लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमेरिकी राज्य और वायोमिंग

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अमेरिकी राज्य और वायोमिंग के बीच अंतर

अमेरिकी राज्य vs. वायोमिंग

अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं। प्रत्येक राज्य एक परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र रखता है और संयुक्त राज्य संघीय सरकार के साथ अपनी संप्रभुता को साझा करता है। प्रत्येक राज्य और संघीय सरकार के बीच साझा संप्रभुता के कारण अमेरिका के लोग संघीय सरकार और वे राज्य जिसमें वे रहते हैं, दोनों के नागरिक हैं। राज्य नागरिकता और निवास में लचीलापन हैं और राज्यों के बीच आवागमन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी आवश्यक नहीं है। चार राज्य अपने पूर्ण अधिकारिक नामों में राज्य के बजाय राष्ट्रमंडल शब्द का उपयोग करते हैं। राज्यों को काउंटियों या काउंटी-समकक्ष में विभाजित किया गया है। जिसे कुछ स्थानीय सरकारी अधिकार सौंपें जाते है। काउंटी या काउंटी-समतुल्य संरचना हर राज्य में व्यापक रूप से बदलती हैं। राज्य सरकारों को अपने व्यक्तिगत संविधानों के माध्यम से लोगों (प्रत्येक संबंधित राज्य) द्वारा सत्ता आवंटित की जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत राज्यों के पास कई शक्तियां और अधिकार हैं; विशेषकर संविधान संशोधन को अनुमोदन देना। ऐतिहासिक रूप से, स्थानीय कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अंतर्निहित वाणिज्यों का विनियमन और स्थानीय परिवहन एव अवसंरचना के कार्यों को मुख्य रूप से राज्य की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। समय के साथ सामान्य प्रवृत्ति केन्द्रीकरण और निगमन की ओर रही है और अब संघीय सरकार पहले की तुलना में बहुत बड़ी भूमिका राज्य के संचालन में निभा रही है। राज्यों के अधिकार पर एक सतत बहस चल रही है जो संघीय सरकार और व्यक्तियों के अधिकार के संबंध में राज्यों की शक्तियों और संप्रभुता की सीमा और प्रकृति से संबंधित है। संघीय कांग्रेस में राज्यों और उनके निवासियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। अमेरिकी कांग्रेस में द्विसदनीयता प्रणाली के तहत दो सदन होते हैं: सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव। प्रत्येक राज्य का सीनेट में दो सीनेटरों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में कम से कम एक प्रतिनिधि द्वारा। प्रत्येक राज्य निर्वाचक मण्डल में वोट करने के लिए कई मतदाताओं का चयन करने का भी हकदार है, जो कि संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति का चुनाव करता है। संघ में नए राज्यों को स्वीकार करने का अधिकार संविधान ने कांग्रेस को प्रदान किया है। 1776 में संयुक्त राज्य की स्थापना के बाद से राज्यों की संख्या मूल 13 से बढ़कर 50 हो गई है। अलास्का और हवाई जिन्हें 1959 में स्वीकार किया गया था, सबसे नए राज्य हैं। संविधान इस बात पर खामोश है कि क्या राज्यों के पास संघ से निकलने (अलग होना) की शक्ति है। गृह युद्ध के तुरंत बाद, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने यह माना कि कोई राज्य एकतरफा निर्णय लेकर ऐसा नहीं कर सकता। . अमेरिका के नक्शे में वायोमिंग (Wyoming) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। राज्य क्षेत्र में दसवां सबसे बड़ा राज्य है लेकिन इसकी आबादी सभी राज्यों में सबसे कम है। राज्य के उत्तर में मोन्टाना, पूर्व में साउथ डकोटा और नेब्रास्का, दक्षिण में कॉलोराडो, दक्षिण-पश्चिम में यूटा, और पश्चिम में इडाहो है। 2015 राज्य की जनसंख्या का अनुमान 5,86,107 था, जो कि अमेरिका के 31 सबसे बड़े शहरों से भी कम है। राज्य के पश्चिमी दो-तिहाई हिस्से को ज्यादातर पहाड़ी पर्वतमाला और रॉकी पर्वत शृंखला ने ढ़क रखा है, जबकि राज्य का पूर्वी तिहाई इलाका उच्च ऊंचाई वाली प्रेरी है। वायोमिंग में लगभग आधी भूमि यू.एस. सरकार के स्वामित्व में है। 1950 के बाद से वायोमिंग एक राजनीतिक रूप से रूढ़िवादी राज्य रहा है जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने 1964 को छोड़कर सभी चुनाव जीते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमेरिकी राज्य और वायोमिंग के बीच समानता

अमेरिकी राज्य और वायोमिंग आम में 8 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): नेब्रास्का, मोन्टाना, यूटा, साउथ डकोटा, संयुक्त राज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार, इडाहो, कॉलोराडो

नेब्रास्का

अमेरिका में स्थिति नेब्रास्का (Nebraska) संयुक्त राज्य का राज्य है जो ग्रेट प्लेन्स और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। राज्य के उत्तर में साउथ डेकोटा, पूर्व में आयोवा और मिसोरी नदी के किनारे पर दक्षिण-पूर्व में मिसौरी है। साथ ही इसकी सीमा दक्षिण में केन्सास, दक्षिण पश्चिम में कॉलोराडो और पश्चिम में वायोमिंग से भी लगती है। 1762 में सप्तवर्षीय युद्ध के दौरान फ्रांस ने लुइसियाना क्षेत्र (जिसमें नेब्रास्का भी आता था) स्पेन को सौंप दिया। इस क्षेत्र से फ्रांस की वापसी के बाद मिसिसिपी नदी पर ब्रिटेन और स्पेन प्रभुत्व के लिए प्रतिस्पर्धा करने लगे। अपनी स्वतंत्रता के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने लुइसियाना खरीद के अनुसार इस इलाके पर दावा करना शुरू कर दिया। 1854 में अमेरिका ने एक अधिनियम के तहत इस इलाके पर अपना अधिकार कर लिया। फिर संघीय सरकार द्वारा दी जा रही नि: शुल्क भूमि पर दावा करने के लिए कई हजारों आबादकार नेब्रास्का में पहुँचें। बसने की इस पहली लहर ने क्षेत्र को राज्य बनने के आवेदन करने के लिए पर्याप्त आबादी दी। 1867 में यह 37वें राज्य बन गया। 2016 के अनुमान के मुताबिक इसकी आबादी 19,07,116 है। जिससे इसका सभी राज्यों में 37वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से ये 16वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी सरकारी भाषा है। .

अमेरिकी राज्य और नेब्रास्का · नेब्रास्का और वायोमिंग · और देखें »

मोन्टाना

सयुक्त राज्य में स्थिति मोन्टाना (Montana) संयुक्त राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। राज्य का नाम स्पेनिश शब्द मोंटाना जिसका अर्थ पर्वत है, से लिया गया है। मोंटाना की तीन कनाडाई प्रांतों: ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, और सस्केचेवान के साथ 545 मील (877 किमी) की सीमा है। इसके पूर्व में नॉर्थ डेकोटा और साउथ डेकोटा, दक्षिण में वायोमिंग, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में आयडाहो स्थित है। मोंटाना अमेरिका के राज्यों में आकार के हिसाब से चौथा स्थान है, लेकिन आबादी में वह 48वां स्थान रखता है। मोन्टाना का पूर्वी हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। पश्चिमी हिस्सा ब्रिटेन के साथ 1846 में की गई संधि से अमेरिका के हाथ आया। 1889 में 41वें राज्य के रूप में इसे संघ में शामिल किया गया। मोन्टाना की अनुमानित जनसंख्या 2015 में 10,32,949 है। 94% जनता अंग्रेज़ी भाषा बोलती है जो राज्य की अधिकारिक भाषा भी है। .

अमेरिकी राज्य और मोन्टाना · मोन्टाना और वायोमिंग · और देखें »

यूटा

संयुक्त राज्य अमेरिका में यूटा राज्य की भौगोलिक स्थिति यूटा (अंग्रेज़ी: Utah) संयुक्त राज्य अमेरिका की मुख्यभूमि के पश्चिमी अर्ध-भाग के मध्य में स्थित एक राज्य है। 4 जनवरी 1896 को अमेरिकी संघ में सम्मिलित होने वाला यह 45वाँ राज्य था। यह अमेरिका का क्षेत्रफल के आधार पर तेरहवाँ सबसे बड़ा, जनसंख्या के आधार पर तेतीसवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या घनत्व के आधार पर दसवाँ सबसे कम सघन राज्य है। यूटा का क्षेत्रफल 2,19,887 वर्ग किमी है और कुल जनसंख्या लगभग 29 लाख है जिसमें से 80% के लगभग लोग सॉल्ट लेक सिटी केन्द्रित वॉसाच फ़्रण्ट के आसपास निवास करते हैं। इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 13.2/किमी2 है। यूटा की सीमाएँ पूर्व में कॉलोराडो, पूर्वोत्तर में वायोमिंग, उत्तर में इडाहो, दक्षिण में एरिज़ोना, और पश्चिम में नेवादा राज्यों से मिलती हैं। दक्षिण-पश्चिम में नया मेक्सिको का एक कोना भी यूटा की सीमा से मिलता है। लगभग 62% यूटावासी मॉर्मन सम्प्रदाय (ईसाई धर्म का एक सम्प्रदाय) को मानने वाले हैं और यह सम्प्रदाय यूटा की संस्कृति और दैनिक जीवन को बहुत प्रभावित करता है। चर्च ऑफ़ जीज़स क्राइस्ट ऑफ़ लेटर डे सेण्ट्स का वैश्विक मुख्यालय इस राज्य की राजधानी सॉल्ट लेक सिटी में स्थित है। यूटा अमेरिका का धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक सजातीय राज्य है और मॉर्मन सम्प्रदाय की बहुलता वाला एकमात्र राज्य है और एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ की अधिकतर जनसंख्या केवल एक ही चर्च की सदस्य है। यह राज्य परिवहन, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और शोध, सरकारी सेवाओं, और खनन का एक केन्द्र है; और बाहरी मनोरंजन के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 2013 में संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुमान अनुसार यूटा की जनसंख्या अमेरिका में दूसरी सर्वाधिक तेजी से बढ़ रही है। सेण्ट जॉर्ज 2000 से 2005 के बीच सबसे तेजी से बढ़ने वाला महानगरीय क्षेत्र था। यूटा की मध्य-मूल्य औसत आय भी अमेरिकी राज्यों में 14वें स्थान पर थी और समायोजित जीवन यापन की लागत के आधार पर दूसरे। इस राज्य की मध्य-मूल्य औसत आय 50,614 $ है। एक 2012 गैलप राष्ट्रीय सर्वेक्षण अनुसार यूटा समग्र रूप से 13 दूरन्देशी मापकों के आधार पर रहने के लिए "सबसे अच्छा राज्य" था जैसे आर्थिक, जीवन-शैली, और स्वास्थ्य सम्बन्धी अवेक्षणी मात्रिक इत्यादि। .

अमेरिकी राज्य और यूटा · यूटा और वायोमिंग · और देखें »

साउथ डकोटा

स्थान साउथ डकोटा (South Dakota) संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में एक राज्य है। 2 नवंबर, 1898 को साउथ डकोटा नॉर्थ डकोटा के साथ एक राज्य बन गया। साउथ डकोटा इन राज्यों से घिरा हुआ है: नॉर्थ डकोटा (उत्तर में), मिनेसोटा (पूर्व में), आयोवा (दक्षिण-पूर्व में), नेब्रास्का (दक्षिण में), वायोमिंग (पश्चिम में), और मोन्टाना (उत्तर-पश्चिम में)। राज्य को मिसोरी नदी ने पूर्व और पश्चिम भागों में विभाजित किया है। पूर्वी साउथ डकोटा अधिकतर आबादी का घर है और इस क्षेत्र की उपजाऊ मिट्टी का उपयोग विभिन्न फसलों को उगाने के लिए किया जाता है। मिसौरी के पश्चिम में पशुपालन प्रमुख कृषि गतिविधि है और अर्थव्यवस्था पर्यटन और रक्षा खर्च पर अधिक निर्भर है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 8,65,454 हैं। इससे इसका सभी राज्यों में स्थान 46वां हुआ। क्षेत्र के हिसाब से यह 17वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। .

अमेरिकी राज्य और साउथ डकोटा · वायोमिंग और साउथ डकोटा · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

अमेरिकी राज्य और संयुक्त राज्य · वायोमिंग और संयुक्त राज्य · और देखें »

संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार

संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार (United States Federal Government) संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार को कहते हैं। यह भारत की केन्द्र सरकार के समान है, जिसके हाथ में देश की सत्ता की बागडोर होती है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका.

अमेरिकी राज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार · वायोमिंग और संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार · और देखें »

इडाहो

आयडाहो राज्य कि सन्युक्त रज्य मे जगह (लाल मे) इडाहो संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है जो की उसके उत्तरपश्चिमी हिस्से में स्थित है। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर और राजधानी बोइसे है। इस राज्य के नागरिकों को आय्डोहंस कहते हैं। आयडाहो संघ में ३ जुलाई १८९० को ४३वे राज्य के तौर पे समिलित किया गया। इस राज्य का ज्यादातर इलाका पहाडी है और क्षेत्रफल में पूरे इंग्लैंड से भी बड़ा है। यह चारो तरफ से जमीं से घिरा है और वाशिंगटन, ओरेगन, नेवादा, उताह, व्योमिंग, मोंटाना और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया इलाको से सीमा रखता है। यहाँ पर काफी लोग बाहर के राज्यों से आते जाते रहते हैं इसलिए इस कई बहारी लोगो का घर भी कहा जाता है। मध्य आयडाहो उत्तर अमेरिका में सबसे पुराने सकी रिसोरतो का स्थान भी है। संयुक्त राज्य के सेन्सस के अनुसार २००८ में इस राज्य की जनसंख्या १५,२३,८१६ थी। इस राज्य को प्यार से जेम राज्य भी बुलाते हैं क्यों की लगभग हर रतन यहाँ मिलता है। इसके अलावा आयडाहो दूसरी ऐसी जगह है जहा सितारा गार्नेट मिलता है, पहली भारत में हिमालय पर्वत है। राज्य का नारा "यह हमेशा के लिए" है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमेरिकी राज्य और इडाहो · इडाहो और वायोमिंग · और देखें »

कॉलोराडो

संयुक्त राज्य अमेरिका में कॉलोराडो राज्य की स्थिति कॉलोराडो (अंग्रेज़ी: Colorado) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। यह अमेरिका के मध्य-पश्चिम में दक्षिणी रॉकी पर्वतों को अपने में समाए हुए हैं। यह अमेरिका में क्षेत्रफल के आधर पर 8वाँ और जनसंख्या के आधार पर 22वाँ सबसे बड़ा राज्य है। संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार 1 जुलाई 2014 को कॉलोराडो की जनसंख्या 53,55,866 थी, जो 2010 में हुई जनगणना की तुलना में 6.5% अधिक थी। इसका क्षेत्रफल 2,69,837 वर्ग किमी है। इस राज्य का नाम कॉलोराडो नदी के नाम पर पड़ा, जिसका नाम स्पेनी यात्रियों ने रियो कोलोराडो (Río Colorado) रखा था। कॉलोराडो के राज्यक्षेत्र को 28 फ़रवरी 1861 को संघटित किया गया था और अमेरिकी राष्ट्रपति यूलिसिस ऍस ग्राण्ट ने 1 अगस्त 1876 को एक उद्घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर कर इसे अमेरिका में सम्मिलित किया। कॉलोराडो को "शतकीय राज्य" (Centennial State) भी कहा जाता है जो इसका उपनाम है क्योंकि यह अमेरिकी स्वतन्त्रता की घोषणा के सौ वर्ष पूरे होने के 28 दिन बाद राज्य बना था। कॉलोराडो की सीमाएँ उत्तर में वायोमिंग, पूर्वोत्तर में नॅब्रास्का, पूर्व में कैन्सस, दक्षिणपूर्व में ओक्लाहोमा, दक्षिण में नया मॅक्सिको, पश्चिम में यूटा, और दक्षिण-पश्चिम में एरिज़ोना से मिलती हैं। कॉलोराडो अपने जीवन्त परिदृश्य के लिए प्रख्यात है जो पर्वतों, वनों, ऊँचे मैदानों, मेसू, घाटियों, पठारों, नदियों, और रेतीली भूमियों से अटा पड़ा है। इसकी राजधानी डॅनवर है जो इस राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर भी है। इस राज्य के लोगों को अंग्रेज़ी में "कॉलोरैडन्स" (Coloradans) कहते हैं, यद्यपि पुराना शब्द "कॉलोरैडोअन" (Coloradoan) अभी भी प्रयुक्त किया जाता है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

अमेरिकी राज्य और कॉलोराडो · कॉलोराडो और वायोमिंग · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अमेरिकी राज्य और वायोमिंग के बीच तुलना

अमेरिकी राज्य 74 संबंध है और वायोमिंग 12 है। वे आम 8 में है, समानता सूचकांक 9.30% है = 8 / (74 + 12)।

संदर्भ

यह लेख अमेरिकी राज्य और वायोमिंग के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »