लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमेरिकी राज्य और नॉर्थ कैरोलीना

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अमेरिकी राज्य और नॉर्थ कैरोलीना के बीच अंतर

अमेरिकी राज्य vs. नॉर्थ कैरोलीना

अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं। प्रत्येक राज्य एक परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र रखता है और संयुक्त राज्य संघीय सरकार के साथ अपनी संप्रभुता को साझा करता है। प्रत्येक राज्य और संघीय सरकार के बीच साझा संप्रभुता के कारण अमेरिका के लोग संघीय सरकार और वे राज्य जिसमें वे रहते हैं, दोनों के नागरिक हैं। राज्य नागरिकता और निवास में लचीलापन हैं और राज्यों के बीच आवागमन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी आवश्यक नहीं है। चार राज्य अपने पूर्ण अधिकारिक नामों में राज्य के बजाय राष्ट्रमंडल शब्द का उपयोग करते हैं। राज्यों को काउंटियों या काउंटी-समकक्ष में विभाजित किया गया है। जिसे कुछ स्थानीय सरकारी अधिकार सौंपें जाते है। काउंटी या काउंटी-समतुल्य संरचना हर राज्य में व्यापक रूप से बदलती हैं। राज्य सरकारों को अपने व्यक्तिगत संविधानों के माध्यम से लोगों (प्रत्येक संबंधित राज्य) द्वारा सत्ता आवंटित की जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत राज्यों के पास कई शक्तियां और अधिकार हैं; विशेषकर संविधान संशोधन को अनुमोदन देना। ऐतिहासिक रूप से, स्थानीय कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अंतर्निहित वाणिज्यों का विनियमन और स्थानीय परिवहन एव अवसंरचना के कार्यों को मुख्य रूप से राज्य की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। समय के साथ सामान्य प्रवृत्ति केन्द्रीकरण और निगमन की ओर रही है और अब संघीय सरकार पहले की तुलना में बहुत बड़ी भूमिका राज्य के संचालन में निभा रही है। राज्यों के अधिकार पर एक सतत बहस चल रही है जो संघीय सरकार और व्यक्तियों के अधिकार के संबंध में राज्यों की शक्तियों और संप्रभुता की सीमा और प्रकृति से संबंधित है। संघीय कांग्रेस में राज्यों और उनके निवासियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। अमेरिकी कांग्रेस में द्विसदनीयता प्रणाली के तहत दो सदन होते हैं: सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव। प्रत्येक राज्य का सीनेट में दो सीनेटरों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में कम से कम एक प्रतिनिधि द्वारा। प्रत्येक राज्य निर्वाचक मण्डल में वोट करने के लिए कई मतदाताओं का चयन करने का भी हकदार है, जो कि संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति का चुनाव करता है। संघ में नए राज्यों को स्वीकार करने का अधिकार संविधान ने कांग्रेस को प्रदान किया है। 1776 में संयुक्त राज्य की स्थापना के बाद से राज्यों की संख्या मूल 13 से बढ़कर 50 हो गई है। अलास्का और हवाई जिन्हें 1959 में स्वीकार किया गया था, सबसे नए राज्य हैं। संविधान इस बात पर खामोश है कि क्या राज्यों के पास संघ से निकलने (अलग होना) की शक्ति है। गृह युद्ध के तुरंत बाद, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने यह माना कि कोई राज्य एकतरफा निर्णय लेकर ऐसा नहीं कर सकता। . स्थान नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। राज्य की सीमा दक्षिण में साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया से, पश्चिम में टेनेसी से, उत्तर में वर्जीनिया, और पूर्व में अटलांटिक महासागर से लगती है। 18वीं शताब्दी में नॉर्थ कैरोलिना (साउथ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक थी। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला आखिरी राज्य बना था। सभी 50 राज्यों में नॉर्थ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 28वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,01,46,788 हैं जिससे उसका स्थान 9वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है जो 90% जनता मातृभाषा के रूप में बोलती हैं। .

अमेरिकी राज्य और नॉर्थ कैरोलीना के बीच समानता

अमेरिकी राज्य और नॉर्थ कैरोलीना आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): टेनेसी, तेरह उपनिवेश, साउथ कैरोलीना, वर्जीनिया, अमेरिकी गृहयुद्ध

टेनेसी

मानचित्र में टेनेसी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक राज्य है। टेनेसी के उत्तर में केंटकी और वर्जीनिया, पूर्व में नॉर्थ कैरोलीना, दक्षिण में जॉर्जिया, अलबामा, और मिसिसिपी और पश्चिम में अर्कांसस और मिसौरी है। 2016 के अनुमान के अनुसार, इसकी 66,51,194 की आबादी है। टेनेसी अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ रहा 14 वा राज्य है और जनसंख्या की 17 वीं रैंक पर है। वह स्थान है कुल भूमि क्षेत्र में 36 पर आता हैं। 1796 में यह 16 वे राज्य की तौर पर संघ में शामिल हो गया। 626,144 की 2008 में गिनी गयी आबादी के साथ नैशविले मेट्रोपोलिटन एरिया व राज्य कि राजधानी है। राज्य के सबसे ज्यादा 1,521,437 लोगों के साथ इसका सबसे बड़ा शहर है मेम्फिस है। .

अमेरिकी राज्य और टेनेसी · टेनेसी और नॉर्थ कैरोलीना · और देखें »

तेरह उपनिवेश

तेरह उपनिवेश (इस नक़्शे में गाढ़े गुलाबी रंग वाले क्षेत्र) तेरह उपनिवेश (अंग्रेज़ी: Thirteen Colonies) वे ब्रिटिश उपनिवेश थे जो पूर्वी उत्तर अमेरिका के अंध महासागर के तट पर सन् 1607 से 1733 तक स्थापित किये गए। इन उपनिवेशों ने 1776 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता का ऐलान किया और केवल उपनिवेश न रहकर संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य बन गए। यही वजह है के आधुनिक अमेरिकी ध्वज में 13 लाल और सफ़ेद धारियाँ हैं और मूल अमेरिकी झंडे में 13 तारे थे। .

अमेरिकी राज्य और तेरह उपनिवेश · तेरह उपनिवेश और नॉर्थ कैरोलीना · और देखें »

साउथ कैरोलीना

नक्शे में स्थिति साउथ कैरोलीना (South Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका का दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में राज्य है। राज्य के उत्तर में नॉर्थ कैरोलीना, दक्षिण और पश्चिम में जॉर्जिया और पूर्व में अटलांटिक महासागर है। 18वीं शताब्दी में साउथ कैरोलिना (नॉर्थ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक था। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला पहला राज्य बना था। सभी 50 राज्यों में साउथ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 40वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 49,61,119 हैं जिससे उसका स्थान सभी राज्यों में 23वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है। निक्की हेली अमेरिका के साउथ कैरोलीना प्रांत की जनवरी 2011 से जनवरी 2017 तक गवर्नर थी। उन्होने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। हेली सिख माता-पिता की बेटी हैं जिनके पूर्वज अमृतसर से आकर यहां बस गए थे। .

अमेरिकी राज्य और साउथ कैरोलीना · नॉर्थ कैरोलीना और साउथ कैरोलीना · और देखें »

वर्जीनिया

मानचित्र में स्थिति वर्जीनिया (Virginia, अधिकारिक तौर कॉमनवेल्थ ऑफ़ वर्जीनिया) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। 1607 में लंदन कंपनी ने पहली स्थायी अंग्रेज़ी कॉलोनी के रूप में वर्जीनिया कॉलोनी को स्थापित किया था। दास श्रम और विस्थापित मूल अमेरिकी जनजातियों से प्राप्त भूमि ने कॉलोनी की शुरुआती राजनीति और वृक्षारोपण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्जीनिया अमेरिकी क्रांति में विद्रोह करने वाले तेरह उपनिवेश में से एक था। यह अमेरिकी नागरिक युद्ध में परिसंघीय राज्य अमेरिका में शामिल हो गया, जिसके दौरान रिचमंड (वर्जीनिया की राजधानी) को संघीय राजधानी बना दिया गया था। इस दौरान वर्जीनिया के उत्तर-पश्चिमी काउंटी ने अलग होकर वेस्ट वर्जीनिया राज्य का निर्माण किया। वर्जीनिया का गठन कॉमनवेल्थ के रूप में हुआ है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 84,11,808 है। इससे इसका सभी राज्यों में 12वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 35वां स्थान है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। ईसाई धर्म को सबसे ज्यादा माना जाता है। .

अमेरिकी राज्य और वर्जीनिया · नॉर्थ कैरोलीना और वर्जीनिया · और देखें »

अमेरिकी गृहयुद्ध

गॅटीस्बर्ग की लड़ाई अमेरिका के संघीय राज्य (यूनियन, नीले रंग में) और अलगाववादी परिसंघीय राज्य (कन्फ़ेडरेसी, ख़ाक़ी रंग में) उत्तरी सैनिक खाइयों में वर्जिनिया में दक्षिणी शहर फ़्रेड्रिक्सबर्ग पर हमला करने से पहले दक्षिणी कन्फ़ेडरेसी की घटती ज़मीन का वार्षिक नक्शा अमेरिकी गृहयुद्ध (अंग्रेजी: American Civil War, अमॅरिकन सिविल वॉर) सन् १८६१ से १८६५ के काल में संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी राज्यों और दक्षिणी राज्यों के बीच में लड़ा जाने वाला एक गृहयुद्ध था जिसमें उत्तरी राज्य विजयी हुए। इस युद्ध में उत्तरी राज्य अमेरिका की संघीय एकता बनाए रखना चाहते थे और पूरे देश से दास प्रथा हटाना चाहते थे। अमेरिकी इतिहास में इस पक्ष को औपचारिक रूप से 'यूनियन' (Union यानि संघीय) कहा जाता है और अनौपचारिक रूप से 'यैन्की' (Yankee) कहा जाता है। दक्षिणी राज्य अमेरिका से अलग होकर 'परिसंघीय राज्य अमेरिका' (Confederate States of America, कन्फ़ेडरेट स्टेट्स ऑफ़ अमॅरिका) नाम का एक नया राष्ट्र बनाना चाहते थे जिसमें यूरोपीय मूल के श्वेत वर्णीय (गोरे) लोगों को अफ्रीकी मूल के कृष्ण वर्णीय (काले) लोगों को गुलाम बनाकर ख़रीदने-बेचने का अधिकार हो। दक्षिणी पक्ष को औपचारिक रूप से 'कन्फ़ेडरेसी' (Confederacy यानि परिसंघीय) और अनौपचारिक रूप से 'रेबेल' (Rebel, रॅबॅल, यानि विद्रोही) या 'डिक्सी' (Dixie) कहा जाता है।, Donald J. Meyers, Algora Publishing, 2005, ISBN 978-0-87586-358-0 इस युद्ध में ६ लाख से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए (सही संख्या ६,२०,०००) अनुमानित की गई है।, Therese Shea, The Rosen Publishing Group, 2005, ISBN 978-1-4042-0415-7,...

अमेरिकी गृहयुद्ध और अमेरिकी राज्य · अमेरिकी गृहयुद्ध और नॉर्थ कैरोलीना · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अमेरिकी राज्य और नॉर्थ कैरोलीना के बीच तुलना

अमेरिकी राज्य 74 संबंध है और नॉर्थ कैरोलीना 8 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 6.10% है = 5 / (74 + 8)।

संदर्भ

यह लेख अमेरिकी राज्य और नॉर्थ कैरोलीना के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »