लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इटली और कमीशिया

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इटली और कमीशिया के बीच अंतर

इटली vs. कमीशिया

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। . कोमीशिया (Comitia) प्राचीन रोमन प्रजातंत्र की एक सभा। इसका शाब्दिक अर्थ संस्थागार है। जनसभाआें के लिये रोम निवासी तीन शब्दों का प्रयोग करते थे: (१) कंसीलियम, जो किसी भी साधारण सभा को कहते थे; (२) कोमीशिया, जिसका तात्पर्य रोम की समस्त जनता की सभा से था (कालांतर में लातीनी भाषा में यह शब्द चुनाव के लिये भी प्रयुक्त होने लगा था); (३) कोशियो। कोमीशिया एवं कोशिया में स्पष्ट अंतर था। कोमीशिया की बैठक में किसी विशेष प्रश्न पर जनता से स्पष्ट राय ली जाती थी, परंतु कोशियो की बैठक में जनता को एकत्र कर या तो राज्य की ओर से कोई आदेश सुनाया जाता; या किसी राजकीय नियम की घोषणा की जाती थी। प्रारंभ में कोमीशिया केवल उच्च वर्ग की सभा थी। परंतु धीरे धीरे जब साधारण वर्ग को राजनीतिक एवं सामाजिक अधिकार मिलने लगे। जैसे भूमि के स्वत्व तथा सैनिक अधिकार, तब इस वर्ग ने भी एक सैनिक सभा; सेन्युरिया, का निर्माण किया जो तत्कालीन रोमन सभाओं में सर्वश्रेष्ठ थी। उसे मतदान का भी अधिकार प्राप्त था। परंतु चूँकि उसके संगठन की आधारशिला भूमि पर अधिकार एवं संपन्नता थी, वह साधारण वर्ग को न अपना सकी। परिणामत: साधारण जनता ने एक भिन्न राजनीतिक संघ स्थापित किया। इसका नाम कोसीलियम लेबिस पड़ा। यह सभा साधारण वर्ग से आनेवाले प्रशासकों का चुनाव करती, उनसे संबंधित मुकदमे सुनती तथा जनता की ओर से कांसुल द्वारा कोमीशिया सेन्युरिया में माँगे पेश करती। उपर्युक्त कार्यों के द्वारा उसे वैधानिक अधिकार मिले। समस्त जनता से संबंधित कोई प्रस्ताव पारित करने का अधिकार भी इसे था। परंतु अब इसका संगठन प्रांतीय जातियों के आधार पर होने लगा, अत: चुनाव के हेतु एक नवीन सुसंगठित जनसभा की आवश्यकता प्रतीत हुई। परिणामत: ३५७ ई. पू.

इटली और कमीशिया के बीच समानता

इटली और कमीशिया आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इटली और कमीशिया के बीच तुलना

इटली 43 संबंध है और कमीशिया 1 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (43 + 1)।

संदर्भ

यह लेख इटली और कमीशिया के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »