लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आउटलुक (जालस्थल)

सूची आउटलुक (जालस्थल)

आउटलुक एक निःशुल्क मेल सेवा उपलब्ध कराने वाला जालस्थल है। इसे हॉटमेल के नाम से पहले जाना जाता था। यह विश्व का पहला जालस्थल द्वारा ईमेल सेवा देने वाला एक जालस्थल भी है। जिसे 1996 में एक भारतीय युवक सबीर भाटिया ने बनाया था। इसे 1997 में माइक्रोसॉफ़्ट ने $40 करोड़ में खरीद लिया। .

4 संबंधों: माइक्रोसॉफ़्ट, सबीर भाटिया, जीमेल, गूगल

माइक्रोसॉफ़्ट

माइक्रोसॉफ्ट, विश्व की एक जानी मानी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जो मुख्यत: संगणक अभियान्त्रिकी के क्षेत्र में काम करती है। माईक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। 100 से भी अधिक देशों में फैली इसकी शाखाओं में 70000 से भी अधिक लोग काम करते हैं। इसका वार्षिक व्यापार लगभग 20 खरब रूपयों (~ 45 बिलियन डॉलर्स) का है। कम्पनी का मुख्यालय अमेरिका में रेडमण्ड, वॉशिंगटन में स्थित है। इसकी स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल 1975 को की थी। इसका मुख्य उत्पाद विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा माईक्रोसॉफ्ट नाना प्रकार के सॉफ्टवेयर भी बनाती है। .

नई!!: आउटलुक (जालस्थल) और माइक्रोसॉफ़्ट · और देखें »

सबीर भाटिया

सबीर भाटिया (पंजाबी: ਸਬੀਰ ਭਾਟਿਯਾ हिन्दी: सबीर भाटिया (जन्म 30 दिसम्बर 1968) एक भारतीय अमेरिकी उद्यमी हैं जो हॉटमेल ईमेल सेवा के सह-स्थापक हैं। भाटिया के पास 200 मिलियन अमरीकी डालर की संपत्ति है। .

नई!!: आउटलुक (जालस्थल) और सबीर भाटिया · और देखें »

जीमेल

जी-मेल एक नि:शुल्क पी ओ पी 3 (POP3) और आई ऍम ए पी (IMAP) वेबमेल (webmail) सेवा गूगल के द्वारा उपलब्ध कराई गई हैयूनाइटेड किंगडम और जर्मनी में इसे आधिकारिक तौर पर गूगल मेल कहा जाता है जीमेल के बीटा रिलीज़ (beta release) को 1 अप्रैल 2004 में केवल आमंत्रण द्वारा शुरू किया और 7 फ़रवरी 2007 से आम जनता के लिए उपलब्ध हो गया, यद्यपि करोंडों उपयोगकर्ताओं ने कई महीनों के लिए, स्थिर रिलीज का लाभ ले लिया है। 1 GB (GB) प्रति उपयोगकर्ता के प्रारंभिक भंडारण क्षमता की पेशकश के साथ जीमेल ने उस समय एक महत्वपूर्ण वृद्धि की जो उसके प्रतियोगियों के 2 से 4MB के मुफ्त वेबमेल भंडारण से बहुत ज्यादा थी आजकल यह सेवा 7250 एमबी (MB) से अधिक मुफ्त भंडारण प्रदान करता है और 10 जीबी से 400 जीबी के अतिरिक्त भंडारण $ 20 से $ 500 (US) प्रति वर्ष के लिए उपलब्ध है।, 6 अक्टूबर 2008 को पुनः प्राप्त जीमेल में खोज (search) उन्मुख अंतराफलक और इंटरनेट फोरम (Internet forum) के समान एक "वार्तालाप दृश्य" है। सॉफ्टवेयर से जुड़े लोग जीमेल को एजेक्स प्रोग्रामिंग (Ajax programming) तकनीक के कारण जानते हैं जीमेल गूगल जी एफ ई (Google GFE)/1.3 सर्वर पर चलता है जिसमें लिनक्स है .

नई!!: आउटलुक (जालस्थल) और जीमेल · और देखें »

गूगल

यह लेख गूगल नामक संस्था के संबंद्ध में है। सर्च इंजन के लिए, गूगल सर्च देखें। अन्य के लिए, देखें। गूगल एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कम्पनी है, जिसने इंटरनेट सर्च, क्लाउड कम्प्यूटिंग और विज्ञापन तंत्र में पूँजी लगायी है। यह इंटरनेट पर आधारित कई सेवाएँ और उत्पाद बनाता तथा विकसित करता है और यह मुनाफा मुख्यतया अपने विज्ञापन कार्यक्रम ऐडवर्ड्स (AdWords) से कमाती है। यह कम्पनी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी॰एच॰डी॰ के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा स्थापित की गयी थी। इन्हें प्रायः "गूगल गाइस" के नाम से सम्बोधित किया जाता है। सितम्बर 4, 1998 को इसे एक निजि-आयोजित कम्पनी में निगमित किया गया। इसका पहला सार्वजनिक कार्य/सेवा 19 अगस्त 2004 को प्रारम्भ हुआ। इसी दिन लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और एरिक स्ख्मिड्ट ने गूगल में अगले बीस वर्षों (2024) तक एक साथ कार्य करने की रजामंदी की। कम्पनी का शुरूआत से ही "विश्व में ज्ञान को व्यवस्थित तथा सर्वत्र उपलब्ध और लाभप्रद करना" कथित मिशन रहा है। कम्पनी का गैर-कार्यालयीन नारा, जोकि गूगल इन्जीनियर पौल बुखीट ने निकाला था— "डोन्ट बी इवल (बुरा न बनें)"। सन् 2006 से कम्पनी का मुख्यालय माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में है। गूगल विश्वभर में फैले अपने डाटा-केन्द्रों से दस लाख से ज़्यादा सर्वर चलाता है और दस अरब से ज़्यादा खोज-अनुरोध तथा चौबीस उपभोक्ता-सम्बन्धी जानकारी (डाटा) संसाधित करता है। गूगल की सन्युक्ति के पश्चात् इसका विकास काफ़ी तेज़ी से हुआ है, जिसके कारण कम्पनी की मूलभूत सेवा वेब-सर्च-इंजन के अलावा, गूगल ने कई नये उत्पादों का उत्पादन, अधिग्रहण और भागीदारी की है। कम्पनी ऑनलाइन उत्पादक सौफ़्ट्वेयर, जैसे कि जीमेल ईमेल सेवा और सामाजिक नेटवर्क साधन, ऑर्कुट और हाल ही का, गूगल बज़ प्रदान करती है। गूगल डेस्कटॉप कम्प्युटर के उत्पादक सोफ़्ट्वेयर का भी उत्पादन करती है, जैसे— वेब ब्राउज़र गूगल क्रोम, फोटो व्यवस्थापन और सम्पादन सोफ़्ट्वेयर पिकासा और शीघ्र संदेशन ऍप्लिकेशन गूगल टॉक। विशेषतः गूगल, नेक्सस वन तथा मोटोरोला ऍन्ड्रोइड जैसे फोनों में डाले जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम ऍन्ड्रोइड, साथ-ही-साथ गूगल क्रोम ओएस, जो फिलहाल भारी विकास के अन्तर्गत है, पर सीआर-48 के मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में प्रसिद्ध है, के विकास में अग्रणी है। एलेक्सा google.com को इंटरनेट की सबसे ज़्यादा दर्शित वेबसाइट बताती है। इसके अलावा गूगल की अन्य वेबसाइटें (google.co.in, google.co.uk, आदि) शीर्ष की सौ वेबासाइटों में आती हैं। यही स्थिती गूगल की साइट यूट्यूब और ब्लॉगर की है। ब्रैंडज़ी के अनुसार गूगल विश्व का सबसे ताकतवर (नामी) ब्राण्ड है। बाज़ार में गूगल की सेवाओं का प्रमुख होने के कारण, गूगल की आलोचना कई समस्याओं, जिनमें व्यक्तिगतता, कॉपीराइट और सेंसरशिप शामिल हैं, से हुई है। .

नई!!: आउटलुक (जालस्थल) और गूगल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »