लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इतालवी प्रायद्वीप और इतालवी भाषा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इतालवी प्रायद्वीप और इतालवी भाषा के बीच अंतर

इतालवी प्रायद्वीप vs. इतालवी भाषा

अंतरिक्ष से जूते के आकार वाले इतालवी प्रायद्वीप का नज़ारा - उत्तर में बर्फ़-ढके ऐल्प्स पर्वत दिख रहे हैं इतालवी प्रायद्वीप (Italian peninsula), जिसे आपेननीनी प्रायद्वीप (Apennine peninsula) भी कहा जाता है, दक्षिणी यूरोप के तीन बड़े प्रायद्वीपों में से एक है (बाक़ी दो इबेरियाई प्रायद्वीप और बाल्कन प्रायद्वीप हैं)। यह उत्तर में पो वादी से दक्षिण में भूमध्य सागर तक लगभग १,००० किमी लम्बा है। अपने अकार की वजह से इसे इतालवी भाषा में 'लो स्तिवाले' (Lo Stivale, अर्थ: जूता) कहा जाता है। इस प्रायद्वीप को आगे बांटा जाए तो इसमें स्वयं तीन अन्य प्रायद्वीप आते हैं (कालाब्रिया, सालेन्तो और गारगानो)। पारम्परिक रूप से इतालवी प्रायद्वीप को उत्तर में ऐल्प पर्वतों से आरम्भित माना जाता है हालांकि भौगोलिक दृष्टि से इटली का प्रायद्वीपी क्षेत्र इन पर्वतों से थोड़ा दक्षिण में मागरा नदी और रुबिकोन नदी से आरम्भ होता है। यह प्रायद्वीप पूर्व में आद्रियातिक सागर, दक्षिण में आयोनियाई सागर और पश्चिम में तिरहेनियाई सागर से घिरा हुआ है। प्रायद्वीप के बीच में आपेननीनी पर्वत शृंखला की पंक्तियाँ चलती हैं, जिस से इसका एक अन्य नाम आपेननीनी प्रायद्वीप भी पड़ा है। . इतालवी (अथवा इटैलियन) भाषा (Italiano ईतालियानो) इटली की मुख्य और राजभाषा है। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी जननी लातिनी है। इसकी लिपि रोमन लिपि है। ये स्विट्ज़रलैंड के दो कैण्टन की भी राजभाषा है। कोर्सिका (फ्रांसीसी), त्रियेस्ते (यूगोस्लाविया) के कुछ भाग तथा सानमारीनो के छोटे से प्रजातंत्र में भी इतालवी बोली जाती है। .

इतालवी प्रायद्वीप और इतालवी भाषा के बीच समानता

इतालवी प्रायद्वीप और इतालवी भाषा आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): इटली

इटली

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। .

इटली और इतालवी प्रायद्वीप · इटली और इतालवी भाषा · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इतालवी प्रायद्वीप और इतालवी भाषा के बीच तुलना

इतालवी प्रायद्वीप 13 संबंध है और इतालवी भाषा 7 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 5.00% है = 1 / (13 + 7)।

संदर्भ

यह लेख इतालवी प्रायद्वीप और इतालवी भाषा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »