लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आती लोग और नेग्रिटो

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

आती लोग और नेग्रिटो के बीच अंतर

आती लोग vs. नेग्रिटो

आती (Ati) एक नेग्रिटो मानव जाति है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया प्रभाग के मूल निवासियों में से है। इनकी सर्वाधिक जनसंख्या बोराकाय, पनाय और नेग्रोस के द्वीपों पर है। फ़िलिपीन्ज़ में कई अन्य नेग्रिटो जातियाँ रहती हैं - जैसे कि लूज़ोन के आएता लोग, पलावन के बतक लोग और मिन्दनाओ के ममनवा लोग - जिनसे आती आनुवांशिक (जेनेटिक) रूप से सम्बन्धित हैं। . नेग्रिटो (Negrito) कई मानवी जातियों का समूह है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के दूर-दराज़ क्षेत्रों में बसते हैं। इन समूहों में भारत के अण्डमान द्वीपों के अण्डमानी लोग, मलेशिया के सेमांग लोग, थाईलैण्ड के मनीक लोग और फ़िलिपीन्ज़ के आती लोग और ३० अन्य जातियाँ शामिल हैं। रंगरूप में दक्षिणपूर्वी एशिया के नेग्रिटो और मध्य अफ़्रीका की पिग्मी जातियाँ कुछ हद तक एक-दूसरे जैसी दिखती हैं लेकिन आनुवांशिक (जेनेटिक) दृष्टि से नेग्रीटो अपनी पड़ोसी अन्य दक्षिणपूर्वी एशियाई जातियों से सम्बन्धित हैं। .

आती लोग और नेग्रिटो के बीच समानता

आती लोग और नेग्रिटो आम में 10 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): दक्षिण पूर्व एशिया, नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़), पनाय, पलावन, फ़िलीपीन्स, मिन्दनाओ, लूज़ोन, जीववाद, आनुवंशिकी, अण्डमानी लोग

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

आती लोग और दक्षिण पूर्व एशिया · दक्षिण पूर्व एशिया और नेग्रिटो · और देखें »

नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़)

नेग्रोस (Negros), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र १८ (Region XVIII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक द्वीप और प्रशासनिक क्षेत्र है। यह देश का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, हालांकि इसके प्रशासनिक क्षेत्र में आसपास के अन्य छोटे द्वीप व टापु भी शामिल हैं। .

आती लोग और नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़) · नेग्रिटो और नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़) · और देखें »

पनाय

पनाय (तगालोग व अंग्रेज़ी: Panay) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीपसमूह के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है। यह १६० किमी चौड़ा त्रिकोण आकार का द्वीप है और देश का छठा सबसे बड़ा द्वीप है। राजनैतिक रूप से यह अक्लान (Aklan), आन्तीके (Antique), कापीज़ (Capiz) और इलोइलो (Iloilo) प्रान्तों में विभाजित है जो सभी पश्चिमी विसाया प्रदेश में आते हैं। यह मिन्दोरो द्वीप से दक्षिणपूर्व और नेग्रोस द्वीप से पश्चिमोत्तर में स्थित है। .

आती लोग और पनाय · नेग्रिटो और पनाय · और देखें »

पलावन

पलावन (Palawan), जिसे कभी-कभी पालावान और पालावन भी कहा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है और मिमारोपा नामक प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है। अपने क्षेत्रफल के हिसाब से पलावन देश का सबसे बड़ा प्रान्त है। यह पूर्व में मिन्दोरो द्वीप से कुछ दूरी पर आरम्भ होता है और इसका दूसरा छोर बोर्नियो के द्वीप से कुछ पहले स्थित है। पलावन के पश्चिमोत्तर में दक्षिण चीन सागर और दक्षिणपूर्व में सुलु सागर स्थित है। .

आती लोग और पलावन · नेग्रिटो और पलावन · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

आती लोग और फ़िलीपीन्स · नेग्रिटो और फ़िलीपीन्स · और देखें »

मिन्दनाओ

मिन्दनाओ (Mindanao) या मिन्दानाओ दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का दक्षिणतम और दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "मिन्दनाओ" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। .

आती लोग और मिन्दनाओ · नेग्रिटो और मिन्दनाओ · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

आती लोग और लूज़ोन · नेग्रिटो और लूज़ोन · और देखें »

जीववाद

जीववाद या सर्वात्मवाद (Animism) वह दार्शनिक, धार्मिक या आध्यात्मिक विचार है कि आत्मा न केवल मनुष्यों में होती है वरन् सभी जन्तुओं, वनस्पतियों, चट्टानों, प्राकृतिक परिघटनाओं (बिजली, वर्षा आदि) में भी होती है। इससे भी आगे जाकर कभी-कभी शब्दों, नामों, उपमाओं, रूपकों आदि में भी आत्मा के अस्तित्व की बात कही जाती है। सर्वात्मवाद का दर्शन मुख्यतया आदिवासी समाजों में पाया जाता है परन्तु यह शिन्तो एवं हिन्दुओं के कुछ सम्प्रदायों में भी पाया जाता है। .

आती लोग और जीववाद · जीववाद और नेग्रिटो · और देखें »

आनुवंशिकी

पैतृक गुणसूत्रों के पुनर्संयोजन के फलस्वरूप एक ही पीढी की संतानें भी भिन्न हो सकती हैं। आनुवंशिकी (जेनेटिक्स) जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत आनुवंशिकता (हेरेडिटी) तथा जीवों की विभिन्नताओं (वैरिएशन) का अध्ययन किया जाता है। आनुवंशिकता के अध्ययन में ग्रेगर जॉन मेंडेल की मूलभूत उपलब्धियों को आजकल आनुवंशिकी के अंतर्गत समाहित कर लिया गया है। प्रत्येक सजीव प्राणी का निर्माण मूल रूप से कोशिकाओं द्वारा ही हुआ होता है। इन कोशिकाओं में कुछ गुणसूत्र (क्रोमोसोम) पाए जाते हैं। इनकी संख्या प्रत्येक जाति (स्पीशीज) में निश्चित होती है। इन गुणसूत्रों के अंदर माला की मोतियों की भाँति कुछ डी एन ए की रासायनिक इकाइयाँ पाई जाती हैं जिन्हें जीन कहते हैं। ये जीन गुणसूत्र के लक्षणों अथवा गुणों के प्रकट होने, कार्य करने और अर्जित करने के लिए जिम्मेवार होते हैं। इस विज्ञान का मूल उद्देश्य आनुवंशिकता के ढंगों (पैटर्न) का अध्ययन करना है अर्थात्‌ संतति अपने जनकों से किस प्रकार मिलती जुलती अथवा भिन्न होती है। .

आती लोग और आनुवंशिकी · आनुवंशिकी और नेग्रिटो · और देखें »

अण्डमानी लोग

वैसे तो अण्डेमान में बसे हुए लोग भारत के प्रत्येक कोने से सबन्धित हैं और आज वे सब के सब अण्डेमान की अपनी हिन्दी बोली बोलते हैं। जिन लोगों ने अण्डेमान की औपनिवेशिक बस्ती को बसाया है उनमें से कुछ का उल्लेख करना आवश्यक प्रतीत होता है - .

अण्डमानी लोग और आती लोग · अण्डमानी लोग और नेग्रिटो · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

आती लोग और नेग्रिटो के बीच तुलना

आती लोग 26 संबंध है और नेग्रिटो 20 है। वे आम 10 में है, समानता सूचकांक 21.74% है = 10 / (26 + 20)।

संदर्भ

यह लेख आती लोग और नेग्रिटो के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »