लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इमैनुएल मैक्रों

सूची इमैनुएल मैक्रों

इमैनुएल जँ-मिशेल फ़्रेदेरिक मैक्रों (जन्म 21 दिसम्बर 1977) एक फ़्रांसीसी राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ सिविल सेवक, और पूर्व निवेश बैंकर हैं।  वे समाजवादी पार्टी (फ़्राँस) के सदस्य थे २००६ से २००९ तक, और उन्हें फ़्रांस्वा ऑलांद के पहले सरकार मे उपमहासचिव का पद मिला था। २०१६ में  उन्होंने ऑन मार्श नामक  केंद्रवादी राजनीतिक आंदोलन की स्थापना की और २०१७ में उसके अंतर्गत राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीद्वार बने । २३ अप्रैल २०१७ में चुनाव के पहले चरण में उन्हें सबसे अधिक वोट मिले और वे दूसरे चरण के लिए योग्य हुए। ७ मई को हुए दूसरे चरण में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन को हराया। ३९ के आयु में मैक्रों फ़्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति हैं। उन्होनें ले हाव्र के मेयर एदुआर्द फिलीप को १५ मई २०१७ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। फिलीप सरकार के मंत्रियों का नाम १७ मई को घोषित किया गया। .

7 संबंधों: एंजेला मर्केल, पेरिस, बपतिस्मा, बराक ओबामा, समाजवादी दल (फ़्राँस), इनवेस्टमेंट बैंकिंग, केन्द्रवाद

एंजेला मर्केल

एंजेला डोरोथी मर्केल (Angela Dorothea Merkel), ((जन्म:१९५४, हैम्बर्ग) जर्मनी की राजनीतिज्ञ और भूतपूर्व शोध वैज्ञानिक हैं जो २००५ से जर्मनी की चांसलर हैं। मर्केल वर्ष २००० से क्रिस्टियन डेमोक्रेटिक यूनियन (जर्मनी) का नेतृत्व कर रही हैं। वे जर्मनी की पहली महिला हैं जो इनमें से किसी भी पद का दायित्व संभाल रही हैं। फोर्ब्स द्वारा विश्व के सबसे प्रभावशाली लोगों की वर्ष २०१४ की सूची में मर्केल को महिलाओं में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और २०१३ की संयुक्त सूची में पाँचवाँ स्थान प्राप्त हुआ है। २०१२ की जारी संयुक्त सूची में उन्हें दूसरा स्थान मिला था। .

नई!!: इमैनुएल मैक्रों और एंजेला मर्केल · और देखें »

पेरिस

पेरिस (फ़्रांसीसी: Paris, फ़्रांसिसी उच्चारण: पारी) फ़्रांस का सबसे बड़ा नगर और उसकी राजधानी है। यह 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) में फैला हुआ है, और इसकी प्रशासनिक सीमा के भीतर 2015 में 22,29,621 की आबादी थी। 17वीं शताब्दी में पेरिस, यूरोप में वित्त, वाणिज्य, फैशन, विज्ञान और कला के प्रमुख केंद्रों में से एक बना, और यह आज भी उस स्थिति को बरकरार रखता है। 2012 में पेरिस क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद 649.6 अरब यूरो (763.4 अरब अमेरिकी डॉलर) था, जो कि पूरे फ्रांस के सकल घरेलू उत्पाद का 30.4 प्रतिशत होता है। इसे दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक और दुनिया की फ़ैशन और ग्लैमर राजधानी माना जाता है। पेरिस के शहर को सेन नदी के किनारे एक निर्मित क्षेत्र के केंद्र के रूप में बनाया गया था, जोकि अब प्रशासनिक सीमाओं से परे भी फैल चुकी है। 2013 की जनगणना के अनुसार पेरिस शहर की आबादी 10,601,122 है, जो इसे यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा बनाता है। वही इसके महानगरीय क्षेत्र की अबादी 12,405,426 है, जोकि फ्रांस की कुल आबादी का पांचवाँ हिस्सा है। और साथ लंदन के बाद, यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र है। पेरिस-चार्ल्स डी गॉल (2014 में 63.8 मिलियन यात्रियों के साथ लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के बाद यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा) और पेरिस-ओरली सहित दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ शहर, रेल, राजमार्ग और हवाई-परिवहन का केंद्र है। 1900 में खोला गया, शहर की मेट्रो प्रणाली (पेरिस मेट्रो) रोजाना 5.23 मिलियन यात्रियों की सेवाएं देती है। मॉस्को मेट्रो के बाद यह यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त मेट्रो प्रणाली है। पेरिस में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान हैं: इसकी लौवर संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली है; इसकी मुसे डी'ओर्से, फ्रांसिस इंपीरियनिस्ट कला के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है, और इसकी पोम्पिडु-केंद्र म्यूसिक नेशनल डी'आर्ट मॉर्डेन, यूरोप में आधुनिक और समकालीन कला का सबसे बड़ा संग्रह है। सेन नदी के साथ शहर के केंद्रीय क्षेत्र को यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और नॉट्रे डेम कैथेड्रल, सैंट-चैपल, पुर्व यूनिवर्सल प्रदर्शनी ग्रैंड पैलेस, पेटिट पालिसी और आइफ़िल टावर सहित कई उल्लेखनीय स्मारक शामिल हैं। 2015 में 22.2 मिलियन पर्यटक पेरिस घुमने आये थे, इसके साथ ही यह दुनिया का शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक बन गया। .

नई!!: इमैनुएल मैक्रों और पेरिस · और देखें »

बपतिस्मा

ईसाईयत में, बपतिस्मा (ग्रीक शब्द βαπτίζω baptizo से: "डुबोना", "प्रक्षालन करना", अर्थात् "धार्मिक स्नान") जल के प्रयोग के साथ किया जाने वाला एक धार्मिक कृत्य है, जिसके द्वारा किसी व्यक्ति को चर्च की सदस्यता प्रदान की जाती है। स्वयं ईसा मसीह का बपतिस्मा किया गया था। प्रारंभिक ईसाईयों में उम्मीदवार (अथवा "बपतिस्माधारी (Baptizand)") को पूरी तरह या आंशिक रूप से डुबोना बपतिस्मा का सामान्य रूप था। हालांकि बपतिस्मा-दाता जॉन (John the Baptist) द्वारा अपने बपतिस्मा के लिये एक गहरी नदी का प्रयोग निमज्जन का सुझाव दिया गया है, लेकिन ईसाई बपतिस्मा के संबंध में तीसरी शताब्दी और उसके बाद के चित्रात्मक तथा पुरातात्विक प्रमाण यह सूचित करते हैं कि सामान्य रूप से उम्मीदवार को पानी में खड़ा रखा जाता था और उसके शरीर के ऊपरी भाग पर जल छिड़का जाता था। बपतिस्मा के अब प्रयोग किये जाने वाले अन्य सामान्य रूपों में माथे पर तीन बार जल छिड़कना शामिल है। सोलहवीं सदी में हल्द्रिच ज़्विंगली (Huldrych Zwingli) द्वारा इसकी आवश्यकता को नकारे जाने तक बपतिस्मा को मोक्ष-प्राप्ति के लिये कुछ हद तक आवश्यक समझा जाता था। चर्च के प्रारंभिक इतिहास में शहादत को "खून से बपतिस्मा" के रूप में पहचाना जाता था, ताकि जिन शहीदों का बपतिस्मा जल के द्वारा न किया गया हो, उन्हें बचाया जा सके.

नई!!: इमैनुएल मैक्रों और बपतिस्मा · और देखें »

बराक ओबामा

बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये। १०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। .

नई!!: इमैनुएल मैक्रों और बराक ओबामा · और देखें »

समाजवादी दल (फ़्राँस)

फ़्राँस के समाजवादी दल एक राजनैतिक दल है। दल की नेती सेगोलेन रोयाल है। श्रेणी:समाजवादी दल (फ़्राँस) श्रेणी:समाजवादी दल श्रेणी:फ़्रांसिसी राजनैतिक दल.

नई!!: इमैनुएल मैक्रों और समाजवादी दल (फ़्राँस) · और देखें »

इनवेस्टमेंट बैंकिंग

निवेश बैंकसरकारों को पूंजी बाज़ार (securities) में प्रतिभूतियां (capital market)(अंश पूंजी (equity) एवं ऋण (debt) दोनों) जारी एवं विक्रय कर धन जुटाने में मदद करती है, साथ ही विलय और अधिग्रहण सौदों पर सलाह प्रदान करती है। १९८० के दशक के अंत तक, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा निवेश बैंकिंग औरवाणिज्य बैंकों (commercial bank) के बीच एक अलगाव बनाये रखा।.अधिकतर निवेश बैंक महत्वपूर्ण विलय (mergers),अधिग्रहण (acquisitions),विनिवेश्करण (divestiture), सलाहकार सेवाएँ या फ़िर ग्राहकों के लिए अन्य वित्तीय सेवाएँ प्रदान करती है, जैसे की व्युत्पादों (derivatives),निश्चित आय (fixed income),विदेशी विनिमय (foreign exchange),गल्ला (commodity) एवं अंश पूंजी प्रतिभूतियों (equity securities) के व्यापार.

नई!!: इमैनुएल मैक्रों और इनवेस्टमेंट बैंकिंग · और देखें »

केन्द्रवाद

राजनीति में, केन्द्रवाद या केन्द्र एक राजनीतिक दृष्टिकोण या विशिष्ट स्थिति हैं, जिस में, सामाजिक समानता के एक स्तर और सामाजिक पदक्रम के एक स्तर के संतुलन का स्वीकार या समर्थन होता हैं, व साथ ही, ऐसे राजनीतिक परिवर्तनों का विरोध किया जाता हैं, जिनसे समाज प्रबलतापूर्वक या तो वामपन्थी या दक्षिणपन्थी हो जायें। केन्द्र-वामपन्थी और केन्द्र-दक्षिणपन्थी राजनीतियाँ दोनों केन्द्रवाद के साथ एक सामान्यरूप से संबद्ध होती हैं, तथा, दोनों का झुकाव वर्णक्रम के क्रमशः पक्षों की ओर होता हैं। .

नई!!: इमैनुएल मैक्रों और केन्द्रवाद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एमानुअल मैक्रॉन, इमैन्युएल मैकरॉन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »