकट बसा ये शहर ऐतिहासिक है, आज इसकी जनसंख्या ४५ लाख है। दमिश्क विश्व के प्राचीनतम नगरों में गिना जाता है और जहाँ आज भी लोग रह रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि दमिश्क में ८००० से १०००० ईसा पूर्व में लोगो ने रहना प्रारंभ कर दिया था। दमिश्क लेवेंट और अरब दुनिया का एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र है। 2009 तक शहर की अनुमानित आबादी 1,711,000 थी। दक्षिण-पश्चिमी सीरिया में स्थित, दमिश्क 1,711,000 के साथ के बड़े महानगरीय क्षेत्र का केंद्र भी है। अंतर्देशीय समुद्र तल से 680 मीटर (2,230 फीट) के पठार पर भूमध्यसागरीय तट का किनारा, दमिश्क छाया प्रभाव के कारण अर्ध शुष्क जलवायु का अनुभव करता है। बरदा नदी दमिश्क से होकर बहती है। दमिश्क दूसरी सहस्राब्दी में बसाया गया था दमिश्क उमायाद खिलाफ़त की राजधानी 661 ईस्वी से 750 ईस्वी तक रहा था। अब्बासी खिलाफत की जीत के बाद, इस्लामी शक्ति की 7राजधानी बगदाद चली गई। दमिश्क ने अब्बासीद युग में राजनीतिक गिरावट देखी, केवल अय्यूबिद और मामलुक काल में महत्वपूर्ण महत्व हासिल करने के लिए। आज, यह केंद्र सरकार और सभी सरकारी मंत्रालयों की सीट है। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और दमिश्क · और देखें »

बर्बर भाषाएँ

अल्जीरिया के तीज़ी ऊज़ू विश्वविद्यालय में अरबी, बर्बरी और फ़्रांसिसी में लिखे त्रिभाषीय चिन्ह उत्तर अफ़्रीका के बर्बरी उपभाषाएँ बोलने वाले क्षेत्र - शिल्हा (हल्का नीला), कबाइली (लाल), मध्य तैमैज़िग़्त (गुलाबी), तरीफ़ित (पीला), शाविया (हरा), तुआरग (गाढ़ा नीला), नख़लिस्तान क्षेत्र (ओएसिस के क्षेत्र - नारंगी) अरबी और बर्बरी में लिखा एक द्विभाषीय सड़क चिन्ह - अरबी लिपि में 'कफ़' और तिफ़िनग़ लिपि में 'बॅद' लिखा है, जिनका अर्थ है 'रुको!' सहारा रेगिस्तान के उत्तरपूर्वी भाग में चट्टानों पर बर्बरी की ऐसी प्राचीन लिखईयाँ अक्सर मिल जाती हैं यूबा उर्फ़ मूसा हब्बूब एक मशहूर बर्बरीभाषीय गायक हैं - यहाँ मई 2010 में इटली में गाते हुए - उनके पीछे बर्बर लोगों का ध्वज लगा हुआ है बर्बर भाषाएँ (बर्बर नाम: ⵜⴰⵎⴰⵣⵉⵖⵜ, तैमैज़िग़्त) उत्तर अफ़्रीका के बर्बर लोगों की मूल भाषाएँ हैं। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और बर्बर भाषाएँ · और देखें »

मुहम्मद

हज़रत मुहम्मद (محمد صلی اللہ علیہ و آلہ و سلم) - "मुहम्मद इब्न अब्दुल्लाह इब्न अब्दुल मुत्तलिब" का जन्म सन ५७० ईसवी में हुआ था। इन्होंने इस्लाम धर्म का प्रवर्तन किया। ये इस्लाम के सबसे महान नबी और आख़िरी सन्देशवाहक (अरबी: नबी या रसूल, फ़ारसी: पैग़म्बर) माने जाते हैं जिन को अल्लाह ने फ़रिश्ते जिब्रईल द्वारा क़ुरआन का सन्देश' दिया था। मुसलमान इनके लिये परम आदर भाव रखते हैं। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और मुहम्मद · और देखें »

मुहम्मद द्वितीय कोर्डोबा

मुहम्मद द्वितीय अल-महंदी; Mohammed II al-Mahdi, कोर्डोबा, स्पेन के चौथे खलीफा, अल-अंदलुस (मूरिश इबेरिया) में उमय्याद वंश से थे। 7,000 सैनिकों की अपनी सेना को तोड़ने के बाद, वह अपने कई विषयों के विरोध का स्रोत बन गए थे। अल-महदी ने सुलेमान द्वितीय के राजनीतिक प्रतिद्वंदी के रूप में उभरने के बाद खलीफा के रूप में अपना खिताब बचाव करने की मांग की। एक अशांत शासन के बाद, जिसमें अल-मह्दी को उत्खनन करने के प्रयास में कई युद्धरत गुट सत्ता में उठे, उन्हें अंततः पद से हटा दिया गया। उनकी मृत्यु के बाद, कई मुस्लिम इतिहासकारों ने उन पर अमीर्ड हरेम की पवित्रता को नष्ट करने का आरोप लगाया।।.

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और मुहम्मद द्वितीय कोर्डोबा · और देखें »

मुहम्मद प्रथम कोर्डोबा

मुहम्मद प्रथम और मुहम्मद इब्न अब्द अर-रहमान अल-वस्त, Muhammad I or Muhammad ibn Abd ar-Rahman al-Wa'st, (जन्म:823 मृत्यु:886) अल अन्डलास (इबेरिया प्रायद्वीप) में 852 से 886 ईस्वी तक कोर्डोबा के उमय्यद अमीर थे। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और मुहम्मद प्रथम कोर्डोबा · और देखें »

यूनानी भाषा

यूनानी या ग्रीक (Ελληνικά या Ελληνική γλώσσα), हिन्द-यूरोपीय (भारोपीय) भाषा परिवार की स्वतंत्र शाखा है, जो ग्रीक (यूनानी) लोगों द्वारा बोली जाती है। दक्षिण बाल्कन से निकली इस भाषा का अन्य भारोपीय भाषा की तुलना में सबसे लंबा इतिहास है, जो लेखन इतिहास के 34 शताब्दियों में फैला हुआ है। अपने प्राचीन रूप में यह प्राचीन यूनानी साहित्य और ईसाईयों के बाइबल के न्यू टेस्टामेंट की भाषा है। आधुनिक स्वरूप में यह यूनान और साइप्रस की आधिकारिक भाषा है और करीबन 2 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। लेखन में यूनानी अक्षरों का उपयोग किया जाता है। यूनानी भाषा के दो ख़ास मतलब हो सकते हैं.

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और यूनानी भाषा · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

राशिदून ख़िलाफ़त

रशीदुन खिलाफ; الخلافة الراشدية '‏‎: अल.

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और राशिदून ख़िलाफ़त · और देखें »

सुलेमान इब्न अब्द अल-मालिक

सुलेमान इब्न अब्द अल मालिक; Sulayman bin Abd al-Malik, (سليمان بن عبد الملك) (674 – 22 ‏सितम्बर 717), एक उमय्यद खलीफा थे जिन्होने 715 से 715 ईस्वी तक शासन किया इनके पिता अब्द अल मालिक इब्न मरवान थे और अपने पुर्वधिकारी अल-वालिद प्रथम के छोटे भाई थे। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और सुलेमान इब्न अब्द अल-मालिक · और देखें »

सुलेमान इब्न अल-हाकम

सुलेमान द्वितीय इब्न अल-हाकम, और सुलेमान अल-मस्ताइन; Sulayman II ibn al-Hakam (or Sulayman al-Musta'in), कोर्डोबा के पाँचवें उमय्यद खलीफा थे जिन्होने 1009 से 1013 के बीच और 1013 से 1016 ईस्वी तक अल अन्डालुस (इबेरिया प्रायद्वीप) पर शासन किया था। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और सुलेमान इब्न अल-हाकम · और देखें »

सीरिया

सीरिया ('''سوريّة'''. or), आधिकारिक रूप से सीरियाई अरब गणराज्य (अरबी: الجمهورية العربية السورية), दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक राष्ट्र है। इसके पश्चिम में लेबनॉन तथा भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम में इजराइल, दक्षिण में ज़ॉर्डन, पूरब में इराक़ तथा उत्तर में तुर्की है। इसराइल तथा इराक़ के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य-पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है। इसकी राजधानी दमास्कस है जो उमय्यद ख़िलाफ़त तथा मामलुक साम्राज्य की राजधानी रह चुका है। अप्रैल 1946 में फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहाँ के शासन में बाथ पार्टी का प्रभुत्व रहा है। 1963 से यहाँ आपातकाल लागू है जिसके कारण 1970 के बाद से यहाँ के शासक असद परिवार के लोग होते हैं। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और सीरिया · और देखें »

हिशाम द्वितीय

हिशाम द्वितीय; अल-हाकम द्वितीय का पुत्र और कोर्डोबा का खलीफा 976 ईस्वी में 11 वर्ष की आयु में अपने पिता अल-हाकम द्वितीय के बाद खलीफा बना था। हिशाम अपने परिग्रहण के समय एक नबालिग था जिस कारण शासन के लिए अयोग्य था लेकिन जफर अल-मुशफी ने हिशाम के लिए एक संरक्षण के रूप में कार्य किया था। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और हिशाम द्वितीय · और देखें »

हिशाम प्रथम

हिशाम प्रथम और हिशाम अल-रेडा; Hisham I or Hisham Al-Reda, (هشام بن عبد الرحمن الداخل),कोर्डोबा के दूसरे उमय्यद खलीफा थे जिन्होने अंडालुस (वर्तमान स्पेन) पर 7‏88‎ से 796 ईस्वी तक शासन किया हिशाम का जन्म कोर्डोबा में 757 ईस्वी में हुआ था वह अब्द अल-रहमान प्रथम के भाई थे। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और हिशाम प्रथम · और देखें »

हिशाम इब्न अब्द अल-मालिक

हिशाम इब्न अब्द अल-मालिक; (Hisham ibn Abd al-Malik), उमय्यद खिलाफत के दस वें खलीफा थे इन्होने 724 से 743 ईस्वी अपनी मृत्यु तक शासन किया था। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और हिशाम इब्न अब्द अल-मालिक · और देखें »

ख़लीफ़ा

ख़लीफ़ा (अरबी:, अंग्रेज़ी: Caliph या Khalifa) अरबी भाषा में ऐसे शासक को कहते हैं जो किसी इस्लामी राज्य या अन्य शरिया (इस्लामी क़ानून) से चलने वाली राजकीय व्यवस्था का शासक हो। पैग़म्बर मुहम्मद की ६३२ ईसवी में मृत्यु के बाद वाले ख़लीफ़ा पूरे मुस्लिम क्षेत्र के राजनैतिक नेता माने जाते थे। ख़लीफ़ाओं का सिलसिला अंत में जाकर उस्मानी साम्राज्य के पतन पर १९२५ में ही ख़त्म हुआ।, David Nicolle, pp.

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और ख़लीफ़ा · और देखें »

इब्रानी भाषा

हिब्रूभाषी क्षेत्र हिब्रू (עִבְרִית, Ivrit) सामी-हामी भाषा-परिवार की सामी शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये इस्राइल की मुख्य- और राष्ट्रभाषा है। इसका पुरातन रूप बिब्लिकल हिब्रू यहूदी धर्म की धर्मभाषा है और बाइबिल का पुराना नियम इसी में लिखा गया था। ये हिब्रू लिपि में लिखी जाती है ये दायें से बायें पढ़ी और लिखी जाती है। पश्चिम के विश्वविद्यालयों में आजकल इब्रानी का अध्ययन अपेक्षाकृत लोकप्रिय है। प्रथम महायुद्ध के बाद फिलिस्तीन (यहूदियों का इज़रायल नामक नया राज्य) की राजभाषा आधुनिक इब्रानी है। सन् १९२५ई.

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और इब्रानी भाषा · और देखें »

इब्राहिम इब्न अल-वालिद

इब्राहिम इब्न अल-वालिद; (Ibrahim ibn Al-Walid) एक उमय्यद खलीफा थे और खलीफा अल-वालिद द्वितीय के पुत्र थे जिन्होने (4 अक्टूबर-4 दिसम्बर 744) ईस्वी बहुत कम समय तक शासन किया जो राजनीतिक विरोधियो का कारण था। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और इब्राहिम इब्न अल-वालिद · और देखें »

इबेरिया प्रायद्वीप

इबेरियाई प्रायद्वीप इबेरियाई प्रायद्वीप या इबेरिया, यूरोप के दक्षिणपश्चिम भाग में स्थित एक प्रायद्वीप है। इस प्रायद्वीप के दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर है और उत्तर और पश्चिम में अन्ध महासागर। यह ५,८२,८६० वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा प्रायद्वीप है। इबेरिया इस क्षेत्र के लिए एक प्राचीन यूनानी नाम है जिसे रोमन "हिस्पैनिया" कहते थे। हिस्पैनिया शब्द अब केवल स्पेन के लिए प्रयुक्त होता है, जबकि इबेरिया नाम इस पूरे प्रायद्वीप के लिए जिसपर अन्य देश भी स्थित हैं। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और इबेरिया प्रायद्वीप · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और इस्लाम · और देखें »

कुर्दी भाषा

कुर्दी भाषा का फैलाव (लाल रंग में, बाएं तरफ़) कुर्दी (Kurdî,, Kurdish) ईरान, तुर्की, ईराक़, सीरिया और दक्षिणी कॉकस क्षेत्र में रहने वाले कुर्दी लोगों की भाषा है। यह हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की हिन्द-ईरानी शाखा की ईरानी उपशाखा की एक सदस्य है। यह आधुनिक फ़ारसी भाषा से काफ़ी मिलती-जुलती है। दुनिया भर में कुर्दी बोलने वालों की संख्या १.६ करोड़ अनुमानित की गई है। तुर्की में इसे मातृभाषा या दूसरी भाषा बोलने वाले उस देश की कुल आबादी के लगभग १२% अनुमानित किये गए हैं। वास्तव में कुर्दी एक भाषा नहीं बल्कि बहुत सी कुर्दी उपभाषाओं का गुट है।, Stavroula Chrisdoulaki, GRIN Verlag, 2010, ISBN 978-3-640-76700-7,...

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और कुर्दी भाषा · और देखें »

कॉप्टिक भाषा

कॉप्टिक या कोप्ती मिस्र की एक भाषा थी जो १७वीं शताब्दी तक लुप्त हो गयी। यह प्राचीन मिस्रियों के आधुनिक वंशधर कोप्तों (किब्त, कुब्त) की भाषा थी। कोपी भाषा उस प्राचीन मिस्री से निकली थी जो स्वयं चित्रलिपिक (हिरोग्लिफ़िक), पुरोहिती (हिरेतिक), देमोतिक आदि अनेक रूपों में लिखी गई। दीर्घकाल तक, ग्रीक भाषा के घने प्रभाव के बावजूद, कोप्ती अपनी निजता बनाए रही। अरबों की मिस्र विजय ने नि:संदेह इसपर अपना गहरा प्रभाव डाला और अरबी प्राय: इसे आत्मसात् कर गई। १७वीं सदी ईसवी तक पहुँचते-पहुँचते इसके अस्तित्व का लोप हो गया। दूसरी सदी ईसवी में देमोतिक से मिलीजुली वह जंतर-मंतर के उपयोग के लिए लिखी जाने लगी थी। तब तक उसका रूप प्राय: शुद्ध प्राचीन था। प्राचीन कोप्ती की अपनी अनेक जनबोलियाँ भी थीं जिनमें तीन - साहीदी, अख़मीमी और फ़ायूमी प्रधान थीं। ग्रीक भाषा प्रभावित इन बोलियों का उपयोग अधिकतर १३वीं सदी तक होता रहा, पर अरबी के बढ़ते हुए प्रभाव और प्रयोग के धीरे-धीरे इसका अस्तित्व मिटा दिया। इनके धार्मिक साहित्यों की व्याख्या तक अरबी में होने लगी। स्वयं कोप्तों ने १०वीं सदी से ही अरबी में लिखना-पढ़ना शुरू कर दिया था, यद्यपि कोप्ती का साहित्यिक व्यवहार एक अंश में १४वीं सदी तक जहाँ-तहाँ दीख जाता है। प्राय: पिछले ३०० वर्षों से बोली जानेवाली भाषा के रूप में कोप्ती का उपयोग उठ गया है। साधारणत: माना जाता है कि कोप्त जाति और भाषा का संबंध मिस्र के उस कुफ्त गाँव से है जो नील नदी के पूर्वी तट पर प्राचीन थीब्ज़ से प्राय: ३५ किमी उत्तर-पूर्व आज भी खड़ा है। कोप्त लोग ईसा की तीसरी चौथी सदी में ईसाई हो गए थे। वस्तुत: प्राचीन मिस्री ईसाइयों का ही नाम कोप्त पड़ा और उनकी भाषा कोप्ती कहलाई। इसकी जनबोली साहीदी बियाई जनपद में बोली जाती थी, जैसे अख़मीमी अख़मीम के पड़ोस में और फ़ायुमी फ़ायूम के आस पास मिस्र के मध्य भाग में, मेंफ़िस तक। बोहाइरी नाम की कोप्ती बोली डेल्टा के उत्तर-पश्चिमी भाग में बोली जाती थी। इसमें लिखा नवीं सदी का ईसाई साहित्य आज भी उपलब्ध है। कोप्ती का प्राय: समूचा साहित्य धार्मिक है जो मूलत: ग्रीक से अनूदित है। साहीदी, अख़मीमी और फ़ायूमी तीनों में बाइबिल की पुरानी और नई दोनों पोथियों के अनुवाद ४५० ई. से पूर्व ही प्रस्तुत हो चुके थे। धर्मेतर विषयों का बहुत थोड़ा साहित्य कोप्ती में लिखा गया या आज बच रहा है। इसमें कुछ तो झाड़-फूँक या जंतर-मंतर संबंधी प्रयोग हैं, कुछ चिकित्सा से संबंधित हैं, कुछ में सिकन्दर और मिस्रविजेता प्राचीन ईरानी सम्राट् कंबुजीय की जीवन की घटनाएँ हैं। १३वीं-१४वीं सदी में काप्ती का यह रूप भी अरबी के प्रभाव से मिट गया। श्रेणी:विश्व की भाषाएँ.

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और कॉप्टिक भाषा · और देखें »

कोर्डोबा

कोर्डोबा संबंधित हो सकता है: .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और कोर्डोबा · और देखें »

अब्द अर-रहमान चतुर्थ

अब्द अर-रहमान चतुर्थ; 1018 ईस्वी में सुलेमान द्वितीय के उत्तराधिकारी और अल अन्डालुस (इबेरिया प्रायद्वीप) के अन्तिम कोर्डोबा उमय्यद खलीफा थे इनकी शासनकाल के दौरान एक युद्ध में हत्या करदी थी। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और अब्द अर-रहमान चतुर्थ · और देखें »

अब्द अर-रहमान तृतीय

अब्द अर-रहमान तीसरा (अब्दुल रहमान 3) इस्लामी जगत का सर्वविदित नाम है । उमय्यद खिलाफत की एक बार फिर स्थापना इसी ने की थी । अल अंड़लूस अर्थात आइबेरिया प्रायद्वीप मे इसने पुनः उमय्यदो का शासन स्थापित किया । इसने स्वयं को खलिफा घोषित किया था ।.

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और अब्द अर-रहमान तृतीय · और देखें »

अब्द अर-रहमान द्वितीय

अब्द अर- रहमान द्वितीय; Abd ar-Rahman II, (जन्म:792 टोलीडो- मृत्यु: 852), अल-अन्डालस (इबेरिया प्रायद्वीप) में उमय्यद खिलाफत की शाखा कोर्डोबा अमीरात के चारवें अमीर थे जिन्होने 822-852 ईस्वी तक शासन किया। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और अब्द अर-रहमान द्वितीय · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और अरबी भाषा · और देखें »

अल-मुंदिर

अल-मुंदिर; Al-Mundhir,,(जन्म:842-मृत्यु:888 ईस्वी) उमय्यद खिलाफत की कोर्डोबा अमीरात शाखा के खलीफा थे जिन्होने 886 से 888 ईस्वी तक शासन किया वह मुहम्मद बिन अब्द अल-रहमान के पुत्र थे। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और अल-मुंदिर · और देखें »

अल-हाकम प्रथम

अल-हाकम इब्न हिशाम इब्न अब्द-अर-रहमान प्रथम; Al-Hakam Ibn Hisham Ibn Abd-ar-Rahman I, उमय्यद खिलाफत की कोर्डोबा अमीरात शाखा के अमीर थे जिन्होंने 796 से 822 ईस्वी तक अल-अन्डालस (इबेरिया प्रायद्वीप) पर शासन किया था। इनके शासन काल में अनेक विद्रोह हुए जो ईसाइयो के उमय्यद खिलाफत के खिलाफ सबसे बड़े विद्रोह माने जाते हैं जिन्हें दबाने के लिए अल हाकम ने अधिक धन खर्च किया था। .

नई!!: उमय्यद ख़िलाफ़त और अल-हाकम प्रथम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उमय्यद खिलाफत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »