लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अम्ब्रिअल (उपग्रह) और सौर मण्डल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अम्ब्रिअल (उपग्रह) और सौर मण्डल के बीच अंतर

अम्ब्रिअल (उपग्रह) vs. सौर मण्डल

वॉयेजर द्वितीय यान द्वारा १९८६ को ली गयी एक अम्ब्रिअल की तस्वीर अम्ब्रिअल अरुण (युरेनस) ग्रह का एक उपग्रह है। अकार में यह अरुण का तीसरा सब से बड़ा उपग्रह है। अम्ब्रिअल का रंग अरुण के सारे उपग्रहों में से सब से गाढ़ा है। अरुण के अन्य बड़े चंद्रमाओं की तरह, अम्ब्रिअल भी बर्फ़ और पत्थर का बना हुआ है। इसकी सतह बर्फ़ीली और अन्दर का केंद्रीय भाग पत्थरीला है। इसकी सतह पर अंतरिक्ष से गिरे हुए उल्कापिंडों की वजह से बहुत से बड़े गढ्ढे भी हैं, जिनका व्यास २१० किमी तक पहुँचता है। कुछ टीले और खाइयाँ भी देखी गयी हैं। वॉयेजर द्वितीय यान के १९८६ में अरुण के पास से गुज़रने पर अम्ब्रिअल की सतह के लगभग ४०% हिस्से के नक्शे बनाए जा चुके हैं। . सौर मंडल में सूर्य और वह खगोलीय पिंड सम्मलित हैं, जो इस मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हैं। किसी तारे के इर्द गिर्द परिक्रमा करते हुई उन खगोलीय वस्तुओं के समूह को ग्रहीय मण्डल कहा जाता है जो अन्य तारे न हों, जैसे की ग्रह, बौने ग्रह, प्राकृतिक उपग्रह, क्षुद्रग्रह, उल्का, धूमकेतु और खगोलीय धूल। हमारे सूरज और उसके ग्रहीय मण्डल को मिलाकर हमारा सौर मण्डल बनता है। इन पिंडों में आठ ग्रह, उनके 166 ज्ञात उपग्रह, पाँच बौने ग्रह और अरबों छोटे पिंड शामिल हैं। इन छोटे पिंडों में क्षुद्रग्रह, बर्फ़ीला काइपर घेरा के पिंड, धूमकेतु, उल्कायें और ग्रहों के बीच की धूल शामिल हैं। सौर मंडल के चार छोटे आंतरिक ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल ग्रह जिन्हें स्थलीय ग्रह कहा जाता है, मुख्यतया पत्थर और धातु से बने हैं। और इसमें क्षुद्रग्रह घेरा, चार विशाल गैस से बने बाहरी गैस दानव ग्रह, काइपर घेरा और बिखरा चक्र शामिल हैं। काल्पनिक और्ट बादल भी सनदी क्षेत्रों से लगभग एक हजार गुना दूरी से परे मौजूद हो सकता है। सूर्य से होने वाला प्लाज़्मा का प्रवाह (सौर हवा) सौर मंडल को भेदता है। यह तारे के बीच के माध्यम में एक बुलबुला बनाता है जिसे हेलिओमंडल कहते हैं, जो इससे बाहर फैल कर बिखरी हुई तश्तरी के बीच तक जाता है। .

अम्ब्रिअल (उपग्रह) और सौर मण्डल के बीच समानता

अम्ब्रिअल (उपग्रह) और सौर मण्डल आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): चन्द्रमा, ऍरिअल (उपग्रह), अरुण (ग्रह), उल्का

चन्द्रमा

कोई विवरण नहीं।

अम्ब्रिअल (उपग्रह) और चन्द्रमा · चन्द्रमा और सौर मण्डल · और देखें »

ऍरिअल (उपग्रह)

वॉयेजर द्वितीय यान द्वारा १९८६ को ली गयी एक ऍरिअल की तस्वीर ऍरिअल अरुण (युरेनस) ग्रह का एक उपग्रह है। अकार में यह अरुण का चौथा सब से बड़ा उपग्रह है। ऍरिअल अरुण के सारे उपग्रहों में से सब से अधिक चमकदार है। अरुण के अन्य बड़े चंद्रमाओं की तरह, ऍरिअल भी बर्फ़ और पत्थर का बना हुआ है। इसकी सतह बर्फ़ीली और अन्दर का केंद्रीय भाग पत्थरीला है। इसकी सतह बहुत ऊबड़-खाबड़ है और उसपर ऊंचे टीले और गहरी खाइयाँ दोनों दिखाई देती हैं। वॉयेजर द्वितीय यान के १९८६ में अरुण के पास से गुज़रने पर ऍरिअल की सतह के लगभग ३५% हिस्से के नक्शे बनाए जा चुके हैं। फ़िलहाल ऍरिअल का अध्ययन करने के लिए कोई और अंतरिक्ष यान भेजने की कोई योजना नहीं है। हालांकि अरुण के सारे बड़े उपग्रहों पर भूकम्पों के सुराग मिलते हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है के ऍरिअल पर आये हुए भूकंप सब से ताज़ा हैं। .

अम्ब्रिअल (उपग्रह) और ऍरिअल (उपग्रह) · ऍरिअल (उपग्रह) और सौर मण्डल · और देखें »

अरुण (ग्रह)

अरुण (Uranus), या यूरेनस हमारे सौर मण्डल में सूर्य से सातवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है। द्रव्यमान में यह पृथ्वी से १४.५ गुना अधिक भारी और अकार में पृथ्वी से ६३ गुना अधिक बड़ा है। औसत रूप में देखा जाए तो पृथ्वी से बहुत कम घना है - क्योंकि पृथ्वी पर पत्थर और अन्य भारी पदार्थ अधिक प्रतिशत में हैं जबकि अरुण पर गैस अधिक है। इसीलिए पृथ्वी से तिरेसठ गुना बड़ा अकार रखने के बाद भी यह पृथ्वी से केवल साढ़े चौदह गुना भारी है। हालांकि अरुण को बिना दूरबीन के आँख से भी देखा जा सकता है, यह इतना दूर है और इतनी माध्यम रोशनी का प्रतीत होता है के प्राचीन विद्वानों ने कभी भी इसे ग्रह का दर्जा नहीं दिया और इसे एक दूर टिमटिमाता तारा ही समझा। १३ मार्च १७८१ में विलियम हरशल ने इसकी खोज की घोषणा करी। अरुण दूरबीन द्वारा पाए जाने वाला पहला ग्रह था। हमारे सौर मण्डल में चार ग्रहों को गैस दानव कहा जाता है, क्योंकि इनमें मिटटी-पत्थर की बजाय अधिकतर गैस है और इनका आकार बहुत ही विशाल है। अरुण इनमे से एक है - बाकी तीन बृहस्पति, शनि और वरुण (नॅप्टयून) हैं। इनमें से अरुण की बनावट वरुण से बहुत मिलती-जुलती है। अरुण और वरुण के वातावरण में बृहस्पति और शनि के तुलना में बर्फ़ अधिक है - पानी की बर्फ़ के अतिरिक्त इनमें जमी हुई अमोनिया और मीथेन गैसों की बर्फ़ भी है। इसलिए कभी-कभी खगोलशास्त्री इन दोनों को "बर्फ़ीले गैस दानव" नाम की श्रेणी में डाल देते हैं। सौर मण्डल के सारे ग्रहों में से अरुण का वायुमण्डल सब से ठण्डा पाया गया है और उसका न्यूनतम तापमान -४९ कैल्विन (यानी -२२४° सेण्टीग्रेड) देखा गया है। इस ग्रह में बादलों की कई तहें देखी गई हैं। मानना है के सब से नीचे पानी के बादल हैं और सब से ऊपर मीथेन गैस के बादल हैं। यह भी माना जाता है कि यदि किसी प्रकार अरुण के बिलकुल बीच जाकर इसका केन्द्र देखा जा सकता तो वहाँ बर्फ़ और पत्थर पाए जाते। .

अम्ब्रिअल (उपग्रह) और अरुण (ग्रह) · अरुण (ग्रह) और सौर मण्डल · और देखें »

उल्का

आकाश के एक भाग में उल्का गिरने का दृष्य; यह दृष्य एक्स्ोजर समय कबढ़ाकर लिया गया है आकाश में कभी-कभी एक ओर से दूसरी ओर अत्यंत वेग से जाते हुए अथवा पृथ्वी पर गिरते हुए जो पिंड दिखाई देते हैं उन्हें उल्का (meteor) और साधारण बोलचाल में 'टूटते हुए तारे' अथवा 'लूका' कहते हैं। उल्काओं का जो अंश वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तक पहुँचता है उसे उल्कापिंड (meteorite) कहते हैं। प्रायः प्रत्येक रात्रि को उल्काएँ अनगिनत संख्या में देखी जा सकती हैं, किंतु इनमें से पृथ्वी पर गिरनेवाले पिंडों की संख्या अत्यंत अल्प होती है। वैज्ञानिक दृष्टि से इनका महत्व बहुत अधिक है क्योंकि एक तो ये अति दुर्लभ होते हैं, दूसरे आकाश में विचरते हुए विभिन्न ग्रहों इत्यादि के संगठन और संरचना (स्ट्रक्चर) के ज्ञान के प्रत्यक्ष स्रोत केवल ये ही पिंड हैं। इनके अध्ययन से हमें यह भी बोध होता है कि भूमंडलीय वातावरण में आकाश से आए हुए पदार्थ पर क्या-क्या प्रतिक्रियाएँ होती हैं। इस प्रकार ये पिंड ब्रह्माण्डविद्या और भूविज्ञान के बीच संपर्क स्थापित करते हैं। .

अम्ब्रिअल (उपग्रह) और उल्का · उल्का और सौर मण्डल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अम्ब्रिअल (उपग्रह) और सौर मण्डल के बीच तुलना

अम्ब्रिअल (उपग्रह) 7 संबंध है और सौर मण्डल 99 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 3.77% है = 4 / (7 + 99)।

संदर्भ

यह लेख अम्ब्रिअल (उपग्रह) और सौर मण्डल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »