लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इडाहो और संयुक्त राज्य

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इडाहो और संयुक्त राज्य के बीच अंतर

इडाहो vs. संयुक्त राज्य

आयडाहो राज्य कि सन्युक्त रज्य मे जगह (लाल मे) इडाहो संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है जो की उसके उत्तरपश्चिमी हिस्से में स्थित है। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर और राजधानी बोइसे है। इस राज्य के नागरिकों को आय्डोहंस कहते हैं। आयडाहो संघ में ३ जुलाई १८९० को ४३वे राज्य के तौर पे समिलित किया गया। इस राज्य का ज्यादातर इलाका पहाडी है और क्षेत्रफल में पूरे इंग्लैंड से भी बड़ा है। यह चारो तरफ से जमीं से घिरा है और वाशिंगटन, ओरेगन, नेवादा, उताह, व्योमिंग, मोंटाना और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया इलाको से सीमा रखता है। यहाँ पर काफी लोग बाहर के राज्यों से आते जाते रहते हैं इसलिए इस कई बहारी लोगो का घर भी कहा जाता है। मध्य आयडाहो उत्तर अमेरिका में सबसे पुराने सकी रिसोरतो का स्थान भी है। संयुक्त राज्य के सेन्सस के अनुसार २००८ में इस राज्य की जनसंख्या १५,२३,८१६ थी। इस राज्य को प्यार से जेम राज्य भी बुलाते हैं क्यों की लगभग हर रतन यहाँ मिलता है। इसके अलावा आयडाहो दूसरी ऐसी जगह है जहा सितारा गार्नेट मिलता है, पहली भारत में हिमालय पर्वत है। राज्य का नारा "यह हमेशा के लिए" है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

इडाहो और संयुक्त राज्य के बीच समानता

इडाहो और संयुक्त राज्य आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): नेवाडा, भारत, मोन्टाना, वॉशिंगटन राज्य, कनाडा

नेवाडा

मानचित्र में स्थिति नेवाडा (Nevada) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। नेवादा 7वां सबसे व्यापक क्षेत्र वाला और 34वां सबसे अधिक आबादी वाला अमरीकी राज्य है। नेवादा काफी हद तक रेगिस्तान और अर्ध-शुष्क है, जिसमें से अधिकतर इलाका ग्रेट बेसिन (एक बन्द जलसम्भर) के भीतर है। ग्रेट बेसीन के दक्षिण में स्थित क्षेत्र मोहावी मरुस्थल के भीतर हैं। नेवाडा का पता लगाने वाले पहले यूरोपीय लोग स्पैनिश थे। यह क्षेत्र न्यू स्पेन नामक स्पेनी कालोनी का हिस्सा बन गया और 1821 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद मेक्सिको का हिस्सा बन गया। मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध में अपनी जीत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1848 में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। नेवादा 31 अक्टूबर 1864 को 36वां राज्य बना। 1940 में नेवाडा की आबादी केवल 1,10,000 से थोड़ी ही अधिक थी। हालांकि जुआ वैध होने के कारण नेवादा 20वीं शताब्दी में एक प्रमुख पर्यटन स्थल में बदल गया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 29,40,058 है। राज्य का सबसा बड़ा शहर लास वेगास है। .

इडाहो और नेवाडा · नेवाडा और संयुक्त राज्य · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

इडाहो और भारत · भारत और संयुक्त राज्य · और देखें »

मोन्टाना

सयुक्त राज्य में स्थिति मोन्टाना (Montana) संयुक्त राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। राज्य का नाम स्पेनिश शब्द मोंटाना जिसका अर्थ पर्वत है, से लिया गया है। मोंटाना की तीन कनाडाई प्रांतों: ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, और सस्केचेवान के साथ 545 मील (877 किमी) की सीमा है। इसके पूर्व में नॉर्थ डेकोटा और साउथ डेकोटा, दक्षिण में वायोमिंग, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में आयडाहो स्थित है। मोंटाना अमेरिका के राज्यों में आकार के हिसाब से चौथा स्थान है, लेकिन आबादी में वह 48वां स्थान रखता है। मोन्टाना का पूर्वी हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। पश्चिमी हिस्सा ब्रिटेन के साथ 1846 में की गई संधि से अमेरिका के हाथ आया। 1889 में 41वें राज्य के रूप में इसे संघ में शामिल किया गया। मोन्टाना की अनुमानित जनसंख्या 2015 में 10,32,949 है। 94% जनता अंग्रेज़ी भाषा बोलती है जो राज्य की अधिकारिक भाषा भी है। .

इडाहो और मोन्टाना · मोन्टाना और संयुक्त राज्य · और देखें »

वॉशिंगटन राज्य

वाशिंगटन की स्थिति वाशिंगटन (Washington) संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे उत्तर-पश्चीमीय राज्य है। इसके उत्तर में कनाडा, पूर्व में इडाहो और दक्षिण में औरिगन है। वाशिंगटन राज्य का निर्माण ओरिगन संधि के तहत १८४६ में ब्रिटेन द्वारा दिए गए क्षेत्र के पश्चिमी भाग में हुआ था। यह ४२वें राज्य के रूप में १८८९ में संघ में भर्ती कराया गया था। इसका नाम संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया है। वॉशिंगटन 18वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 में इसकी जनसंख्या 72,88,000 अनुमानित की गई है। जिससे इसका इस मामले 25वां स्थान हुआ। ओलंपिया राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर सिएटल है। राज्य सबसे विकसित राज्यों में से एक है। वॉशिंगटन में विनिर्माण उद्योगों में विमान और मिसाइल, जहाज निर्माण और अन्य परिवहन उपकरण, लकड़ी, खाद्य प्रसंस्करण, धातु और धातु उत्पाद, रसायन और मशीनरी शामिल हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

इडाहो और वॉशिंगटन राज्य · वॉशिंगटन राज्य और संयुक्त राज्य · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

इडाहो और कनाडा · कनाडा और संयुक्त राज्य · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इडाहो और संयुक्त राज्य के बीच तुलना

इडाहो 7 संबंध है और संयुक्त राज्य 107 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 4.39% है = 5 / (7 + 107)।

संदर्भ

यह लेख इडाहो और संयुक्त राज्य के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »