लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इस्लाम शाह सूरी और सूरी साम्राज्य

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इस्लाम शाह सूरी और सूरी साम्राज्य के बीच अंतर

इस्लाम शाह सूरी vs. सूरी साम्राज्य

इस्लाम शाह सूरी सूर वंश का द्वितीय शासक था। उसका वास्तविक नाम जलाल खान था, एवं वह शेरशाह सूरी का पुत्र था। उसने सात वर्ष (1545–53) दिल्ली पर शासन किया। इस्लाम शाह सूरी के बारह वर्षीय पुत्र फिरोज़ शाह सूरी उसका उत्तराधिकारी था। परंतु गद्दी पर बैठने के कुछ ही दिन बाद शेर शाह के भतीजे मुहम्मद मुबरीज़ द्वारा उसको मौत के घाट उतार दिया गया, एवं मुबरीज़ ने मुहम्मद शाह आदिल के नाम से शासन किया। . शेर शाह सूरी द्वारा ज़र्ब किया गया सिक्का, (बाई तरफ़) अरबी-फ़ारसी लिपि और देवनागरी के एक रूप में लिखा है 'सुलतान शेर शाह' दिल्ली के पुराने क़िले के आगे स्थित 'लाल दरवाज़ा' जिसे 'सूरी गेट' भी कहते हैं सूरी साम्राज्य (पश्तो:, द सूरियानो टोलवाकमन​ई) भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित पश्तून नस्ल के शेर शाह सूरी द्वारा स्थापित एक साम्राज्य था जो सन् १५४० से लेकर १५५७ तक चला। इस दौरान सूरी परिवार ने बाबर द्वारा स्थापित मुग़ल सल्तनत को भारत से बेदख़ल कर दिया और ईरान में शरण मांगने पर मजबूर कर दिया। शेर शाह ने दुसरे मुग़ल सम्राट हुमायूँ को २६ जून १५३९ में (पटना के क़रीब) चौसा के युद्ध में और फिर १७ मई १५४० में बिलग्राम के युद्ध में परास्त किया। सूरी साम्राज्य पश्चिमोत्तर में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा से पूर्व में बंगाल तक विस्तृत था। .

इस्लाम शाह सूरी और सूरी साम्राज्य के बीच समानता

इस्लाम शाह सूरी और सूरी साम्राज्य आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): फिरोज़ शाह सूरी, बाबर, मुहम्मद शाह आदिल, शेर शाह सूरी, हुमायूँ

फिरोज़ शाह सूरी

फिरोज़ शाह सूरी सूर वंश का तीसरा शासक था। यह अपने पिता इस्लाम शाह सूरी (जलाल खान) का उत्तराधिकारी बना। जब ये बारह वर्ष का था १५५३ में शेर शाह सूरी के भतीजे मुहम्मद मुबारिज़ खान ने इसकी की हत्या कर दी और मुहम्मद शाह आदिल के नाम से शासन किया। श्रेणी:सूर वंश श्रेणी:पश्तून लोग श्रेणी:१६वीं शताब्दी के लोग श्रेणी:1540 जन्म श्रेणी:1553 मृत्यु.

इस्लाम शाह सूरी और फिरोज़ शाह सूरी · फिरोज़ शाह सूरी और सूरी साम्राज्य · और देखें »

बाबर

ज़हिर उद-दिन मुहम्मद बाबर (14 फ़रवरी 1483 - 26 दिसम्बर 1530) जो बाबर के नाम से प्रसिद्ध हुआ, एक मुगल शासक था, जिनका मूल मध्य एशिया था। वह भारत में मुगल वंश के संस्थापक था। वो तैमूर लंग के परपोते था, और विश्वास रखते था कि चंगेज़ ख़ान उनके वंश के पूर्वज था। मुबईयान नामक पद्य शैली का जन्मदाता बाबर को ही माना जाता है! .

इस्लाम शाह सूरी और बाबर · बाबर और सूरी साम्राज्य · और देखें »

मुहम्मद शाह आदिल

मुहम्मद शाह आदिल सूर वंश का चौथा शासक था। इसका असली नाम था मुहम्मद मुबारिज़ खान। ये शेर शाह सूरी का भतीजा था। १५५३ में इसने फिरोज़ शाह सूरी की हत्या कर दी, जो कि शेर शाह सूरी का बारह वर्षीय पौत्र था। और उसका उत्तराधिकारी बना। इसका उत्तराधिकारी था इब्राहिम शाह सूरी। श्रेणी:सूर वंश श्रेणी:पश्तून लोग श्रेणी:१६वीं शताब्दी के लोग.

इस्लाम शाह सूरी और मुहम्मद शाह आदिल · मुहम्मद शाह आदिल और सूरी साम्राज्य · और देखें »

शेर शाह सूरी

शेरशाह सूरी (1472-22 मई 1545) (फारसी/पश्तो: فريد خان شير شاہ سوري, जन्म का नाम फ़रीद खाँ) भारत में जन्मे पठान थे, जिन्होनें हुमायूँ को 1540 में हराकर उत्तर भारत में सूरी साम्राज्य स्थापित किया था। शेरशाह सूरी ने पहले बाबर के लिये एक सैनिक के रूप में काम किया था जिन्होनें उन्हे पदोन्नति कर सेनापति बनाया और फिर बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया। 1537 में, जब हुमायूँ कहीं सुदूर अभियान पर थे तब शेरशाह ने बंगाल पर कब्ज़ा कर सूरी वंश स्थापित किया था। सन् 1539 में, शेरशाह को चौसा की लड़ाई में हुमायूँ का सामना करना पड़ा जिसे शेरशाह ने जीत लिया। 1540 ई. में शेरशाह ने हुमायूँ को पुनः हराकर भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया और शेर खान की उपाधि लेकर सम्पूर्ण उत्तर भारत पर अपना साम्रज्य स्थापित कर दिया। एक शानदार रणनीतिकार, शेर शाह ने खुद को सक्षम सेनापति के साथ ही एक प्रतिभाशाली प्रशासक भी साबित किया। 1540-1545 के अपने पांच साल के शासन के दौरान उन्होंने नयी नगरीय और सैन्य प्रशासन की स्थापना की, पहला रुपया जारी किया है, भारत की डाक व्यवस्था को पुनः संगठित किया और अफ़गानिस्तान में काबुल से लेकर बांग्लादेश के चटगांव तक ग्रांड ट्रंक रोड को बढ़ाया। साम्राज्य के उसके पुनर्गठन ने बाद में मुगल सम्राटों के लिए एक मजबूत नीव रखी विशेषकर हुमायूँ के बेटे अकबर के लिये। .

इस्लाम शाह सूरी और शेर शाह सूरी · शेर शाह सूरी और सूरी साम्राज्य · और देखें »

हुमायूँ

मिर्जा मुहम्मद हाकिम, पुत्र अकीकेह बेगम, पुत्री बख्शी बानु बेगम, पुत्री बख्तुन्निसा बेगम, पुत्री | --> हुमायूँ एक मुगल शासक था। प्रथम मुग़ल सम्राट बाबर के पुत्र नसीरुद्दीन हुमायूँ (६ मार्च १५०८ – २२ फरवरी, १५५६) थे। यद्यपि उन के पास साम्राज्य बहुत साल तक नही रहा, पर मुग़ल साम्राज्य की नींव में हुमायूँ का योगदान है। बाबर की मृत्यु के पश्चात हुमायूँ ने १५३० में भारत की राजगद्दी संभाली और उनके सौतेले भाई कामरान मिर्ज़ा ने काबुल और लाहौर का शासन ले लिया। बाबर ने मरने से पहले ही इस तरह से राज्य को बाँटा ताकि आगे चल कर दोनों भाइयों में लड़ाई न हो। कामरान आगे जाकर हुमायूँ के कड़े प्रतिद्वंदी बने। हुमायूँ का शासन अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत के हिस्सों पर १५३०-१५४० और फिर १५५५-१५५६ तक रहा। भारत में उन्होने शेरशाह सूरी से हार पायी। १० साल बाद, ईरान साम्राज्य की मदद से वे अपना शासन दोबारा पा सके। इस के साथ ही, मुग़ल दरबार की संस्कृति भी मध्य एशियन से इरानी होती चली गयी। हुमायूँ के बेटे का नाम जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर था। .

इस्लाम शाह सूरी और हुमायूँ · सूरी साम्राज्य और हुमायूँ · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इस्लाम शाह सूरी और सूरी साम्राज्य के बीच तुलना

इस्लाम शाह सूरी 21 संबंध है और सूरी साम्राज्य 32 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 9.43% है = 5 / (21 + 32)।

संदर्भ

यह लेख इस्लाम शाह सूरी और सूरी साम्राज्य के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »