लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्साह (फॉण्ट)

सूची उत्साह (फॉण्ट)

उत्साह विंडोज़ विस्टा, विंडोज़ ७ तथा विंडोज़ सर्वर २००८ में प्रयुक्त एक ओपनटाइप यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट है। यह सर्वप्रथम विंडोज़ विस्टा में आया था। यह मुख्यतः दस्तावेजों में हिन्दी टैक्स्ट के प्रदर्शन हेतु बनाया गया है। उत्साह एक स्पष्ट रूप से पठनीय फॉण्ट है जो कि स्क्रीन रीडिंग हेतु उपयुक्त है। यह हूबहू कृतिदेव १० फॉण्ट जैसा दिखता है। उत्साह में देवनागरी के कुछ संयुक्ताक्षरों के वर्णखण्ड (ग्लिफ) नहीं हैं जैसे शृ, ंक आदि जिस कारण यह संस्कृत टैक्स्ट के प्रदर्शन एवं मुद्रण हेतु उपयुक्त नहीं। .

6 संबंधों: देवनागरी, मुद्रलिपि, संस्कृत भाषा, विंडोज़ 7, विंडोज़ विस्टा, कृतिदेव (फॉण्ट)

देवनागरी

'''देवनागरी''' में लिखी ऋग्वेद की पाण्डुलिपि देवनागरी एक लिपि है जिसमें अनेक भारतीय भाषाएँ तथा कई विदेशी भाषाएं लिखीं जाती हैं। यह बायें से दायें लिखी जाती है। इसकी पहचान एक क्षैतिज रेखा से है जिसे 'शिरिरेखा' कहते हैं। संस्कृत, पालि, हिन्दी, मराठी, कोंकणी, सिन्धी, कश्मीरी, डोगरी, नेपाली, नेपाल भाषा (तथा अन्य नेपाली उपभाषाएँ), तामाङ भाषा, गढ़वाली, बोडो, अंगिका, मगही, भोजपुरी, मैथिली, संथाली आदि भाषाएँ देवनागरी में लिखी जाती हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थितियों में गुजराती, पंजाबी, बिष्णुपुरिया मणिपुरी, रोमानी और उर्दू भाषाएं भी देवनागरी में लिखी जाती हैं। देवनागरी विश्व में सर्वाधिक प्रयुक्त लिपियों में से एक है। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की एक ट्राम पर देवनागरी लिपि .

नई!!: उत्साह (फॉण्ट) और देवनागरी · और देखें »

मुद्रलिपि

फॉण्ट (मुद्रलिपि) या टाइप फ़ेस अक्षरों के लिखने की अलग अलग शैलियाँ हैं जो छापे की लिखावट को विभिन्नता और सौंदर्य प्रदान करते हैं। .

नई!!: उत्साह (फॉण्ट) और मुद्रलिपि · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: उत्साह (फॉण्ट) और संस्कृत भाषा · और देखें »

विंडोज़ 7

Windows 7 (विंडोज़ 7) माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ परिवार का एक संचालन प्रणाली है। यह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 23 अक्टूबर 2009 को जारी किया गया नया ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसे अपने पिछले संचालन प्रणाली ‘विस्टा’ से ज्यादा यूज़र फ्रेंडली बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने कई सुधार किए हैं। विंडोज़ 7 तैयार करने में इतिहास के सबसे बड़े परीक्षण कार्यक्रम का सहारा लिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि उसके इतिहास का यह सबसे सरल और बेहतरीन ऑपरेटिंग सिस्टम है। .

नई!!: उत्साह (फॉण्ट) और विंडोज़ 7 · और देखें »

विंडोज़ विस्टा

विंडोज़ विस्टा माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम की श्रृंखला की सबसे नई कड़ी है और संभवतः विंडोज़ ९५ के पश्चात सबसे क्रांतिकारी भी। हालाँकि विस्टा ऑपरेटिंग सिस्टम को अधिक लोकप्रियता उसके त्रिआयामी ग्राफिक्स स्वरूप और विभिन्न डेस्कटॉप ऍनीमेशन की वजह से मिली है लेकिन वास्तव में यह माइक्रोसॉफ्ट की ओर से जारी किया गया अब तक का सबसे सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम भी माना जा रहा है। संचार और नेटवर्किंग के लिहाज से भी यह अपने से पिछले आपरेटिंग सिस्टम की तुलना में ज्यादा क्षमतावान है। विस्टा के लिए हिंदी समर्थन भी पूरी तरह उपलब्ध है और हिंदी लैंग्वेज इंटरफेस पैक (LIP) के माध्यम से विंडोज़ विस्टा को पूरी तरह हिंदी के रंग में रंगा जा सकता है। .

नई!!: उत्साह (फॉण्ट) और विंडोज़ विस्टा · और देखें »

कृतिदेव (फॉण्ट)

कृतिदेव एक नॉन-यूनिकोड भारतीय भाषायी फॉण्ट शृँखला है। यह डीटीपी तथा ग्राफिक्स के कार्य में बहुतायत में उपयोग होता है। कृतिदेव हिन्दी के अतिरिक्त गुरुमुखी, गुजराती, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया आदि लिपियों हेतु उपलब्ध है। .

नई!!: उत्साह (फॉण्ट) और कृतिदेव (फॉण्ट) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »