लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आर्गन और ऑक्सीजन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

आर्गन और ऑक्सीजन के बीच अंतर

आर्गन vs. ऑक्सीजन

आर्गन एक रासायनिक तत्व है। यह एक निष्क्रिय गैस है। नाइट्रोजन और ओक्सीजन के बाद यह पृथ्वी के वायुमण्डल की तीसरी सबसे अधिक मात्रा की गैस है। औसतन पृथ्वी की वायु का ०.९३% आर्गन है। यह अगली सर्वाधिक मात्रा की गैस, कार्बन डायोक्साइड, से लगभग २३ गुना अधिक है। यह पृथ्वी की सर्वाधिक मात्रा में मौजूद निष्क्रिय गैस भी है और अगली सबसे ज़्यादा मात्रा की निष्क्रिय गैस, नीयोन, से ५०० गुना अधिक मात्रा में वायुमण्डल में उपस्थित है। आर्गन को वायु से प्रभाजी आसवन (फ़्रैक्शनल डिस्टिलेशन) की प्रक्रिया द्वारा अलग किया जाता है। इसे उद्योग में और बिजली के बल्ब आदि में काफ़ी प्रयोग किया जाता है। . ऑक्सीजन या प्राणवायु या जारक (Oxygen) रंगहीन, स्वादहीन तथा गंधरहित गैस है। इसकी खोज, प्राप्ति अथवा प्रारंभिक अध्ययन में जे.

आर्गन और ऑक्सीजन के बीच समानता

आर्गन और ऑक्सीजन आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): पृथ्वी का वायुमण्डल

पृथ्वी का वायुमण्डल

अंतरिक्ष से पृथ्वी का दृश्य: वायुमंडल नीला दिख रहा है। पृथ्वी को घेरती हुई जितने स्थान में वायु रहती है उसे वायुमंडल कहते हैं। वायुमंडल के अतिरिक्त पृथ्वी का स्थलमंडल ठोस पदार्थों से बना और जलमंडल जल से बने हैं। वायुमंडल कितनी दूर तक फैला हुआ है, इसका ठीक ठीक पता हमें नहीं है, पर यह निश्चित है कि पृथ्वी के चतुर्दिक् कई सौ मीलों तक यह फैला हुआ है। वायुमंडल के निचले भाग को (जो प्राय: चार से आठ मील तक फैला हुआ है) क्षोभमंडल, उसके ऊपर के भाग को समतापमंडल और उसके और ऊपर के भाग को मध्य मण्डलऔर उसके ऊपर के भाग को आयनमंडल कहते हैं। क्षोभमंडल और समतापमंडल के बीच के बीच के भाग को "शांतमंडल" और समतापमंडल और आयनमंडल के बीच को स्ट्रैटोपॉज़ कहते हैं। साधारणतया ऊपर के तल बिलकुल शांत रहते हैं। प्राणियों और पादपों के जीवनपोषण के लिए वायु अत्यावश्यक है। पृथ्वीतल के अपक्षय पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। नाना प्रकार की भौतिक और रासायनिक क्रियाएँ वायुमंडल की वायु के कारण ही संपन्न होती हैं। वायुमंडल के अनेक दृश्य, जैसे इंद्रधनुष, बिजली का चमकना और कड़कना, उत्तर ध्रुवीय ज्योति, दक्षिण ध्रुवीय ज्योति, प्रभामंडल, किरीट, मरीचिका इत्यादि प्रकाश या विद्युत के कारण उत्पन्न होते हैं। वायुमंडल का घनत्व एक सा नहीं रहता। समुद्रतल पर वायु का दबाव 760 मिलीमीटर पारे के स्तंभ के दाब के बराबर होता है। ऊपर उठने से दबाव में कमी होती जाती है। ताप या स्थान के परिवर्तन से भी दबाव में अंतर आ जाता है। सूर्य की लघुतरंग विकिरण ऊर्जा से पृथ्वी गरम होती है। पृथ्वी से दीर्घतरंग भौमिक ऊर्जा का विकिरण वायुमंडल में अवशोषित होता है। इससे वायुमंडल का ताप - 68 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहता है। 100 किमी के ऊपर पराबैंगनी प्रकाश से आक्सीजन अणु आयनों में परिणत हो जाते हैं और परमाणु इलेक्ट्रॉनों में। इसी से इस मंडल को आयनमंडल कहते हैं। रात्रि में ये आयन या इलेक्ट्रॉन फिर परस्पर मिलकर अणु या परमाणु में परिणत हो जाते हैं जिससे रात्रि के प्रकाश के वर्णपट में हरी और लाल रेखाएँ दिखाई पड़ती हैं। .

आर्गन और पृथ्वी का वायुमण्डल · ऑक्सीजन और पृथ्वी का वायुमण्डल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

आर्गन और ऑक्सीजन के बीच तुलना

आर्गन 9 संबंध है और ऑक्सीजन 28 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 2.70% है = 1 / (9 + 28)।

संदर्भ

यह लेख आर्गन और ऑक्सीजन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »