लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इवाते प्रीफ़ेक्चर

सूची इवाते प्रीफ़ेक्चर

इवाते प्रीफ़ेक्चर होक्काइडो के बाद जापान का सबसे बड़ा प्रीफ़ेक्चर है। यह होन्शू द्वीप पर तोहोकू क्षेत्र में स्थित है और द्वीप का सबसे पूर्वी बिन्दू यहीं स्थित है। इसकी राजधानी मोरिओता है। इवाते अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए ख्यात है क्योंकि इसका जनसंख्या घनत्व होक्काइडो के बाहर किसी भी प्रीफ़ेक्चर से कम है। .

4 संबंधों: तोहोकू क्षेत्र, होन्शू, होक्काइदो, जापान

तोहोकू क्षेत्र

जापान का तोहोकू क्षेत्र तोहोकू क्षेत्र (जापानी: 東北地方 तोहोकू-चिहो) जापान का एक भौगोलिक क्षेत्र है। जापानी में तोहोकू का अर्थ है "उत्तरपूर्व" और तोहोकू क्षेत्र जापान के मुख्यद्वीप होन्शू के उत्तरपूर्वी भाग पर स्थित है। इस क्षेत्र को मिचिनोकू के नाम से भी जाना जाता है। २००८ में यहां की अनुमानित जनसंख्या ९७,०८,२५७ थी। इस क्षेत्र के भीतर जापान के छः प्रीफ़ेक्चर हैं: अकिता, ओमोरी, फ़ूकूशिमा, इवाते, मियागी और यामागाता। .

नई!!: इवाते प्रीफ़ेक्चर और तोहोकू क्षेत्र · और देखें »

होन्शू

होक्काइदो का नक़्शा फ़ूजी पर्वत का दृश्य क्योतो शहर में गोकोगु जिन्जा मंदिर होन्शू (जापानी: 本州, अंग्रेज़ी: Honshu) जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है। होन्शू पर सन् २००५ में १०.३ करोड़ लोग रह रहे थे। इसका क्षेत्रफल २,२७,९६२ वर्ग किमी है, जो ब्रिटेन से ज़रा बड़ा है और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से ज़रा छोटा है।, Paul A. Tucci, Mathew T. Rosenberg, Visible Ink Press, 2009, ISBN 978-1-57859-215-9,...

नई!!: इवाते प्रीफ़ेक्चर और होन्शू · और देखें »

होक्काइदो

होक्काइदो का नक़्शा मध्य होक्काइदो में स्थित शोवा-शिंज़न ज्वालामुखीय चट्टान सप्पोरो हिम त्यौहार के दौरान ओदोरी उद्यान का दृश्य होक्काइदो (जापानी: 北海道) जापान का दूसरा सब से बड़ा द्वीप है और जापान के प्रान्तों में से सब से बड़ा और सब से उत्तरी प्रांत है। यह होन्शू द्वीप से उत्तर में है और इन दोनों के बीच त्सुगारू जलडमरू का समुद्री क्षेत्र आता है।Nussbaum, Louis-Frédéric.

नई!!: इवाते प्रीफ़ेक्चर और होक्काइदो · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: इवाते प्रीफ़ेक्चर और जापान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »