लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट)

सूची उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट)

उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट - ईसीएम) किसी संगठन के दस्तावेजों और संगठन की प्रक्रियाओं से संबंधित अन्य सामग्रियों के व्यवस्थापन और भंडारण का एक औपचारिक माध्यम है। इसमें सामग्री के संपूर्ण जीवन चक्र के दौरान इस्तेमाल की गयी रणनीतियाँ, विधियाँ और उपकरण शामिल हैं। .

21 संबंधों: एक्स॰एम॰एल॰, डेटाबेस, डीवीडी, प-पत्र, मल्टीमीडिया, माइक्रोसॉफ़्ट, सहयोग, सामग्री प्रबन्धन प्रणालियों की सूची, सामग्री प्रबन्धन प्रणाली, सघन चक, स्टोरेज एरिया नेटवर्क, सैप एजी, हैवलेट-पैकर्ड, ज्ञान प्रबन्धन, वेब २.०, इंटरनेट पोर्टल, काग़ज़, क्लाउड कम्प्यूटिंग, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मशीन निगम, अंतरजाल, उद्यम संसाधन आयोजना

एक्स॰एम॰एल॰

thumbएक्स॰एम॰एल॰ (Extensible Markup Language या XML) एक सामान्य उपयोग की मार्कअप भाषा है। अधिक सूक्ष्म रूप में कहें तो यह सामान्य उपयोग की विनिर्देश यानि स्पेसिफिकेशन है जो स्वानुकूल मार्कअप भाषा की रचना करने के काम आती है। एक्सटेंसिबल इसलिये क्योंकि ये प्रयोक्ताओं को अपने टैग बनाने की अनुमति देता है। क्षमल का मूल उद्देश्य है अलहदा सूचना निकायों के बीच, विशेषकर इंटरनेट द्वारा, संरचित यानी स्ट्रक्चर्ड सूचना के आदान प्रदान के लिये सुविधा प्रदान करना।;उदाहरण एक छोटी सी XML फाइल का एक उदाहरण नीचे दिया है। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और एक्स॰एम॰एल॰ · और देखें »

डेटाबेस

किसी कम्प्यूटर प्रणाली पर संचित आंकडे (डेटा) को कम्प्यूटर डेटाबेस कहते है। इन आंकडों को किसी विशेष पद्दति का अनुसरण करते हुए संग्रह किया जाता है। इन आंकडों के आधार एक किसी प्रश्न (जिज्ञासा) का समाधान शीघ्रता से प्राप्त किया जा सकता है। प्रश्न पूछने के लिये एक विशेष कम्प्यूटर भाषा का प्रयोग किया जाता है। जिज्ञासा के समाधान के रूप में प्राप्त आंकडे सम्यक निर्णय लेने में सहायक होते हैं। ऐसे कम्प्यूटर प्रोग्राम जो कम्प्यूटर पर आंकडों को संग्रह करने, उनका प्रबन्धन (आंकडे जोडना, परिवर्तित करना, परिवर्धित करना आदि) करने एवं आकडों पर आधारित प्रश्न पूछने के काम आते हैं, उन्हे डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली (डी बी एम एस) कहते है। जिज्ञासा (query) का एक उदाहरण: किसी संस्था के कर्मचारियों के डेटाबेस पर यह जिज्ञासा की जा सकती है कि कौन-कौन से कर्मचारी ३० वर्ष से कम उम्र के हैं तथा जिनकी आय ३ लाख रूपये वार्षिक से अधिक है। डेटाबेस की सबसे महत्वपूर्ण संकल्पना (कांसेप्ट) यह है कि डेटाबेस रिकॉर्डो (छोटी-छोटी सूचनाओं) का संग्रह है। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और डेटाबेस · और देखें »

डीवीडी

अंकीय चित्रीय चक्रिका या अंचिच (DVD, जिसे डिजिटल वर्सटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क) के रूप में भी जाना जाता है, एक ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया फॉर्मेट है और इसे 1995 में Sony, Panasonic और Samsung द्वारा विकसित और आविष्कार किया गया। इसका मुख्य उपयोग वीडियो और डेटा का भंडारण करना है। DVD का आकार कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) के समान ही होता है, लेकिन ये छह गुना अधिक डेटा भंडारण करते हैं। DVD शब्द के परिवर्तित रूप अक्सर डाटा के डिस्क पर संग्रहण पद्धति को वर्णित करते हैं: DVD-ROM (रीड ओन्ली मेमोरी) में डेटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता, DVD-R और DVD+R (रिकॉर्ड योग्य) डेटा को सिर्फ एक बार रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसके बाद एक DVD-ROM के रूप में कार्य करते हैं; DVD-RW (री-राइटेबल), DVD+RW और DVD-RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) डेटा को कई बार रिकॉर्ड कर सकता है और मिटा सकता है। मानक DVD लेज़र द्वारा इस्तमाल तरंग दैर्घ्य 650 nm है; इस प्रकार, प्रकाश का रंग लाल है। DVD-वीडियो और DVD-ऑडियो डिस्क, क्रमशः उचित रूप से संरचित और स्वरूपित वीडियो और ऑडियो सामग्री को संदर्भित करता है। वीडियो सामग्री वाले अंचिच (DVD) सहित, अंचिच (DVD) के अन्य प्रकार को, अंचिच (DVD) डेटा डिस्क कहा जा सकता है। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और डीवीडी · और देखें »

प-पत्र

एक ई-मेल परमाणु पत्र (प-पत्र) ईमेल इलॅक्ट्रॉनिक मेल का संक्षिप्त रूप है। यह संगणक द्वारा अंतरजाल के माध्यम से पत्र भेजने का एक तरीका है। एक ईमेल को भेजने के लिए एक ईमेल पते की आवश्यकता होती है जो यूजर-नेम आैर डोमेन नेम से मिल कर बना होता है | आमतौर इण्टरनेट पर कई मुफ्त ईमेल सेवायें उपलब्ध हैं और जिस प्रकार एक ईमेल को कंप्यूटर से भेजा जाता है उसी प्रकार से एक ईमेल को स्मार्टफ़ोन से भी भेजा जा सकता है | .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और प-पत्र · और देखें »

मल्टीमीडिया

चित्र: Philips-headphones.JPG मल्टीमीडिया (बहुमाध्यम) अंग्रेजी के multi तथा media शब्दों से मिलकर बना है। Multi का अर्थ होता है 'बहु' या 'विविध' और Media का अर्थ है 'माध्यम'। मल्टीमीडिया एक माध्यम होता है जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियों को विविध प्रकार के माध्यमों जैसे कि टैक्स्ट, आडियो, ग्राफिक्स, एनीमेशन, वीडियो आदि का संयोजन (combine) कर के दर्शकों/श्रोताओं (audience) तक पहुँचाया जाता है। आजकल मल्टीमीडिया मीडिया का प्रयोग अनेक क्षेत्रों जैसे कि मल्टीमीडिया प्रस्तुतीकरण (Multimedia Presentation), मल्टीमीडिया गेम्स (Multimedia Games) में बहुतायत के साथ होता है क्योंकि मल्टीमीडिया किसी वस्तु के प्रस्तुतीकरण का सर्वोत्तम साधन है। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और मल्टीमीडिया · और देखें »

माइक्रोसॉफ़्ट

माइक्रोसॉफ्ट, विश्व की एक जानी मानी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जो मुख्यत: संगणक अभियान्त्रिकी के क्षेत्र में काम करती है। माईक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। 100 से भी अधिक देशों में फैली इसकी शाखाओं में 70000 से भी अधिक लोग काम करते हैं। इसका वार्षिक व्यापार लगभग 20 खरब रूपयों (~ 45 बिलियन डॉलर्स) का है। कम्पनी का मुख्यालय अमेरिका में रेडमण्ड, वॉशिंगटन में स्थित है। इसकी स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल 1975 को की थी। इसका मुख्य उत्पाद विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा माईक्रोसॉफ्ट नाना प्रकार के सॉफ्टवेयर भी बनाती है। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और माइक्रोसॉफ़्ट · और देखें »

सहयोग

सहयोग (collaboration) का अर्थ दो या अधिक व्यक्तियों या संस्थाओं का मिलकर काम करना है। सहयोग की प्रक्रिया में ज्ञान का बारंबार तथा सभी दिशाओं में आदान-प्रदान होता है। यह एक समान लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में उठाया गया बुद्धि विषयक कार्य है। यह जरूरी नहीं है कि सहयोग के लिये नेतृत्व की आवश्यक होता है। परन्तु यह आवश्यकता नहीं है कि नेतृत्व का भी सहयोग नहीं होता है। सहयोग एक दुसरे के माध्यम से होता है। फिर भी आपसी सहयोग का होना बहुत जरुरी होता है। एक दुसरे को आगे बढाना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी संस्था के सहयोग करने से आपसी सहयोग कि संभावना बहुत अधिक होती है। फिर भी पारंपरिक या आर्थिक सहयोग का होना बहुत मायने रखता है। सहयोग कि भावना हर मनुष्य में होना चाहिए। और मैं दुसरो के सहयोग कर सकुँ। एक दुसरे के सहयोग से देश हो या मनुष्य कि जीवन में बढता रहता है। सहयोग भी कई प्रकार के होते हैं। आर्थिक हो या तकनिकी सहयोग इसके आदि और भी हो सकते हैं। परन्तु सहयोग एक विशिष्ट कार्य के रूप में होता है। तब पर भी घर हो या बाहर किसी जगह पर सहयोग का आदान-प्रदान किया जा सकता है। परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि रुपया से ही सहयोग किया जा सकता है। जीवन में मनुष्य का सहयोग एक कर्तत्व हि नहीं बल्कि मनुष्य की जीवन शैली में सहयोग का होना जरुरी है। सहयोग की कोई सीमा निर्धारित नहीं होता है जो कभी भी किसी व्यक्ति का सहयोग किसका मिल सके। तब पर भी अपने को एक सामान्य की भाँति जीवन में मनुष्य की सहयोग करना चाहिए। किसी संस्था हो या धर्म स्थान को आप सहयोग कर सकते हैं। चाहे हिन्दु की धर्म स्थान हो या मुस्लिम की किसी भी धर्म स्थान या संस्था या सोसाइटी में अपना सहयोग कर सकते हैं। किसी भी देश के नेता दुसरे देश जाते हैं तो वह एक दुसरे को आपसी सहयोग की भावना बनाता है। और दोनों देशों की आपस में सहयोग करता देखा जाता है। तब पर भी दोनों देश के बिच आपसी सहयोग का होना जरुरी होता है। सहयोग किसी भी क्षेत्र में आप दे सकते हैं। आर्थिक हो या तकनीकी एवं अन्य क्षेत्रों में आप सहयोग कर सकते हैं। सहयोग का मतलब होता है किसी भी प्रकार का हो सकता है। विकास हो या ऊर्जा या परमाणु और तकनीक आदि में सहयोग हो सकता है। और किसी भी देश के साथ एक दुसरे के लिए आप किसी भी क्षेत्र में आप सहयोग करने के लिए तैयार हो जाते हैं। क्योंकि सहयोग का अर्थ होता है। एक दुसरे का जब तक किसी भी देश दुसरे देश से सहयोग नहीं करते हैं। तब तक आगे नहीं बढ सकता है। और किसी भी देश चाहता है कि किसी भी देश से सहयोग बना रहे। तभी भी विकास हो सकता है। चाहे नेता हो या साधारण व्यक्ति कोई भी व्यक्ति चाहते हैं कि सहयोग बना रहे। और भारत कि बात है। तो भारत के लिए एक महत्वपुर्ण बात होता है कि किसी भी देश के लिए सहयोग बना होना। जिवन में किसी से भी सहयोग हो सकता है। परन्तु यह कहनाजरुरी नहीं है। कब किसका सहयोग कब मिल जायेगा। क्योंकि कोई किसी को नहीं जानते हैं कि किसका सहयोग किसको मिलेगा। और हर आदमी चाहते हैं कि मुझसे जितना हो सके सहयोग मैं करने के लिए तैयार रहता हुँ। सहयोग हर आदमी की भावना होना चाहिए। कि मैं सहयोग कर सकुँ। क्योंकि जीवन में क्या लेकर आये हैं। यही आदमी का एक मौका मिलता है कि मैं दुसरे का सहयोग कर सकुँ। चाहे अपना हो या पराया किसी को आप सहयोग कर सकते हैं। इसमें किसी पे सहयोग करने के लिये दबाब नहीं बनाया जाता है। क्योंकि सहयोग दबाब का जीज नहीं है। हर आदमी को कोई न कोई सहयोग करता है। चाहें आप कि जिवन में पत्नी हो या गाँव का लोग जरुर सहयोग करता है। यह जरुरी नहीं है कि आप का सहयोग गाँव का हि लोग कर सकते हैं। कहीं और का आदमी भी हो सकते हैं। सहयोग ही एक ऐसे शक्ति प्रदान करता है। जो आदमी को लक्ष्य तक पहुँचाता है। हर आदमी में सहयोग की भाबना होना चाहिए। मनुष्य ही एक ऐसे प्राणी है। जो हर किसी को सहयोग कर सकता है। क्योंकि सहयोग से किसी को सफलता मिलते हैं। तो उसे हमें सहयोग करना चाहिए। किसी भी तरह का सहयोग आप करना चाहते हैं। तो आप कर सकते हैं। सहयोग के लिए किसी को कोई दबाब नहीं दिया जाता है। जो अपनी श्रधा के अनुसार आप दे सकते हैं। लेकिन किसी भी संस्थान के लिये आप अपनी सहयोग का मापदंड आप पर निर्भल करता है। और मैं उसमें किस तरह का भागिदारी बन सके। हर किसी को सहयोग कि भावना होना चाहिए। क्योंकि सहयोग एक ऐसे बात नहीं है। जो दुसरो के लिये किया जा सकता है। परन्तु जब तक किसी भी संस्था के रूप में काम करती है। सहयोग हर आदमी को करना चाहिए। सहयोग से आदमी का मनोवल बदता है। सही समय पर किया गया काम अच्छा माने जाते हैं। सहयोग एक दुसरे के साथ मिलकर किया जाना चाहिए। परन्तु एक अपनी दिशा के अनुसार काम करना चाहिए। आज सहयोग के लिये अपना काम करता है। सहयोग हर गाँव या समाज में होता है। चाहें किसी भी जाति का हो सकता है। पर सहयोग सब कि करनी चहिए। और किसी भी प्रकार का आप को सहयोग करना चाहिए। सहयोग सबसे बड़ा मनुष्य के लिए महत्वपुर्ण काम है। जीवन के सारे पहलु में हमेश सहयोग का बहुत ही महत्त्वपुर्ण भुमिका होती है। हर हरह से मनुष्य का सहयोग करना चाहिए। सहयोग एक ऐसे काम के लिए जो दुसरे के लिए आगे आने का मौका मिल जाता है। सहयोग ही एक है जो हर देश, गाँव, समाज या किसी भी जाति वर्ग का आप सहयोग करते हैं। आपने देखा ही होगा कि जिस तरह का उत्तराखण्ड में बादल फटने से कितने आदमी का मौत हुआ है। उसी तरह समाज को आगे लाने के लिए लोग सहयोग कर रहे हैं। सहयोग एक वैसे चीज है जो हर प्रकार से आप सहयोग कर सकते हैं। जिस तरह का उत्तराखण्ड में हुआ है अगर आप इस में सहयोग नहीं किजिए गा तो किस में किजिए गा। यह बहुत बडी नुकसान हुआ है। देश के लिये। इस लिए सहयोग करना चाहिए। हर जाति धर्म के लिए सहयोग बहुत मैंने रखते हैं। गाँव हो या शहर कहीं पर भी आप किसी प्रकार का सहयोग कर सकते हैं। सहयोग के लिये कोइ पाबंधी नहीं है। किसी भी देश का आदमी कोइ भी देश में सहयोग कर सकता है। भारत में हि नहीं पूरे संसार में आप कहीं भी सहयोग कर सकते हैं। और किसी भी देश में कोइ आदमी सहयोग करना चाहते हैं। तो उस आदमी को कोइ नहीं रोक सकता सहयोग करने से चाहें सरकार हो या आम आदमी कुछ नहीं कर सकते हैं। किसी भी व्यक्ति को पर्सनल काम में बाँधा नहीं करना चाहिए। हर मनुष्य की जीवन में एक व्यक्तिगत रूप से अपनी कोई न कोई ख्याल रखता है। और किसी भी परिस्थिति में वह अपना काम करते रहते हैं। यही कारण होता है। जब लोगों की अपनी भावना होती है कि मैं दुसरो की सहयोग कर सकते हैं। तो इस में किसी को विरोध नहीं करना चाहिए। और जीवन में हर प्रकार का काम करना चाहिए। जो मनुष्य के लिये लाभदायक होती है। वही करना चाहिए। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और सहयोग · और देखें »

सामग्री प्रबन्धन प्रणालियों की सूची

यहाँ पर उल्लेखनीय सामग्री प्रबन्धन प्राणालियों की सूची दी गयी है। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और सामग्री प्रबन्धन प्रणालियों की सूची · और देखें »

सामग्री प्रबन्धन प्रणाली

सामग्री प्रबन्धन प्रणाली (content management system या CMS) ऐसा कम्प्यूटर अनुप्रयोग है जो भिन्न-भिन्न प्रकार के डिजिटल मिडिया व एलेक्ट्रानिक टेक्स्ट का सृजन करने, सम्पादन करने, प्रबन्धन करने, खोजने एवं प्रकाशित करने के काम आता है। प्रबन्ध करने के योग्य सामग्री में कम्प्यूटर संचिकाएँ, छबियाँ (इमेजेज), ऑडियो संचिकाएँ, विडियो संचिकाएँ, एलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज तथा वेब-सामाग्री आदि हो सकती है। "वेब कन्टेन्ट मनेजमेन्ट", "डिजिटल असेट मैनेजमेन्ट", "डिजिटल रेकार्ड्स् मैनेजमेन्ट", "एलेक्ट्रानिक कन्टेन्ट मैनेजमेन्ट" आदि इसके अन्य नाम हैं। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और सामग्री प्रबन्धन प्रणाली · और देखें »

सघन चक

सघन चक (सघन:कॉम्पैक्ट + चक (ती):डिस्क) या कॉम्पैक्ट डिस्क (इसे सीडी के रूप में भी जाना जाता है) एक प्रकाशीय चक होती है जिसमे आंकड़े अंकीय प्रारूप मे संचित रहते हैं। मूल रूप से इसका विकास ध्वनि रिकॉर्डिंग के संचय के लिए हुआ था, लेकिन बाद में इसका प्रयोग अन्य आंकड़ों के संचय के लिए भी किया जाने लगा। श्रृव्य चक (ऑडियो सीडी) तो अक्टूबर 1982 से व्यावसायिक रूप से उपलब्ध है। 2009 में भी यह श्रृव्य आंकड़ों के भौतिक भंडारण का मानक माध्यम बनी हुई हैं। सीडी का मानक या प्रसिद्ध व्यास (diameters) १२ सेंटीमीटर या १२० मिलीमीटर (4.7 in) होता है। जो कि ८० मिनट का डेटा (जानकारी) या लगभग ७०० मेगा बाइट डेटा (जानकारी) रखता है। और भी अन्य तरह कि कम व्यास कि भी सीडीया (मिनी सीडी) आती है। मिनी सीडी के विभिन्न 60 से 80 मिलीमीटर (2.4 - 3.1in) लेकर व्यास (diameters) है। शारीरिक विवरण सामान्य रूप से इस के चार भाग (परत) होते है। 200px A)(पहली परत):एक polycarbonate डिस्क परत धक्कों द्वारा बनाये एन्कोडेड डेटा रखती र्है। B)(दुसरी परत): एक चमकदार परत लेजर को प्रतिबिंबितं (reflect) करता है। C)(तीसरी परत):एक परत जो चमकदार परत (दुसरी परत) की रक्षा करती है। D)(चौथा परत):यह एक कलाकृति होती है जो डिस्क के शीर्ष पर मुद्रित होती है। ईस पर सीडी का नाम या कुछ चित्र आदि हो सकते है। E) यह सीडी को पद्ने (read) वाली लेजर होती है। एक सीडी मै डेटा का एक ही सर्पिल ट्रैक होता है, जिस पर सारा डेटा होत है। जो कि डिस्क के अंदर से बाहर कि ओर चक्कर दार होता है। यह सर्पिल ट्रैक होता है। सीडी प्लेयर सीडी पर धक्कों के रूप में संग्रहीत डेटा को खोजने और पढ़ने का काम है। सीडी प्लेयर के तीन बुनियादी घटक होते हैं: १) एक ड्राइव मोटर डिस्क spins. इस ड्राइव मोटर 200 और 500 rpm से ट्रैक को पढ़ती है। २) एक लेजर और एक लेंस प्रणाली: CD पर ध्यान केंद्रित करने और पढ़ने के लिये। ३) एक ट्रैकिंग प्रणाली लेजर: जिससे लेजर बीम सर्पिल ट्रैक का अनुसरण कर सके। 400px.

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और सघन चक · और देखें »

स्टोरेज एरिया नेटवर्क

एक स्टोरेज एरिया नेटवर्क (SAN) एक ढांचा है जो कि रिमोट कंप्यूटर उपकरणों (जैसे डिस्क सारिणी, टेप लाईब्रेरी तथा ऑप्टिकल ज्यूक बॉक्स) को सर्वर से इस ढंग से जोड़ता है कि सिस्टम स्थानीय ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि SAN की लागत और जटिलता कम हो रही है, लेकिन वे बड़े उद्यमों के बाहर सामान्य रूप से नहीं पाए जाते हैं। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और स्टोरेज एरिया नेटवर्क · और देखें »

सैप एजी

SAP AG यूरोप का सबसे बड़ा सॉफ़्टवेयर उद्यम है, जिसका मुख्यालय वाल्डोर्फ जर्मनी में है। यह अपने SAP ERP इंटरप्राईस रिसोर्स प्लानिंग सॉफ्टवेयर के लिए जाना जाता है। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और सैप एजी · और देखें »

हैवलेट-पैकर्ड

हैवलेट-पैकार्ड निगमित कंपनी (HP Inc.) जो कि मुख्त्य: एच-पी (HP) के नाम से जानी ‌जाती है, सूचना तकनीकी‌ की‌ एक अमेरिकी कंपनी है। यह कंपनी व्यक्तिगत कंप्यूटर (PC), प्रिंटर और संबंधित आपूर्ति, और तीन आयामी मुद्रण (3D प्रिंटिंग) समाधान विकसित करती है। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और हैवलेट-पैकर्ड · और देखें »

ज्ञान प्रबन्धन

ज्ञान प्रबन्धन के अन्तर्गत वे सारे कार्य आते हैं जो संस्थाओं द्वारा ज्ञान को पहचानने, उसके सृजन करने, उसे सम्यक रूप से प्रदर्शित करने, तथा उसके वितरण से सम्बन्ध रखते हैं। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और ज्ञान प्रबन्धन · और देखें »

वेब २.०

एक टैग क्लाउड (अपने आप में एक विशिष्ट Web 2.0 घटना) द्वारा प्रदर्शित Web 2.0 विषय "Web 2.0" शब्द सामान्यतः ऐसे वेब प्रोग्रामों/एप्लीकेशन्स के लिए प्रयुक्त होता है जो पारस्पारिक क्रियात्मक जानकारी बांटने, सूचनाओं के आदान प्रदान करने, उपयोगकर्ता को ध्यान में रख कर डिज़ाइन बनाने और वर्ल्ड वाइड वेब से जोड़ने की सुविधा प्रदान करते हैं। Web 2.0 के उदाहरणों में वेब आधारित कम्यूनिटी/समुदाय, होस्ट सर्विस, वेब प्रोग्राम, सोशल नेटवर्किंग साइट, वीडियो शेयरिंग साइट, wiki, ब्लॉग, तथा मैशप (दो या अधिक स्त्रोतों से जानकारी एकत्रित करके बनाया गया वेब पेज) व फोक्सोनोमी (टैगिंग) शामिल हैं। एक Web 2.0 साइट अपने उपयोगकर्ताओं को अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ वेबसाइट की सामग्री देखने या बदलने की अनुमति देती है जबकि नॉन-इंटरएक्टिव वेब साइटों के द्वारा उपयोगकर्ता किसी जानकारी को केवल उतना ही देख सकते हैं जितनी जानकारी उन्हें देखने के लिए उपलब्ध कराई जाती है। 2004 में ओ रेली मीडिया Web 2.0 सम्मेलन होने के कारण यह शब्द टिम ओ रेली से जुड़ा हुआ है। हालांकि शब्द से वर्ल्ड वाइड वेब के एक नए संस्करण का पता चलता है, यह किसी तकनीकी विशेषताओं को अपडेट करने का उल्लेख नहीं करता, अपितु एक एंड यूज़र/उपयोगकर्ता और सॉफ्टवेयर डेवलपर द्वारा वेब को प्रयोग करने के तरीकों में आये बदलावों को परिलक्षित करता है। क्या Web 2.0 पहली वेब प्रौद्योगिकियों से गुणात्मक रूप से अलग है - यह चुनौती वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कारक टिम बर्नर्स ली द्वारा दी गयी है जो कि इस शब्द को"शब्दजाल का एक हिस्सा" मानते हैं - क्योंकि उनके अनुसार वेब पहले से ही इन सब विशेषताओं को प्रदर्शित करता है। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और वेब २.० · और देखें »

इंटरनेट पोर्टल

याहू-जागरण का हिन्दी में वेब-पोर्टल का स्क्रीनशॉट। पोर्टल इंटरनेट और विश्वव्यापी वेब के संदर्भ में जालस्थलों (वेबसाइट्स) के समूह को कहा जाता है। पोर्टल का शाब्दिक अर्थ होता है प्रवेशद्वार। एक पोर्टल वास्तव में स्वयं भी एक जालस्थल होता है, जिससे दूसरे कई अन्य संबंधित जालस्थलों पर पहुंचा जा सकता है। इंटरनेट से जुड़ने पर कई प्रकार के पोर्टल मिलते हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। ३ जून २०१० ये अंतर्जाल के अथाह सागर में एक लंगर की तरह काम करता है। इन पर विभिन्न स्त्रोतों से जानकारियां जुटाकर व्यवस्थित रूप में उपलब्ध करायी जाती हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर कई तरह की सेवाएं भी दी जाती हैं, जैसे कई पोर्टल पर उपयोक्ताओं को सर्च इंजन उपलब्ध कराया जाता है, इसके अलावा, कम्युनिटी चैट फोरम, निजी गृह-पृष्ठ (होम पेज) और ईमेल की सुविधाएं भी दी गई होती हैं। पोर्टल पर समाचार, स्टॉक मूल्य और फिल्म आदि की गपशप भी देख सकते हैं। कुछ सार्वजनिक वेब पोर्टलों के उदाहरण हैं: एओएल, आईगूगल, एमएसएन, याहू आदि। ऐतिहासिक रूप में पोर्टल का प्रयोग किसी द्वार, इमारत या अन्य संरचना के मुख द्वार रूप में किया जाता था, जिसका शाब्दिक अर्थ था वहां प्रवेश करने के लिए एक प्रभावी मार्ग। मोटे तौर पर वेब पोर्टल उपयोक्ताओं को आधारभूत जानकारी उपलब्ध कराता है। साथ ही इसके माध्यम से विभिन्न अन्य साइट्स तक पहुंच सकते हैं। एक विशेष सुविधा यह है कि एक पोर्टल पर उपयोक्ता अपना स्वयं का कैलेंडर तैयार कर सकते हैं और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अनुस्मारक (रिमाइंडर) भी बना सकते हैं। उपयोक्ता अपना पोर्टल तैयार कर उसमें अपनी रुचियों, कार्य, यात्राओं आदि के बारे में भी पाठ को पृथक-पृथक रूप में डाल सकते हैं। इसी तरह प्रशासन नागरिकों को अपने पोर्टल के माध्यम से मौसम की जानकारी उपलब्ध करा सकता है। साथ ही उसमें वहां की खबरें और शेष सरकारी जानकारी भी हो सकती हैं। इसमें सरकार के प्रतीक चिह्न्, भाषण, उपभोक्ता सेवाएं और कर, आदि से संबंधित जानकारी भी शामिल हो सकती हैं। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और इंटरनेट पोर्टल · और देखें »

काग़ज़

कागज का पुलिन्दा चीन में कागज का निर्माण कागज एक पतला पदार्थ है जिस पर लिखा या प्रिन्ट किया जाता है। कागज मुख्य रूप से लिखने और छपाई के लिए प्रयुक्त होता है। यह वस्तुओं की पैकेजिंग करने के काम भी आता है। मानव सभ्यता के विकास में कागज का बहुत बड़ा योगदान है। गीले तन्तुओं (फाइबर्स्) को दबाकर एवं तत्पश्चात सुखाकर कागज बनाया जाता है। ये तन्तु प्राय: सेलुलोज की लुगदी (पल्प) होते हैं जो लकड़ी, घास, बांस, या चिथड़ों से बनाये जाते हैं। पौधों में सेल्यूलोस नामक एक कार्बोहाइड्रेट होता है। पौधों की कोशिकाओं की भित्ति सेल्यूलोज की ही बनी होतीं है। अत: सेल्यूलोस पौधों के पंजर का मुख्य पदार्थ है। सेल्यूलोस के रेशों को परस्पर जुटाकर एकसम पतली चद्दर के रूप में जो वस्तु बनाई जाती है उसे कागज कहते हैं। कोई भी पौधा या पदार्थ, जिसमें सेल्यूलोस अच्छी मात्रा में हो, कागज बनाने के लिए उपयुक्त हो सकता है। रुई लगभग शुद्ध सेल्यूलोस है, किंतु कागज बनाने में इसका उपयोग नहीं किया जाता क्योंकि यह महँगी होती है और मुख्य रूप से कपड़ा बनाने के काम में आती है। परस्पर जुटकर चद्दर के रूप में हो सकने का गुण सेल्यूलोस के रेशों में ही होता है, इस कारण कागज केवल इसी से बनाया जा सकता है। रेशम और ऊन के रेशों में इस प्रकार परस्पर जुटने का गुण न होने के कारण ये कागज बनाने के काम में नहीं आ सकते। जितना अधिक शुद्ध सेल्यूलोस होता है, कागज भी उतना ही स्वच्छ और सुंदर बनता है। कपड़ों के चिथड़े तथा कागज की रद्दी में लगभग शतप्रतिशत सेल्यूलोस होता है, अत: इनसे कागज सरलता से और अच्छा बनता है। इतिहासज्ञों का ऐसा अनुमान है कि पहला कागज कपड़ों के चिथड़ों से ही चीन में बना था। पौधों में सेल्यूलोस के साथ अन्य कई पदार्थ मिले रहते हैं, जिनमें लिग्निन और पेक्टिन पर्याप्त मात्रा में तथा खनिज लवण, वसा और रंग पदार्थ सूक्ष्म मात्राओं में रहते हैं। इन पदार्थों को जब तक पर्याप्त अंशतक निकालकर सूल्यूलोस को पृथक रूप में नहीं प्राप्त किया जाता तब तक सेल्यूलोस से अच्छा कागज नहीं बनाया जा सकता। लिग्निन का निकालना विशेष आवश्यक होता है। यदि लिग्निन की पर्याप्त मात्रा में सेल्यूलोस में विद्यमान रहती है तो सेल्यूलोस के रेशे परस्पर प्राप्त करना कठिन होता है। आरंभ में जब तक सेल्यूलोस को पौधों से शुद्ध रूप में प्राप्त करने की कोई अच्छी विधि ज्ञात नहीं हो सकी थी, कागज मुख्य रूप से फटे सूती कपड़ों से ही बनाया जाता था। चिथड़ों तथा कागज की रद्दी से यद्यपि कागज बहुत सरलता से और उत्तम कोटि का बनता है, तथापि इनकी इतनी मात्रा का मिल सकना संभव नहीं है कि कागज़ की हामरी पूरी आवश्यकता इनसे बनाए गए कागज से पूरी हो सके। आजकल कागज बनाने के लिए निम्नलिखित वस्तुओं का उपयोग मुख्य रूप से होता है: चिथड़े, कागज की रद्दी, बाँस, विभिन्न पेड़ों की लकड़ी, जैसे स्प्रूस और चीड़, तथा विविध घासें जैसे सबई और एस्पार्टो। भारत में बाँस और सबई घास का उपयोग कागज बनाने में मुख्य रूप से होता है। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और काग़ज़ · और देखें »

क्लाउड कम्प्यूटिंग

क्लाउड कम्प्यूटिंग का कांसेप्ट क्लाउड कम्यूटिंग (Cloud Computing) या मेघ संगणना वास्तव में इंटरनेट-आधारित प्रक्रिया और कंप्यूटर ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल है। गूगल एप्स क्लाउड कंप्यूटिंग का एक उदाहरण है जो बिजनेस ऐप्लीकेशन ऑनलाइन मुहैया कराता है और वेब ब्राउजर का इस्तेमाल कर इस तक पहुंचा जा सकता है। इंटरनेट पर सर्वरों में जानकारियाँ (अनुप्रयोग, वेब पेजेस, प्रोग्राम इत्यादि सभी) सदा सर्वदा के लिए भंडारित रहती हैं और ये उपयोक्ता के डेस्कटॉप, नोटबुक, गेमिंग कंसोल इत्यादि पर आवश्यकतानुसार अस्थाई रूप से संग्रहित रहती हैं। इसे थोड़ा विस्तारित और सरल रूप में कहें तो सीधी सी बात है कि अब तक जो सॉफ्टवेयर प्रोग्राम आप स्थानीय रूप से अपने कम्प्यूटर और लैपटॉप-नोटबुक पर संस्थापित करते रहे थे, अब इनकी कतई आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि ये सब सॉफ्टवेयर अब आपको वेब सेवाओं के जरिए मिला करेंगी। वेब होस्टिंग के क्षेत्र में भी क्लाउड का उपयोग कर नवीनतम प्रकार की वेब होस्टिंग सेवा क्लाउड होस्टिंग प्रस्तुत की गई है। यही नहीं, गूगल गियर जैसे अनुक्रमों के जरिए आपको इस तरह की बहुत सारी सुविधाएं ऑफ़लाइन भी मिला करेंगीं। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और क्लाउड कम्प्यूटिंग · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मशीन निगम

--> -->, इसका उपनाम है, बहुराष्ट्रीय कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी है और परामर्शी (consulting) निगम (corporation) का मुख्यालय अर्मोंक, न्यू यार्क (Armonk, New York), सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका में है। १९ वीं शताब्दी के अनवरत इतिहास के साथ सुचना प्रोद्यौगिकी कंपनियों में से यह एक है आई बी एं कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेर बनाता और बेचता है और मेंफ्रम कंप्यूटर (mainframe computer) से नानो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र तक आधार भुत सेवाएं, होस्टिंग सेवाएं (hosting services) और परामर्शी सेवाएं (consulting services) भी प्रदान करता है। आई बी एं अपने हाल ही के इतिहास के कारण 388,000 कर्मचारियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर कंपनी के रूप में जाना जाता है, आई बी एं विश्व की सबसे बड़ी सुचना प्रौद्योगिकी नियोजक है।हेवलेट पेकार्ड (Hewlett-Packard) के गिरने के बावजूद 2006, तक के कुल आय में यह सबसे अधिक लाभदायक रहा। अमेरिका पर आधारित अन्य प्रोद्यौगिकी कंपनी में आई बी एं सबसे अधिक पेटंट है। तक़रीबन १७० देशों में इसके इंजिनियर और परामर्शी हैं और आई बी एं अनुसन्धान (IBM Research) के लिए दुनिया भर में आठ प्रयोगशालाएं हैं। आई बी एं के कर्मचारियों ने तीन नोबेल पुरस्कार, चार टूरिंग पुरूस्कार (Turing Award), पाँच राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी पदक (National Medals of Technology) और पाँच राष्ट्रीय विज्ञानं पदक (National Medals of Science) अर्जित की है। पिछले वर्षों में आई बी एं चिप निर्माता के रूप में दुनिया के शीर्ष २० अर्धचालक बिक्री नेता (Worldwide Top 20 Semiconductor Sales Leaders) में आता है और 2007 में दुनिया भर के बृहत् सॉफ्टवेर कंपनियों में आई बी एं का दूसरा स्थान था। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मशीन निगम · और देखें »

अंतरजाल

अंतरजाल का आंशिक मैप, १५ जनवरी २००५। प्रत्येक पंक्ति को दो नोड्स के बीच खींचा जाता है, आईपी पते जोड़ने से। रेखा की लंबाई नोड्स के बीच समय की देरी (पिंग) को दर्शाती है मानचित्र २००५ में डेटा संग्रह के लिए उपलब्ध कक्षा सी नेटवर्क के ३०% से कम का प्रतिनिधित्व करता है। रेखा रंग आरएफसी १९१८ के अनुसार उसके स्थान से मेल खाती है। अंतरजाल (इंटरनेट) (Internet आई पी ए: ɪntəˌnɛt) विष्व में डिवाइसों को लिंक करने के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल सूट (टीसीपी / आईपी) का उपयोग करने वाले इंटरकनेक्टेड कंप्यूटर नेटवर्क की वैश्विक प्रणाली है। यह नेटवर्क का एक नेटवर्क है जिसमें निजी, सार्वजनिक, शैक्षिक, व्यवसाय और वैश्विक नेटवर्क के सरकारी नेटवर्क शामिल हैं, जो कि इलेक्ट्रॉनिक, वायरलेस, और ऑप्टिकल नेटवर्किंग प्रौद्योगिकियों की व्यापक श्रेणी से जुड़ा हुआ है। इंटरनेट में सूचना संसाधनों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला है, जैसे इंटर लिंक किए गए हाइपरटेक्स्ट दस्तावेज़ और वर्ल्ड वाइड वेब (डबल्युडबल्युडबल्यु), इलेक्ट्रॉनिक मेल, टेलीफ़ोनी और फ़ाइल साझाकरण के अनुप्रयोग। १९६० के दशक में इंटरनेट नेटवर्क की उत्पत्ति संयुक्त राज्य संघीय सरकार द्वारा कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से मज़बूत, गलती-सहिष्णु संचार के निर्माण के लिए शुरू की गई थी। १९९० के शुरुआती दिनों में वाणिज्यिक नेटवर्क और उद्यमों को जोड़ने से आधुनिक इंटरनेट पर संक्रमण की शुरुआत हुई, और तेजी से वृद्धि के कारण संस्थागत, व्यक्तिगत और मोबाइल कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े थे। २००० के दशक के अंत तक, इसकी सेवाओं और प्रौद्योगिकियों को रोजमर्रा की जिंदगी के लगभग हर पहलू में शामिल किया गया था। टेलीफ़ोनी, रेडियो, टेलीविज़न, पेपर मेल और अखबारों सहित अधिकांश पारंपरिक संचार मीडिया, ईमेल द्वारा पुनर्निर्मित, पुनर्निर्धारित, या इंटरनेट से दूर किए जाने वाले ईमेल सेवाओं, इंटरनेट टेलीफ़ोनी, इंटरनेट टेलीविजन, ऑनलाइन संगीत, डिजिटल समाचार पत्र, और वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइटें अखबार, पुस्तक, और अन्य प्रिंट प्रकाशन वेबसाइट प्रौद्योगिकी के अनुकूल हैं, या ब्लॉगिंग, वेब फ़ीड्स और ऑनलाइन समाचार एग्रीगेटर्स में पुन: स्थापित किए जा रहे हैं। इंटरनेट ने त्वरित मैसेजिंग, इंटरनेट फ़ौरम और सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से व्यक्तिगत इंटरैक्शन के नए रूपों को सक्षम और त्वरित किया है। ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं और छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के लिए ऑनलाइन खरीदारी तेजी से बढ़ी है, क्योंकि यह कंपनियों को एक बड़े बाजार की सेवा या पूरी तरह से ऑनलाइन वस्तुओं और सेवाओं को बेचने के लिए अपनी "ईंट और मोर्टार" उपस्थिति बढ़ाने में सक्षम बनाता है। इंटरनेट पर व्यापार से व्यापार और वित्तीय सेवाओं को पूरे उद्योगों में आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ता है। इंटरनेट का उपयोग या उपयोग के लिए तकनीकी कार्यान्वयन या नीतियों में कोई केंद्रीकृत शासन नहीं है; प्रत्येक घटक नेटवर्क अपनी नीतियाँ निर्धारित करता है। इंटरनेट, इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस (आए पी एड्रेस), स्पेस और डोमेन नेम सिस्टम (डी एन एस) में दो प्रमुख नाम रिक्त स्थान की केवल अति परिभाषा परिभाषाएँ एक रखरखाव संगठन, इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नाम और नंबर (आए सी ए एन एन)। मुख्य प्रोटोकॉल के तकनीकी आधारभूत और मानकीकरण, इंटरनेट इंजीनियरिंग टास्क फ़ोर्स (आए ई टी एफ़) की एक गतिविधि है, जो कि किसी भी गैर-लाभप्रद संगठन के साथ संबद्ध अंतरराष्ट्रीय सहभागी हैं, जो किसी को भी तकनीकी विशेषज्ञता में योगदान दे सकते हैं। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और अंतरजाल · और देखें »

उद्यम संसाधन आयोजना

उद्यम संसाधन आयोजना या एंटरप्राइज़ रीसोर्स प्लैनिंग (अंग्रेज़ी:Enterprise Resource Planning) एक ऐसा कम्प्यूटर सौफ्टवेयर होता है जो कि किसी भी उद्योग या संस्थान में होने वाले करीब करीब हर काम को करने में मदद करता है। संस्था चाहे सरकारी हो या निजी, चाहें कोई स्कूल हो या बैंक हो या कार बनाने की फैक्ट्री या टेलिफोन कम्पनी या रेल सेवा या पुलिस सेवा या कोई भी दूसरी संस्था, ऐसे बहुत सारे काम होते है जो अगर कम्प्यूटर की मदद से किये जायें तो बहुत जल्दी हो जाते हैं। काम ना सिर्फ जल्दी होते है बल्कि गलतियां भी नहीं होती हैं। .

नई!!: उद्यम सामग्री प्रबंधन (एंटरप्राइज़ कंटेंट मैनेजमेंट) और उद्यम संसाधन आयोजना · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »