लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इन्दौर और डेट्राइट, मिशिगन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इन्दौर और डेट्राइट, मिशिगन के बीच अंतर

इन्दौर vs. डेट्राइट, मिशिगन

इन्दौर (अंग्रेजी:Indore) जनसंख्या की दृष्टि से भारत के मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यह इन्दौर ज़िला और इंदौर संभाग दोनों के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है। इंदौर मध्य प्रदेश राज्य की वाणिज्यिक राजधानी भी है। यह राज्य के शिक्षा हब के रूप में माना जाता है। इंदौर भारत का एकमात्र शहर है, जहाँ भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM इंदौर) व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT इंदौर) दोनों स्थापित हैं। मालवा पठार के दक्षिणी छोर पर स्थित इंदौर शहर, राज्य की राजधानी से १९० किमी पश्चिम में स्थित है। भारत की जनगणना,२०११ के अनुसार २१६७४४७ की आबादी सिर्फ ५३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में वितरित है। यह मध्यप्रदेश में सबसे अधिक घनी आबादी वाले प्रमुख शहर है। यह भारत में के तहत आता है। इंदौर मेट्रोपोलिटन एरिया (शहर व आसपास के इलाके) की आबादी राज्य में २१ लाख लोगों के साथ सबसे बड़ी है। इंदौर अपने स्थापना के इतिहास में १६वीं सदी क डेक्कन (दक्षिण) और दिल्ली के बीच एक व्यापारिक केंद्र के रूप में अपने निशान पाता है। मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम के मालवा पर पूर्ण नियंत्रण ग्रहण करने के पश्चात, १८ मई १७२४ को इंदौर मराठा साम्राज्य में सम्मिलित हो गया था। और मल्हारराव होलकर को वहाँ का सुबेदार बनाया गया। जो आगे चल कर होलकर राजवंश की स्थापना की। ब्रिटिश राज के दिनों में, इन्दौर रियासत एक १९ गन सेल्यूट (स्थानीय स्तर पर २१) रियासत था जो की उस समय (एक दुर्लभ उच्च रैंक) थी। अंग्रेजी काल के दौरान में भी यह होलकर राजवंश द्वारा शासित रहा। भारत के स्वतंत्र होने के कुछ समय बाद यह भारत अधिराज्य में विलय कर दिया गया। इंदौर के रूप में सेवा की राजधानी मध्य भारत १९५० से १९५६ तक। इंदौर एक वित्तीय जिले के समान, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में कार्य करता है। और भारत का तीसरा सबसे पुराने शेयर बाजार, मध्यप्रदेश स्टॉक एक्सचेंज इंदौर में स्थित है। यहाँ का अचल संपत्ति (रीयल एस्टेट) बज़ार, मध्य भारत में सबसे महंगा है। यह एक औद्योगिक शहर है। यहाँ लगभग ५,००० से अधिक छोटे-बडे उद्योग हैं। यह सारे मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वित्त पैदा करता है। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में ४०० से अधिक उद्योग हैं और इनमे १०० से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के उद्योग हैं। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख उद्योग व्यावसायिक वाहन बनाने वाले व उनसे सम्बन्धित उद्योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश की प्रमुख वितरण केन्द्र और व्यापार मंडीयाँ है। यहाँ मालवा क्षेत्र के किसान अपने उत्पादन को बेचने और औद्योगिक वर्ग से मिलने आते है। यहाँ के आस पास की ज़मीन कृषि-उत्पादन के लिये उत्तम है और इंदौर मध्य-भारत का गेहूँ, मूंगफली और सोयाबीन का प्रमुख उत्पादक है। यह शहर, आस-पास के शहरों के लिए प्रमुख खरीददारी का केन्द्र भी है। इन्दौर अपने नमकीनों व खान-पान के लिये भी जाना जाता है। प्र.म. नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी मिशन में १०० भारतीय शहरों को चयनित किया गया है जिनमें से इंदौर भी एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के पहले चरण के अंतर्गत बीस शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा और इंदौर भी इस प्रथम चरण का हिस्सा है। 'स्वच्छ सर्वेक्षण २०१७' के परिणामों के अनुसार इन्दौर भारत का सबसे स्वच्छ नगर है। . डिट्रायट, संयुक्त राज्य अमरीका, का एक महान नगर है जो मिशिगन प्रांत में डिट्रायट नदी के तट पर स्थित है। स्थिति: 420 20' उ0 अ0 तथा 830 10' प0 दे0।। यहाँ का जलवायु मध्यम प्रकार का है तथा औसत ताप 90 सें0 है। यहाँ की वार्षिक वर्षा 31.53' है। समुद्रतल से यह नगर 581 फुट ऊँचाई पर स्थित है। डिट्रायट संयुक्त राज्य अमरीका, एवं संपूर्ण डिट्रायट, संयुक्त राज्य अमरीका, का एक महान नगर है जो मिशिगैन प्रांत में डिट्रायट नदी के तट पर स्थित है। स्थिति: 420 20' उ0 अ0 तथा 830 10' प0 दे0।। यहाँ का जलवायु मध्यम प्रकार का है तथा औसत ताप 90 सें0 है। यहाँ की वार्षिक वर्षा 31.53' है। समुद्रतल से यह नगर 581 फुट ऊँचाई पर स्थित है। डिट्रायट संयुक्त राज्य अमरीका, एवं संपूर्ण विश्व के मोटर गाड़ी उद्योग का बृहत्तम निर्माणकेंद्र है। इस उद्योग की वृद्धि और उन्नति में संलग्न रैंसन ओल्ड्स, हेनरी लीलैंड, डॉज ब्रदर्स, तथा हेनरी फोर्ड नामक संस्थान उल्लेखनीय हैं। युद्ध के पूर्व संपूर्ण राज्य की 50% मोटर गाड़ियाँ डिट्रायट में बनती थीं। मोटर गाड़ियों क प्रमुख उद्योग के अतिरिक्त लोहा, इस्पात, ताँबा, युद्धक विमान, साबुन, ऐल्यूमिनियम, लकड़ी आदि के उद्योग यहाँ अत्यधिक विकसित हैं। डिट्रायट नगर का सीधा संबंध कैनाडा के अन्य नगरों से सुरंग, रेलों तथा पुलों द्वारा है। इस नगर में लगभग 60 अस्पताल हैं, 22 पुस्तकालय, कई संग्रहालय, कलाभवन, वेन विश्वविद्यालय (Wayne State University), डिट्रायट विश्वविद्यालय, मारीग्रूम, एवं मर्सी कालेज, तथा डिट्रायट इंस्टिट्यूट ऑव टेकनोलाजी हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के नगर.

इन्दौर और डेट्राइट, मिशिगन के बीच समानता

इन्दौर और डेट्राइट, मिशिगन आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इन्दौर और डेट्राइट, मिशिगन के बीच तुलना

इन्दौर 110 संबंध है और डेट्राइट, मिशिगन 2 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (110 + 2)।

संदर्भ

यह लेख इन्दौर और डेट्राइट, मिशिगन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »