लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम

सूची उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम उत्तर प्रदेश सरकार का औद्योगिक एवं मूल अवसंरचना विकास की प्रगति के लिए कार्यरत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इसके द्वारा १९६१ से ही बड़ी औद्योगिक परियोजनाएं चलायी जा रही हैं। निगम की उन्नतिशील एवं विकासशील कार्यकलापों में से कुछ हैं:-.

9 संबंधों: टाटा मोटर्स, दिल्ली प्रेस, निरमा, पेप्सी, मायावती, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, कानपुर, उत्तर प्रदेश, १९६१

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स भारत में व्यावसायिक वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इसका पुराना नाम टेल्को (टाटा इंजिनीयरिंग ऐंड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड) था। यह टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों में से एक है। इसकी उत्पादन इकाइयाँ भारत में जमशेदपुर (झारखंड), पुणे (महाराष्ट्र) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) सहित अन्य कई देशों में हैं। जैसा कि नाम से स्पष्ट है टाटा घराने द्वा्रा इस कारखाने की शुरुआत अभियांत्रिकी और रेल इंजन के लिये हुआ था। किन्तु अब यह कम्पनी मुख्य रूप से भारी एवं हल्के वाहनों का निर्माण करती है। इसने ब्रिटेन के प्रसिद्ध ब्रांडों जगुआर और लैंड रोवर को खरीद लिया है। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और टाटा मोटर्स · और देखें »

दिल्ली प्रेस

दिल्ली प्रेस की शुरुआत स्वर्गीय विश्व्नाथजी ने की थी। दिल्ली प्रेस समूह से अंग्रेजी में एलाइव, वुमैनस इरा, चंपक नामक पत्रिकाएं छपती हैं। जबकि हिन्दी में सरस सलिल, सरिता, गृहशोभा, सुमन सौरभ, चंपक व मुक्ता नामक पत्रिकाएं छपती हैं। इन पत्रिकाओं के संपादक श्री परेशनाथ हैं। सरस सलिल, गृहशोभा, सरिता, मुक्ता और चंपक पाक्षिक पत्रिकाएं हैं जबकि सुमन सौरभ माह में एक बार प्रकाशित होती है। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और दिल्ली प्रेस · और देखें »

निरमा

निरमा कई कम्पनियों का समूह है जिनका मुख्यालय अहमदाबाद में है। यह समूह सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटिक्स), साबुन, नमक सहित अनेकों उत्पाद बनाता है। गुजरात के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी एवं मानवप्रेमी श्री कर्सनभाई पटेल ने अकेले के दम पर इसे आरम्भ किया था। सम्प्रति निरमा समूह में १४००० कर्मचारी हैं और इस समूह का कारोबार २५०० करोड़ का है। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और निरमा · और देखें »

पेप्सी

पेप्सी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में से एक है, जो 1965 में अमेरिका में खोली गई थी, भारत मे ये कम्पनी 1988-1989 के दौरान आई।भारत में ये कम्पनी खाद्य पदार्थ कम्पनी "फ्री टोलेस" के साथ मिलकर काम कर रही है, जिनके कई उत्पाद जैसे, लेज़ चिप्स, ट्रोपिकाना जूस भारतीय बाजारों में उपलब्ध है। श्रेणी:पेय.

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और पेप्सी · और देखें »

मायावती

मायावती (जन्मः १५ जनवरी १९५६; पूरा नाम: मायावती प्रभू दास) भारतीय राजनीतिज्ञ एवं बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष है, जो भारतीय समाज के सबसे कमजोर वर्गों - बहुजनों या अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और धार्मिक अल्पसंख्यकों के जीवन में सुधार के लिए सामाजिक परिवर्तन के एक मंच पर केंद्रित है। दलित राजनीति की पुरोधा भारतीय राजनीति में अपना दखल रखने वाली इस दलित महिला ने चार बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभाली।https://web.archive.org/web/20080608020955/http://www.upgov.nic.in/upinfo/cm_profile_blue%20latest.htm .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और मायावती · और देखें »

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक फॉर्च्यून 500 कंपनी (2012 में 267 वें स्थान पर) है, जो भारत सरकार की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम को सरकार द्वारा नवरत्न श्रेणी में रखा गया है। भारत में इसका पेट्रोलियम उत्पादों के विपणन मे कुल योगदान 20.9% और तेल शोधन मे 10.3% है। इसके स्वामित्व मे दो तटीय तेल परिशोधन कारखाने (ऑयल रिफाईनरी) हैं। इन परिशोधिकाओं (रिफाईनरी) मे कई प्रकार के पेट्रोलियम उत्पाद जैसे इंधन तेल (फ्यूल ऑयल) और स्नेहक (ल्युब्रीकेंट) का निर्माण होता है। पश्चिमी तट पर स्थित मुंबई रिफाईनरी की क्षमता 5.5 एम.एम.टी.पी.ए तथा पूर्वी तट पर स्थित विशाखापत्तनम रिफाईनरी की क्षमता 7.5 एम.एम.टी.पी.ए है। कंपनी की मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) की अत्याधुनिक मंगलौर रिफाइनरी जिसकी क्षमता 9 एम.एम.टी.पी.ए है, मे कुल इक्विटी भागीदारी 16.95% है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मित्तल एनर्जी समूह के साथ संयुक्त उद्यम एच एम ई एल में एक नयी तेल परिशोधिका गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी को पंजाब के भटिंडा मे स्थापित किया है, जिसका लोकार्पण भारत के प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने 28 अप्रैल 2012 को किया। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड · और देखें »

कानपुर

कानपुर भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ८० किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए चर्चित ब्रह्मावर्त (बिठूर) के उत्तर मध्य में स्थित ध्रुवटीला त्याग और तपस्या का संदेश दे रहा है। यहाँ की आबादी लगभग २७ लाख है। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और कानपुर · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और उत्तर प्रदेश · और देखें »

१९६१

1961 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और १९६१ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »