लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर बंगाल

सूची उत्तर बंगाल

उत्तर बंगाल (बांग्ला: উত্তরবঙ্গ) शब्द का इस्तेमाल बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों के लिए किया जाता है। बांग्लादेश के भाग में प्राय: राजशाही और रंगपुर मण्डल/उप-मण्डल आते हैं। आम तौर पर यह जमुना नदी के पश्चिम और पद्मा नदी के उत्तर में पड़ने वाला क्षेत्र है। पश्चिम बंगाल भाग में इसका अभिप्राय कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा ज़िलों से है। बिहार भाग में किशनगंज जिला शामिल है। इसमें दार्जिलिंग हिल्स के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। परंपरागत रूप से, हुगली नदी पश्चिम बंगाल को दक्षिण और उत्तरी बंगाल में विभाजित करती है और फिर उत्तरी बंगाल पुन: तराई और दोआर क्षेत्रों में विभाजित होता है। श्रेणी:पश्चिम बंगाल का भूगोल श्रेणी:बांग्लादेश.

17 संबंधों: तराई क्षेत्र, दार्जिलिंग, दक्षिण दिनाजपुर जिला, दोआर, पश्चिम, बांग्लादेश, बाङ्ला भाषा, बिहार, मालदा जिला, रनपुरा जिला, राजशाही विभाग, हुगली नदी, जमुना नदी, बांग्लादेश, जलपाईगुड़ी जिला, किशनगंज जिला, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर जिला

तराई क्षेत्र

तराई क्षेत्र भारत, नेपाल एवं भूटान में स्थित हिमालय के आधार के दक्षिण में स्थित क्षेत्रों को कहते हैं। यह क्षेत्र पश्चिम में यमुना नदी से लेकर पूरब में ब्रह्मपुत्र नदी तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में भूमि नम है तथा इस क्षेत्र में घास के मैदान एवं वन हैं। तराई क्षेत्र के उत्तरी भाग भाभर क्षेत्र कहलाता है। तराई क्षेत्र की भूमि के अन्दर मिट्टी और बालू की एक के बाद एक परते हैं। यहाँ पर जल-स्तर बहुत उपर है। इस क्षेत्र की नदियों में मानसून के समय प्राय: बाढ़ आ जाती है। तराई क्षेत्र के नीचे (दक्षिण में) गंगा-यमुना-ब्रह्मपुत्र का मैदानी क्षेत्र स्थित है। तराई का अर्थ समतल भूमि होता है। और अर्थ मधेस भी होता है। पिछले 1 दशक में नेपालमे तराई मधेश नाम से 1 दर्जन से भी अधिक राजनितिक दल दर्ता हुए है। उनमे से अधिकतर अभी के नेपालके सम्भिधान सभा में प्रतिनिधित्व करते है। कुछ मधेसी दल के नाम:मधेसी फोरम, तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी, सद्भावना पार्टी, तराई मधेश राष्टीय अभियान। उनका मुद्दा मधेशियो हक अधिकार संबिधान सभा से सुनिश्चित करवाना है। मधेश के लोग राजनितिक रूप से पिछड़े है। नेपाली सेना मधेसी की उपस्थिति 2% से भी कम है। और यही स्थिति कुटनीतिक पदों पर भी है। मधेसी लोग अधिकतर भारत के यूपी विहार मूल के है। उसकेवाद अन्य राज्य से सम्बंधित है जैसे बंगाल पंजाब राजस्थान का नंबर आता है। .

नई!!: उत्तर बंगाल और तराई क्षेत्र · और देखें »

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग भारत के राज्य पश्चिम बंगाल का एक नगर है। यह नगर दार्जिलिंग जिले का मुख्यालय है। यह नगर शिवालिक पर्वतमाला में लघु हिमालय में अवस्थित है। यहां की औसत ऊँचाई २,१३४ मीटर (६,९८२ फुट) है। दार्जिलिंग शब्द की उत्त्पत्ति दो तिब्बती शब्दों, दोर्जे (बज्र) और लिंग (स्थान) से हुई है। इस का अर्थ "बज्रका स्थान है।" भारत में ब्रिटिश राज के दौरान दार्जिलिंग की समशीतोष्ण जलवायु के कारण से इस जगह को पर्वतीय स्थल बनाया गया था। ब्रिटिश निवासी यहां गर्मी के मौसम में गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आते थे। दार्जिलिंग अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर यहां की दार्जिलिंग चाय के लिए प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग की दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे एक युनेस्को विश्व धरोहर स्थल तथा प्रसिद्ध स्थल है। यहां की चाय की खेती १८०० की मध्य से शुरु हुई थी। यहां की चाय उत्पादकों ने काली चाय और फ़र्मेन्टिंग प्रविधि का एक सम्मिश्रण तैयार किया है जो कि विश्व में सर्वोत्कृष्ट है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे जो कि दार्जिलिंग नगर को समथर स्थल से जोड़ता है, को १९९९ में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। यह वाष्प से संचालित यन्त्र भारत में बहुत ही कम देखने को मिलता है। दार्जिलिंग में ब्रिटिश शैली के निजी विद्यालय भी है, जो भारत और नेपाल से बहुत से विद्यार्थियों को आकर्षित करते हैं। सन १९८० की गोरखालैंड राज्य की मांग इस शहर और इस के नजदीक का कालिम्पोंग के शहर से शुरु हुई थी। अभी राज्य की यह मांग एक स्वायत्त पर्वतीय परिषद के गठन के परिणामस्वरूप कुछ कम हुई है। हाल की दिनों में यहां का वातावरण ज्यादा पर्यटकों और अव्यवस्थित शहरीकरण के कारण से कुछ बिगड़ रहा है। .

नई!!: उत्तर बंगाल और दार्जिलिंग · और देखें »

दक्षिण दिनाजपुर जिला

दक्षिण दिनाजपुर भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल का एक प्रशासकीय जिला है। श्रेणी:पश्चिम बंगाल श्रेणी:पश्चिम बंगाल के जिले.

नई!!: उत्तर बंगाल और दक्षिण दिनाजपुर जिला · और देखें »

दोआर

दोआर या डूआर (बंगाली: ডুয়ার্স, नेपाली: डुवर्स) भूटान के आसपास पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ के मैदान पूर्वी हिमालय की तलहटी को कहते हैं। दुआर का मतलब नेपाली, असमिया, मैथिली, भोजपुरी, मगही और बंगाली भाषाओं में दरवाज़ा होता है और यह क्षेत्र भारत से भूटान के लिए प्रवेश द्वार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पुराने ज़माने में भूटान के लोग मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ १८ मार्ग या द्वार के माध्यम से संपर्क कर सकते थे। संकोश नदी द्वारा पूर्वी और पश्चिमी दोआर में विभाजित यह ८८०० वर्ग कि॰मी॰ का क्षेत्र है। पश्चिमी दोआर बंगाल दोआर और पूर्वी दोआर असम दोआर के रूप में जाना जाता है। श्रेणी:पश्चिम बंगाल श्रेणी:भारत के क्षेत्र.

नई!!: उत्तर बंगाल और दोआर · और देखें »

पश्चिम

पश्चिम दिशा दिखाता एक कम्पास पश्चिम सामान्य: एक संज्ञा, विशेषण या क्रियाविशेषण है जो एक दिशा या भूगोल की ओर इंगित करता है। पश्चिम, चार प्रमुख दिशाओं मे से एक है साथ ही यह कुतुबनुमा के दिशासंकेतों मे से भी एक प्रमुख संकेत है। यह पूर्व का विपरीत है और उत्तर और दक्षिण के लंबवत होता है। मानकानुसार एक मानचित्र के बाईं ओर पश्चिम होता है। पश्चिम की ओर नौगमन (नेविगेशन) हेतु, कुतुबनुमा (कम्पास) के दिगंश को 270° पर बिठाना (सेट करना) पड़ता है। पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम दिशा की विपरीत दिशा मे घूमती है, इसलिए सूर्य इस दिशा मे अस्त होता है। श्रेणी:दिशाएँ.

नई!!: उत्तर बंगाल और पश्चिम · और देखें »

बांग्लादेश

बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला) ("गणप्रजातन्त्री बांग्लादेश") दक्षिण जंबूद्वीप का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलती है; दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” बंग या “বাংলা” बांग्ला है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया। पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किमी (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ। स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में 13 राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में 93वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान 4था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था, सार्क और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।.

नई!!: उत्तर बंगाल और बांग्लादेश · और देखें »

बाङ्ला भाषा

बाङ्ला भाषा अथवा बंगाली भाषा (बाङ्ला लिपि में: বাংলা ভাষা / बाङ्ला), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फ़ैले हैं। .

नई!!: उत्तर बंगाल और बाङ्ला भाषा · और देखें »

बिहार

बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सबसे पिछड़े योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। .

नई!!: उत्तर बंगाल और बिहार · और देखें »

मालदा जिला

मालदा মালদা भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय मालदा टाउन है। .

नई!!: उत्तर बंगाल और मालदा जिला · और देखें »

रनपुरा जिला

राजशाही उपक्षेत्र का एक जिला। श्रेणी:राजशाही उपक्षेत्र के जिले.

नई!!: उत्तर बंगाल और रनपुरा जिला · और देखें »

राजशाही विभाग

राजशाही बांग्लादेश का एक उपक्षेत्र है इसका मुख्यालय राजशाही है। इस उपक्षेत्र या प्रान्त में १६ जिले हैं। बोगरा, दीनाजपुर, गाईबांधा, जयपुरहट, कुरीग्राम, लालमुनीरहाट, नौगाँव, नटोरे, नवाबगंज, नीलफामरी, पबना, पंचगढ़, राजशाही, रनपुर, सिराजगंज, ठाकुरगाँव। श्रेणी:बांग्लादेश के विभाग श्रेणी:राजशाही विभाग.

नई!!: उत्तर बंगाल और राजशाही विभाग · और देखें »

हुगली नदी

हुगली (बांग्ला - হুগলী) भारत की एक नदी है। .

नई!!: उत्तर बंगाल और हुगली नदी · और देखें »

जमुना नदी, बांग्लादेश

बांग्लादेश की मुख्य नदियां, जमुना सहित जमुना नदी (बांग्ला: যমুনা जोमुना) बांग्लादेश की तीन मुख्य नदियों में से एक है। यह भारत से बांग्लादेश को बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी की मुख्य धारा है। जमुना नदी दक्षिण को बहती है और गोआलुंडो घाट में पद्मा नदी में मिल जाती है। आगे पद्मा में मिलने के बाद चांदपुर जिला में यह मेघना नदी में मिल जाती है। इसका पूर्ण जल बंगाल की खाड़ी में मेघना नदी के रूप में मिलता है। नदी की औसत गहरायी है एवं अधिकतम गहरायी है.

नई!!: उत्तर बंगाल और जमुना नदी, बांग्लादेश · और देखें »

जलपाईगुड़ी जिला

जलपाईगुङी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल का एक प्रशासकीय जिला है। यह पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित है और इस जिले के अन्तरगत् जलदापाडा राष्ट्रीय उद्धान आता है। न्युजलपाईगुडी उत्तर बंगाल की सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है व उत्तर पूर्वी सीमान्त रेलवे की एक मन्डलीय रेलवे स्टेशन है जो इसी जिले के अधीन आता है।भारत की कुछ प्रमुख रेलगाडियां यहां से होकर ही असम के लिए जाती है। कुछ प्रमुख रेलगाडियां इस प्रकार हैःराजधानी एक्सप्रेस शताब्दी एक्सप्रेस कामरूप एक्सप्रेस कंचनजंघा एक्सप्रेस कंचनकन्या एक्सप्रेस दार्जिलिन्ग मेल इत्यादि। श्रेणी:पश्चिम बंगाल के जिले.

नई!!: उत्तर बंगाल और जलपाईगुड़ी जिला · और देखें »

किशनगंज जिला

किशनगंज बिहार का एक जिला है। बिहार की राजधानी पटना से 425 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित यह जगह पहले कृष्‍णाकुंज के नाम से जाना जाता था। बंगाल, नेपाल और बंगलादेश की सीमा से सटा किशनगंज पहले पूर्णिया जिले का अनुमंडल था। बिहार सरकार ने 14 जनवरी 1990 को इसे पूर्ण रूप से जिला घोषित कर दिया। पर्यटन की दृष्टि से यहां पर पर्यटक खगरा मेला, नेहरु शांति पार्क, चुर्ली किला जैसे जगह घूम सकते हैं। यहां से पानीघाट, गंगटोक, कलिंगपोंग, दाजर्लिंग जैसे पर्यटन स्‍थल भी कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां का मुख्यालय किशनगंज है। श्रेणी:बिहार के जिले.

नई!!: उत्तर बंगाल और किशनगंज जिला · और देखें »

कूचबिहार

कूचबिहार (কোচবিহার জেলা, राजबंग्शी/कामतापुरी: কোচবিহার) भारत के पश्चिम बंगाल प्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित एक जिला है। सन् 1586 से 1949 तक यह एक छोटी रियासत के रूप में था। यह भूटान के दक्षिण में पश्चिम बंगाल और बिहार की सीमा पर स्थित एक शहर है। कूच बिहार अपने सुन्दर पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक स्थलों के अलावा यह अपने आकर्षक मन्दिरों के लिए भी पूरे विश्व में जाना जाता है। अपने बेहतरीन पर्यटक स्थलों और मन्दिरों के अतिरिक्‍त यह अपनी प्राकृतिक सौन्दर्यता के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। शहर की भाग-दौड़ से दूर कूच बिहार एक शांत इलाका है। यहां पर छुट्टियां बिताना पर्यटकों का बहुत पसंद आता है क्योंकि इसकी प्राकृतिक सुन्दरता उनमें नई स्फूर्ति और ऊर्जा का संचार कर देती है। कहा जाता है कि प्राचीन समय में यहां पर कोच राजाओं का शासन था और वह नियमित रूप से बिहार की यात्रा किया करते थे। इस कारण इसका नाम कूच बिहार पड़ा। .

नई!!: उत्तर बंगाल और कूचबिहार · और देखें »

उत्तर दिनाजपुर जिला

उत्तर दिनाजपुर भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल का एक प्रशासकीय जिला है। श्रेणी:पश्चिम बंगाल के जिले.

नई!!: उत्तर बंगाल और उत्तर दिनाजपुर जिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »