27 संबंधों: बेंजामिन नेतन्याहू, महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, हिना खान, जयप्रकाश नारायण, जूलियन कैलेंडर, विश्व शिक्षक दिवस, विश्व खाद्य दिवस, ग्रेगोरी कैलेंडर, अमिताभ बच्चन, १ अक्टूबर, १० अक्टूबर, ११ अक्टूबर, १२ अक्तूबर, १३ अक्टूबर, १४ अक्टूबर, १५ अक्टूबर, १६ अक्टूबर, १७ अक्टूबर, २० अक्टूबर, २१ अक्टूबर, ३ अक्तूबर, ४ अक्टूबर, ५ अक्टूबर, ६ अक्टूबर, ८ अक्तूबर, ९ अक्टूबर।
बेंजामिन नेतन्याहू
बेंजामिन नेतन्याहू (He-Benjamin_Netanyahu.ogg; जन्म: अक्तूबर २१, १९४९) इज़राइल के वर्तमान प्रधानमन्त्री हैं। वह लिकुड पार्टी के अध्यक्ष हैं। तेल अवीव में धर्मनिरपेक्ष यहूदी माता-पिता के घर इनका जन्म हुआ और वे १९४८ में इज़राइल राज्य की स्थापना के बाद पैदा हुए पहले इज़राइली प्रधानमंत्री हैं। नेतन्याहू १९६७ में छः दिन का युद्ध के तुरंत बाद इज़राइल रक्षा बल में शामिल हो गए। .
नई!!: अक्टूबर और बेंजामिन नेतन्याहू · और देखें »
महात्मा गांधी
मोहनदास करमचन्द गांधी (२ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था।। उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी याद किया जाता है। सुभाष चन्द्र बोस ने ६ जुलाई १९४४ को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं। प्रति वर्ष २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है। सबसे पहले गान्धी ने प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिये संघर्ष हेतु सत्याग्रह करना शुरू किया। १९१५ में उनकी भारत वापसी हुई। उसके बाद उन्होंने यहाँ के किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिये एकजुट किया। १९२१ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने देशभर में गरीबी से राहत दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण व आत्मनिर्भरता के लिये अस्पृश्यता के विरोध में अनेकों कार्यक्रम चलाये। इन सबमें विदेशी राज से मुक्ति दिलाने वाला स्वराज की प्राप्ति वाला कार्यक्रम ही प्रमुख था। गाँधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाये गये नमक कर के विरोध में १९३० में नमक सत्याग्रह और इसके बाद १९४२ में अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्त की। दक्षिण अफ्रीका और भारत में विभिन्न अवसरों पर कई वर्षों तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे। .
नई!!: अक्टूबर और महात्मा गांधी · और देखें »
लालबहादुर शास्त्री
लालबहादुर शास्त्री (जन्म: 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय - मृत्यु: 11 जनवरी 1966 ताशकन्द), भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्रीजी को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। गोविंद बल्लभ पंत के मन्त्रिमण्डल में उन्हें पुलिस एवं परिवहन मन्त्रालय सौंपा गया। परिवहन मन्त्री के कार्यकाल में उन्होंने प्रथम बार महिला संवाहकों (कण्डक्टर्स) की नियुक्ति की थी। पुलिस मन्त्री होने के बाद उन्होंने भीड़ को नियन्त्रण में रखने के लिये लाठी की जगह पानी की बौछार का प्रयोग प्रारम्भ कराया। 1951 में, जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में वह अखिल भारत काँग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किये गये। उन्होंने 1952, 1957 व 1962 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने के लिये बहुत परिश्रम किया। जवाहरलाल नेहरू का उनके प्रधानमन्त्री के कार्यकाल के दौरान 27 मई, 1964 को देहावसान हो जाने के बाद साफ सुथरी छवि के कारण शास्त्रीजी को 1964 में देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया। उन्होंने 9 जून 1964 को भारत के प्रधान मन्त्री का पद भार ग्रहण किया। उनके शासनकाल में 1965 का भारत पाक युद्ध शुरू हो गया। इससे तीन वर्ष पूर्व चीन का युद्ध भारत हार चुका था। शास्त्रीजी ने अप्रत्याशित रूप से हुए इस युद्ध में नेहरू के मुकाबले राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इसकी कल्पना पाकिस्तान ने कभी सपने में भी नहीं की थी। ताशकन्द में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब ख़ान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में ही रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया। .
नई!!: अक्टूबर और लालबहादुर शास्त्री · और देखें »
हिना खान
हिना खान भारतीय टेलीवीज़न अभिनेत्री है, जो 2009 में "यह रिश्ता क्या कहलाता है" धारावाहिक से अपने अभिनय कि शुरूआत की थी। जिसमें इन्होंने मुख्य किरदार "अक्षरा" को निभाया था। वह स्टार प्लस के अन्य धारावाहिक सपना बाबुल का...बिदाई, चाँद छुपा बादल में और मास्टरशेफ इंडिया कुकिंग शो ३ में अतिथि भूमिका में दिख चुकी हैं। हिना खान स्पेन में रिएलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के आठवें सीजन का हिस्सा भी रही हैं। वह रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 पर एक प्रतियोगी है, जो कलर्स (टीवी चैनल) पर प्रसारित होता है। .
नई!!: अक्टूबर और हिना खान · और देखें »
जयप्रकाश नारायण
जयप्रकाश नारायण (11 अक्टूबर, 1902 - 8 अक्टूबर, 1979) (संक्षेप में जेपी) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। इन्दिरा गांधी को पदच्युत करने के लिये उन्होने 'सम्पूर्ण क्रांति' नामक आन्दोलन चलाया। वे समाज-सेवक थे, जिन्हें 'लोकनायक' के नाम से भी जाना जाता है। 1999 में उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मनित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें समाजसेवा के लिए १९६५ में मैगससे पुरस्कार प्रदान किया गया था। पटना के हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है। दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा अस्पताल 'लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल' भी उनके नाम पर है। .
नई!!: अक्टूबर और जयप्रकाश नारायण · और देखें »
जूलियन कैलेंडर
जूलियन कैलेंडर प्राचीन प्रकार का रोमन सौर कैलेंडर था जो ये दोषपूर्ण था। इसकी जगह आज ग्रेगोरी कैलेंडर चलता है श्रेणी:कैलंडर.
नई!!: अक्टूबर और जूलियन कैलेंडर · और देखें »
विश्व शिक्षक दिवस
विश्व शिक्षक दिवस (अंग्रेज़ी:World Teacher's day) 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है। इस दिन आध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है जिसमें अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और इसके लिये सुझाव प्रस्तुत किये गये थे। अतः इसे 1994 के बाद से प्रतिवर्ष लगभग सौ से अधिक देशों में मनाया जा रहा है और इस प्रकार वर्ष 2014 में यह 20वाँ विश्व शिक्षक दिवस होगा। इस अवसर को एजुकेशन इंटरनेशनल नामक संस्था "गुणवत्ता परक शिक्षा के लिये एकजुट हों" के नारे के साथ मनाने जा रही है। एक अन्य संस्था इसे "भविष्य में निवेश करें, शिक्षकों में निवेश करें" के विषय के साथ मनाने की तैयारी में है। .
नई!!: अक्टूबर और विश्व शिक्षक दिवस · और देखें »
विश्व खाद्य दिवस
विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) संयुक्त राष्ट्र संघ की १९४५ में खाद्य एवं कृषि संगठन के स्थापना दिवस १६ अक्टूबर के सम्मान में विश्वभर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम और अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष द्वारा भी इसे व्यापक रूप से मनाया जाता है। .
नई!!: अक्टूबर और विश्व खाद्य दिवस · और देखें »
ग्रेगोरी कैलेंडर
ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar), दुनिया में लगभग हर जगह उपयोग किया जाने वाला कालदर्शक या तिथिपत्रक है। यह जूलियन कालदर्शक (Julian calendar) का रूपान्तरण है। इसे पोप ग्रेगोरी (Pope Gregory XIII) ने लागू किया था। इससे पहले जूलियन कालदर्शक प्रचलन में था, लेकिन उसमें अनेक त्रुटियाँ थीं, जिन्हें ग्रेगोरी कालदर्शक में दूर कर दिया गया। .
नई!!: अक्टूबर और ग्रेगोरी कैलेंडर · और देखें »
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन (जन्म-११ अक्टूबर, १९४२) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। १९७० के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। बच्चन ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता और टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में १९८४ से १९८७ तक भूमिका की हैं। इन्होंने प्रसिद्द टी.वी.
नई!!: अक्टूबर और अमिताभ बच्चन · और देखें »
१ अक्टूबर
१ अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २७४वाँ (लीप वर्ष मे २७५वाँ) दिन है। वर्ष मे अभी और ९१ दिन बाकी है।.
नई!!: अक्टूबर और १ अक्टूबर · और देखें »
१० अक्टूबर
10 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 283वॉ (लीप वर्ष मे 284 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 82 दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और १० अक्टूबर · और देखें »
११ अक्टूबर
11 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 284वॉ (लीप वर्ष मे 285 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 81 दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और ११ अक्टूबर · और देखें »
१२ अक्तूबर
12 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 285वॉ (लीप वर्ष में 286 वॉ) दिन है। साल में अभी और 80 दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और १२ अक्तूबर · और देखें »
१३ अक्टूबर
१३ अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २८६वॉ (लीप वर्ष मे २८७ वॉ) दिन है। साल मे अभी और ७९ दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और १३ अक्टूबर · और देखें »
१४ अक्टूबर
14 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 287वॉ (लीप वर्ष मे 288 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 78 दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और १४ अक्टूबर · और देखें »
१५ अक्टूबर
१५ अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २८८वां (लीप वर्ष में १८९ वां) दिन है। साल मे अभी और ७७ दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और १५ अक्टूबर · और देखें »
१६ अक्टूबर
16 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 289वॉ (लीप वर्ष मे 290 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 76 दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और १६ अक्टूबर · और देखें »
१७ अक्टूबर
17 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 290वॉ (लीप वर्ष मे 291 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 75 दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और १७ अक्टूबर · और देखें »
२० अक्टूबर
20 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 293वॉ (लीप वर्ष मे 294 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 72 दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और २० अक्टूबर · और देखें »
२१ अक्टूबर
२१ अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २९४वॉ (लीप वर्ष मे २९५वॉ) दिन है। साल मे अभी और ७१ दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और २१ अक्टूबर · और देखें »
३ अक्तूबर
3 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 276वॉ (लीप वर्ष मे 277 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 89 दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और ३ अक्तूबर · और देखें »
४ अक्टूबर
4 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 277वाँ (लीप वर्ष मे 278 वाँ) दिन है। साल मे अभी और 88 दिन बाकी है। ा.
नई!!: अक्टूबर और ४ अक्टूबर · और देखें »
५ अक्टूबर
5 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 278वॉ (लीप वर्ष में 279 वॉ) दिन है। साल में अभी और 87 दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और ५ अक्टूबर · और देखें »
६ अक्टूबर
6 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 279वॉ (लीप वर्ष में 280 वॉ) दिन है। साल में अभी और 86 दिन बाकी है। .
नई!!: अक्टूबर और ६ अक्टूबर · और देखें »
८ अक्तूबर
8 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 281वॉ (लीप वर्ष मे 282 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 84 दिन बाकी है।.
नई!!: अक्टूबर और ८ अक्तूबर · और देखें »
९ अक्टूबर
9 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 282वॉ (लीप वर्ष मे 283 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 83 दिन बाकी है।.
नई!!: अक्टूबर और ९ अक्टूबर · और देखें »