लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अल्कला डी हेनरेस

सूची अल्कला डी हेनरेस

अल्कला डी हेनरेस, (हेनरेस नदी पर निर्गमित गढ़), स्पेन देश का एक शहर है जिसका ऐतिहासिक केन्द्र युनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यह शहर मैड्रिड के शहर के उत्तर पूर्व में 35 किलोमीटर (22 मील) दूर से, समुद्र के ऊपर 588 मीटर (1,929 फुट) है। .

7 संबंधों: द गार्डियन, नगर पालिका, युनेस्को, राजधानी, स्पेन, स्पेनी स्वायत्त समुदाय, विश्व धरोहर

द गार्डियन

द गार्डियन एक ब्रितानी दैनिक समाचार पत्र है। इसकी स्थापना १८२१ में हुई और १९५९ तक इसे द मैनचेस्टर गार्डियन के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: अल्कला डी हेनरेस और द गार्डियन · और देखें »

नगर पालिका

नगर पालिका एक प्रशासनिक इकाई होती है, जिसमें स्पष्ट रूप से परिभाषित क्षेत्र होता है और इसकी जनसंख्या भी अंकित होती है। आमतौर पर यह एक शहर, कस्बे या गांव, या उनमें से छोटे समूह रूप में होता है। एक नगरपालिका में प्रायः एक महापौर प्रशासनिक अधिकारी होता है, व इसके ऊपर नगर परिषद या नगरपालिका परिषद का नियंत्रण होता है। प्रायः नगरपालिका अध्यक्ष ही प्रशासनिक अध्यक्ष होता है। भारत में, एक नगर पालिका अक्सर एक शहर के रूप में जाना जाता है। यह न तो एक ग्राम और न ही बड़े शहर के बराबर होता है, वरन उनके बीच का होता है। एक नगर पालिका २०,००० या उससे अधिक लोगों को मिलाकर बनता है, लेकिन अगर यह ५ लाख से अधिक जनसंख्या वाला हो जाता है तब एक नगर निगम बन जाता है। श्रेणी:नगरपालिका.

नई!!: अल्कला डी हेनरेस और नगर पालिका · और देखें »

युनेस्को

यूनेस्को (UNESCO) 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' का लघुरूप है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन १६ नवम्बर १९४५ को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए। इसका मुख्यालय पैरिस, फ्रांस में स्थित है। .

नई!!: अल्कला डी हेनरेस और युनेस्को · और देखें »

राजधानी

राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश, प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार की गद्दी होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है। राजधानी मिसाली तौर पर एक शहर होता है, जहाँ संबंधित सरकार के दफ़्तर और सम्मेलन -टिकाने स्थित होते हैं और आम तौर पर अपने क़ानून या संविधान द्वारा निर्धारित होती है। .

नई!!: अल्कला डी हेनरेस और राजधानी · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: अल्कला डी हेनरेस और स्पेन · और देखें »

स्पेनी स्वायत्त समुदाय

स्पेन १७ भागों में विभाजित है जिन्हें स्वायत्त समुदाय (स्पेनी: Comunidad Autónoma, कोमुनिदाद आउतोनोमिया) कहा जाता है। स्वायत्त का अर्थ है कि प्रत्येक स्वायत्तशासी समुदाय के पास अपनी कार्यकारिणी शक्ति है, विधायी शक्ति है और अपनी ज्यायिक शक्ति है। उदाहरण के लिए, ये कुछ-कुछ भारत के राज्यों जैसे हैं लेकिन बिल्कुल वैसे नहीं। स्पेन के पचास और छोटे-२ भाग हैं जिन्हें प्रान्त कहा जाता है। १९७८ में ये विभिन्न भाग एकत्रित होकर स्वायत्तशासी समुदायों में विभक्त हो गए। इससे पूर्व, जो प्रान्त एक साथ थे उनका विभाजन किया गया। जो समुदाय पहले एकबार साथ थे, उन्हें "एतिहासिक समुदाय" कहा गया, जैसे - गैलिसिया, पाएस वास्को और कैटेलूना। इन सभी समुदायों की दो आधिकारिक भाषाएँ है: एक स्पेनी और दूसरी अपनी प्रान्तीय। जैसे इन तीन प्रान्तो की क्षेत्रीय भाषाएँ हैं: गैल्लीगो, इयूस्क्एरा और कैटलन। स्वायत्तशासी समुदायों की उनकी राजधानीयों समेत सूची.

नई!!: अल्कला डी हेनरेस और स्पेनी स्वायत्त समुदाय · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: अल्कला डी हेनरेस और विश्व धरोहर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »