लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आंशिक दाब

सूची आंशिक दाब

गैसों के किसी मिश्रण में किसी एक गैस का आंशिक दाब (partial pressure) वह काल्पनिक दाब है जो वह गैस डालती यदि उस बर्तन में उस गैस की वही मात्रा, उसी ताप पर अकेले होती। .

6 संबंधों: डाल्टन का नियम, दाब, मिश्रण, हेनरी का नियम, वाष्प दाब, गैस

डाल्टन का नियम

रसायन विज्ञान और भौतिकी में डाल्टन का नियम या डाल्टन का आंशिक दाब का नियम, परस्पर क्रिया न करने वाली गैसों के कुल दाब तथा उन गैसों के आंशिक दाब के सम्बन्ध में है। इस नियम के अनुसार, परस्पर क्रिया न करने वाली गैसों का कुल दाब उन गैसों के आंशिक दाबों के योग के बराबर होता है। डाल्टन ने यह प्रायोगिक नियम १८०१ में दिया था। यह नियम आदर्श गैसों पर लागू होता है। अर्थात् जहाँ p1, p2,..., pn प्रत्येक घटक गैस का आम्शिक दाब है। जहाँ yi, iवें घटक का अणु-अंश है। .

नई!!: आंशिक दाब और डाल्टन का नियम · और देखें »

दाब

दाब का मान प्रदर्शित करने के लिये पारा स्तंभ किसी सतह के इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाले अभिलम्ब बल को दाब (Pressure) कहते हैं। इसकी इकाई 'न्यूटन प्रति वर्ग मीटर' होती है। दाब की और भी कई प्रचलित इकाइयाँ हैं। p .

नई!!: आंशिक दाब और दाब · और देखें »

मिश्रण

'मिश्रण द्रवों, ठोस और गैसों के आपसे में मिलाने की क्रिया तथा इस प्रकार उत्पन्न पदार्थों को कहते हैं। या अलग-अलग पदार्थों का आपस में मिलना परन्तु उनके मूल गुणों में कोई परिवर्तन ना होना। .

नई!!: आंशिक दाब और मिश्रण · और देखें »

हेनरी का नियम

भौतिकी में हेनरी का नियम गैस के भौतिक गुणों से सम्बन्धित एक नियम है जिसे विलियम हेनरी ने १८०३ में प्रतिपादित किया था। हेनरी के नियम के अनुसार- इस नियम को दूसरे शब्दों में इस प्रकार भी कह सकते हैं- आम जीवन में हेनरी के नियम का उदाहरण बार्बोनित मृदु पेयों में देखने को मिलता है। K हेनरी स्थिरांक .

नई!!: आंशिक दाब और हेनरी का नियम · और देखें »

वाष्प दाब

वाष्प दाब या साम्यावस्था वाष्प दाब, एक वाष्प जो उसके गैर वाष्प चरण के साथ साम्यावस्था मे हो, का दाब होता है। सभी द्रवों और ठोसों की अपनी अवस्था से गैस अवस्था और हर गैस की अपनी अवस्था से वापस मूल अवस्था (द्रव या ठोस अवस्था) में संधनित होने की प्रवृति होती है। किसी विशेष वस्तु के लिए, किसी दिए गये ताप पर एक नियत दाब होता है जिस पर उस वस्तु की गैस अवस्था उसकी द्रव या ठोस अवस्था के साथ गतिज साम्यावस्था मे होती है, यह दाब उस वस्तु का उस ताप पर वाष्प दाब होता है। साम्यावस्था वाष्प दाब, किसी द्रव की वाष्पीकरण की दर को इंगित करता है। यह कणों किसी द्रव (या एक ठोस) से पलायन करने की प्रवृत्ति से संबंधित है। सामान्य तापमान पर एक उच्च वाष्प दाब वाले पदार्थ को अक्सर वाष्पशील पदार्थ कहा जाता है। श्रेणी:मौसम विज्ञान श्रेणी:जलवायु विज्ञान.

नई!!: आंशिक दाब और वाष्प दाब · और देखें »

गैस

गैसों का कण मॉडल: गैसों के कणों के बीच की औसत दूरी अपेक्षाकृत अधिक होती है। गैस (Gas) पदार्थ की तीन अवस्थाओं में से एक अवस्था का नाम है (अन्य दो अवस्थाएँ हैं - ठोस तथा द्रव)। गैस अवस्था में पदार्थ का न तो निश्चित आकार होता है न नियत आयतन। ये जिस बर्तन में रखे जाते हैं उसी का आकार और पूरा आयतन ग्रहण कर लेते हैं। जीवधारियों के लिये दो गैसे मुख्य हैं, आक्सीजन गैस जिसके द्वारा जीवधारी जीवित रहता है, दूसरी जिसे जीवधारी अपने शरीर से छोड़ते हैं, उसका नाम कार्बन डाई आक्साइड है। इनके अलावा अन्य गैसों का भी बहु-प्रयोग होता है, जैसे खाना पकाने वाली रसोई गैस। पानी दो गैसों से मिलकर बनता है, आक्सीजन और हाइड्रोजन। .

नई!!: आंशिक दाब और गैस · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »