लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इटली और मरिया गीताना ऐन्येसी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इटली और मरिया गीताना ऐन्येसी के बीच अंतर

इटली vs. मरिया गीताना ऐन्येसी

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। . मरिया गीताना ऐन्येसी मरिया गीताना ऐन्येसी (Maria Gaetana Agnesi) (1718-1799), इटली की गणितज्ञ, भाषाविद् और दार्शनिक, गणित के प्रोफ़ेसर की लड़की थी। इसका जन्म 16 मई 1718, को मिलान (इटली) में हुआ। वह 14 वर्ष की आयु में ही दार्शनिक विषयों पर नवीन विचार विद्वानों के संमुख उपस्थित किया करती थी। वह आरंभ से भिक्षुणी (नन) हो जाना चाहती थी, परंतु अन्य संबंधियों ने उसे रोक रखा। 20 वर्ष की आयु होने पर वह दुनिया से अलग होकर अपने घर में एकांतवास करके, अपना सारा समय गणित के अध्ययन में लगाने लगी। चलन कलन में एक वक्र 'ऐन्येसी की लुब्धिका' (विच ऑव ऐन्येसी) कहलाता है। कहा जाता है, ऐन्येसी (फ्रेंच उच्चारण आन्येसी) एक समीकरण पर विचार करते-करते सो गई। रात्रि में, निद्रावस्था में ही, उसने कागज पर, स्वच्छतापूर्वक इस समीकरण के निरूपित वक्र को अंकित कर लिया। प्रात: काल उठने पर उसके आश्चर्य का ठिकाना न रहा जब उसने देखा कि कागज पर ठीक हल पहले से ही लिखा रखा है। 1752 ई में, 14वें पोप बेनेडिक्ट ने मिलान के विश्वविद्यालय में अपने स्थान पर ऐन्येसी की नियुक्ति कर दी। पिता के देहांत के बाद वह मिलान के ही एक संघ में संमिलित होकर भिक्षुणी हो गई। उसका निधन 1799 में हुआ। उसका लिखा प्रधान ग्रंथ 'इंस्तितुत्सी अनालितिके अद उज़ो देला गिओवेंतू इतालियाना' (Institu ioni analitiche uso dlla gioventu itlaliana) हैं, जो मिलान में 1748 में दो जिल्दों में छपा। इसका अंग्रेजी अनुवाद 1801 में छपा (अनुवादक जॉन कॉलसन)। .

इटली और मरिया गीताना ऐन्येसी के बीच समानता

इटली और मरिया गीताना ऐन्येसी आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): मिलान

मिलान

मिलान (इट:Milano) इटली का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। श्रेणी:इटली के नगर श्रेणी:यूरोप के आबाद स्थान.

इटली और मिलान · मरिया गीताना ऐन्येसी और मिलान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इटली और मरिया गीताना ऐन्येसी के बीच तुलना

इटली 43 संबंध है और मरिया गीताना ऐन्येसी 5 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 2.08% है = 1 / (43 + 5)।

संदर्भ

यह लेख इटली और मरिया गीताना ऐन्येसी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »