लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अल हम्रा

सूची अल हम्रा

अल हम्रा का महल और क़िला अल हम्रा (स्पेनी: Alhambra, अरबी:, मतलब "लाल वाला") स्पेन के ग्रानादा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक महल और क़िला है। यह मूल रूप में 889 में एक छोटे किले के तौर पर बनाया गया था पर इसका कोई ख्याल न रखा गया। फिर 11वीं सदी के मध में ग्रानादा एमिरात के मूर मूल के आमिर महंमद बिन अल-अहमार ने इसका मौजूदा महिल और दीवारें बनवाई। 1333 में ग्रानादा के सुल्तान यूसफ पहिले ने इसको शाही महिल में तब्दील कर दिया। .

6 संबंधों: मूर, यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, स्पेन, स्पेनी भाषा, ग्रानादा प्रान्त, अरबी भाषा

मूर

मूर उत्तरी अफ्रीका के अरबों तथा बर्बर लोगों को कहते हैं जो व्यापारिक कारणों से कई अन्य क्षेत्रों में बस गए। ये इस्लाम के आगमान से पूर्व तथा उसके बाद भी विस्थापित होते रहे। स्पेन, श्रीलंका तथा इंडोनेशिया कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ मूरों की आबादी रहती है। सुदूर दक्षिण भारत में भी मूर पाए जाते हैं। श्रेणी:नस्ल.

नई!!: अल हम्रा और मूर · और देखें »

यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह यूरोप में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की एक सूची है। तारांकन चिह्न (*) लगे स्थल, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं। .

नई!!: अल हम्रा और यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: अल हम्रा और स्पेन · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: अल हम्रा और स्पेनी भाषा · और देखें »

ग्रानादा प्रान्त

स्पेन के नक़्शे में ग्रानादा प्रांत (लाल रंग में) ग्रानादा (स्पेनी:Granada) दक्षिणी पश्चिमी स्पेन के आंदालुसिया स्वायत्त समुदाय में स्थित एक प्रांत है। ग्रानादा प्रान्त की राजधानी भी ग्रानादा नाम का ही एक शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल 12,635 वर्ग किमी है, यानि भारत के नागालैण्ड राज्य से थोड़ा छोटा। ग्रानादा प्रान्त की आबादी 876,184 है जिनमें से 30% इसकी राजधानी में रहते हैं। स्पेन के मुस्लिम राज काल के दौरान ग्रानादा में "अल हम्रा" नाम का एक महल और क़िला बना था जो विश्व-प्रसिद्ध है और जिसे देखने दुनिया भर से सैलानी आते हैं। .

नई!!: अल हम्रा और ग्रानादा प्रान्त · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: अल हम्रा और अरबी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »